IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?

IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?


IPL vs PSL Net Worth: साल 2026 में भारत और पाकिस्तान की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग आमने-सामने आने वाली हैं. पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन (PSL 11) की शुरुआत 26 मार्च से होगी और उसके दो दिन बाद ही IPL 2026 शुरू हो जाएगा. इस बार IPL और PSL का टूर्नामेंट एक ही समय पर खेला जाएगा, जिसकी वजह से खासतौर पर पाकिस्तान सुपर लीग की व्यूवरशिप पर असर पड़ सकता है. मगर क्या आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान की इन दोनों लीगों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर है.

IPL vs PSL

सबसे पहले इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें, तो यह दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स लीगों में से एक है. इसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी. 2025 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. यह रकम लगभग 1.56 लाख करोड़ रुपये के बराबर है.

दूसरी ओर पाकिस्तान का PSL इसके सामने भिखारी जैसा प्रतीत होता है. पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसकी ब्रांड वैल्यू 150-200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच बताई जाती है. अगर 200 मिलियन डॉलर भी मान लिया जाए, तो PSL की ब्रांड वैल्यू करीब 1,840 करोड़ रुपये ही होगी. इन्हीं आंकड़ों को आधार माना जाए तो IPL ब्रांड वैल्यू के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से 92.5 गुना आगे है.

कैसे होती है कमाई

IPL और PSL जैसी फ्रेंचाइजी लीगों की सबसे बड़ी कमाई का स्रोत ब्रॉडकास्टिंग राइट्स होते हैं. इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 4 साल के लिए Walee Technologies को करीब 93 मिलियन डॉलर्स में बिके थे. दूसरी ओर 2023-27 के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स वायाकॉम डिजिटल और डिजनी स्टार के पास हैं, जो उसने करीब 48,390 करोड़ रुपये में खरीदे थे. इस मामले में भी पीएसएल बहुत पीछे है. इसके अलावा स्पॉन्सरशिप, टिकट सेल्स और फ्रेंचाइजी फीस से भी लीग अच्छी खासी कमाई कर लेती है.

यह भी पढ़ें:

किसकी वजह से रोहित और विराट ने ली रिटायरमेंट? तीखे सवाल पर खुलकर बोले गौतम गंभीर



Source link

IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद, पूरी दुनिया के उड़े होश; धोनी भी कर चुके हैरान

IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद, पूरी दुनिया के उड़े होश; धोनी भी कर चुके हैरान


IPL अब सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं रह गई है, यह भारतीय क्रिकेट संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. हर साल मैदानों पर रनों का अंबार लगता है, विकेटों की झड़ी लगती है, खिलाड़ियों के बीच बहस होती रहती है और इंडियन प्रीमियर लीग के मैच ड्रामा और रोमांच से भरपूर भी रहते हैं.

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. मगर यह भी सच है कि जितनी बड़ी लीग, जितनी ज्यादा लोकप्रियता तो विवाद भी उतने ही बड़े सामने आते रहेंगे. पिछले 18 साल के इतिहास में आईपीएल में कई बड़े विवाद देखे गए हैं, लेकिन उनमें से पांच ऐसे हैं जिन्हें आने वाले कई दशकों तक फैंस भुला नहीं पाएंगे.

1. हरभजन सिंह का थप्पड़ कांड
इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे पहला सीजन, 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का मैच हुआ, जिसमें पंजाब को 66 रनों की जीत मिली थी. मगर मैच के बाद जब दोनों टीम हैंडशेक कर रही थीं, तब हरभजन ने एस श्रीसंत को जोरदार थप्पड़ रसीद दिया. सालों तक इसका वीडियो सामने नहीं आया था, लेकिन आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने 2025 में इसका वीडियो जारी कर दिया था. खैर हरभजन कई बार टीवी पर श्रीसंत से माफी मांग चुके हैं और अब दोनों के रिश्ते पहले से बेहतर हैं.

2. विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई
विराट कोहली और गौतम गंभीर मैदान में हों और एग्रेशन ना दिखे, ऐसा नहीं हो सकता. IPL 2013 में KKR के खिलाफ एक मैच में आउट होने के बाद विराट कोहली, गंभीर की मैदान पर बहस हो गई थी. उसके करीब 10 साल बाद IPL 2023 में एक बार फिर दोनों की बीच मैदान पर बहस हुई. इस बार फर्क इतना था कि गंभीर खिलाड़ी नहीं बल्कि LSG टीम के मेंटॉर थे. दोनों कई बार मीडिया में आकर कह चुके हैं कि यह सब खेल का हिस्सा है.

3. शाहरुख खान पर बैन
IPL 2012 के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया था. KKR टीम के सह-मालिक शाहरुख खान मैच के बाद एक सिक्योरिटीगार्ड से जा भिड़े. बताया जाता है कि सिक्योरिटी गार्ड ने शाहरुख के बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया था. मामला काफी गरमा गया था, जिसके बाद शाहरुख के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. इस मामले में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख को वानखेड़े स्टेडियम से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.

4. स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल
एक और 2013 का किस्सा, जब आईपीएल ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट के खेल पर दाग लगा था. सबसे पहले बुकी सुनील भाटिया की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद मैच फिक्सिंग मामले के तार राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों से जुड़े. एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चौहान की गिरफ्तारी हुई थी. यह मामला हाई-प्रोफाइल तब बना जब CSK टीम के प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक राज कुन्द्रा को अवैध सट्टेबाजी में सम्मिलित पाया गया और बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा की भी गिरफ्तारी हुई थी. तीनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो-दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था.

5. अंपायर से लड़ने मैदान में आए धोनी
एमएस धोनी आमतौर पर अपना आपा नहीं खोते हैं, इसी वजह से उन्हें ‘कैप्टन कूल’ भी कहा जाता है. अप्रैल 2019 में चेन्नई और राजस्थान के एक मैच में CSK को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे. धोनी डगआउट में बैठे थे, तभी RR के गेंदबाज रहे बेन स्टोक्स ने एक फुलटॉस गेंद फेंकी जो धोनी के अनुसार नो-बॉल थी. अंपायर ने पहले उसे नो-बॉल करार दिया, लेकिन स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर ने लीगल बॉल का इशारा किया था. फैसला बदले जाने पर धोनी मैदान में आए और अंपायर से भिड़ने लगे. इस घटना के लिए धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था.



Source link

‘यह पैसा भारतीयों की जान के लिए…’, सनराइजर्स में अबरार अहमद की एंट्री पर भड़के सुनील गावस्कर

‘यह पैसा भारतीयों की जान के लिए…’, सनराइजर्स में अबरार अहमद की एंट्री पर भड़के सुनील गावस्कर


Sunil Gavaskar Angry On Sunrisers Leeds: भारतीय क्रिकेट जगत में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को लेकर चर्चा तेज है. इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग में भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को 1.90 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ भारतीय रुपये) में खरीदा. फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है. यह ग्रुप आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकना हक भी रखता है, जिसको देखते हुए भारतीय फैंस पाक खिलाड़ी के खरीदे जाने पर गुस्से में दिखे. 

सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन हैं, जिन्हें आईपीएल के दौरान हैदराबाद टीम को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है. फैंस काव्या की भी काफी आलोचना कर रहे हैं. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर भी शामिल हो गए हैं. गावस्कर ने जाहिर तौर पर सनराइजर्स लीड्स की इस खरीद को गलत ठहराया. उनका मानना है कि पाक खिलाड़ी को दिया जाने वाला पैसा भारतीयों की जान लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

क्या बोले सुनील गावस्कर?

गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई सालों की घटनाओं को देखते हुए इस तरह के रिएक्शन स्वाभाविक है. दिग्गज गावस्कर ने बताया कि कैसे 2008 मुंबई हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया गया था. इसके बाद 2019 के पुलवामा अटैक और 2025 के पहलगाम हमले के बाद भावनाएं और संवेदनशील हो गई हैं. 

भारतीयों के खिलाफ पैसे का इस्तेमाल 

गावस्कर का मानना है कि अगर कोई भारतीय मालिक की टीम पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदती है, तो वह पैसा टैक्स के रूप में पाकिस्तान सरकार तक पहुंचेगा और उन पैसों का इस्तेमाल हथियार खरीदने में किया जा सकता है. इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पास जाने वाला पैसा भारतीयों के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है. 

भारतीय मालिकों को ध्यान देना चाहिए

गावस्कर ने आगे लिखा कि टीम के कोच डेनियल विटोरी शायद इस संवेदनशीलता को ना समझें, लेकिन भारतीय मालिकों को इस बारे में ध्यान देना चाहिए. गावस्कर ने लिखा, “भारतीय मालिक अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे सिस्टम को पैसा दे रहे हैं, जो भारत के सैनिको और नागरिकों की मौत का कारण बन सकता है. क्या इस तरह के टूर्नामेंट जीतना भारतीयों की जान से ज्यादा जरूरी है? जिसमें देश के बहुत कम खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं.”

 

यह भी पढ़ें: किसकी वजह से रोहित और विराट ने ली रिटायरमेंट? तीखे सवाल पर खुलकर बोले गौतम गंभीर



Source link

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान


आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी ऑल टाइम इलेवन चुनी, जिसमें उन्होंने खुद को भी चुना. इसके अलावा आइए जानते हैं कि किंग कोहली ने अपनी टीम में किसे-किसे शामिल किया और किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी. बाकी उन्होंने चार बड़े ही दिलचस्प विदेशी खिलाड़ी चुने.

ओपनिंग के लिए खुद को चुना

कोहली ने ओपनिंग के लिए खुद के साथ क्रिस गेल को चुना. बताते चलें कि विराट लंबे वक्त से आरसीबी के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

डिविलियर्स तीसरे नंबर पर 

तीसरे नंबर के लिए किंग कोहली ने अपनी इलेवन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को रखा. 

ऐसा चुना मिडिल ऑर्डर 

कोहली ने मिडिल ऑर्डर की शुरुआत केएल राहुल के साथ की. राहुल को उन्होंने चौथे पायदान पर रखा. पांचवें नंबर पर कोहली ने रजत पटीदार को रखा, जिनकी कप्तानी में टीम ने 2025 सीजन का खिताब जीता. इसके साथ कोहली ने पाटीदार के स्पिन खेलने की काबीलियत के बारे में भी बात की. छठे नंबर पर उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चुना. 

4 गेंदबाजों का किया चुनाव

कोहली ने अपनी इलेवन में चार गेंदबाजों का चुनाव करते हुए नंबर सात पर हर्षल पटेल को रखा. इसके बाद नंबर आठ पर दिग्गज अनिल कुंबले को जगह दी. फिर नौवें नंबर पर मिचेल स्टार्क को रखा. इसके बाद 10वें पायदान पर डेल स्टेन और 11वें पर युजवेंद्र चहल को रखा. 

किस खिलाड़ी को चुना कप्तान?

आरसीबी के जरिए शेयर की वीडियो में कोहली ने सिर्फ अपनी 11 का चुनाव किया. उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी. टीम के लिए खुद कोहली ने भी काफी कप्तानी की है. 

कोहली की ऑल टाइम RCB इलेवन

क्रिस गेल (विदेशी), विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (विदेशी), केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क (विदेशी), डेल स्टेन (विदेशी), युजवेंद्र.

 

यह भी पढ़ें: ‘कुछ तो शर्म करो…’, जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल





Source link

‘कुछ तो शर्म करो…’, जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल

‘कुछ तो शर्म करो…’, जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल


पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सबसे निचले स्तर पर है. हालिया वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाक टीम को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. मगर पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद की नजरों में यह उलटफेर नहीं क्योंकि उनके अनुसार अब पाकिस्तान एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है. रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में पाक टीम 290 रनों का टारगेट हासिल नहीं कर पाई थी.

अहमद शहजाद ने इस खराब प्रदर्शन का ठीकरा वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी और कोच माइक हेसन पर फोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने पूरे मैनेजमेंट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि असली मुद्दों पर जोर देने के बजाय सब बहाने बनाने में लगे हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर अहमद शहजाद ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में कोई बदलाव नहीं किए गए. उन्होंने मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि अचानक युवाओं को टीम में लाया गया, अब सीरीज हार गए तो टीम में युवाओं को मौका देने को हार की वजह बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है.

एसोसिएट टीम बनती जा रही पाकिस्तान

अहमद शहजाद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के स्तर पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “पाकिस्तान एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है. अब लोग पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के स्तर पर देखने लगे हैं. आप सबने देखा ही होगा कि कैसे नेट रन रेट की वजह से हम वर्ल्ड कप से बाहर हुए. कुछ तो शर्म करो.”

आपको याद दिला दें कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में ही बाहर हो गया था. ये लगातार चौथा आईसीसी इवेंट रहा जब पाक टीम सेमीफाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर पाई. हालिया सीरीज की बात करें तो तीसरे वनडे मैच में सलमान आगा ने 106 रनों जुझारू पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से झूम उठेंगे फैंस



Source link

IPL 2026 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से झूम उठेंगे फैंस

IPL 2026 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, कर्नाटक सरकार के इस फैसले से झूम उठेंगे फैंस


IPL 2026, RCB: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई. कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मुकाबले कराने की इजाजत दे दी है. बता दें कि बेंगलुरु के मैदान पर आगामी सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा. 

KSCA सचिव संतोष मेनन ने क्रिकबज से इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेषज्ञ समिति, जो 13 मार्च को निरीक्षण और एक मॉक प्रदर्शन के बाद वेन्यू पर किए गए बुनियादी ढांचे के बदलावों से संतुष्ट थी. समिति ने इसकी जानकारी कर्नाटक सरकार को दी जिसके बाद स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति दे दी.

गृह मंत्री के साथ मीटिंग में हुआ फैसला

स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी एक रिलीज में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज सुबह विधान सौधा में कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति और केएससीए, आरसीबी और डीएनए के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. मीटिंग के दौरान विशेषज्ञ समिति ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में की गई तैयारियों और अनुपालन उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की.”

रिलीज में आगे कहा गया, “विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर और व्यवस्थाओं का पूरा जायजा करने के बाद गृह मंत्री ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है.”

भगदड़ से बढ़ी थी मुश्किलें 

गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद बेंगलुरु में एक विक्ट्री परेड निकली थी, जिसमें भगदड़ के कारण स्टेडियम बाहर 11 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भी बेंगलरु से दूसरी जगह शिफ्ट करने पड़े. लेकिन अब स्टेडियम को मुकाबले आयोजित करने की अनुमति मिल गई है.

 

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में विकेट के पीछे सबसे सफल विकेटकीपर कौन? टॉप-5 में ये बड़े नाम शामिल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp