‘अगले 20 साल तक…’, टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम

‘अगले 20 साल तक…’, टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम


वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वाड में चुना गया है. केवल 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में आने वाले वैभव बड़े-बड़े कारनामे कर चुके हैं. अब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव के इंटरव्यू का वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अगले 20 साल तक क्रिकेट की दुनिया में दबदबा बनाकर रखना चाहते हैं.

वैभव ने आईपीएल 2026 में एकसाथ कई अवॉर्ड जीते. 776 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिली, इम्पैक्ट वाली पारियों के लिए उन्हें सीजन का MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) भी चुना गया. वहीं सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (72) लगाए और सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट के लिए टाटा सिएरा कार भी उन्हीं को मिली.

20 साल तक दबदबा बनाना है

राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए वीडियो इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने कहा – मैंने ऐसा सोचा है कि अगले 20 साल तक या भगवान जब तक मुझे जब तक देश के लिए या फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका दे. मैं हर बार इस तरह से खेलूं, जिससे लोग कहें कि एक खिलाड़ी था जो अकेले ही मैच खत्म कर दिया करता था.

वैभव ने आगे कहा कि गेम में डॉमिनेंस दिखना चाहिए. आईपीएल 2026 के आंकड़े इस बात का सबूत भी हैं, क्योंकि वैभव ने कई सारे मैच राजस्थान को अकेले दम पर जिताए. उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि बस खेला और खेल खत्म. 10-20 साल तक डॉमिनेट करना है. मुझे अच्छा क्रिकेट खेलना है.”

आंकड़े देते हैं डॉमिनेंस की गवाही

वैभवसूर्यवंशी अपने छोटे से आईपीएल करियर में 23 मैचों में 1028 रन बना चुके हैं. उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक भी हैं. अंडर-19 लेवल और इंडिया ए के लिए भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने अब तक अपने 34 मैचों के टी20 करियर में 1477 रन बना लिए हैं. खासतौर पर उनका स्ट्राइक रेट बेहद आकर्षक है, जो टी20 में 220 से भी ज्यादा है. वैभव बहुत जल्द आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें;

भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा



Source link

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा


पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर फेरबदल होने वाला है. अब पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद पर गाज गिरने जा रही है. पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बदलने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान आगा को शान मसूद की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. मसूद का बतौर टेस्ट कप्तान पिछले तीन साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है.

शान मसूद ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान पाकिस्तान को 12 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार उनकी लगातार चौथी हार थी. 

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल के इतिहास में, बांग्लादेश, आयरलैंड और अफगानिस्तान को छोड़कर शीर्ष नौ देशों में शान मसूद एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 12 टेस्ट मैच गंवाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मसूद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से गुजारिश की है कि निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें न हटाया जाए, लेकिन नकवी ने शान मसूद के नेतृत्व में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है. 

पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में पाकिस्तान नौवें स्थान पर रहा था. टेलीकॉमएशिया की रिपोर्ट के अनुसार, “नकवी अब मसूद से तंग आ चुके हैं. उन्हें और उनके सलाहकारों को लगता है कि मसूद की जगह लेने के लिए आगा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं, क्योंकि अगले कुछ महीनों में वेस्टइंडीज में दो और इंग्लैंड में तीन मुश्किल टेस्ट मैच खेले जाने हैं.”

इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान त्रिनिदाद में दो टेस्ट मैच खेलेगा, जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से होगी. इंग्लैंड में पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा. मसूद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बतौर बल्लेबाज भी नाकाम रहे और चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए, जिससे टीम में उनकी जगह बनाए रखना मुश्किल हो गया है.

कोचिंग स्टाफ में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच और उमर गुल गेंदबाजी कोच के तौर पर बने रहेंगे. कैरेबियन दौरे के लिए नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को ‘डायरेक्टर इंटरनेशनल क्रिकेट’ बनाने पर भी विचार कर रहा है. यह विभाग बेहतर क्रिकेट शेड्यूल पाने और खिलाड़ियों की प्रगति पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. हालांकि, हफीज ने टेलीकॉमएशिया को बताया कि उन्हें अभी तक कोई ऑफर नहीं मिला है, लेकिन अगर कोई प्रस्ताव मिलता है तो वे उस पर विचार करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा



Source link

भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा

भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. इसके साथ ही बोर्ड ने एशियन गेम्स की टीम भी घोषित की. इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी तो छीनी ही गई, साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया गया. भारत की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

भारत की टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें बचपन से ही चुनौतियों का सामना करना पसंद रहा है. उन्होंने आगे कहा कि नेशनल टीम की कप्तानी मिलने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपना व्यक्तित्व बदलना होगा. अय्यर ने कहा कि वह वही व्यक्ति बने रहना चाहते हैं, जिसने मुंबई के बेहद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट माहौल में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है.

श्रेयस अय्यर ने एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है. मुझे वही इंसान बने रहना है जो मैं पहले था. मैं किसी और जैसा बनने या किसी की सरपरस्ती में रहने की कोशिश नहीं करूंगा. मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद रही हैं. मुंबई में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और प्रतिस्पर्धा भी बेहद कड़ी होती है. वहां हर दूसरा बच्चा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है.”

अय्यर ने कहा कि उनकी सोच हमेशा जीत हासिल करने की रही है. उन्होंने कहा, मेरा नजरिया हमेशा अपने सामने मौजूद हर चुनौती को जीतने का रहा है. सीखना और जीतना अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन खेल का आनंद लेना और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करना आपको एक अलग स्तर पर पहुंचा देता है. जब आपको ऐसी जिम्मेदारी मिलती है तो आप उसे स्वीकार करना चाहते हैं. फिलहाल कप्तान के रूप में मिली यह भूमिका मेरे लिए बड़ी चुनौती है.

यह भी पढ़ें-

12 जून से शुरू हो रहा इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप, भारत कब-कब खेलेगा अपने मैच



Source link

12 जून से शुरू हो रहा इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप, भारत कब-कब खेलेगा अपने मैच

12 जून से शुरू हो रहा इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप, भारत कब-कब खेलेगा अपने मैच


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने 2026 के विश्व कप को इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप बताया. उन्होंने भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. दरअसल 12 जून से 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीम भाग लेने जा रही हैं, इसलिए जय शाह ने इसे सबसे बड़ा विश्व कप बताया.

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. 12 जून को पहला मैच खेला जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है. बता दें कि टीम इंडिया ने कभी यह खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार हरमानप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इतिहास रचना चाहेगी. यहां देख लीजिए भारतीय टीम का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल.

इस बार दुनिया की 12 टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं, जिन्हें सात-सात के 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसका पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ होना है.

ग्रुप A – भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका

ग्रुप B – इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड

भारत का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगी. 17 जून को नीदरलैंड्स और उसके चार दिन बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ना है. दक्षिण अफ्रीका पिछली 2 बार की उपविजेता रही है. 25 जून को टीम इंडिया का मैच बांग्लादेश के साथ होना है और आखिरी लीग मैच 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा.

  • 14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान
  • 17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड्स
  • 21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश
  • 28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़ें:

‘दो ICC ट्रॉफी जीतकर लाओ…’, शुभमन गिल को BCCI का क्लियर मैसेज, टी20 से परमानेंट बाहर!

एक मैच में गिरे 40 विकेट, 150वें टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत, बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास



Source link

‘दो ICC ट्रॉफी जीतकर लाओ’, शुभमन गिल को BCCI का क्लियर मैसेज, टी20 से परमानेंट बाहर!

‘दो ICC ट्रॉफी जीतकर लाओ’, शुभमन गिल को BCCI का क्लियर मैसेज, टी20 से परमानेंट बाहर!


मई 2025 में रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई थी. टेस्ट के बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी भी मिली. मगर टी20 टीम में दूर-दूर तक उनका नाम नहीं है. बेहतरीन आईपीएल 2026 सीजन के बावजूद शुभमन गिल को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. 

गिल ने आईपीएल 2026 में कुल 732 रन बनाए थे. इसके बावजूद टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने एक अलग राह चुनी है, क्योंकि उन्होंने अपने प्लान से गिल को बाहर रखा है. इंग्लैंड और आयरलैंड टूर के लिए ओपनिंग और टॉप ऑर्डर के विकल्प के तौर पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का चयन हुआ है. इसी बीच अपडेट सामने आया है कि गिल को वनडे और टेस्ट पर पूरा फोकस रखने के लिए कहा गया है.

गिल को मिला संदेश

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया सेलेक्टर्स को यह चिंता है कि शुभमन गिल पर तीनों फॉर्मेट खेलने से किसी भी तरह का दबाव नहीं आना चाहिए. क्योंकि अगले 18 महीनों में भारतीय टीम को खूब सारा क्रिकेट खेलना है, ऐसे में शायद किसी भी खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट में पूरे जोश के साथ खेल पाना लगभग असंभव है.

बीसीआई के सूत्र ने बताया कि गिल को साफ संदेश पहुंचा दिया गया है कि उन्हें अगले दो आईसीसी इवेंट्स पर फोकस करना है. पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल और दूसरा 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप.

यह भी पढ़ें: अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम

क्या टी20 टीम में वापस आएंगे?

गिल के टी20 क्रिकेट में भविष्य को लेकर फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है. खराब फॉर्म के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा था. इस विषय पर बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि 2028 में होने वाले दोनों बड़े इवेंट्स (टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक्स 2028) में अभी काफी समय है. इसलिए 2 साल बाद के समय को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि कौन कैसी फॉर्म में होगा और कौन कितना फिट होगा?

यह भी पढ़ें:

एक मैच में गिरे 40 विकेट, 150वें टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत, बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास



Source link

Rahmat Shah creates history, becomes 1st Afghanistan player to…

Rahmat Shah creates history, becomes 1st Afghanistan player to…


In a landmark moment for Afghanistan cricket, veteran batter Rahmat Shah etched his name into the history books by becoming the first player from his country to score 1,000 runs in Test cricket. The milestone came on Day 2 of the one-off Test match against India at the Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium at Mullanpur on Sunday.  

The 32-year-old Shah achieved the huge milestone during his gritty knock (43 not out off 81 balls as Afghanistan replied to India’s mammoth first-innings total of 564/8. Despite the team slumping to 113/5 at stumps on Day 2, Shah’s resistance highlighted his enduring class and importance to the side.  

ALSO READ: 7 Indian openers with most Test hundreds: Sunil Gavaskar on top, Gautam Gambhir at 5th, KL Rahul at…; check full list

 


Add Zee News as a Preferred Source



A Huge Milestone For Afghan Cricket

Reaching 1,000 Test runs is a significant landmark for any batter, but for a player from a developing Test nation that plays the format sporadically, it is a monumental achievement.

While names like Rashid Khan have dominated global T20 headlines, Shah has quietly cemented himself as the foundational bedrock of Afghanistan’s red-ball cricket.

ALSO READ: Indian captains with most Test centuries: Virat Kohli on top, Sachin Tendulkar at 4th spot, Shubman Gill at…; check full list

Rahmat Shah, A Pillar Of Afghan Cricket

Rahmat Shah, now in his 12th Test, has long been Afghanistan’s most reliable red-ball batter. He boasts an impressive average above 45, with three centuries and five half-centuries. His highest score remains a monumental 234 against Zimbabwe in Bulawayo in December 2024 – Afghanistan’s second-highest individual Test innings.

Shah made his Test debut in Afghanistan’s historic inaugural match against India in June 2018. Shah became the country’s first Test centurion with a fine hundred against Bangladesh in 2019, laying the foundation for a memorable victory.  

Over the years, he has consistently shouldered the batting responsibilities in a young and evolving Test setup.

Playing XIs For IND vs AFG One Off Test  

India: KL Rahul, Yashasvi Jaiswal, Sai Sudharsan, Shubman Gill (c), Rishabh Pant (wk), Dhruv Jurel, Washington Sundar, Manav Suthar, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj, Prasidh Krishna

Afghanistan: Sediqullah Atal, Rahmanullah Gurbaz, Abdul Malik, Rahmat Shah, Hashmatullah Shahidi (c), Afsar Zazai (wk), Azmatullah Omarzai, Sharafuddin Ashraf, Nangeyalia Kharote, Ziaur Rahman, Mohammad Saleem 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp