ROKO के निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड, इंदौर में शतक लगाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली

ROKO के निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड, इंदौर में शतक लगाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली


रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो सीरीज डिसाइडर भी होगा. अभी सीरीज 1-1 से बराबर है.

रोहित शर्मा पिछले दोनों वनडे में फ्लॉप रहे हैं, उनका बल्ला नहीं चला है. विराट कोहली ने पहले मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में वह भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. उम्मीद है इंदौर में रोहित एक बड़ी पारी खेलेंगे, क्योंकि इसी टीम के खिलाफ इसी ग्राउंड पर उन्होंने 2023 में शतक जड़ा था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पिछले मैच में कोहली ने तोड़ा था, उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा. कोहली के अब 1773 रन हो गए हैं. अब रोहित शर्मा के पास मौका है कि इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़े. रोहित को इसके लिए सिर्फ 35 रन बनाने हैं. लिस्ट में देखें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय.

  • विराट कोहली- 1773
  • सचिन तेंदुलकर- 1750
  • सहवाग- 1157
  • रोहित शर्मा- 1123

वनडे में सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जैक कैलिस को पीछे छोड़ सकते हैं. लिस्ट में 8वें नंबर पर मौजूद कैलिस के 11579 रन हैं, रोहित शर्मा के अभी 11566 रन हैं. कैलिस को पीछे छोड़ने के लिए रोहित को सिर्फ 14 रन ही बनाने हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में उनके साथ वीरेंद्र सहवाग भी टॉप पर हैं. दोनों के 6-6 शतक हैं. इंदौर में अगर कोहली ने शतक लगाया तो वह इस टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले अकेले भारतीय होंगे.

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, उन्होंने 50 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 छक्के लगा चुके हैं. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अगर रोहित ने 2 छक्के लगाए तो वह अफरीदी का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.



Source link

चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB

चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB


Chinnaswamy Stadium AI Cameras: बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैच खेले जाएंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बरकरार है. आईपीएल 2025 का खिताब RCB ने जीता था, जिसके बाद टीम की विक्ट्री परेड होनी थी. मगर मैदान के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़े लेवल का मैच नहीं खेला गया है. इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए AI-सक्षम कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है.

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को लिखे पत्र में आरसीबी फ्रैंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 300-350 AI-सक्षम कैमरे लगाने का सुझाव दिया. इससे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने, कतारों और एग्जिट एरिया पर भी नजर रखी जा सकेगी. फ्रैंचाइजी ने कहा कि इससे खासतौर पर IPL और अन्य बड़े इवेंट्स का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो सकेगा.

आरसीबी का यह सुझाव ऐसे समय में आया है, जब कुछ रिपोर्ट्स अनुसार IPL 2026 में RCB के होम मुकाबले पुणे में खेले जाने की खबर है. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन बता चुका है कि दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में बेंगलुरु और राजस्थान टीम एमसीए स्टेडियम का दौरा करने आई थीं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रैंचाइजी का कहना है कि मैदान में AI कैमरा लगाने का खर्चा वो खुद उठाएगी. बताया जा रहा है कि इसका कुल खर्च लगभग 4.5 करोड़ रुपये आ सकता है. अभी तक तय नहीं हो सका है कि RCB आईपीएल 2026 में अपने होम मैच कहां खेलेगी. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मुहर ना लगने की स्थिति को देखते हुए बेंगलुरु फ्रैंचाइजी को मजबूरन अन्य शहरों में अपने होम मैच करवाने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट में आया नया नियम, फील्डिंग नहीं करेगा बल्लेबाज; बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को मिल रही है जान से मारने की धमकी, अध्यक्ष ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे भी कॉल…’



Source link

BBL में बाबर आजम का बना मजाक, स्मिथ ने बीच मैदान में कर दी बेइज्जती; वीडियो वायरल

BBL में बाबर आजम का बना मजाक, स्मिथ ने बीच मैदान में कर दी बेइज्जती; वीडियो वायरल


बिग बैश लीग में शुक्रवार को 190 रनों का पीछा करते हुए बाबर आजम और स्टीव स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की, जिसने सिडनी सिक्सर्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि इस साझेदारी के दौरान स्मिथ ने बाबर की ऐसी बेइज्जती की, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाज तिलमिला गए. वह गुस्से में उनके पास गए और सवाल किया, फिर मुंह मोड़कर उनसे अलग हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

स्मिथ ने कैसे की बाबर आजम की बेइज्जती

बाबर आजम और स्टीव स्मिथ बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स टीम में शामिल हैं. शुक्रवार को सिडनी थंडर के खिलाफ दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की. स्मिथ ने 42 गेंदों में शतक जड़ा तो वहीं 47 रन बनाने के लिए बाबर ने 39 गेंदें खेली.

मैच के दौरान जब बाबर आजम ओवर की आखिरी गेंद खेल रहे थे तो उन्होंने सामने शॉट मारा, इस पर आसानी से एक रन हो जाता. लेकिन स्टीव स्मिथ ने इसके लिए मना कर दिया, वह चाहते थे कि अगले ओवर में वह स्ट्राइक पर आए. स्मिथ ने रन ही नहीं लिया, जिससे तिलमिलाए बाबर ने स्मिथ से गुस्से में सवाल किया. स्मिथ ने जो जवाब दिया उससे वो संतुष्ट नहीं दिखे, वह मुंह मोड़कर उनसे अलग हो गए और अपनी क्रीज पर आकर खड़े हो गए.

5 विकेट से जीती सिडनी सिक्सर्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवरों में 189 रन बनाए थे. उनके कप्तान डेविड वार्नर ने 65 गेंदों में 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. फील्डिंग के दौरान भी स्टीव स्मिथ बाबर आजम के फील्डिंग एफर्ट से संतुष्ट नहीं दिखे. वार्नर द्वारा मारे गए एक शॉट पर बाबर ने गेंद को रोकने का प्रयास नहीं किया, जिससे गेंद चौके के लिए गई. स्मिथ यहां भी गुस्से में दिखे, लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं.

लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 18वें ओवर में जीत दर्ज की. स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 42 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौकों की मदद से 100 रन बनाए.





Source link

12 छक्के 14 चौके… स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन

12 छक्के 14 चौके… स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन


बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने शुक्रवार को BBL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया है. सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में उन्होंने 41 गेंद में शतक पूरा किया, जो बिग बैश लीग में दूसरा संयुक्त सबसे तेज शतक है. उनकी शतकीय पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को 5 विकेट से हरा दिया.

शुक्रवार को सिडनी थंडर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. थंडर टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद में 110 रनों की तूफानी पारी खेली. जब दूसरी पारी आई तो स्टीव स्मिथ ने गेंदबाजों को ऐसा पीटा कि दुनिया देखती रह गई.

स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक

सिडनी सिक्सर्स के सामने 190 रनों का विशाल लक्ष्य था. टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम के साथ पारी की शुरुआत की. स्मिथ ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. अगले 50 रन उन्होंने 18 गेंदों में बना डाले, जिससे उनका शतक 41 गेंदों में पूरा हुआ. ये टी20 क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक है. वहीं ये BBL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है.

  • 39 गेंद – क्रेग सिमंस
  • 39 गेंद – मिचेल ओवेन
  • 41 गेंद – ग्लेन मैक्सवेल
  • 41 गेंद – जोश ब्राउन
  • 41 गेंद – स्टीव स्मिथ

एक ही ओवर में 4 छक्के

11वां ओवर समाप्त हुआ, तब तक सिडनी सिक्सर्स की टीम बिना विकेट खोए 109 रन बना चुकी थी. 12वां ओवर रायन हेडली करने आए, उनकी पहली चारों गेंदों पर स्मिथ ने छक्का जड़ दिया, वहीं पांचवीं गेंद पर चौका आया. एक वाइड और एक नो गेंद के चलते, हेडली को यह ओवर पूरा करने के लिए 8 गेंद फेंकनी पड़ीं, जिसमें कुल 32 रन आए.

12 छक्के और 14 चौके

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई सिडनी सिक्सर्स ने 16 गेंद पहले ही 190 रनों का विशाल सा दिखने वाला लक्ष्य चेज कर लिया. सिक्सर्स की इस पारी में कुल 12 छक्के और 14 चौके लगे. बाबर आजम ने 47 रनों का योगदान दिया. बता दें कि BBL 2026 के नॉकआउट चरण के लिए 3 टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन सिडनी सिक्सर्स क्वालीफिकेशन की कगार पर खड़ी है, जिसके लिए उसे अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

यह भी पढ़ें:

केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन



Source link

क्रिकेट में आया नया नियम, फील्डिंग नहीं करेगा बल्लेबाज; बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर

क्रिकेट में आया नया नियम, फील्डिंग नहीं करेगा बल्लेबाज; बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर


बिग बैश लीग 2026-27 सीजन में एक नया नियम लागू हुआ है, जिसको लेकर खिलाड़ी भी काफी उत्सुक हैं. ये नियम बेसबॉल खेल से लिया गया है, जिसके तहत कोई टीम “Designated Hitter” (जो सिर्फ बल्लेबाजी करेगा) और “Designated Fielder” (जो सिर्फ फील्डिंग करेगा) चुन सकती है. हालांकि ये टीमों के ऊपर होगा कि वह इन खिलाड़ियों को चुनना चाहती है या एक ही प्लेइंग 11 के साथ खेलना चाहती है.

डेजिग्नेटेड बल्लेबाज या फील्डर वाले इस नए नियम से सीनियर खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है. इस नियम का उद्देश्य मुख्य खिलाड़ियों की चोट की संभावनाओं को कम करना भी है. इससे बल्लेबाज सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर पाएगा. बता दें कि ये नया नियम बेसबॉल से लिया गया है.

इस नए नियम से पर्थ स्कॉर्चर्स में शामिल मिचेल मार्श और एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज क्रिस लिन जैसे खिलाड़ियों का करियर लंबा हो सकता है. बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को फील्डिंग के दौरान चोट लगने का खतरा अधिक होता है, इस नियम से ये किसी खिलाड़ी के लिए खतरे को कम कर देगा.

क्या है Designated Batter-Fielder नियम?

Designated Batter और Designated Fielder गेंदबाजी नहीं कर सकेगा, हालांकि Designated Fielder विकेटकीपर की भूमिका में हो सकता है. अगर कोई टीम नहीं चाहते कि इस नियम का उपयोग करे, तो वह सामान्य प्लेइंग 11 के साथ खेल सकती है.

ग्लेन मैक्सवेल ने इस नए नियम के बारे में कहा, “टूर्नामेंट में इस नए नियम से रोमांच बढ़ेगा. टीमें इसका इस्तेमाल कैसे करती है? ये देखना दिलचस्प होगा.” लीग कंसल्टेंट ट्रेंट वुडहिल ने कहा, “दुनिया भर के खिलाड़ियों से इस नियम पर पॉजिटिव फीडबैक मिला है. इससे अगले संस्करण में कई बड़े खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेल सकते हैं. ये नियम महिला बिग बैश लीग में लागू नहीं किया जा रहा, लेकिन भविष्य में हो सकता है.”

रिकी पोंटिंग ने किया समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस नियम को सही बताते हुए इसका समर्थन किया. उन्होंने कहा, “कुछ खिलाड़ी अपने करियर में उस दौरे में होते हैं, जहां वह फील्डिंग में ज्यादा असर नहीं डाल पाते. अगर नियम उनको मदद करता है तो ये अच्छा रहेगा.”



Source link

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को मिल रही है जान से मारने की धमकी, अध्यक्ष ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे भ

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को मिल रही है जान से मारने की धमकी, अध्यक्ष ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे भ


बांग्लादेश क्रिकेट में अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब तक बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से हटाया नहीं जाएगा, कोई भी खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेलेगा. इसी कारण बीपीएल 2026 का पहला मैच रद्द हो गया. बीसीबी को डायरेक्टर को पद से हटाना पड़ा, हालांकि इसके बाद ढाका में कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेडियम के बाहर तोड़फोड़ की. अब वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खुलासा किया है कि उन्हें और खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी भी आ रही है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से हटा दिया है, जिसके बाद CWAB (क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश) ने अपना प्रोटेस्ट खत्म किया. नजमुल ने तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहा था. इसी बयान से खिलाड़ी नाराज हुए थे. क्रिकबज की रिपोर्ट में जब बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन से पूछा गया कि क्या वैसा हो रहा है जैसा आप चाहते थे? 

इस पर उन्होंने कहा, “नहीं, सब कुछ वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे. लेकिन क्रिकेट के लिए और हर खिलाड़ी के बारे में सोचते हुए, हमें कुछ बातों पर समझौता करना पड़ा. शुरुआत में हम बहुत सख्त थे, यह मानने में कोई दिक्कत नहीं है कि हम आखिर तक अपनी बात पर कायम नहीं रह पाए, लेकिन हम हमेशा चाहते थे कि मैच हो. जब हमने देखा कि अगर हम अपनी बात पर अड़े रहे तो मैच बिल्कुल नहीं होगा, तो हमें कुछ मामलों में झुकना पड़ा.”

खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट में उनसे पूछा गया कि धमकी मिल रही है? इस पर उन्होंने बताया, “यह सच है और मुझे ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ. यह मेरी जिंदगी में पहली बार हुआ है. मुझे याद नहीं कि मैं कभी किसी विवादित बातचीत में शामिल हुआ हूं. यह मेरी समझ से बाहर है. मैंने कब देश के खिलाफ बात की है?”

मिथुन ने बताया कि अभी तक इसके बारे में बोर्ड को नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि मुझे अनजान नंबरों से फोन आ रहे हैं. उनके अनुसार सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

उन्होंने कहा, “मैंने बोर्ड को अभी तक नहीं बताया. सच बताऊं तो, मैं अपने मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल नहीं उठा रहा हूं. लेकिन मैं व्हाट्सप्प पर मैसेज या वॉइस नोट नहीं रोक सकता. मुझसे इस बारे में वहां पूछा गया था. मेरा नंबर लोगों के पास है क्योंकि यह CWAB की तरफ से प्रेस को जाता है. इसीलिए मुझे अधिक कॉल और मैसेज आते हैं. लेकिन मैंने दूसरे खिलाड़ियों से भी सुना है कि उन्हें धमकियां मिली हैं, अलग-अलग तरह की धमकियां. मैंने अभी तक इस बारे में बोर्ड से बात नहीं की है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp