शादीशुदा होते हुए चल रहा था मैरी कॉम का अफेयर, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा; कहा- मुझे इस्तेमाल करके

शादीशुदा होते हुए चल रहा था मैरी कॉम का अफेयर, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा; कहा- मुझे इस्तेमाल करके


Mary Kom Husband Controversy: भारत की ओलंपिक पदक विजेता और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम फिर से चर्चा में हैं. मैरी कॉम ने कुछ दिन पूर्व अपने एक्स-हसबैंड करुंग ओन्खोलर पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनके साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी की और उन्हीं की वजह से जमीन भी गंवानी पड़ी. ओन्खोलर को ओनलर के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने एक्स-वाइफ द्वारा लगाए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक ओनलर ने सभी आरोपों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा, “मैरी कॉम ने प्रॉपर्टी का जिक्र किया और मेरा नाम हटाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि मैंने 5 करोड़ की चोरी की. मेरा अकाउंट चेक कर लीजिए, 18 साल की शादी में हम साथ रहे. उसके बाद ये सब. उनका दिमाग खराब हो गया है. मैं 18 साल से उनके साथ रह रहा था, अब मेरे पास क्या है? मेरे घर को देखिए, मैं दिल्ली में किराए के घर में रह रहा हूं.”

मुझे इस्तेमाल करके फेंक दिया

ओनलर ने अपनी एक्स-वाइफ मैरी कॉम पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, “मैं उन्हें माफ कर सकता हूं, लेकिन जो उन्होंने मेरे साथ किया है, उसे कभी भुला नहीं सकता. मैं उनके लिए इस्तेमाल करके फेंक देने वाली वस्तु हूं. उनकी अकादमी की नींव किसने रखी? किसने रजिस्ट्रेशन करवाया? अब चेयरमैन कोई और बन गया है, जिसका मैं नाम नहीं लेना चाहता. उन्होंने मेरा दिल दुखाया है.”

उनका अफेयर चल रहा था

कारुंग ओन्खोलर ने यह भी दावा किया कि साल 2017 से ही उनका किसी के साथ अफेयर चल रहा है. ओनलर ने कहा, “साल 2013 में उनका एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर चल रहा था. हमारे परिवारों का झगड़ा हुआ, जिसके बाद हमने समझौता कर लिया. 2017 के बाद उनका मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी में किसी के साथ रिलेशन चल रहा है. सबूत के तौर पर मेरे पास उनके व्हाट्सएप मैसेज हैं. मेरे पास सबूत है, उस व्यक्ति का नाम भी है जिसके साथ उनका रिलेशन चल रहा था. मैं चुप रहा.”

यह भी पढ़ें:

ICC और BCB की मीटिंग में क्या हुआ? कैसे निकली बांग्लादेश की हेकड़ी; जानें इनसाइड स्टोरी



Source link

सेमीफाइनल में नहीं पहुंची विराट की टीम, रोहित की टीम भी बाहर; इन 4 टीमों ने किया है क्वालीफाई

सेमीफाइनल में नहीं पहुंची विराट की टीम, रोहित की टीम भी बाहर; इन 4 टीमों ने किया है क्वालीफाई


भारत का घरेलू वनडे टूर्नामेंट यानी विजय हजारे ट्रॉफी अब अपने अंतिम पड़ाव में है. इस बार इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेले. हालांकि, टूर्नामेंट में विराट की टीम दिल्ली और रोहित की टीम मुंबई सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के सेमीफाइनल में पंजाब, विदर्भ, सौराष्ट्र और कर्नाटक ने क्वालीफाई किया है.

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के सेमीफाइनल मैच 15 और 16 जनवरी को खेले जाएंगे. 15 जनवरी को सेमीफाइनल-1 में विदर्भ का सामना कर्नाटक से होगा. यह मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला जाना है. इसके बाद 16 जनवरी को सेमीफाइनल-2 खेला जाएगा. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में पंजाब का सामना सौराष्ट्र से होगा.

पंजाब ने मध्य प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

मंगलवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेले गए क्वार्टर फाइनल-3 में पंजाब ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 183 रन से शानदार जीत दर्ज की. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 345 रन बनाए. इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. हरनूर सिंह ने प्रभसिमरन सिंह के साथ 21.2 ओवरों में 116 रन की साझेदारी की. हरनूर 71 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. अनमोलप्रीत 62 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 88 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा नेहाल वढेरा ने 56 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 24 रन की नाबाद पारी खेली. नमन धीर ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से त्रिपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 31.2 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. इस टीम से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. शुभम शर्मा ने

विदर्भ ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेले गए क्वार्टर फाइनल-4 में विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज की. विदर्भ ने 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 300 रन बनाए. इस टीम के लिए यश राठौर ने 73 गेंदों में 86 रन की पारी खेली, जबकि ध्रुव शौरे ने 49 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. अथर्व तायडे ने 8 चौकों के साथ 62 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली 45.1 ओवरों में महज 224 रन पर सिमट गई. दिल्ली के लिए अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि वैभव कांडपाल और प्रियांश आर्या ने 28-28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन जीत नहीं दिला सके.



Source link

दे चौका दे छक्का, गुजरात की बैटिंग ने आखिरी 2 ओवर में गेंदबाजों का बना दिया भूत

दे चौका दे छक्का, गुजरात की बैटिंग ने आखिरी 2 ओवर में गेंदबाजों का बना दिया भूत


वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले खेलते हुए 192 रन बना लिए हैं. अंतिम 2 ओवरों में गुजरात की धाकड़ बल्लेबाज भारती फूलमाली ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. ये मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. कनिका अहूजा ने भी 35 रनों की तूफानी पारी खेल MI को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 95 रनों की दमदार पारी खेलने वाली सोफी डिवाइन MI के खिलाफ फ्लॉप रहीं, जो केवल 8 रन बनाकर आउट हो गईं. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 33 रनों का योगदान दिया, लेकिन उनकी पारी काफी धीमी रही.

मिडिल ओवरों में कनिका अहूजा ने 18 गेंद में 35 रनों की ताजतर्रार पारी खेल, गुजरात के रन रेट को सुधारा. उनके अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर ने 11 गेंद में 20 रन बनाए. जॉर्जिया वेयरहैम 43 रन बनाकर नाबाद लौटीं.

आखिरी 2 ओवरों में मचा बवाल

18 ओवर तक गुजरात जायंट्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे. आखिरी 2 ओवरों में भारती फूलमाली ने धमाल मचाते हुए चौके और छक्कों की बारिश कर दी. आखिरी 2 ओवरों में गुजरात के बल्लेबाजों ने 3 छक्के और 4 चौके समेत 39 रन बटोरे.

18वें ओवर के समाप्त होने तक भारती फूलमाली 6 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रही थीं. 20वें ओवर के समाप्त होने पर उनका स्कोर 15 गेंद में 36 रन हो चुका था. अपनी पारी की आखिरी 9 गेंदों में उन्होंने 33 रन बटोरे. 

गुजरात जायंट्स ने 192 रन बनाए हैं. ये WPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी टीम द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. यह वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में किसी टीम का ऐसा सबसे बड़ा स्कोर भी है, जब किसी भी बल्लेबाज ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में अर्धशतक ना लगाया हो.

यह भी पढ़ें:

MI की प्लेइंग इलेवन से पहली बार बाहर हुई यह खिलाड़ी, लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड इस विदेशी के नाम



Source link

जनहित में अहम फैसला: भगवंत मान सरकार पंजाब की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में लाई व्यापक बदलाव

जनहित में अहम फैसला: भगवंत मान सरकार पंजाब की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में लाई व्यापक बदलाव


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हाल के वर्षों में सरकारी बस सेवाओं में किए गए व्यापक विस्तार के कारण पंजाब की परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया जा रहा है. सरकार के बेड़े में 1,279 बसें शामिल करने का निर्णय केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए किफायती, सुरक्षित, सुलभ और निर्बाध संपर्क को प्राथमिकता देने की दिशा में एक ठोस कदम है.

वर्तमान में पंजाब सरकार के अधीन 2,267 बसें संचालित की जा रही हैं, जिनमें से 1,119 पनबस (पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड) के अधीन हैं. मान सरकार द्वारा प्रत्यक्ष खरीद और लीज—दोनों माध्यमों से बसों के विस्तार को सूझ-बूझ के साथ मंजूरी दी गई है, जिससे वित्तीय बोझ की परवाह किए बिना विस्तार सुनिश्चित किया गया है. इस विस्तार के तहत 796 बसें सीधे खरीदी जाएंगी, जबकि 483 बसें किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत शामिल की जाएंगी, जिससे राज्य की मांग और रूट संबंधी जरूरतों का सुव्यवस्थित ढंग से समाधान किया जा सकेगा.

पीआरटीसी में शामिल की जाएंगी 100 मिडी बसें

इस विस्तार योजना के अंतर्गत 696 साधारण बसों और 100 मिडी बसों की खरीद की जाएगी. पनबस को 387 साधारण बसें दी जाएंगी, जबकि पीआरटीसी (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) को 309 साधारण बसें मिलेंगी. पीआरटीसी में 100 मिडी बसें शामिल की जाएंगी, क्योंकि ये छोटी बसें शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों और ग्रामीण रूटों के लिए अधिक उपयुक्त हैं, जहां बड़ी बसों का संचालन संभव नहीं होता. यह विस्तार छोटे कस्बों और गांवों की लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी मांग को पूरा करेगा, जिसे पहले नजरअंदाज किया गया था.

यह कदम दर्शाता है कि भगवंत मान सरकार किस प्रकार जमीनी स्तर पर सुधारों को लागू कर रही है. सभी नई खरीदी गई साधारण बसें एआईएस-153 मानकों को पूरा करेंगी, जिससे सुरक्षा और सुलभता में वृद्धि होगी. आंशिक रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहतर बोर्डिंग सुविधाएं, व्हीलचेयर-अनुकूल पहुंच, कम शोर और कंपन तथा बेहतर प्रदर्शन—यात्री और चालक दोनों के लिए अधिक आरामदायक और सम्मानजनक अनुभव सुनिश्चित करते हैं. इन बसों में फायर डिटेक्शन सिस्टम, स्पष्ट आपातकालीन संकेत, जीपीएस, सीसीटीवी, एलईडी लाइटें और नाइट लैंप जैसी सुविधाएं विशेष रूप से रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए मजबूत सुरक्षा ढांचा सुनिश्चित करती हैं.

भारत स्टेज-6 मानकों का पालन करेंगी एचवीएसी बसें 

राज्य सरकार ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी गंभीरता से निभाया है. किलोमीटर स्कीम के तहत पनबस द्वारा 100 एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) बसें और 100 साधारण बसें, साथ ही अन्य वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी, जिससे इसके बेड़े की कुल संख्या 1,721 हो जाएगी. एचवीएसी बसें भारत स्टेज-6 मानकों का पालन करेंगी, जिससे कम उत्सर्जन और बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा. पीआरटीसी द्वारा भी इसी स्कीम के तहत 254 साधारण बसें और 14 इंटीग्रल कोच बसें खरीदी जाएंगी.

कुल मिलाकर पीआरटीसी में 670 अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी, जबकि समग्र विस्तार के तहत पनबस में 602 बसें जोड़ी जाएंगी. पनबस और पीआरटीसी को दी जाने वाली ये बसें पूरे राज्य में बस सेवाओं की निरंतरता, विश्वसनीयता और बेहतर रूट कवरेज सुनिश्चित करेंगी. इस बेड़े की शुरुआत मार्च से होगी और चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा, जिससे मौजूदा सेवाएं प्रभावित हुए बिना निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

सरकारी बस सेवाओं में बहाल हो रहा है जनता का विश्वास 

यह विस्तार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के बेहतर शासन उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण को दर्शाता है. सार्वजनिक सेवाएं लाभ-आधारित नहीं, बल्कि कुशल, सुरक्षित और सुलभ होनी चाहिए. पनबस और पीआरटीसी को सशक्त बनाकर भगवंत मान सरकार एक भरोसेमंद बस सेवा प्रदाता राज्य के रूप में अपनी भूमिका को स्पष्ट कर रही है, जिससे लोगों की दैनिक आवाजाही आसान हो रही है, आर्थिक गतिविधियां मजबूत हो रही हैं और सरकारी बस सेवाओं में जनता का विश्वास बहाल हो रहा है.

राज्य में किफायती परिवहन का सीधा संबंध शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार तक आसान पहुंच से है. इसलिए 1,279 आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बसों को शामिल करना राज्य सरकार के मजबूत बुनियादी ढांचा हस्तक्षेप को दर्शाता है. इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब की सड़कों पर निजी ऑपरेटरों के बजाय अधिक से अधिक सरकारी बसें चलेंगी और भगवंत मान सरकार के अधीन सार्वजनिक परिवहन को जनहित में पुनः प्राथमिकता दी जा रही है.



Source link

MI की प्लेइंग इलेवन से पहली बार बाहर हुई यह खिलाड़ी, लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

MI की प्लेइंग इलेवन से पहली बार बाहर हुई यह खिलाड़ी, लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड


WPL 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का मैच खेला गया. इस मुकाबले में MI की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट नहीं खेल रही हैं. ये पहली बार है जब नैट साइवर ब्रंट वीमेंस प्रीमियर लीग का कोई मैच मिस कर रही हैं. इसी के साथ उन्हें एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की रेस से बाहर होना पड़ा है.

टॉस के समय मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से नैट साइवर ब्रंट इस मैच में नहीं खेल पाएंगी. वो अब तक मुंबई इंडियंस के लिए लगातार 31 मैच खेल चुकी थीं और इस टीम के लिए एक भी मैच मिस नहीं किया था. मगर तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पहली बार WPL में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा.

नैट साइवर ब्रंट अब तक मुंबई इंडियंस की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनी रही हैं. वो लीग के इतिहास में अभी तक एक हजार से अधिक रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज हैं. उनके नाम 31 मैचों में 1,101 रन हैं. इसके अलावा उन्होंने MI के लिए खेलते हुए 35 विकेट भी लिए हैं. इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्होंने मुंबई इंडियंस को 2 बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

WPL में लगातार सबसे ज्यादा मैच

वीमेंस प्रीमियर लीग में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में अमेलिया केर और अमनजोत कौर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. ये दोनों खिलाड़ी अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 32 मैच खेल चुकी हैं. गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच से पूर्व नैट साइवर ब्रंट भी उनके बराबर चल रही थीं, लेकिन उनके लगातार WPL मैच खेलने का सिलसिला 31 पर आकर थम गया है.

  • 32 मैच – अमेलिया केर (मुंबई इंडियंस)
  • 32 मैच – अमनजोत कौर (मुंबई इंडियंस)
  • 31 मैच – नैट साइवर ब्रंट (मुंबई इंडियंस)

यह भी पढ़ें:

Watch: सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन का हुआ क्रिकेट मैच, जानें किसने जीता दिग्गजों का ‘बैटल’



Source link

ICC और BCB की मीटिंग में क्या हुआ? कैसे निकली बांग्लादेश की हेकड़ी; जानें इनसाइड स्टोरी

ICC और BCB की मीटिंग में क्या हुआ? कैसे निकली बांग्लादेश की हेकड़ी; जानें इनसाइड स्टोरी


मंगलवार, 13 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विषय पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वर्चुअल बैठक हुई. बांग्लादेश ने एक बार फिर वर्ल्ड कप के लिए भारत यात्रा ना करने की बात की. आईसीसी के साथ हुई वर्चुअल बैठक में बीसीबी के प्रेसिडेंट मोहम्मद अमिनुल इस्लाम सहित कई उच्च अधिकारी शामिल हुए.

ICC ने अक्ल ठिकाने लगा दी

बांग्लादेश ने एक बार फिर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत यात्रा ना करने की बात कही. BCB की ओर से कहा गया कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसके मैच भारत से बाहर करवाए जाएं. आईसीसी ने इसके जवाब में साफ कहा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही घोषित हो चुका है और बांग्लादेश को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है.

बताते चलें कि इस बैठक में BCB के प्रेसिडेंट मोहम्मद अमिनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष फारुक अहमद और मोहम्मद शकवत हुसैन और क्रिकेट ऑपरेशंस कमिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव नजमुल आबेदीन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी मौजूद रहे.

दूसरी ओर BCB द्वारा जारी हुई प्रेस रिलीज में कहा गया कि बांग्लादेश ने अपने टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने की मांग पर रुख नहीं बदला है. यह भी बताया जा रहा है कि भारत और BCCI के साथ खराब होते संबंधों के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को वित्तीय रूप से तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

बांग्लादेश की बढ़ेगी मुसीबत

BCCI से पंगा लेने के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी नुकसान हो सकता है. क्रिकेट के उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी एसजी कई बांग्लादेशी खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती है. इनमें लिटन दास और मोमिनुल हक जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच एसजी बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

शिखर धवन ने कर ली सगाई, कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp