IPL 2026 से पहले हार्दिक ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक?

IPL 2026 से पहले हार्दिक ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक?


आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बता दिया के वह सिर्फ पैसों से नहीं बल्कि दिल से भी बहुत अमीर हैं. हार्दिक ने अपना वादा पूरा करते हुए वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये का चेक बांटा. तो आइए जानते हैं कि आखिर हार्दिक ने किस वादे को पूरा करते हुए दिल की अमीरी दिखाई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने स्टेडियम के स्टाफ में मौजूद 10 से 11 लोगों को 10-10 लाख रुपये के चेक बांटे. बताया गया कि हार्दिक ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही तैयारी की थी. हार्दिक की तैयारी के चलते अक्सर गाउंड के स्टाफ को देर रात तक रुकना पड़ा था. इसको देखते हुए हार्दिक ने उनसे वादा किया था कि वह जब भी मुंबई वापस आएंगे, तो स्टाफ को टी20 विश्व कप की तैयारी में उनकी मदद के लिए इनाम जरूर देंगे. 

हार्दिक ने वादा निभाया

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आईं, जिसमें हार्दिक गाउंड स्टाफ के बीच में खड़े हुए दिखाई दिए. इन तस्वीरों में गाउंड स्टाफ के हाथ में चेक दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में तो यही बताया गया कि हार्दिक ने ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये की चेक दी. 

वर्ल्ड कप में हार्दिक का अहम योगदान 

बताते चलें कि हार्दिक ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 217 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 9 विकेट अपनी झोली में डाले. 

हार्दिक का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें हार्दिक के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. हालांकि मौजूदा वक्त में हार्दिक भारत के लिए सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं. वह लंबे वक्त से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं. 

 

यह भी पढ़ें: कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री





Source link

बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए

बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होने वाले मैच के साथ IPL के सीजन 19 का शुभारंभ हो जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है. इस मैच में बारिश का साया रहेगा, शहर में बारिश का अलर्ट है.

आईपीएल 2026 के शुरू होने से कुछ समय पहले तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैन लगा हुआ था. इस प्रतिबंध के हटने के बाद आरसीबी को अपने घरेलू मैच इस वेन्यू पर खेलने की इजाजत मिली. बीसीसीआई ने फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस संस्करण बेंगलुरु में 5 मैच तय हुए हैं, पहला मैच संस्करण का भी ओपनिंग मैच है.

शनिवार को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?

शनिवार को होने वाले IPL 2026 के पहले मैच में बारिश की संभावना है. शनिवार को बेंगलुरु में दोपहर में भी बारिश हो सकती है. हालांकि शाम के समय मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है, जो ज्यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है. हो सकता है बारिश के कारण मैच बीच में कभी रोका भी जाए, लेकिन मैच रद्द हो सकता है? इसकी संभावना बहुत कम है.

पिछले संस्करण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे. इस वेन्यू पर सबसे अधिक IPL रन विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं.

RCB vs SRH मैच का लाइव प्रसारण कहां?

आईपीएल 2026 से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. RCB बनाम SRH मैच का लाइव प्रसारण स्टार सोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

RCB स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश, यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल.

SRH स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल.



Source link

RCB vs SRH मैच से पहले राजनीति गरम, विधायकों ने की VIP टिकट डिमांड, बोले- लाइन में नहीं लगेंगे

RCB vs SRH मैच से पहले राजनीति गरम, विधायकों ने की VIP टिकट डिमांड, बोले- लाइन में नहीं लगेंगे


आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले एक नया विवाद सामने आ गया है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मैच होने जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कर्नाटक विधानसभा में VIP टिकट को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है.

VIP टिकट को लेकर विधायको ने किया हंगामा

कांग्रेस विधायक काशाप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने विधानसभा में मांग रखी कि हर विधायक को कम से कम 4 VIP टिकट दिए जाएं. उन्होंने साफ कहा कि “हम VIP हैं, हम आम जनता की तरह लाइन में खड़े नहीं हो सकते हैं.”

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें टिकट के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा और आम दर्शकों के साथ बैठना पड़ा, जो उनके पद के हिसाब से सही नहीं है.

टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप

मामला यहीं नहीं रुका. विधायक ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि अधिकारियों के लिए रखे गए मुफ्त टिकट भी ब्लैक में बेचे जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 5000 रुपये के टिकट 35,000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं.

खास सुविधा की मांग

विधायकों ने सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि स्टेडियम में अलग लाउंज और खास बैठने की व्यवस्था की भी मांग की है. उनका तर्क है कि KSCA को सरकार से जमीन और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मिलती हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों को सम्मान मिलना चाहिए.

सरकार ने दिया भरोसा

विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिया है कि हर विधायक को कम से कम चार प्रीमियम टिकट दिए जाएं. वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भरोसा दिलाया है कि मैच से पहले इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस पूरे विवाद पर फैंस की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ लोग विधायकों की मांग को गलत बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को यह सुविधा मिलनी चाहिए. 



Source link

RCB vs SRH Live Streaming: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद से होगा IPL 2026 का आगाज, जानें कब, कहां

RCB vs SRH Live Streaming: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद से होगा IPL 2026 का आगाज, जानें कब, कहां


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और फैंस को एक रोमांचक शुरुआत की उम्मीद है.

मजबूत बल्लेबाजी के साथ उतरेगी RCB

आरसीबी इस सीजन में अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी. विराट कोहली की मौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, जिसकी अगुवाई स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार करेंगे. घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी टीम को मिलेगा, जहां फैंस का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल सकता है.

नई रणनीति के साथ आएगी SRH

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस बार नए बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी. टीम की कप्तानी इस सीजन में ईशान किशन के हाथों में हैं, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं. पिछला सीजन टीम के लिए खास नहीं रहा था, ऐसे में इस बार हैदराबाद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

कब और कहां देखें मैच लाइव?

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार  ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

RCB की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमैरियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, राशिख दर, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सत्विक देसवाल, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा.

SRH की पूरी टीम

ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कमिंदु मेंडिस, क्रेन्स फुलेत्रा, ब्राइडन कार्से, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार टरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पेन, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी



Source link

टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद में हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री

टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद में हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री


भारतीय फुटबॉल एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना कर रहा है. 26 मार्च 2026 को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐसा मामला सामने आया, जिसने देश की खेल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. टीम इंडिया के हेड कोच खालिद जमील और कई खिलाड़ियों को स्टेडियम में घुसने से रोक दिया गया.

यह घटना उस समय हुई जब टीम को एएफसी एशियन कप क्वालिफायर के मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. भारत को 31 मार्च को हांगकांग के खिलाफ अहम मैच खेलना है, लेकिन उससे पहले ही इस विवाद ने माहौल बिगाड़ दिया है.

सुरक्षा गार्ड्स ने रोका, लौटना पड़ा टीम को

हेड कोच के साथ खिलाड़ी आशिक कुरुनियान, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस भी मौजूद थे. सभी को स्टेडियम के गेट पर ही रोक दिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक जरूरी भुगतान नहीं होगा, तब तक एंट्री नहीं मिलेगी.  बताया जा रहा है कि केरल फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम किराए के लिए 20 से 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा नहीं की गई थी. इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई. मजबूरी में पूरी टीम को बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए वापस लौटना पड़ा.

रद्द हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बढ़ी नाराजगी

इस घटना के कारण आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करनी पड़ी. इससे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिली. एक अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले इस तरह की अव्यवस्था ने भारतीय फुटबॉल की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है.

पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद 

यह पहली बार नहीं है जब कोच्चि में इस तरह का मामला सामने आया हो. इससे पहले फरवरी 2026 में भी केरल ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों को इसी तरह के भुगतान विवाद के कारण स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई थी.

एआईएफएफ ने दिया भरोसा

हालांकि AIFF ने भरोसा दिया है कि हांगकांग के खिलाफ मैच तय समय पर ही खेला जाएगा. उम्मीद है कि मैच से पहले सभी जरूरी भुगतान पूरे कर दिए जाएंगे. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं भारतीय फुटबॉल की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इन समस्याओं को सुलझा पाएगा या फिर ऐसे विवाद आगे भी जारी रहेंगे.



Source link

IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला

IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला


IPL 2026 का आगाज शनिवार, 28 मार्च को RCB बनाम SRH मैच के साथ होने जा रहा है. ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. विराट कोहली काफी समय बाद क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे, जिसके कारण इस मैच की टिकट ऑनलाइन होने के कुछ समय में ही बिक गई. इस बीच टिकट ब्लैक करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन ये मामला आईपीएल से नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा हुआ है.

टिकेटों की कालाबाजारी का मामला टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है. मुंबई पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. इस साल भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, जिसमें भारत चैंपियन बना. इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई थी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेले गए इस मैच की टिकट ब्लैक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक कोच और एक पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है.

पूर्व क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार!

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोधा को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है. रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि बलवंत सिंह इस नेटवर्क में महत्वपूर्ण रोल निभाता था और टिकट उपलब्ध वही करवाता था. वह बाद में अपने साथियों को टिकट ऊंची कीमतों पर उपलब्ध कराता था.

रिपोर्ट के अनुसार सेमीफाइनल मैच का टिकट 25 से 35 हजार रुपये में बेचा गया. अभी तक कुल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर, एक नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोगों या मेहमानों को दिए जाने वाले पास हो सकते हैं, जिन्हें हासिल कर आरोपियों ने बेचने शुरू कर दिए. कुछ टिकट्स सीधे लोगों को तो कुछ ऑनलाइन बेचे गए.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp