बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को मिल रही है जान से मारने की धमकी, अध्यक्ष ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे भ

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को मिल रही है जान से मारने की धमकी, अध्यक्ष ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे भ


बांग्लादेश क्रिकेट में अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब तक बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से हटाया नहीं जाएगा, कोई भी खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेलेगा. इसी कारण बीपीएल 2026 का पहला मैच रद्द हो गया. बीसीबी को डायरेक्टर को पद से हटाना पड़ा, हालांकि इसके बाद ढाका में कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेडियम के बाहर तोड़फोड़ की. अब वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खुलासा किया है कि उन्हें और खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी भी आ रही है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से हटा दिया है, जिसके बाद CWAB (क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश) ने अपना प्रोटेस्ट खत्म किया. नजमुल ने तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहा था. इसी बयान से खिलाड़ी नाराज हुए थे. क्रिकबज की रिपोर्ट में जब बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन से पूछा गया कि क्या वैसा हो रहा है जैसा आप चाहते थे? 

इस पर उन्होंने कहा, “नहीं, सब कुछ वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे. लेकिन क्रिकेट के लिए और हर खिलाड़ी के बारे में सोचते हुए, हमें कुछ बातों पर समझौता करना पड़ा. शुरुआत में हम बहुत सख्त थे, यह मानने में कोई दिक्कत नहीं है कि हम आखिर तक अपनी बात पर कायम नहीं रह पाए, लेकिन हम हमेशा चाहते थे कि मैच हो. जब हमने देखा कि अगर हम अपनी बात पर अड़े रहे तो मैच बिल्कुल नहीं होगा, तो हमें कुछ मामलों में झुकना पड़ा.”

खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट में उनसे पूछा गया कि धमकी मिल रही है? इस पर उन्होंने बताया, “यह सच है और मुझे ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ. यह मेरी जिंदगी में पहली बार हुआ है. मुझे याद नहीं कि मैं कभी किसी विवादित बातचीत में शामिल हुआ हूं. यह मेरी समझ से बाहर है. मैंने कब देश के खिलाफ बात की है?”

मिथुन ने बताया कि अभी तक इसके बारे में बोर्ड को नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि मुझे अनजान नंबरों से फोन आ रहे हैं. उनके अनुसार सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

उन्होंने कहा, “मैंने बोर्ड को अभी तक नहीं बताया. सच बताऊं तो, मैं अपने मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल नहीं उठा रहा हूं. लेकिन मैं व्हाट्सप्प पर मैसेज या वॉइस नोट नहीं रोक सकता. मुझसे इस बारे में वहां पूछा गया था. मेरा नंबर लोगों के पास है क्योंकि यह CWAB की तरफ से प्रेस को जाता है. इसीलिए मुझे अधिक कॉल और मैसेज आते हैं. लेकिन मैंने दूसरे खिलाड़ियों से भी सुना है कि उन्हें धमकियां मिली हैं, अलग-अलग तरह की धमकियां. मैंने अभी तक इस बारे में बोर्ड से बात नहीं की है.”



Source link

वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, इंदौर वनडे में तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड

वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, इंदौर वनडे में तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड


रोहित शर्मा के पास इंदौर में इतिहास रचने का मौका है, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे खेला जाएगा. वडोदरा में भारत ने पहला और न्यूजीलैंड ने राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में जीत दर्ज की थी. सीरीज 1-1 से बराबर है और तीसरा वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला है, जो 18 जनवरी को होल्कर स्टेडियम में है.

रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक इस सीरीज में खामोश रहा है, वह दोनों ही वनडे में फ्लॉप रहे. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में रोहित ने 26 और दूसरे वनडे में 24 रन बनाए थे. उम्मीद है इंदौर में उनका बल्ला चलेगा, जहां 2 साल पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी.

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं अफरीदी का रिकॉर्ड

रोहित के पास मौका है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़े. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के अफरीदी के नाम है, उन्होंने 50 छक्के लगाए हैं.

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अभी तक 49 छक्के लगाए हैं. इंदौर में 2 छक्के लगाकर वह शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इंदौर में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इंदौर में 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 205 रन बनाए हैं. यहां वह एक शतक लगा चुके हैं. इस ग्राउंड पर उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 छक्के और 18 चौके लगाए हैं. इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जो अभी कप्तान हैं. उन्होंने यहां 2 वनडे में 212 रन बनाए हैं, उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए हैं.

लाइव प्रसारण डिटेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 1 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

T20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ कोहली से झगड़ने वाला ये स्टार गेंदबाज

T20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ कोहली से झगड़ने वाला ये स्टार गेंदबाज


अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, स्टार गेंदबाज नवीन उल हक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. भारत और श्रीलंका में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अब करीब 20 दिन का ही समय बचा है, इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज का बाहर होने इस टीम की बड़ी क्षति है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिन्हे 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप डी में शामिल है, इसमें कनाडा और यूएई भी है. अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिलेगी, लेकिन टीम इतिहास में कई बड़े उलटफेर कर चुकी है. टीम सुपर-8 में जाने की प्रबल दावेदार है, लेकिन 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके नवीन उल हक का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. वह आईपीएल समेत दुनिया की कई लीग में खेलते हैं, उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए का अफगानिस्तान स्क्वॉड

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज,  मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, नवीन उल हक (बाहर).

रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।



Source link

अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल


टीम इंडिया में जगह बनाने की होड़ हमेशा से कड़ी रही है. हालांकि जब लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बिना ठोस वजह के बाहर बैठाया जाए, तो सवाल उठना लाजमी है. भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर और मौजूदा क्रिकेट पंडित रविचंद्रन अश्विन का भी कुछ ऐसा ही मानना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में खुलकर नाराजगी जाहिर की है.

क्यों आग-बबूला हुए आर अश्विन?

अश्विन का मानना है कि अर्शदीप जैसे भरोसेमंद गेंदबाज को लगातार बेंच पर बैठाने का फैसला गलत है. टीम मैनेजमेंट ने दलील दी कि हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को मैच प्रैक्टिस देना जरूरी था, लेकिन अश्विन इस सोच से सहमत नहीं दिखे. उनका कहना है कि मैच नहीं खेलने से अर्शदीप “रस्‍टी” हो सकते हैं, यानी उनकी लय और आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है.

अश्विन ने कहा कि हर समय नए गेंदबाजों को मौके देना ठीक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जो खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहा है, उसे नजरअंदाज किया जाए. उन्होंने सवाल उठाया कि कोई अर्शदीप की मानसिक स्थिति के बारे में क्यों नहीं सोचता.

‘यह आत्मविश्वास का खेल है’

अश्विन ने साफ कहा कि क्रिकेट सिर्फ स्किल का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का खेल है. अगर एक गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर बैठा रहेगा, तो उसका मनोबल गिरना तय है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की स्थिति अक्सर गेंदबाजों के साथ ही होती है, बल्लेबाजों के साथ नहीं.

पूर्व स्पिनर ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद इस दौर से गुजर चुके हैं, इसलिए उन्हें पता है कि ऐसे फैसले खिलाड़ियों को अंदर से कितना प्रभावित करते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी या गलत मैनेजमेंट?

कुछ लोगों का मानना है कि अर्शदीप को इसलिए आराम दिया गया क्योंकि उन्हें आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बचाकर रखा जा रहा है. हालांकि अश्विन का तर्क है कि अर्शदीप इस फॉर्मेट में भी पूरी तरह “ऑटोमैटिक चॉइस” नहीं रहे हैं, खासकर गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद.

तीसरे वनडे में मौका देने पर भी सवाल

अश्विन ने यह भी कहा कि अगर अर्शदीप को तीसरे वनडे में खिलाया भी जाता है, तो इससे पहले दो मैच बाहर बैठाने का नुकसान खत्म नहीं हो जाता. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को शुरुआत से भरोसा मिलना चाहिए, ताकि वह सिर उठाकर मैदान में उतरे.

अंत में अश्विन ने साफ शब्दों में कहा कि अर्शदीप सिंह को जब-जब मौका मिला है, उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. वह प्लेइंग इलेवन में सम्मान के साथ जगह पाने के हकदार हैं. 



Source link

कौन हैं नजमुल इस्लाम? जिसकी सनक की वजह से बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने किया हड़ताल

कौन हैं नजमुल इस्लाम? जिसकी सनक की वजह से बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने किया हड़ताल


Who is Najmul Islam: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. अब ये बवाल इतना बढ़ गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं. इस पूरे बवाल के जिम्मेदार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम हैं, जिसकी सनक के कारण बांग्लादेश के क्रिकेटरों को हड़ताल करना पड़ गया. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट ने नजुमल इस्लाम को बोर्ड के डायरेक्टर पद से हटा दिया. नजमुल इस्लाम लंबे से समय बांग्लादेश क्रिकेट के प्रसाशन में सक्रिय हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नजमुल इस्लाम? जिसके कारण बांग्लादेश क्रिकेट में फूट पड़ गई है. 

कौन हैं नजमुल इस्लाम? 

बांग्लादेश क्रिकेट में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में नजमुल इस्लाम को साल 2021 में शामिल किया गया था. क्रिकेट प्रसाशन के अलावा नजुमल बांग्लादेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. साल 2021 में ढाका मेट्रोपोलिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए वो बोर्ड में शामिल हुए थे. बीसीबी चुनाव में वे निर्विरोध चुने गए थे. हालांकि, गुरुवार यानी 15 जनवरी, 2026 को खिलाड़ियों के भारी विरोध और विवादित बयान के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया. क्रिकेट प्रसाशन के अलावा नजमुल इस्लाम बांग्लादेश में बिजनेस भी करते हैं.

नजमुल के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने क्यों किया हड़ताल?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर के तौर पर नजमुल इस्लाम हाल के दिनों में अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे. मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के विवाद के बाद नजमुल ने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की मुहीम शुरू कर दी. बोर्ड की तरफ से ये बयान जारी करवाया कि भारत में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को सुरक्षा में खतरा है, जिसके कारण उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं. हालांकि, आईसीसी ने बीसीबी की इस मांग को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी. 

इसी बवाल के बीच बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने एक बयान में कहा कि बीसीबी को भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए और उसे टी20 वर्ल्ड कप को लेकर समझदारी से निर्णय करने की जरूरत है. तमीम का ये बयान नजमुल इस्लाम को इतनी बुरी लगी की उन्होंने सरेआम पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर को भारत का एंजेट कह दिया. इस बयान के बाद नजमुल का विरोध होने लगा. कई पूर्व क्रिकेटरों ने तमीम के खिलाफ नजमुल के बयान को अपमानजनक बताया और माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन नजमुल अपनी जिद पर अड़े रहे हैं. ऐसे में फिर बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बीपीएल का बहिष्कार कर दिया, जिसके कारण 15 जनवरी, 2026 को बीपीएल को स्थगित करना पड़ा. खिलाड़ियों के हड़ताल के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नजमुल को उनके पद से हटा दिया है.



Source link

125 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी का एक और धमाका, छक्का मारकर भारत को दिलाई रोमांचक जीत

125 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी का एक और धमाका, छक्का मारकर भारत को दिलाई रोमांचक जीत


Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराकर साफ संदेश दे दिया कि टीम इस टूर्नामेंट में खिताब की मजबूत दावेदार है. गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और फिर अभिज्ञान कुंडू की समझदारी भरी पारी ने भारत को आसान जीत दिला दी.

अभिज्ञान कुंडू बने जीत के हीरो

इस जीत के हीरो रहे अभिज्ञान कुंडू. वह जब मैदान पर आए उस समय भारत की हालत काफी खराब थी. मुश्किल घड़ी में अभिज्ञान कुंडू ने मोर्चा संभाला और पारी को संभालते हुए टीम को जीत की ओर ले गए. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और विहान मल्होत्रा व कनिष्क चौहान के साथ जरूरी साझेदारियां की. कुंडू ने नाबाद 42 रनों की शानदार पारी खेली और अंत में छक्का लगाकर भारत को मुकाबला जिता दिया. खास बात यह है कि अभिज्ञान कुंडू जूनियर क्रिकेट में अब तक 125 शतक लगा चुके हैं, जो उनकी असाधारण प्रतिभा को दिखाता है.

अमेरिका की बल्लेबाजी हुई पूरी तरह ढेर

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. पूरी अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में सिर्फ 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की तेज और अनुशासित गेंदबाजी के आगे अमेरिकी बल्लेबाज दबाव में नजर आए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका.

हेनिल पटेल ने बदला मैच का रुख

अमेरिका को छोटे स्कोर पर समेटने में सबसे बड़ी भूमिका हेनिल पटेल की रही. इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने स्पेल में कहर बरपाया और 7 ओवर में केवल 16 रन देकर 5 विकेट झटके. अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय गेंदबाज का यह कारनामा पिछले कई सालों में देखने को मिला है. उनकी गेंदबाजी ने मैच की दिशा वहीं तय कर दी.

रन चेज में लड़खड़ाई शुरुआत

बारिश के कारण भारत को संशोधित लक्ष्य मिला और टीम को 96 रन बनाने थे. लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन भारतीय पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए. एक समय भारत ने 25 रन पर अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए, जिससे मुकाबला थोड़ा दिलचस्प हो गया.

टॉप ऑर्डर की चिंता, अगला मुकाबला बांग्लादेश से

हालांकि भारत ने मुकाबला जीत लिया, लेकिन टॉप ऑर्डर का जल्दी आउट होना टीम के लिए चिंता का विषय रहेगा. जिम्बाब्वे की परिस्थितियों में युवा बल्लेबाज थोड़े असहज नजर आए. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो में खेला जाएगा, जहां टॉप ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp