Century At 1 To 6 Spot: KL Rahul’s Ton In 2nd ODI Against New Zealand Solidifies His Unique Record Across All Formats; Check His Hundreds At Every Batting Position

Century At 1 To 6 Spot: KL Rahul’s Ton In 2nd ODI Against New Zealand Solidifies His Unique Record Across All Formats; Check His Hundreds At Every Batting Position


India’s star batter KL Rahul delivered a composed and elegant century against New Zealand in the second ODI, once again proving why he is regarded as one of the most adaptable batters in modern-day cricket. The hundred not only strengthened India’s position in the match but also brought renewed attention to a remarkable record that Rahul alone holds in world cricket.

A unique record unmatched in world cricket

KL Rahul has achieved a feat no other batter in international cricket has managed, scoring a century in every batting position from No. 1 to No. 6. This extraordinary milestone underlines his technical versatility, mental strength, and ability to adapt to vastly different match situations, whether opening the innings or stabilising the lower middle order.

Add Zee News as a Preferred Source


Centuries as an opener (No. 1)

Rahul has scored six centuries while batting at No. 1, including four in Tests and two in ODIs. His first international hundred as an opener came against Zimbabwe in 2016, followed by a sensational 199 against England in the same year. These innings established him as a technically sound opener capable of dominating quality bowling attacks.

Dominance at No. 2 – his most productive position

Batting at No. 2, Rahul has registered seven centuries, the most he has scored at any position. Remarkably, six of these came in Test cricket, all scored away from home, highlighting his ability to thrive in challenging overseas conditions. His lone ODI century at No. 2 came against West Indies in Visakhapatnam in 2019, showcasing his adaptability across formats.

A rare century at No. 3

Rahul’s only century at No. 3 came in T20 internationals, a format where hundreds are rare. It was his second T20I century, scored against England while chasing 160. Rahul smashed 101 off 54 balls, including 10 fours and 5 sixes, remaining unbeaten to guide India to a comfortable victory.

Impactful knocks at No. 4

Batting at No. 4, Rahul has scored three centuries. His first T20I century, against West Indies in 2016, came from this position, underlining his ability to shift gears and control the middle overs while still accelerating when required.

Consistency at No. 5 in ODIs

At No. 5, Rahul has been particularly effective in ODIs, scoring three centuries, all in the 50-over format: 112 vs New Zealand (2020), 111 vs Pakistan (Asia Cup 2023), 102 vs Netherlands (World Cup 2023). These innings came in high-pressure tournaments, highlighting his temperament and big-match mindset.

A historic hundred at No. 6

Rahul’s lone century at No. 6 came in Test cricket during the India vs South Africa first Test at Centurion in December 2023. Batting lower down the order, he scored a crucial 101 off 137 balls, rescuing India and putting them in a strong position in the first innings on a challenging surface.

A batter without boundaries

KL Rahul’s century against New Zealand in the second ODI is more than just another hundred; it is a reminder of his rare ability to excel anywhere in the batting order. From opening the innings to anchoring the lower middle order, Rahul’s world-first achievement of scoring hundreds from No. 1 to No. 6 cements his status as one of the most versatile batters the game has ever seen.



Source link

भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं हर्षित राणा, ODI के ये आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे आप

भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं हर्षित राणा, ODI के ये आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे आप


हर्षित राणा वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज साबित हो रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का यह 24 वर्षीय गेंदबाज कहर बरपा रहा है. दरअसल साल 2025 से लेकर अब तक हर्षित वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. कीवियों के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उन्होंने 2 विकेट लिए थे.

सबसे सफल हर्षित, 2025 से अब तक सबसे ज्यादा विकेट

हर्षित राणा ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला. डेब्यू से लेकर अब तक 13 वनडे पारियों में उन्होंने 23 विकेट लिए हैं, जो भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं. हालांकि वो अभी तक एक भी पारी में 5-विकेट हॉल हासिल नहीं कर पाए हैं, लेकिन निरंतर विकेट लेते हुए वो इस सूची में सबसे आगे निकल गए हैं.

साल 2025 से अब तक वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 20 विकेट चटकाए हैं. वहीं तीसरा स्थान रवींद्र जडेजा के पास है, जो 12 विकेट ले चुके हैं.

  • 23 विकेट – हर्षित राणा
  • 20 विकेट – कुलदीप यादव
  • 12 विकेट – रवींद्र जडेजा

हर्षित राणा के गजब के आंकड़े

हर्षित राणा निरंतर 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. अभी तक उन्होंने 13 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें केवल 2 बार ऐसा हुआ है, जब वो मैच में एक भी विकेट ना ले पाए हों. एक चिंता का विषय यह है कि हर्षित गेंदबाजी में बहुत महंगे साबित होते आए हैं. वो खासतौर पर नई गेंद से बहुत प्रभावी साबित हुए हैं, लेकिन डेथ ओवरों में कई बार उनकी धुनाई हुई है.

हर्षित राणा इसके अलावा 6 टी20 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं. वहीं 2 टेस्ट मैचों में उनके नाम 4 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम से होगी टक्कर



Source link

अजब विराट कोहली का फैन, सूरत से राजकोट लाया लाखों का गिफ्ट; कीमत आपके होश उड़ा देगी

अजब विराट कोहली का फैन, सूरत से राजकोट लाया लाखों का गिफ्ट; कीमत आपके होश उड़ा देगी


दुनियाभर में विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं, जो इस स्टार बल्लेबाज की एक झलक पाने को तरसते हैं. कुछ लोगों पर ऐसा जुनून सवार होता है, जो अपने पसंदीदा एथलीट के लिए सारी हदें पार कर देते हैं. एक ऐसा ही फैन मोमेंट राजकोट में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच से पहले देखा गया.

15 लाख का फोन कवर

विराट कोहली के एक फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल ये फैन खास Iphone कवर के साथ दिखाई दिया, जो सूरत से राजकोट आया था. इस कवर पर विराट कोहली की तस्वीर तराशी गई थी. विराट के फैंस पहले भी उन्हें ब्रेसलेट और पेंटिंग जैसे कीमती तोहफे देते रहे हैं.

बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति इस खास IPhone कवर को विराट कोहली को गिफ्ट करना चाहता था. ये कोई आम कवर नहीं है, बल्कि इसे सोने (गोल्ड) से बनाया गया है और इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है.

विराट कोहली अपनी पिछली 5 ODI पारियों में कुल मिलाकर 469 रन बना चुके थे. उन्होंने लगातार 5 पारियों में पचास से अधिक स्कोर बनाया था, लेकिन राजकोट में ऐसा नहीं कर पाए.

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें विराट दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. विराट के अब 785 रेटिंग अंक हो गए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं, उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा पहले से तीसरे स्थान पर चले गए हैं. शुभमन गिल ने वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान को बरकरार रखा है. वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 10वें स्थान को सुरक्षित रखा है.

यह भी पढ़ें:

क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई





Source link

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम से होगी टक्क

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम से होगी टक्क


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी, ऑस्ट्रेलिया को इससे सबकॉन्टिनेंट की पिचों पर माहौल पर खुद को ढालने का मौका मिलेगा. पीसीबी ने मैचों की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज अहम होगी, खासकर  तब जब टीम के कई मुख्य खिलाड़ी रिकवरी पीरियड में हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड रिकवर हो रहे हैं. पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी भी चोटिल हैं, उन्हें बिग बैश लीग में खेलते हुए चोट लगी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज दोनों के लिए अपनी कॉम्बिनेशन को परखने का अच्छा मौका होगी.

ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करने को लेकर उत्साहित हैं- पीसीबी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान ग्रुप ए में तो ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में है. पीसीबी के सीओओ सुमैर अहमद सैयद ने मेहमान टीम का स्वागत किया और इस सीरीज को पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा इवेंट बताया.

ऐसी उन्होंने कहा, “हम लाहौर में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं. यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए साल की एक शानदार शुरुआत है और मैं उनसे गुज़ारिश करता हूं कि वे सीरीज के दौरान बड़ी संख्या में आकर दोनों टीमों का हौसला बढ़ाएं, क्योंकि वे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं.”

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी20- 29 जनवरी, लाहौर
  • दूसरा टी20- 31 जनवरी, लाहौर
  • तीसरा टी20- 1 फरवरी, लाहौर

पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी, टीम सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंची तो वो मुकाबला भी वहीं होगा नहीं तो ये भारत में होगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ग्रुप बी में शामिल है, इस ग्रुप के भी सभी मैच श्रीलंका में ही होंगे.



Source link

क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें

क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में राजनीतिक एंगल घुसाने की बू आ रही है. पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था, जबकि भारत पहले भी बिना किसी दिक्कत के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की मेजबानी करता रहा है. अब खबर है कि भारत ने पाकिस्तानी मूल के 4 अमेरिकी क्रिकेटरों को वीजा देने से मना कर दिया है.

क्या भारत ने कर दिया वीजा रद्द?

दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी क्रिकेटर, अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि भारत ने उन समेत पाकिस्तानी मूल के चार अमेरिकी खिलाड़ियों को वीजा देने से मना कर दिया. क्या भारत ने ये फैसला राजनीतिक दृष्टिकोण को देखते हुए लिया है? यह सच नहीं है, क्योंकि एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार वीजा प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वीजा रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इन चारों खिलाड़ियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई थी.

मांगी गई थी अतिरिक्त जानकारी

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार चारों क्रिकेटरों को 13 जनवरी को श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास में अपॉइंटमेंट मिली थी और उन्होंने आईसीसी द्वारा निर्धारित सारी कागजी कार्यवाई पूरी कर ली थी. भारतीय दूतावास में मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया कि फिलहाल उनकी वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती.

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि उसी शाम भारतीय दूतावास की ओर से अमेरिकी मैनेजमेंट को एक कॉल गया. इसमें बताया गया कि कुछ जानकारी मिल चुकी है, वहीं विदेश मंत्रालय से अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है. एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, उसके बाद चारों खिलाड़ियों से संपर्क किया जाएगा.

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटरों के लिए ऐसी होती है प्रक्रिया

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में अतिरिक्त प्रशासनिक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, फिर चाहे उनकी नागरिकता किसी भी देश की क्यों ना हो. उस्मान ख्वाजा, मोईन अली और शोएब बशीर, ये सभी पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं और जब भी भारत दौरे पर आते हैं, उन्हें ऐसी ही वीजा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

जहां तक चार अमेरिकी क्रिकेटरों की बात है, सूत्रों ने बताया कि वीजा आवेदन रद्द नहीं किए गए हैं और पूरी तरह सक्रिय हैं और उनपर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छीनी बादशाहत; ICC की तारा रैंकिंग कर देगी हैरान



Source link

विराट कोहली बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छीनी बादशाहत; ICC की तारा रै

विराट कोहली बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छीनी बादशाहत; ICC की तारा रै


विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. आईसीसी ने आज अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. रोहित शर्मा खिससकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को भी 1 स्थान का फायदा हुआ है, वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

विराट कोहली बने नंबर-1 ओडीआई बल्लेबाज

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए थे, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए थे लेकिन शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला था. अब दो दिन बाद उन्हें उस पारी का एक और बड़ा गिफ्ट मिला, वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर आ गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 शतकों के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंचे थे.

रोहित शर्मा को 2 स्थान लुढ़के

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 26 रन बनाए थे, जिस कारण उन्हें रैंकिंग में भी नुकसान हुआ. वह काफी समय से नंबर-1 पर बने थे, आज जारी रैंकिंग में वह 2 स्थान नीचे लुढ़ककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी फ्लॉप रहे, वह सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पहले वनडे में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 784 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए. जबकि पहले नंबर पर पहुंचे विराट कोहली उनसे सिर्फ 1 पॉइंट ही आगे हैं.

आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग (टॉप-10) 

  • 785 – विराट कोहली (भारत)
  • 784 – डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
  • 775 – रोहित शर्मा (भारत)
  • 764 – इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
  • 725 – शुभमन गिल (भारत)
  • 722 – बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • 708 – हैरी ट्रेक्टर (आयरलैंड)
  • 701 – शाई होप (वेस्टइंडीज)
  • 690 – चरिथ असलंका (श्रीलंका)
  • 682 – श्रेयस अय्यर (भारत)

 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp