इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी

इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी


जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की खराब सेहत को लेकर 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री सहबाज शरीफ से मांग की है कि इमरान खान को जेल में उचित इलाज की सुविधा दी जाए. इमरान को  जेल में 800 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है. उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है, जिससे जेल में उनके साथ हो रहे बर्ताव को लेकर सवाल और चिंताएं होने लगी है.

बता दें कि इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ हो रहे बर्ताव और उनकी बिगड़ती सेहत के खिलाफ आवाज उठाई थी. रिपोर्ट के मुताबिक इस इस चिट्ठी पर बेलिंडा क्लार्क, ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नासिर हुसैन, इयान चैपल, माइकल ब्रियरली, एलन बॉर्डर, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं.

एक आंख की सिर्फ 15% रौशनी बची

इमरान खान 2 साल से जेल में बंद हैं. कुछ दिन पहले कोर्ट में एक वकील ने दावा किया था कि इमरान खान की दाहिनी आंख में सिर्फ 15 प्रतिशत रौशनी बची है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने तीन महीने तक उनकी शिकायतों पर कुछ नहीं किया. सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत दुनिया के 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि इमरान खान को जेल में उचित इजाल मिले. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चिट्ठी में लिखा है, “हम, हमारी नेशनल क्रिकेट टीमों के साइन किए हुए पूर्व कप्तान, पाकिस्तान के जाने-माने पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के एक महान खिलाड़ी इमरान खान के साथ कथित तौर पर किए गए बर्ताव और जेल की हालत के बारे में गहरी चिंता के साथ लिख रहे हैं.”

पूर्व कप्तानों ने चिट्ठी में क्या लिखा?

पूर्व कप्तानों द्वारा पाकिस्तान सरकार को लिखी इस चिट्ठी में लिखा गया है, “इमरान खान की खेल में दिए गए योगदान की पूरी दुनिया में तारीफ होती है. कप्तान के तौर पर उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाई. ये जीत स्किल, स्पोर्ट्समैनशिप, मजबूत लीडरशिप से आई थी, जिसने दुनिया की नई पीढ़ी को इंस्पायर किया. हमनें उनके साथ मैदान शेयर किया, उनसे सीखा. वह क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं. क्रिकेट के आलावा उन्होंने प्रधानमंत्री बनकर भी पाकिस्तान की सेवा की, और मुश्किल समय में पाकिस्तान को संभाला.”

जेल में इमरान खान की बिगड़ती तबियत को लेकर चिट्ठी में लिखा गया, “उनकी सेहत से जुड़ी रिपोर्ट्स, उनकी आंखों की रौशनी का कम होने की खबर ने, हमें चिंता में डाल दिया है.” चिट्ठी में पूर्व कप्तानों ने लिखा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकॉन के साथ जेल में अच्छे से पेश आना चाहिए.

पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से अपील करते हुए लिखा, “हम पाकिस्तान सरकार से मांग करते हैं कि इमरान खान को उनकी बताई गई सेहत की दिक्कतों को ठीक करने के लिए उनकी पसंद के क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट से तुरंत, सही और लगातार मेडिकल मदद मिले. इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से जेल में उनकी इज्जत हो, उनके करीबी रिश्तेदारों को नियमित रूप से उनसे मिलने की इजाजत दी जाए. बेवजह की देरी या रुकावट के कानूनी प्रोसेस तक सही और ट्रांसपेरेंट एक्सेस हो.”

चिट्ठी में पूर्व कप्तानों ने कहा, “क्रिकेट हमेशा से एक पुल का काम करता है. स्टंप गिरने के साथ मैदान की दुश्मनी खत्म हो जाती है और सम्मान बना रहता है. इमरान खान ने अपने करियर में इस भावना को बनाए रखा. हम अपील करते हैं कि अधिकारी तहजीब और न्याय के उसूलों को बनाए रखते हुए इसका सम्मान करें.”



Source link

फास्ट एंड फ्यूरियस बैटिंग! जानिए T20 वर्ल्डकप इतिहास के सबसे तेज शतकधारी खिलाड़ी कौन

फास्ट एंड फ्यूरियस बैटिंग! जानिए T20 वर्ल्डकप इतिहास के सबसे तेज शतकधारी खिलाड़ी कौन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में निसांका ने सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. उनकी इस दमदार पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, जिसकी बदौलत श्रीलंका ने 182 रनों के बड़े लक्ष्य को महज 18 ओवर में हासिल कर लिया.

निसांका की यह पारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज शतकीय पारियों में शामिल हो गई है. इससे पहले भी इस बड़े मंच पर कई बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई है.

क्रिस गेल के नाम है सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था. गेल ने उस मैच में 48 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे. 

टी20 वर्ल्ड कप के पहले शतकवीर भी बने थे गेल

साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भी क्रिस गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था. उन्होंने उस मैच में 117 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे.

ब्रैंडन मैकुलम ने भी दिखाया था दम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में शतक जमाया था. उन्होंने उस मैच में 123 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

इन खिलाड़ियों ने भी जड़ा तेज शतक

पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया था. उनके बाद साउथ अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज राइली रुसो ने भी बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदो में सेंचुरी ठोक दी थी.

वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक 

क्रिस गेल – 47 गेंद बनाम इंग्लैंड (2016, मुंबई)

क्रिस गेल – 50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2007, जोहान्सबर्ग)

ब्रेंडन मैकुलम – 51 गेंद बनाम बांग्लादेश (2012, पल्लेकेले) 

पाथुम निसांका – 52 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया (2026, पल्लेकेले)

अहमद शहजाद – 58 गेंद बनाम बांग्लादेश (2014, मीरपुर)

राइली रुसो – 52 गेंद बनाम बांग्लादेश ( 2022, सिडनी)

सुरेश रैना – 59 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (2010, ग्रोस आइलेट)



Source link

कुलदीप यादव की क्यों हुई थी पहले हार्दिक से बहस, फिर सूर्यकुमार से भी गर्मा-गर्मी? ये है वजह

कुलदीप यादव की क्यों हुई थी पहले हार्दिक से बहस, फिर सूर्यकुमार से भी गर्मा-गर्मी? ये है वजह


Kuldeep Yadav Heated Exchange With Hardik Pandya & Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 15 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस जीत के बीच मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने स्टेडियम में मौजूद फैंस को हैरान कर दिया. मैच के दौरान टीम इंडिया स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली. ये वाकया  पाकिस्तान की पारी के बीच के ओवरों का है, जब हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा. कुलदीप द्वारा कैच छूटने के बाद उनपर हार्दिक नाराज होते नजर आएं.

मैच खत्म होने के बाद हार्दिक-कुलदीप में हुई बहस

मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या काफी आक्रामक अंदाज में कुलदीप यादव को निर्देश दे रहे थे, जिस पर कुलदीप ने भी पलटकर जवाब दिया और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई. दरअसल, मैच के दौरान कुलदीप के हाथों से हार्दिक की गेंद पर एक कैच छूट गया था. इतना ही नहीं कैच छूटने के बाद गेंद बाउंड्री लाइन के पर चली गई और वो छक्का हो गया था, जिससे हार्दिक काफी नाराज नजर आए. इसी बीच रिंकू सिंह ने बीच-बचाव करते हुए आकर हार्दिक को दूसरी ओर ले गए.

कुलदीप की सूर्यकुमार यादव से भी हुई गर्मा-गर्मी

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच जीतने के बाद जब हाथ मिलाने के लिए आए, तब कुलदीप यादव उनके साथ भी नाराज नजर आए. विजुअल्स में साफ दिख रहा था कि कुलदीप अपने साथ हुए रवैये से खुश नहीं थे. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके बाद से चर्चा तेज हो रही है कि क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक है? हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैच में खिलाड़ियों पर भारी दबाव होता है. इसलिए जीत के जुनून में अक्सर मैदान पर ऐसी छोटी-मोटी बहस हो जाती है.



Source link

क्या भारत से हाथ मिलाने को खड़े रहे पाक स्टार? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

क्या भारत से हाथ मिलाने को खड़े रहे पाक स्टार? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और खिलाड़ी उस्मान तारिक भारतीय टीम की ओर देखते हुए कुछ सेकंड के लिए रुकते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने क्रिकेट फैंस के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है.

मैच के बाद नहीं हुआ हैंडशेक

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले के दौरान भारत की अगुवाई कर रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही साफ कर दिया था कि टीम अपनी ‘नो-हैंडशेक पॉलिसी’ को जारी रखेगी. यही वजह रही कि मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ के बीच किसी तरह का औपचारिक हाथ मिलाना नहीं हुआ था.

बताया जा रहा है कि भारतीय टीम ने यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान में लिया है. साथ ही यह कदम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के तौर पर भी देखा जा रहा है.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

मैच खत्म होने के बाद सामने आए वीडियो में देखा गया कि जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक मैदान से बाहर जाते समय अचानक रुक गए और पीछे मुड़कर भारतीय टीम की तरफ देखने लगे. उस वक्त भारतीय खिलाड़ी मैदान के एक कोने में जीत का जश्न मना रहे थे. हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों खिलाड़ी क्यों रुके थे, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगो का मानना है कि वे भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का इंतजार कर रहे थे.

एशिया कप से जारी है यह रुख

भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक को लेकर यह दूरी नई नहीं है. पिछले साल दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया गया था. उसी रुख को इस बार भी जारी रखा गया है. 

कप्तानों के बयान से पहले ही मिल गए थे संकेत

मुकाबले से एक दिन पहले जब दोनों कप्तानों से मैच के बाद हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया था, तब किसी ने भी इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया था. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ इतना कहा था कि वह क्रिकेट की भावना को बनाए रखना चाहते हैं. 

अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. 



Source link

जाहिल, उल्लू, डरपोक…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने सलमान आगा को दी गालियां, शर्मनाक हार पर फूटा गुस

जाहिल, उल्लू, डरपोक…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने सलमान आगा को दी गालियां, शर्मनाक हार पर फूटा गुस


Basit Ali Slammed Salman Agha After Pakistan Lost: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को काफी आलचोनाओं का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने सलमान आगा को जाहिल, उल्लू और डरपोक तक कह दिया है. बासित अली ने कहा कि सलमान आगा की रणनीति की वजह से पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों शर्मनाक हार मिली है. उन्होंने हेड कोच माइक हेसन को भी जाहिल बताया है. यही नहीं बाबर आजम को उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी की ही तमीज नहीं है. आइए यहां हम आपको बताते हैं कि बासित अली ने पाकिस्तान के खिलाफ कैसे इतनी आग उगली है.

पाकिस्तान टीम पर बासित अली का हमला

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासित अली ने पाकिस्तानी टीम पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी टीम की आलोचना करते हुए कहा, ‘मुझे माफ कर दीजिएगा, अगर मेरे मुंह से कुछ गलत शब्द निकल जाए. जिन जाहिलों को ये नहीं पता कि जिस जगह पर ये मैच हुआ है, तीनों पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. जिम्बाब्वे वाला मैच इनके सामने है और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. कहते हैं हमारी गेंदबाजी बहुत मजबूत है, तो जो अच्छी चीज है उसे बाद में करो ना उल्लू. किसने बोला पहले गेंदबाजी करो.’

‘सलमान आगा डरपोक कप्तान’

बासित अली ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को कोसते हुए कहा, ‘अभिषेक शर्मा जैसा प्लेयर पहले ओवर में आउट हो जाता है, वो भी सलमान आगा की गेंदबाजी पर. अब कप्तान की डिफेंसिव अप्रोच देखें, इतना डरपोक कप्तान, पहले ओवर में आउट भी करा. पहले दो ओवर में उसने 10 रन दिए और उसने तीसरा ओवर कराया ही नहीं. उस्मान तारिक का हव्वा ही खुद खराब कर दिया, उससे बाद में गेंदबाजी कराई. बच्चों की तरह क्रिकेट खेल रहे हैं. हमें तो पहले से पता था कि ये हार जाएंगे. हम तो सोच रहे थे कि बारिश हो जाए और एक-एक प्वाइंट बंट जाए. जिन जाहिलों को ये नहीं पता कि पहले गेंदबाजी करनी चाहिए या बल्लेबाजी, वो पाकिस्तान के हेड कोच बने हुए हैं.’

‘बाबर आजम को बैटिंग की तमीज नहीं’

पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अक्षर पटेल के खिलाफ बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया. इसपर बासित अली ने कहा, ‘दुनियाभर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाबर आजम चौथे नंबर पर खेल रहे हैं और अक्षर पटेल को आड़ा शॉट मारा, कोई बैटिंग की तमीज सिखाओ इन्हें, किस तरह बल्लेबाजी करते हैं. सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख लो, कौन से उन्होंने छक्के मारे हैं. उन्होंने पार्टनरशिप बनाई क्योंकि ईशान आउट हो गया था.’





Source link

मोहसिन नकवी पर बयान देकर फंसे शोएब अख्तर, 24 घंटे में ही बदल लिए अपने सुर, जानिए अब क्या कहा

मोहसिन नकवी पर बयान देकर फंसे शोएब अख्तर, 24 घंटे में ही बदल लिए अपने सुर, जानिए अब क्या कहा


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर गंभीर टिप्पणी की थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपने ही बयान से यू-टर्न ले लिया.

दरअसल, ABP न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को “अयोग्य” और “अनपढ़” तक कह दिया था. उनके इस बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मचा दी. हालांकि अगले ही दिन जब वे पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर एक्सपर्ट के तौर पर नजर आए, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा मोहसिन नकवी की तरफ नहीं था, बल्कि वह पाकिस्तान क्रिकेट सिस्टम की बड़ी समस्याओं की बात कर रहे थे.

बयान पर सफाई देते हुए क्या बोले अख्तर?

पाकिस्तानी चैनल पर शोएब अख्तर ने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने दावा किया कि “अयोग्य” और “अनपढ़” जैसे शब्द किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं थे, बल्कि क्रिकेट प्रशासन में मौजूद कमियों की ओर इशारा कर रहे थे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही सलाह नहीं मिल रही.

हालांकि, अख्तर ने यह भी माना कि वह नकवी से नाराज जरूर हैं. उनका गुस्सा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ बहिष्कार के फैसले पर यू-टर्न लेने को लेकर है. अख्तर का कहना है कि पूरे क्रिकेट समुदाय ने उस फैसले का समर्थन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया.

बाबर और शाहीन की फिटनेस पर भी उठाए सवाल

अपने इस इंटरव्यू के दौरान अख्तर ने टीम के स्टार खिलाड़ियों बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए. उनका मानना है कि शाहीन फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी गेंदबाजी में पहले जैसी रफ्तार नहीं दिख रही है.

वहीं बाबर आजम को लेकर उन्होंने कहा कि यह टी20 फॉर्मेट उनके लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं है. अगर उन्हें टीम में रखना है तो बतौर ओपनर ही खिलाया जाना चाहिए, क्योंकि मिडिल ऑर्डर में वे ज्यादा प्रभावी नहीं साबित हो रहे हैं.

हार की जिम्मेदारी सभी की

अख्तर ने टीम के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ खिलाड़ियों या बोर्ड को जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए क्रिकेट बोर्ड, मीडिया और पूर्व खिलाड़ी, सभी जिम्मेदार हैं. उनके मुताबिक, पाकिस्तान ने सही खिलाड़ियों को पहचानने और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, जिसका असर अब बड़े टूर्नामेंट्स में साफ दिख रहा है.

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है. अगर प्रदर्शन में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी बना रहेगा.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp