KKR के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे मुस्तफिजुर रहमान? IPL 2026 से निकले जाने के बाद आया उनका जवाब

KKR के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे मुस्तफिजुर रहमान? IPL 2026 से निकले जाने के बाद आया उनका जवाब


Mustafizur Rahman Refused To Take Legal Action Against KKR: भारत और बांग्लादेश के बीच इस वक्त चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. जिसके कारण बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को हाल ही में आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया गया. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की वजह से भारत में फ्रेंचाइजी पर विरोध होना शुरू हो गया था. इस विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया. इसके बाद कोलकाता ने अपनी टीम से मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया था.

KKR पर लीगल एक्शन नहीं लेंगे मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CWAB) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने खुलासा किया है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ संभावित कानूनी या प्रशासनिक लड़ाई पर विचार किया गया था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान के कहने पर ऐसा नहीं किया गया है.

मुस्तफिजुर ने केकेआर के खिलाफ किसी भी तरह के लीगल एक्शन लेने के लिए मना कर दिया है. 30 साल के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था. उसके बाद से अब तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें रहमान ने 8.13 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 65 विकेट चटकाए हैं.

वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने की लेकर बांग्लादेश कर रहा बवाल

आईपीएल 2026 से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को निकाले जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. बीसीबी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से मना कर दिया है. बांग्लादेश चाहता है कि उनके वर्ल्ड कप मुकाबले भारत से बाहर कराए जाएं. लेकिन, आईसीसी ने बांग्लादेश बोर्ड को अपना स्टैंड के बारे में फिर से सोचने को कहा है. 

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ग्रुप सी में है. उनके अलावा, ग्रुप में इंग्लैंड, वेस्टइंजीज, नेपाल और इटली है. बांग्लादेश को 3 मुकाबले कोलकता के ईडन गार्डन्स में खेलना है जबकि 1 मुकाबला उनको मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. अब ये देखने वाली बात होगी कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आता है या नहीं.



Source link

खत्म हो रहा है रवींद्र जडेजा का जादू? गिरते ग्राफ के बीच रिटायरमेंट की अटकलें तेज!

खत्म हो रहा है रवींद्र जडेजा का जादू? गिरते ग्राफ के बीच रिटायरमेंट की अटकलें तेज!


रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में रहे हैं, जिन्होंने आलोचना को अपनी ताकत बनाया है. 2019 में जब उन्हें “बिट्स एंड पीसेज़” खिलाड़ी कहा गया, तब जडेजा ने तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन कर अपनी अहमियत साबित की. टेस्ट क्रिकेट में आज भी उनका रुतबा कायम है और दिसंबर 2024 में रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद वे भारत के सबसे भरोसेमंद स्पिन ऑलराउंडर बने हुए हैं. हालांकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में तस्वीर अब बदलती दिख रही है.

टी20 इंटरनेशनल से जडेजा पहले ही 2024 में विश्व कप जीत के बाद संन्यास ले चुके हैं. वनडे क्रिकेट में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन 2023 तक ही नजर आया. उसी साल उन्होंने 26 वनडे मैच खेले, जिनमें करीब 31 की औसत से रन बनाए और नियमित विकेट भी लिए. हालांकि इसके बाद उनका ग्राफ नीचे जाता दिखा. 2019 विश्व कप के बाद के कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही और 2024 में उन्हें एक भी वनडे खेलने का मौका नहीं मिला.

2025 और 2026 को मिलाकर जडेजा ने सिर्फ 13 वनडे मैच खेले. इन मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 139रन ही निकले. न तो उनकी बल्लेबाजी में वह असर दिखा और न ही गेंद से वही धार नजर आई, जिसके लिए वे जाने जाते थे. भले ही उनके करियर आंकड़े मजबूत हों- 200 से ज्यादा वनडे, 2866 रन और 200 से अधिक विकेट—लेकिन हालिया दो सालों के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और फैंस दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

बल्लेबाजी क्रम बनी बड़ी समस्या

जडेजा को नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी कराने का प्रयोग टीम इंडिया और आईपीएल दोनों में ज्यादा सफल नहीं रहा. इन स्थानों पर उन्हें सीमित मौके मिले और रन भी कम बने. इसके उलट, नंबर 7 पर उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है. हालिया वनडे में उनका जल्दी आउट होना भी आलोचना की वजह बना, क्योंकि टीम को उस वक्त उनके अनुभव की सबसे ज्यादा जरूरत थी.

अक्षर पटेल और सुंदर की चुनौती

जडेजा के लिए मुश्किल इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर तेजी से उभर रहे हैं. अक्षर ने हाल के वनडे मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया है और चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है. सुंदर फिलहाल चोटिल हैं, लेकिन फिट होते ही वे भी मजबूत दावेदार होंगे. इसके अलावा रियान पराग और आयुष बदोनी जैसे युवा खिलाड़ी भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं 

आखिरी मौके की लड़ाई  

सुंदर की चोट ने जडेजा को मौजूदा सीरीज में एक मौका जरूर दिया है. वे टीम में एकमात्र अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर हैं और अगर इन मैचों में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया, तो उनका वनडे करियर कुछ और आगे बढ़ सकता है. हालांकि अगर असर नहीं दिखा, तो 50 ओवर के क्रिकेट में उनका सफर जल्द थम सकता है.



Source link

टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ

टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ


पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाने वाले शाहीन शाह अफरीदी चोट से उबरने के बाद फिर से नेट्स में लौट आए हैं. उनकी वापसी से पाकिस्तान के आगामी टी20 विश्व कप अभियान को बड़ी राहत मिली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम की मेडिकल पैनल को भरोसा है कि शाहीन अगले सप्ताह तक पूरी तरह फिट होकर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, शाहीन अफरीदी ने गुरुवार को नेट्स में 15 मिनट तक पूरे रन-अप के साथ गेंदबाजी की और उतनी ही देर बल्लेबाजी भी की. इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की असहजता महसूस नहीं हुई. इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि बिग बैश लीग (बीबीएल) के दौरान लगी चोट के कारण वह टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल पैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया, “शाहीन ने पूरे रन-अप के साथ 15 मिनट तक गेंदबाजी की और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. यह पाकिस्तान के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है, क्योंकि वह विश्व कप में गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं.”

इससे पहले उनकी घुटने की पुरानी चोट के दोबारा उभरने की आशंका थी. यही चोट 2022 में पाकिस्तान के लिए उनकी कई अहम मैचों में अनुपस्थिति की वजह बनी थी, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में.

सूत्रों के मुताबिक, “उनका रिहैब पूरा हो चुका है और अब वह गेंदबाजी कर रहे हैं. इसका मतलब है कि वह इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में खेल सकते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन श्रीलंका रवाना होने से पहले उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहता.”

पाकिस्तान के नए मेडिकल पैनल प्रमुख डॉ. जावेद मुगल ने शाहीन के रिहैब की निगरानी की और उनकी फिटनेस प्रगति पर संतोष जताया है। मेडिकल टीम ने तेज गेंदबाज को कुछ एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेडिकल पैनल ने शाहीन को शुरुआत में 15 से 25 मिनट तक गेंदबाजी कराने और फिर धीरे-धीरे अवधि बढ़ाने की सिफारिश की है. साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें आराम देकर विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में उतारा जाए.

25 वर्षीय शाहीन अफरीदी को बिग बैश लीग के दौरान ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलते हुए बाएं घुटने में चोट लगी थी. उनका यह पहला बीबीएल सीजन ज्यादा सफल नहीं रहा, जहां उन्होंने चार मैचों में केवल दो विकेट लिए और प्रति विकेट औसत 76.5 रहा. इसके अलावा, पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ पहले मैच में दो बीमर फेंकने के कारण उन्हें गेंदबाजी से निलंबित भी किया गया था.

ब्रिस्बेन में कराए गए एमआरआई स्कैन में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई थी, लेकिन इसके बावजूद पीसीबी ने एहतियातन शाहीन को बिग बैश लीग से वापस बुलाकर लाहौर भेज दिया.



Source link

यूपी वॉरियर्स ने जीता WPL 2026 का पहला मैच, मुंबई इंडियंस को हराया; हरलीन ने खेली मैच जिताऊ पार

यूपी वॉरियर्स ने जीता WPL 2026 का पहला मैच, मुंबई इंडियंस को हराया; हरलीन ने खेली मैच जिताऊ पार


हरलीन देओल की शानदार अर्धशतकीय पारी से यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 162 के लक्ष्य को 11 गेंद रहते हासिल किया. हरलीन ने 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे, नताली सिवर ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे. ये यूपी वॉरियर्स की इस सीजन पहली जीत है.

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को जीतने के लिए 162 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मैग लैनिंग और किरण नवगिरे ने अच्छी शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. लैनिंग 26 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद किरण नवगिरे 10 रन बनाकर पवेलियन लौटी, दोनों को नताली सिवर ने 7वें ओवर में आउट किया था. इसके बाद हरलीन देओल ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर पारी को संभाला और 73 रनों की साझेदारी कर लक्ष्य को और आसान बना लिया.

हरलीन देओल ने जड़ा अर्धशतक

फोएबे लिचफील्ड ने 22 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए, ये पारी भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि लगातार 2 विकेट के बाद उन्होंने हरलीन देओल का अच्छा साथ निभाया. हरलीन अंत तक टिकी रही, उन्होंने 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

क्लो ट्राईऑन की पारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, उन्होंने 11 गेंदों में महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. इस पारी में क्लो ने 1 छक्का और 4 चौके लगाए. 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 161 रन बनाए थे. पिच को देखते हुए ये स्कोर कम था. मुंबई के लिए अमनजोत कौर ने 38, नताली सिवर ने 65 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला नहीं चला, वह सिर्फ 16 रन बना पाई. निकोला कैरी ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए थे.

यूपी वॉरियर्स के लिए शिखर पांडे ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 1 विकेट लिया. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट चटकाया. सोफी एक्लेस्टोन और सोभाना आशा ने भी 1-1 विकेट लिया.

यूपी वॉरियर्स की पहली जीत

यूपी वॉरियर्स की ये महिला प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत है. इससे पहले खेले तीनों मैचों में यूपी हारी थी. हालांकि टीम अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान (5) पर बनी हुई है. टीम के 2 अंक और नेट रन रेट -0.906 का है. दिल्ली के भी 2 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट (-0.833) यूपी से थोड़ा बेहतर है.





Source link

Ravindra Jadeja’s Last Home ODI Fifty Came In 2013 When Manmohan Singh Was PM; Will He Still Make The Cut For 2027 WC?

Ravindra Jadeja’s Last Home ODI Fifty Came In 2013 When Manmohan Singh Was PM; Will He Still Make The Cut For 2027 WC?


Exactly thirteen years ago today, the world was a very different place. Dr. Manmohan Singh was the Prime Minister of India, the blockbuster film Yeh Jawaani Hai Deewani had not yet been released, and the phrase “WhatsApp” was only just entering the common Indian vocabulary. On that day, January 15, 2013, at the Nehru Stadium in Kochi, Ravindra Jadeja smashed a blistering 61 off 37 balls against England. It was a match winning performance that earned him the Player of the Match award.

Remarkably, that remains the last time Ravindra Jadeja scored a fifty plus score in an ODI on Indian soil.

A Statistical Anomaly

Add Zee News as a Preferred Source


As we stand in 2026, the statistics surrounding Jadeja’s batting in the fifty over format have become a point of intense scrutiny. While he has been a pillar of the Indian side across formats, his home ODI batting record is startlingly thin. With only two half centuries in India throughout his entire career, the drought has persisted through three different Prime Ministerial terms and multiple generations of cricketers.

The concern is not just limited to home soil. Jadeja’s last ODI fifty anywhere in the world came back in December 2020 against Australia in Sydney. For a player designated as a premier all rounder, a five year global drought and a thirteen year home drought are numbers that are becoming difficult for selectors to ignore.

The Rise of Alternatives: The Axar Patel Factor

The criticism has reached a crescendo following India’s recent seven wicket defeat in the second ODI against New Zealand in Rajkot. Jadeja’s primary weapon, his bowling, also seems to be losing its edge. With only one wicket in his last five ODI outings, former legends and selectors are beginning to voice their concerns.

Former chief selector Kris Srikkanth has been particularly vocal about the need for change, specifically pointing toward Axar Patel. Speaking on his YouTube channel, Srikkanth noted, “Jadeja is one of my favourite players. But he does not seem to know what to do. He looks caught between attacking and giving the ball flight.”

Srikkanth further questioned the tactical reliance on Jadeja when Axar Patel remains on the sidelines. “It is an open secret: why not bring Axar back? Axar has a terrific record. He did well in the Champions Trophy and won us the T20 World Cup. Suddenly, he is nowhere. Where is Axar Patel? The team is suffering at the end of the day,” Srikkanth added.

Is 2027 a Bridge Too Far?

As the Indian team management begins to blueprint their strategy for the 2027 World Cup, Jadeja’s “fit” in the squad is under the microscope. At 37 years of age, the veteran’s diminishing returns with both bat and ball suggest that his role as an automatic starter is over.

While his fielding remains world class, the modern ODI game demands a sixth bowling option who can also act as a high impact finisher. With Axar Patel offering similar left arm spin and arguably more consistent recent batting returns, the pressure on Jadeja is at an all time high. If the “Saurashtra Rockstar” cannot break his thirteen year home jinx in the upcoming fixtures, the road to the 2027 World Cup may very well be closed for one of India’s most decorated servants.   



Source link

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, चोट पर आया बड़ा अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, चोट पर आया बड़ा अपडेट


भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर वनडे के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. उनके टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी संशय है. बता दें कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था.

पहले वनडे में वाशिंगटन सुंदर सिर्फ 5 ही ओवर डाल पाए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि जरुरत पड़ी तो वह बल्लेबाजी के लिए भी उतरे, लेकिन मैच के बाद बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आयुष बदोनी को सीरीज में शामिल किया गया है.

टी20 सीरीज से भी बाहर वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना भी संदिग्ध है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके ठीक होने की संभावना नहीं है. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा था, “गेंदबाजी करते समय उन्हें अपनी बाईं निचली पसली के एरिया में तेज दर्द महसूस हुआ.”

रिपोर्ट में बताया गया कि बाद में हुए स्कैन के बाद बोर्ड ने उन्हें आगे के असेसमेंट और रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करने को कहा है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

  • 21 जनवरी- वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • 23 जनवरी- एसवीएनएस स्टेडियम, रायपुर
  • 25 जनवरी- बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी 
  • 28 जनवरी- एसीए-वीडीसीए, विशाखापट्टनम
  • 31 जनवरी- ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

पांचों टी20 मैच शाम को 7 बजे से शुरू होंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने संयोजन और तैयारियों को परखने का ये अच्छा मौका होगा, देखना होगा वाशिंगटन की जगह टी20 सीरीज में कौन शामिल होता है.

NZ के खिलाफ और T20 WC के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर (खेलना संदिग्ध), ईशान किशन (विकेटकीपर).



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp