श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला

श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला


RCB vs GG Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का विजय रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को भी शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 रन से मुकाबला अपने नाम किया.

खराब शुरुआत के बाद RCB की दमदार वापसी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज रही. पहले ओवर में ही टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन इसके बाद गुजरात की गेंदबाजों ने वापसी करते हुए लगातार विकेट झटके. एक समय आरसीबी ने महज 43 रन पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम दबाव में नजर आने लगी.

राधा यादव और ऋचा घोष की साझेदारी

मध्यक्रम में राधा यादव और ऋचा घोष ने पारी को संभाला और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच की दिशा ही बदल दी. ऋचा घोष (28 गेंदें 44 रन)  ने तेज गति से रन बनाते हुए अहम योगदान दिया, जबकि राधा यादव (47 गेंदें 66 रन) ने जिम्मेदारी से खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. निचले क्रम में नादिन डी क्लार्क के उपयोगी रनों की मदद से आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की लड़खड़ाती पारी

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम शुरुआत में ठीक-ठाक नजर आई, लेकिन जल्द ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. कप्तान बेथ मूनी ने 27 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला जल्द ही शुरू हो गया. टीम ने 46 रन के भीतर अपने तीन बल्लेबाज गंवा दिए.

मध्यक्रम में भी गुजरात की पारी लड़खड़ाती रही. कनिका आहुजा के आउट होने के बाद 11वें ओवर में जॉर्जिया वारेहम का विकेट गिरा और स्कोर पांच विकेट पर सिमटकर 70 रन हो गया. इसके बाद भारती फूलमाली ने काशवी गौतम के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. भारती ने 39 रन की जुझारू पारी खेली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि काशवी ने 18 रन का योगदान दिया.

हालांकि 17वें ओवर में लॉरेन बेल ने भारती को पवेलियन भेजकर गुजरात की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी. इसके बाद विकेट लगातार गिरते गए और टीम दबाव से उबर नहीं सकी. तनुजा कंवर ने 21 रन बनाकर थोड़ा संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन वह भी टिक नहीं पाई.

श्रेयंका पाटिल का पंजा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम आरसीबी की अनुशासित और आक्रामक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई. इस मुकाबले में श्रेयंका पाटिल ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. उन्होंने सिर्फ 3.5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए और इस सीजन का अब तक का सबसे बेहतरीन स्पेल अपने नाम किया.

श्रेयंका को इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का बेहतरीन साथ मिला. बेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन अहम विकेट झटके, जिससे गुजरात की बल्लेबाजी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. गुजरात की पूरी टीम 150 रन पर सिमट गई और आरसीबी ने मुकाबला 32 रन से जीत लिया. 



Source link

When Did Shreyas Iyer Last Played T20I Match For India?

When Did Shreyas Iyer Last Played T20I Match For India?


 Shreyas Iyer has been added to the squad for the first three matches as a replacement for the injured Tilak Varma. Notably, Tilak recently underwent surgery for his groin injury, and it needs to be seen if the Hyderabad batter gets fit ahead of the T20 World Cup 2026. India batter Shreyas Iyer last featured in a T20 International match for India in December 2023, during the five-match home T20I series against Australia.

Iyer played his most recent T20I in the fifth and final match of the series in Bengaluru on December 3, 2023, where he scored a composed 53 off 37 balls, helping India post a competitive total. Despite the strong performance, that match remains his last appearance in India colours in the shortest international format.

T20I Absence Despite Strong Performances

Add Zee News as a Preferred Source


Since that series, Shreyas Iyer’s name has frequently surfaced in selection discussions, but the Indian team management and selectors have opted for younger and more flexible T20 options. Players like Tilak Varma, Suryakumar Yadav, Shivam Dube, and Ruturaj Gaikwad have been preferred as India continues to shape its core for future ICC events.

In the meantime, Iyer has responded with performances rather than words. He captained Kolkata Knight Riders to the IPL title in 2024 and then led Punjab Kings to the final in the 2025 edition, underlining his leadership credentials and consistency in white-ball cricket.

Shreyas Iyer’s T20I Career at a Glance

Matches: 51, Runs: 1,104, Average: 30.66, Strike Rate: 136.12

Despite respectable numbers, Iyer currently finds himself outside India’s T20 plans and is not part of the T20 World Cup 2026 squad, with selectors prioritising multi-skill players and power-hitters in the middle order.

What Lies Ahead?

With his status as India’s ODI vice-captain, questions remain whether Iyer could make a direct return to the T20I setup or if the team management will continue to promote players like Hardik Pandya and Dube up the order to accommodate finishers such as Rinku Singh.

India’s updated T20I squad for New Zealand series: Suryakumar Yadav (C), Abhishek Sharma, Sanju Samson (WK), Shreyas Iyer (first three T20Is), Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel (VC), Rinku Singh, Jasprit Bumrah, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy, Ishan Kishan (WK), Ravi Bishnoi



Source link

Zee Sports Morning Bulletin: ICC Steps In Ahead Of T20 World Cup, Shreyas Iyer Replaces Star Player From Squad – Check

Zee Sports Morning Bulletin: ICC Steps In Ahead Of T20 World Cup, Shreyas Iyer Replaces Star Player From Squad – Check


The global cricketing landscape continues to witness significant developments ahead of a packed international calendar and major tournaments. From administrative interventions and league innovations to injury setbacks and tactical debates, here are the top cricket stories making headlines this morning.

ICC Moves to Resolve T20 World Cup Participation Concerns

The International Cricket Council has taken a proactive step to address uncertainties surrounding the ICC Men’s T20 World Cup 2026 by sending a high-level delegation to Bangladesh. The visit aims to resolve operational and participation-related concerns amid growing speculation over logistics and readiness. The ICC’s intervention is expected to bring clarity and ensure smooth preparations for the global event scheduled to begin in February 2026.

Add Zee News as a Preferred Source


Pakistan Super League Considers Hybrid Player Recruitment Model

The Pakistan Super League is exploring a revolutionary “drauction” system for its 2026 season, a hybrid of the traditional draft and auction formats. League officials believe the new model could enhance competitive balance, increase franchise engagement, and offer greater flexibility in squad building. If implemented, the PSL would become the first major T20 league to adopt such a system.

Harleen Deol Breaks Silence on WPL ‘Retired Out’ Incident

Indian batter Harleen Deol addressed the controversy surrounding her ‘retired out’ dismissal, stating she was batting well and fully respected the team’s tactical decision. Her comments have added a player’s perspective to the broader discussion on evolving strategies in women’s T20 cricket and the balance between individual rhythm and team needs.

Injury Blow for Afghanistan Ahead of T20 World Cup

Afghanistan fast bowler Naveen-ul-Haq has been ruled out of the T20 World Cup due to injury, dealing a significant blow to Afghanistan’s bowling attack. Meanwhile, star spinner Rashid Khan has withdrawn from the SA20 league to fulfil national commitments, underlining Afghanistan’s focus on international preparations ahead of the marquee tournament.

Shreyas Iyer and Ravi Bishnoi added to India’s T20I squad

Washington Sundar has been ruled out of India’s T20I series vs New Zealand due to a side strain. Ravi Bishnoi replaced him, while Shreyas Iyer joins the squad for the first three matches as a replacement for injured Tilak Varma. 

India’s updated T20I squad: Suryakumar Yadav (C), Abhishek Sharma, Sanju Samson (WK), Shreyas Iyer (first three T20Is), Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel (VC), Rinku Singh, Jasprit Bumrah, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy, Ishan Kishan (WK), Ravi Bishnoi



Source link

अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव

अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव


BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव किए हैं. श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई की टी20 टीम में लंबे अरसे बाद वापसी हुई है. वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए बुरी खबर है, क्योंकि वो चोट के कारण सीरीज के सभी 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज 21 जनवरी-31 जनवरी तक खेली जाएगी.

श्रेयस अय्यर को पहले तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है, उन्हें तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में लाया गया है. उम्मीद की जा रही है कि तिलक वर्मा चौथे टी20 में वापसी कर सकते हैं. दूसरी ओर चोटिल वाशिंगटन सुंदर को रवि बिश्नोई से रिप्लेस किया गया है. तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की चोट टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि 2026 टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में एक समय से भी कम समय बचा है.

भारत का अपडेटेड टी20 स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

श्रेयस अय्यर दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टी20 टीम में वापस आए हैं. वो आखिरी बार भारत के लिए कोई टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे. IPL 2025 में श्रेयस अय्यर ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 604 रन बनाए थे. पूरे सीजन में वो 175 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेले थे.

दूसरी ओर रवि बिश्नोई ने भारत के लिए कोई आखिरी टी20 मैच जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वो अब तक 42 टी20 मैचों में 61 विकेट झटक चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा; जानें नियम





Source link

RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक, भारत की स्टार गेंदबाज ने मारा पंजा; गुजरात को 32 रनों से धो डाला

RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक, भारत की स्टार गेंदबाज ने मारा पंजा; गुजरात को 32 रनों से धो डाला


महिला प्रीमियर लीग के जारी संस्करण (WPL 2026) के नौवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. आरसीबी के लिए खेल रही स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट लिए. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 150 रनों पर ढेर हो गई.

आरसीबी द्वारा दिए गए 183 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स का पहला विकेट 34 के स्कोर पर गिरा था. अरुंधति रेड्डी ने सोफी डिवाइन (8) को अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेजा था. अगले ही ओवर में बेथ मूनी भी आउट हो गई, उन्होंने 14 गेंदों में 27 रन बनाए. ये श्रेयंका पाटिल का मैच में पहला विकेट था. तीसरा विकेट कप्तान एश गार्डनर के रूप में गिरा, वह सिर्फ 3 रन बना पाई.

श्रेयंका पाटिल ने लिए 5 विकेट

श्रेयंका ने अपना दूसरा विकेट कनिका आहूजा के रूप में लिया, कनिका एलबीडबल्यू आउट हुई. जॉर्जिया वेयरहैम (13) के रूप में गुजरात का पांचवां विकेट 70 के स्कोर पर गिरा था. इसके बाद उन्होंने काशवी गौतम (18), तनूजा कंवर (21) और रेणुका सिंह (2) को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 3.5 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए.

पाटिल के आलावा लॉरेन बेल ने 3 विकेट लिए, उन्होंने एश गार्डनर, भारती फुलमाली और शिवानी सिंह को आउट किया. 4 ओवरों में लॉरेन ने 29 रन दिए. गुजरात जायंट्स के लिए भारती ने ही सर्वाधिक रन बनाए, उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए.

राधा यादव ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. आरसीबी का टॉप आर्डर फ्लॉप रहा, ग्रेस हैरिस (17), स्मृति मंधाना (5) के बाद दयालन हेमलता (4) और गौतम नाइक (9) भी सस्ते में आउट हो गईं. 43 पर 4 विकेट गिरने के बाद राधा यादव और ऋचा घोष ने पारी को न सिर्फ संभाला, बल्कि गेंदबाजों की जमकर धुनाई भी की. राधा ने 47 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 66 रन बनाए. ऋचा ने 28 गेंदों में 44 रन जड़े, इसमें 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 7 विकेट पर 182 रन बनाए थे.

ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस संस्करण में लगातार तीसरी जीत है. टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया था. इसके बाद टीम ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया. गुजरात को 32 रनों से हराकर आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकार है.



Source link

पाकिस्तान से चेज नहीं हुए 211 रन, अंडर-19 वर्ल्ड कप में करवा ली बेइज्जती; कप्तान के अलावा सारे

पाकिस्तान से चेज नहीं हुए 211 रन, अंडर-19 वर्ल्ड कप में करवा ली बेइज्जती; कप्तान के अलावा सारे


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 211 रनों का लक्ष्य चेज नहीं हुआ है. इंग्लैंड ने पाक टीम को 37 रनों से हरा दिया है. हरारे में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड अंडर-19 टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में पाक कप्तान फरहान यूसुफ के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया. नतीजन पाकिस्तान टीम केवल 173 रनों पर सिमट गई.

ये अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान, दोनों का पहला ही मैच था. इंग्लैंड के लिए कैलब फाल्कनर ने 66 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उनके अलावा बेन डॉकिंस ने 33 और राल्फी एल्बर्ट ने भी 25 रन बनाए. इन सभी के योगदान से इंग्लैंड की टीम 210 रनों तक पहुंच पाई.

पाकिस्तान टीम हुई ढेर

अंडर-19 एशिया कप में धमाल मचाने वाले समीर मिन्हास फ्लॉप रहे, जो केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए. देखते ही देखते पाकिस्तान टीम ने 54 रन तक आते-आते 4 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान फरहान यूसुफ किसी ‘आयरन मैन’ की तरह मजबूती से क्रीज पर डटे हुए थे. कप्तान यूसुफ ने 65 रन बनाए. उनके अलावा पाक टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.

इस हार के साथ पाकिस्तान टीम ग्रुप B की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चली गई है. इंग्लैंड के 2 अंक हो गए हैं, वहीं पाकिस्तान का अभी खाता नहीं खुल पाया है. जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड का एक-एक अंक हैं, ये दोनों टीम भी टेबल में पाकिस्तान से ऊपर हैं.

भारत किस ग्रुप में?

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप A में है. इस ग्रुप में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और यूएसए भी मौजूद हैं. टीम इंडिया ने अपना पहला मैच 15 जनवरी को यूएसए के साथ खेला, जिसमें टीम इंडिया ने DLS पद्धति से 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत का दूसरा 17 जनवरी को बांग्लादेश के साथ होगा.

यह भी पढ़ें:

अगर खिलाफ जाओगे, तो मारे जाओगे, बांग्लादेश में क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp