बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आगे झुका BCB, ‘इंडियन एजेंट’ कहने पर डायरेक्टर की कर दी छुट्टी

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आगे झुका BCB, ‘इंडियन एजेंट’ कहने पर डायरेक्टर की कर दी छुट्टी


तमीम इकबाल को बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम द्वारा ‘इंडियन एजेंट’ कहने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट में घमासान मचा हुआ है. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इसका कड़ा विरोध किया. गुरुवार को बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हित में काम करने वाली एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि जब तक नजमुल का इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे. इसी कारण बीपीएल 2026 का पहला मैच शुरू नहीं हुआ जबकि टॉस के लिए रेफरी मैदान पर पहुंच गए थे लेकिन कप्तान नहीं आए. बीसीबी ने नजमुल हुसैन को उनके पद से हटा दिया है.

बीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यह सूचित करना चाहता है कि, हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद और संगठन के सर्वोत्तम हित में, बीसीबी अध्यक्ष ने नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन के रूप में उनकी ज़िम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का फैसला किया है. यह फैसला बीसीबी संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत BCB अध्यक्ष को दी गई शक्ति के अनुसार लिया गया है और इसका उद्देश्य बोर्ड के मामलों के सुचारू और प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करना है.”

बीसीबी ने आगे बताया कि अब फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक का पद अगले आदेश तक बीसीबी अध्यक्ष ही संभालेंगे. विज्ञप्ति में कहा, “अगले आदेश तक, बीसीबी अध्यक्ष फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन का पद संभालेंगे. बीसीबी दोहराता है कि क्रिकेटरों के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

BPL के बहिष्कार से हुई BCB की किरकिरी

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने चेतावनी दी थी कि अगर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया तो कोई भी खिलाड़ी किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेगा. खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच का ही बहिष्कार कर दिया था. 15 जनवरी को नौखाली एक्सप्रेस बनाम चट्टोग्राम रॉयल्स पहला मैच समय पर शुरू नहीं हुआ, क्योंकि टॉस के लिए कोई भी कप्तान ग्राउंड पर आया ही नहीं. जबकि रेफरी ग्राउंड पर आ चुके थे. बीसीबी ने विज्ञप्ति में खिलाड़ियों से बीपीएल में लौटने का आग्रह भी किया.

बोर्ड ने लिखा, “इस संबंध में, बीसीबी उम्मीद करता है कि सभी क्रिकेटर खेल के लिए इस चुनौतीपूर्ण दौर में बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी के लिए उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और समर्पण का प्रदर्शन करते रहेंगे, और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में लगातार भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.”



Source link

कौन हैं स्विंग के ‘किंग’ हेनिल पटेल, U19 वर्ल्ड कप में लिए 5 विकेट; जानिए उनके बारे में सबकुछ

कौन हैं स्विंग के ‘किंग’ हेनिल पटेल, U19 वर्ल्ड कप में लिए 5 विकेट; जानिए उनके बारे में सबकुछ


अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हेनिल पटेल ने अपनी गेंदबाजी से अमेरिकी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. वह शुरुआत से यूएसए के बल्लेबाजों पर हावी रहे, नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे. उन्होंने पारी में कुल 5 विकेट चटकाए, इसने यूएसए को 107 रनों पर रोक दिया. भारत को जीत के लिए सिर्फ 108 रन का लक्ष्य मिला.

कौन हैं हेनिल पटेल?

हेनिल पटेल का जन्म 28 फरवरी, 2007 को गुजरात के वलसाड में हुआ था. 18 वर्षीय हेनिल भारतीय अंडर-19 टीम में मुख्य गेंदबाज हैं. वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं, सटीक लाइन लेंथ उनकी गेंदबाजी को बेहतरीन बनाती है. उन्होंने यूथ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था, उनका डोमेस्टिक में भी शानदार प्रदर्शन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई यूथ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की की.

हेनिल पटेल ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ एक टेस्ट की दो पारियों में 6 विकेट लिए थे. इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 2 टेस्ट की 4 पारियों में उन्होंने 4 विकेट लिए. उन्होंने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट लिए थे, हालांकि वो मैच भारत हार गया था. डोमेस्टिक में वह गुजरात अंडर-19 टीम के लिए खेलते हैं.

U19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में छाए हेनिल पटेल

यूएसए अंडर-19 के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हेनिल पटेल ने 7 ओवर डाले, जिसमें मात्र 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उन्होंने अमरिंदर गिल (1) के रूप में पारी का पहला विकेट लिया. इसके बाद उन्होंने अर्जुन महेश, कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, अमोग रेड्डी, सब्रीश प्रसाद और रिषभ राज को आउट किया.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ग्रुप बी में शामिल है. इसमें अमेरिका के साथ न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम है. भारत का अगला मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 23 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ है.





Source link

Star Pakistan Cricketer Ranks Ahmed Shehzad Above Sachin; Sehwag; Faces Backlash, Ex-Pak Cricketer Pleads With Folded Hands

Star Pakistan Cricketer Ranks Ahmed Shehzad Above Sachin; Sehwag; Faces Backlash, Ex-Pak Cricketer Pleads With Folded Hands


Pakistan international Sahibzada Farhan has found himself at the center of a social media storm following a viral questionnaire where he made a series of baffling cricketing choices. The 29 year old opening batter stunned fans and experts alike by repeatedly choosing former teammate Ahmed Shehzad over global legends such as Sachin Tendulkar, Virender Sehwag, and Rohit Sharma.

The Controversial Selection

During a rapid fire segment, Farhan was asked to choose between various batting greats. In a move that quickly became the subject of widespread ridicule, he prioritized Ahmed Shehzad over some of the most prolific run scorers in the history of the sport. While Shehzad enjoyed a respectable career with 5058 international runs across 153 appearances, he is rarely compared to the likes of Tendulkar or Sehwag in a professional context.

Add Zee News as a Preferred Source


Farhan attempted to explain his bias by citing his personal connection to Shehzad’s style of play. “Ahmed Shehzad is someone I used to follow. I was his fan and started my cricket after watching him,” he stated.

Disbelief from Former Pakistan Greats

The viral clip caught the attention of former Pakistan cricketers Basit Ali and Kamran Akmal during a broadcast of ‘The Game Plan’. Basit Ali was so visibly shaken by the comparison that he literally pleaded with the audience, suggesting that the video must be a fabrication because the alternative was too difficult to accept.

“This is fake. Hundred per cent fake. Sahibzada Farhan has not gone mad so far that he picks Ahmed Shehzad over Sachin Tendulkar. I plead with you to stop this topic,” Basit remarked with folded hands. He continued by promising to confront Farhan personally: “I promise you all, whenever I meet Sahibzada, I will ask him, ‘Were you in your senses that day?’ I promise. Whoever asks you a question regarding Sahibzada’s pick, tell him that Basit Ali and Kamran Akmal apologise for it.”

Kamran Akmal, appearing alongside Basit, was seen laughing in disbelief before adding his own apology to the cricket world. “We ask for forgiveness for Sahibzada’s mistake,” Akmal noted.

Farhan’s Rising Profile and Context

The controversy comes at a time when Sahibzada Farhan is establishing himself as a key pillar in Pakistan’s white ball setup. He has recently displayed excellent form, hitting consecutive half centuries to lead Pakistan to a 2,0 series win over Sri Lanka. With 917 runs from 37 T20Is, he is widely regarded as a disciplined professional, which made his decision to ignore the records of Rohit Sharma and Saeed Anwar in favor of Shehzad even more surprising to the cricketing community.

Historical Comparison

For context, Sachin Tendulkar and Virender Sehwag combined for over 50,000 international runs and dozens of world records. Farhan’s decision to place them lower in his pecking order than Shehzad has been described by critics as a moment of extreme “fanboyism” that overlooks the statistical and cultural impact of the game’s true icons.



Source link

U19 WC के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर USA; हेनिल पटेल ने लिए 5 विके

U19 WC के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर USA; हेनिल पटेल ने लिए 5 विके


अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने यूएसए अंडर-19 को 107 रनों पर ढेर किया. हेनिल पटेल ने 5 विकेट लिए. दीपेश देवेन्द्रन, अम्ब्रीश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट चटकाया. यूएसए के लिए नितीश रेड्डी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए.

यूएसए अंडर-19 टीम के 6 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. ओपनर अमरिंदर 1, कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव शून्य, अमोग रेड्डी 3, अदित कप्पा 5, सब्रीश प्रसाद 7 और रिषभ राज शून्य पर आउट हुए. खिलन पटेल ने रिषभ राज शिम्पी को बोल्ड कर पारी में अपने 5 विकेट पूरे किए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने नितीश रेड्डी को आउट कर यूएसए की पारी को समाप्त किया.

हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यूएसए का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिरा था, हेनिल पटेल ने अमरिंदर गिल (1) को आउट किया. इसके बाद अन्य ओपनर साहिल गर्ग 16 रन बनाकर दपेष देवेन्द्रन का शिकार हुए. यूएसए के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव खाता भी नहीं खोल पाए, उन्हें हेनिल पटेल ने बोल्ड किया.

अर्जुन महेश को कैच आउट कराकर हेनिल पटेल ने यूएसए पारी का चौथा विकेट गिरा, इसके बाद उन्होंने अमोग रेड्डी को आउट किया. यूएसए की आधी टीम सिर्फ 39 रनों पर पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद नितीश रेड्डी सुदिनी के साथ मिलकर अदनित झाम्ब ने 30 रनों की साझेदारी की, वह 18 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और एक छोर पर रेड्डी महत्वपूर्ण रन जोड़ते चले गए. जैसे तैसे यूएसए का स्कोर 100 पार पहुंचा, लेकिन इसके बाद 2 रनों के अंदर टीम के अन्य 3 विकेट भी गिर गए.

वैभव सूर्यवंशी को भी मिला 1 विकेट

नितीश रेड्डी सुदिनी को मुख्य गेंदबाज आउट नहीं कर पाए, उनका विकेट वैभव सूर्यवंशी को मिला. ये यूएसए की पारी का आखिरी विकेट था, जो 36वें ओवर में गिरा. ये वैभव का पहला ही ओवर था.

हेनिल पटेल ने 7 ओवरों के स्पेल में 16 रन देकर 5 विकेट लिए. दीपेश देवेन्द्रन ने 6 ओवरों में 19 रन देकर 1 विकेट लिया. अम्ब्रीश ने 6 ओवरों में 14 और खिलन पटेल ने 8 ओवरों में 27 रन दिए, दोनों ने भी 1-1 विकेट लिया.



Source link

बांग्लादेश क्रिकेट में मची उथल-पुथल, खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने डायरेक्टर को भेजा नोटिस

बांग्लादेश क्रिकेट में मची उथल-पुथल, खिलाड़ियों की बगावत के बाद BCB ने डायरेक्टर को भेजा नोटिस


बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के हितों के लिए काम करने वाली एसोसिएशन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा, प्लेयर्स नहीं खेलेंगे. खिलाड़ियों के विरोध के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला ही मैच शुरू नहीं हुआ. इसके बाद बीसीबी ने डायरेक्टर और अंतिरम खेल मंत्री के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था.

BCB डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बांग्लादेश क्रिकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया, “मुस्तफिजुर रहमान इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि हम इस मामले को बोर्ड के सामने उठाएं. खिलाड़ी का फर्ज है कि वह अपनी शिकायतें प्लेयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सामने रखे, लेकिन वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे.”

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ किया कि ये प्रोटेस्ट तब तक खत्म नहीं होगा जब तक बीसीबी डायरेक्टर का इस्तीफा नहीं लिया जाता. एसोसिएशन ने कहा, “जब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजरुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तब तक बांग्लादेश के क्रिकेटर्स मैच नहीं खेलेंगे.”

तमीम इकबाल को कहा था ‘इंडियन एजेंट’

बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिसके विरोध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया कि वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भारत नहीं भेजेंगे. उन्होंने आईसीसी से मांग करते हुए लिखा कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. इसके आलावा बांग्लादेश ने आईपीएल प्रसारण पर भी रोक लगा दी. तब तमीम इकबाल ने अपने बोर्ड को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में कोई भी ऐसी बात न कहें, जो भविष्य में मुश्किलें पैदा करे.

जैसे अगर आईसीसी ने मना कर दिया कि शेड्यूल में बदलाव नहीं हो सकता तो फिर? बांग्लादेश टीम को भारत जाना ही पड़ेगा या फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. तमीम ने एक अच्छी सलाह अपने बोर्ड के अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद बीसीबी के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम ने उन्हें ‘इंडियन एजेंट’ कहकर उनका मजाक उड़ाया था.



Source link

IND vs NZ: नौकरी बदली, हौसला नहीं… 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर बना यह टेक्नीशियन

IND vs NZ: नौकरी बदली, हौसला नहीं… 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर बना यह टेक्नीशियन


IND vs NZ: कहते हैं अगर सपनों को छोड़ने का नाम न लिया जाए, तो देर से ही सही सपने पूरे जरुर होते हैं. न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जाएडन लेनोक्स की कहानी इस जज्बे की मिसाल है. 14 जनवरी 2026 का दिन उनके लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि इसी दिन उन्होंने भारत के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करना आसान नहीं होता, लेकिन लेनोक्स ने साबित कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.

नौकरी और क्रिकेट, दोनों को साथ लेकर चले लेनोक्स

जाएडन लेनोक्स का सपना हमेशा से न्यूजीलैंड के लिए खेलने का था, लेकिन हालात उनके पक्ष में नहीं थे. जहां ज्यादातर खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देते हैं, वहीं लेनोक्स को अपनी रोजी-रोटी के लिए नौकरी भी करनी पड़ती थी. उन्होंने साल 2018 से काम करना शुरू किया और इसके बाद कई अलग-अलग नौकरियां कीं, लेकिन क्रिकेट को कभी पीछे नहीं छोड़ा.

ग्रीन्सकीपर से टेक्नीशियन तक का सफर

लेनोक्स ने 2018-19 के दौरान एक गोल्फ कोर्स में ग्रीन्सकीपर के तौर पर काम किया. इसके बाद उन्होंने एक रिसर्च कंपनी में फील्ड टेक्नीशियन की नौकरी की. साल 2020 में उन्होंने यह जॉब छोड़ दी और 2020 से 2023 तक एक स्पोर्ट्स इक्विपमेंट कंपनी में असेंबली टेक्नीशियन के रूप में काम किया. यही नहीं, 2024 में उन्होंने कुछ समय के लिए लैब टेक्नीशियन का पार्ट-टाइम काम भी किया.
नौकरी छोड़ी, सपने को नहीं

लगातार नौकरी और क्रिकेट को साथ निभाने के कारण लेनोक्स अपने खेल पर पूरा फोकस नहीं कर पा रहे थे. आखिरकार 2024 के बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया और नौकरी छोड़कर सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू किया. यह फैसला जोखिम भरा था, लेकिन यही फैसला उनकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ. 

31 साल में मिला इंटरनेशनल डेब्यू 

भारत के खिलाफ राजकोट वनडे में जाएडन लेनोक्स ने न्यूजीलैंड की ओर से अपना पहला वनडे मैच खेला. उन्होंने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के 225वें खिलाड़ी के रुप में डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की, 42 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया. भारत के हर्षित राणा को आउट तक उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल विकट लिया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp