माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 

माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद से ही हार्दिक पांड्या चर्चा का विषय बने हुए हैं. हार्दिक उन खिलाड़ियों में शुमार रहे, जिन्होंने 2024 और 2026 में लगातार दो बार टी20 विश्व का खिताब अपने नाम किया. हार्दिक इन दिनों गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ इतनी महंगी कार में घूमते हुए देखा गया, जिसकी कीमत पाकिस्तान सुपर लीग की प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा है. 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ ‘फरारी 12 सिलिंड्री’ कार में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक कार चला रहे हैं और माहिका उनके बगल वाली सीट पर बैठी हुई हैं. 

क्या हार्दिक ने खरीद ली कार?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ने फरारी की यह कार खरीद ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद खुद को यह तोहफा दिया है. हालांकि अभी हार्दिक के कार खरीदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. 

कार की कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 

बता दें कि फरारी 12 सिलिंड्री कार की भारत में कीमत करीब-करीब 12 करोड़ रुपये है. यह रकम पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL में मिलने वाली प्राइज मनी से तकरीबन 3 गुना ज्यादा है. 2025 में पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीतने वाली लाहौर कलंदर्स को प्राइज मनी के रूप में करीब 4.2 भारतीय रुपये मिले थे. इस तरह हार्दिक की कार की कीमत PSL से करीब 3 गुना ज्यादा है. 

टूर्नामेंट में हार्दिक का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप में हार्दिक की तरफ से ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला था. उन्होंने टूर्नामेंट में बैटिंग करते हुए 9 पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल थी. वहीं गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 9 मैचों की 9 पारियों में 9 विकेट चटकाए थे. इस तरह हार्दिक ने गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया था. 

 

यह भी पढ़ें: बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ ‘खेल’, तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल





Source link

बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ ‘खेल’, तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा

बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ ‘खेल’, तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा


Rawalpindi Police On Salman Agha Run Out: इन दिनों पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा बड़े ही अजीबो-गरीब ढंग से रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे. आगा के रन आउट पर पूरी दुनिया मजे ले रही है, जिसमें अब पाकिस्तान की रावलपिंडी की पुलिस भी शामिल हो गई. 

13 मार्च को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान 39वें ओवर में रन आउट की घटना हुई. क्रीज पर मौजूद मोहम्मद रिजवान ने गेंद को हल्के हाथों से बॉलिंग कर रहे मेहदी हसन मिराज की तरफ खेला, जो नॉन स्ट्राइक एंड पर सलमान आगा के पास ही खड़े थे. सलमान को लगा कि गेंद डेड हो चुकी है. वह क्रीज के बाहर खड़े होकर गेंद उठाकर देने लगे. 

गेंद सलमान के हाथ में तो आई नहीं, लेकिन मिराज ने पूरी सतर्कता दिखाते हुए गेंद को स्टंप में मारकर अपील कर दी. अंपायर ने पाक बल्लेबाज को आउट करार दिया. सलमान 62 गेंदों में 64 रन बनाकर खेल रहे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वीडियो में सलमान आगा अपनी गलती पर काफी गुस्से में दिखाई दिए. 

रावलपिंडी पुलिस का पोस्ट वायरल 

रावलपिंडी पुलिस ने सलमान आगा के रन आउट पर मजेदार पोस्ट करके लोगों को सुरक्षा और सतर्कता की मिसाल दी. पोस्ट में सलमान के रन आउट होने की तस्वीर शेयर की गई. 

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “चाहें रोड या खेल का मैदान, सुरक्षा खुद की जिम्मेदारी से शुरू होती है. खुद पर भरोसा करिए, सतर्क रहिए और खुद व लोगों को सेफ रखने के लिए समझदारी भरा फैसला करें.”

सीरीज 1-1 से बराबर 

बताते चलें कि वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहले मैच में बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी. फिर दूसरे मैच में पाकिस्तान ने बदला लेते हुए DLS के तहत 128 रनों से जीत अपने नाम की. इस मैच में बारिश ने खलल डाला था. 

 

यह भी पढ़ें: ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- ‘कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं…’





Source link

ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- ‘कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं.

ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- ‘कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं.


आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को लताड़ा और कहा कि कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं है. ये बात उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले के संदर्भ में कही, जब उनकी टीमों के खेलने पर संशय बना हुआ था. बांग्लादेश को भारत में नहीं खेलने के फैसले के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था, जबकि पाकिस्तान भी बहिष्कार की धमकी दे रहा था. शाह ने टूर्नामेंट में छोटी टीमों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की.

मुंबई में आयोजित एक अवार्ड कार्यक्रम के दौरान जय शाह ने कहा, “आईसीसी का वर्ल्ड कप, इतना महत्वपूर्ण था क्योंकि बहुत लोग टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चा कर रहे थे कि ये टीम खेलेगी कि नहीं खेलेगी? वर्ल्ड कप कैसे होगा? लेकिन आईसीसी का अध्यक्ष होने के नाते मैं आपको बताना चाहता हूं कि संस्था से बड़ी कोई चीज नहीं होती है. कोई एक टीम से संस्था नहीं बनती है, सारी टीमों से मिलकर संस्था बनती है. आप जानते हो कि इस बार व्यूअरशिप में भी सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं.”

आईसीसी अध्यक्ष ने आगे कहा, “ये वर्ल्ड कप काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ. देखा कि यूएसए ने भारत को पहले मैच में टक्कर दी. नीदरलैंड ने पाकिस्तान को टक्कर दी और जिम्बाब्वे ने तो ऑस्ट्रेलिया को हरा ही दिया. नेपाल ने इंग्लैंड को टक्कर दी. इसलिए मैं सभी एसोसिएट नेशन को भी बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि उन्होंने फुल मेंबर टीमों को कड़ी टक्कर दी.”

टीम इंडिया को दिया संदेश 

जय शाह ने मंच से टीम इंडिया को संदेश दिया. उन्होंने कहा, “एडमिनिस्ट्रेटर के नाते ये मेरा 17वां साल है. टॉप से नीचे जाने में महीनों लगते हैं और नीचे से टॉप पर जाने में सालों लगते हैं. आपको सस्टेन करना है, इसलिए आप इतनी मेहनत करना कि इसी तरह हर साल आपको अवार्ड मिलते जाए.”

 



Source link

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) को शुरू होने में अब 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है. पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को मैदान पर देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं. धोनी जहां सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं तो वहीं रोहित और कोहली भी सिर्फ वनडे इंटरनेशनल और आईपीएल में ही खेलते हैं. यहां हम उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए आईपीएल 2026 बतौर प्लेयर आखिरी सीजन साबित हो सकता है.

एमएस धोनी (CSK)

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में हैं, जो अपनी कप्तानी में 5 बार सीएसके को चैंपियन बना चुके हैं. वह पहले सीजन से (2016 और 2017 को छोड़कर) चेन्नई टीम के लिए खेल रहे हैं, हालांकि वह अब कप्तान नहीं हैं लेकिन पिछले सीजन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद  होने के बाद उन्हें कप्तानी संभालनी पड़ी. धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं, जो उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन हो सकता है. 

आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. संजू हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं, इसमें 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

अजिंक्य रहाणे (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने साफ किया है कि अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2026 में कप्तान बने रहेंगे. हालांकि बतौर बल्लेबाज अगर ये सीजन रहाणे के लिए फ्लॉप रहा तो उनके लिए ये सीजन आखिरी साबित हो सकता है. 37 वर्षीय रहाणे को अगर केकेआर ने रिलीज कर दिया तो बहुत मुश्किल है कि कोई नई टीम उन्हें खरीदे. रहाणे ने आईपीएल में 198 मैचों में 5032 रन बनाए, जिसमें 33 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं.

इशांत शर्मा (GT)

37 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने आईपीएल में 117 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. पिछले सीजन इशांत गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे, जिसमें वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए, इसमें उनका इकॉनमी 11.18 का था. वह आगामी सीजन में भी इसी टीम के लिए खेलेंगे, लेकिन अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है. यानी उनका आईपीएल करियर इस सीजन पर निर्भर करेगा.

मार्कस स्टोइनिस (PBKS)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पंजाब किंग्स में शामिल है, जिन्हें टीम ने 11 करोड़ रुपये के प्राइस पर रिटेन किया था. स्टोइनिस ने आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेले 109 मैचों में 2026 रन बनाए और 44 विकेट लिए हैं. 36 साल के स्टोइनिस विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं लेकिन पिछले काफी समय से वह उम्मीद के मुताबिक अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. अगर आईपीएल में उनका बल्ला नहीं चला और पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज किया तो ये सीजन (IPL 2026) उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन साबित हो सकता है.



Source link

‘शादी कर लो जल्दी ताकि…’, अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस

‘शादी कर लो जल्दी ताकि…’, अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस


भारतीय ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक साथ एक मंच पर नजर आए, जहां संजू ने अभिषेक की लोकप्रियता पर चुटकी लेते हुए उन्हें जल्द शादी करने की सलाह दी. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और उससे पहले महत्वपूर्ण मैचों में संजू का बल्ला जमकर बरसा था, अभिषेक पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते हुए नजर आए थे लेकिन फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा.

अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता पर चुटकी लेते हुए संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कैसे अन्य खिलाड़ियों को जलन होती थी. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में संजू ने कहा कि हर जगह सिर्फ अभिषेक अभिषेक के नारे गूंजते थे तो शुरुआत में लड़के थोड़े जेलस हो जाते थे. हम सोचते थे कि फैंस को सिर्फ वही दिखता है क्या.

संजू ने अभिषेक को दी शादी की सलाह

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा की टांग खिंचाई करते हुए उन्हें शादी की सलाह दी. उन्होंने कहा अभिषेक शादी कर लें ताकि दूसरे खिलाड़ियों को भी थोड़ा लाइमलाइट मिले.

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को दिया, जिनसे वह लगातार टिप्स लेते रहते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 2 सालों से वह युवराज द्वारा बताए प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं. टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है. अभिषेक ने बताया कि ‘युवराज सिंह ने सिखाया है कि उन चीजों की चिंता मत करो, जो तुम्हारे हाथ में नहीं है. मेरा काम बस प्रदर्शन से टीम को जिताना है.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए. वहीं टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टूर्नामेंट में प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन फाइनल में वह फॉर्म में लौट आए. उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई थी.



Source link

IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान

IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान


दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं जब दो बल्लेबाजों ने मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले हम आपको उन 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लीग के इतिहास में खास जगह बनाई है.

1. विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (229 रन)

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली  और एबी डिविलियर्स के नाम है. दोनों बल्लेबाजों ने 14 मई 2016 को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गुजरात लॉयंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े थे. यह साझेदारी आज भी आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी मानी जाती है.

2. विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (215* रन)

इस सूची में दूसरे नंबर पर भी यही विस्फोटक जोड़ी है. 10 मई 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों ने नाबाद 215 रन की साझेदारी की थी. इस पारी में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी.

3. केएल राहुल – क्विंटन डिकॉक (210* रन)

तीसरे नंबर पर केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी आती है. 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दोनों ने कोलकत्ता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन की साझेदारी की थी.

4. शुभमन गिल – साई सुदर्शन (210 रन)

इस लिस्ट में नंबर चार पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी है. दोनों बल्लेबाजों ने 10 मई 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टायटंस के लिए खेलते हुए चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन की बड़ी साझेदारी की थी.

5. शॉन मार्श – एडम गिलक्रिस्ट (206 रन)

इस एलीट लिस्ट में पांचवें स्थान पर शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी है. 17 मई 2011 को धर्मशाला में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे. 

इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए आने वाले आईपीएल 2026 सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई नई जोड़ी इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे पाती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp