भारत ने जीता 2026 का पहला मैच, न्यूजीलैंड ने खूब जोर लगाया, लेकिन टीम इंडिया ने लहराया परचम

भारत ने जीता 2026 का पहला मैच, न्यूजीलैंड ने खूब जोर लगाया, लेकिन टीम इंडिया ने लहराया परचम


भारत ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. वडोदरा में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 300 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने लड़खड़ाते हुए 49 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हुए जीत प्राप्त की. विराट कोहली ने भारत के लिए 93 रनों की पारी खेली, वहीं शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. ये भारत की साल 2026 में सबसे पहली जीत है.

301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. जब टीम इंडिया का स्कोर 39 रन था, तभी रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल ने सधे और धीमे अंदाज में अर्धशतक लगाया और 56 रनों का योगदान दिया.

न्यूजीलैंड ने खूब जोर लगाया

एक समय भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए थे. इस समय भारतीय टीम को 66 गेंद में 67 रन बनाने थे और विराट कोहली के रहते टीम इंडिया की जीत आसान लग रही थी. टीम इंडिया 234 रन बना चुकी थी, तब विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल शुरुआत में गेंद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे, इस कारण जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा था, दूसरी ओर लगातार विकेट भी गिरते जा रहे थे.

हर्षित राणा ने 23 गेंद में 29 रनों की पारी खेल, ना केवल राहुल पर से दबाव हटाया बल्कि भारतीय टीम को जीत दर्ज करने की दौड़ में भी बनाए रखा. मगर अंत में केएल राहुल ने 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की.

रोहित नहीं चले, कप्तान गिल का अर्धशतक

रोहित शर्मा भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन साल 2026 की शुरुआत उनके लिए यादगार नहीं रही. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए. मगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को मिस करने के बाद वापसी कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जरूर लगाया. गिल ने 71 गेंद में 56 रनों की सधी हुई पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

विराट शतक से चूके, लेकिन रचा इतिहास

विराट कोहली ने अपनी कमाल की फॉर्म को बरकरार रखते हुए 93 रनों की पारी खेली है. उन्होंने 91 गेंद में 93 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया. ये उनके ODI करियर की 77वीं अर्धशतकीय पारी रही. विराट अपनी पिछली 5 ODI पारियों में कुल 469 रन बना चुके हैं, जिनमें उनके बल्ले से 2 शतक और तीन अर्धशतकीय पारी आई हैं.

कोहली ने मैच में 93 रनों की पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 624वीं पारी में ये कारनामा किया, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे. इसके अलावा वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.



Source link

मुस्तफिजुर बाहर, लेकिन बांग्लादेशी अंपायर को भारत आने की क्यों मिली छूट, जानें ICC का नियम

मुस्तफिजुर बाहर, लेकिन बांग्लादेशी अंपायर को भारत आने की क्यों मिली छूट, जानें ICC का नियम


पिछले दिनों भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच तनातनी बढ़ी है. यह पूरा विवाद वहां से शुरू हुआ, जब BCCI के निर्देश पर KKR फ्रैंचाइजी ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) तो अपने देश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा चुका है. यहां तक कि उसने अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में करवाए जाने की मांग की है.

इस सबके बीच वडोदरा में भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच खेला गया, जिसके मैच ऑफिशियल्स यानी अंपायरों की लिस्ट में बांग्लादेश के शरफुद्दौला साइकत का भी नाम है. शरफुद्दौला, भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका में हैं.

एक तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को लिखे पत्र में भारत में अपने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की थी. तो आखिर ऐसा कैसे हो गया कि बीसीबी ने अपने अंपायर को भारत आने से नहीं रोका. जानिए क्या है इसको लेकर ICC का नियम?

बांग्लादेशी अंपायर, भारत कैसे आया?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में जो भी अंपायरिंग की भूमिका अदा करते हैं, वे ICC के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, अंपायरों को 2 श्रेणियों में बांटता है. अंपायरों को आईसीसी एलीट पेनल और आईसीसी इंटरनेशनल पेनल श्रेणियों में बांटा जाता है.

इन अंपायरों की नियुक्ति ICC करता है और उन्हें निकाल भी आईसीसी ही सकता है. इसलिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायर किस देश का होगा और कौन होगा, यह बीसीसीआई, बीसीबी या किसी अन्य देश का क्रिकेट बोर्ड तय नहीं करता है. यह काम ICC का है, इसलिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता तो भी शरफुद्दौला को भारत आने से नहीं रोक सकता था.

यह भी पढ़ें:

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर ये 6 टीमें कर चुकी हैं ICC टूर्नामेंट में खेलने से मना, जानिए कब-कब हुआ ऐसा

विराट कोहली ने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा



Source link

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर ये 6 टीमें कर चुकी हैं ICC टूर्नामेंट में खेलने से मना, जानिए कब

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर ये 6 टीमें कर चुकी हैं ICC टूर्नामेंट में खेलने से मना, जानिए कब


मुस्ताफिज़ुर रहमान को केकेआर द्वारा आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना किया. हालांकि अब टूर्नामेंट को शुरू होने में एक महीने का समय बचा है, ऐसे में टूर्नामेंट का रीशेड्यूल करना मुश्किल है. हालांकि आईसीसी ने इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है. 

बांग्लादेश ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. उनके अनुसार भारत में उनके खिलाड़ियों को खतरा है. पहली बार नहीं है जब किसी टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी टूर्नामेंट के लिए किसी देश में जाने के लिए मना किया हो.

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका जाने से किया मना (1996)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तरफ भारत और श्रीलंका ने मिलकर 1996 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. उस समय श्रीलंका में गृह युद्ध चल रहा था. वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले ही कोलंबो में एक कार ब्लास्ट हुआ, जिसने डर का माहौल पैदा कर दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज टीम ने श्रीलंका जाने से मना कर दिया, जबकि कोलंबो में जाकर भारत और पाकिस्तान की एक संयुक्त टीम ने वहां फ्रेंडली मैच खेला था. ये दिखाने की कोशिश हुई कि सब ठीक है, हालांकि फिर भी वह अपनी बातों पर अड़े रहे. इससे वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के अंक कटे, श्रीलंका इस संस्करण में खिताब जीती थी.

न्यूजीलैंड ने केन्या ओर इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे जाने से किया मना (2003)

2003 में अफ्रीका महाद्वीप में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप हुआ था. ज़िम्बाब्वे, केन्या और दक्षिण अफ्रीका मेजबान थे. उस समय तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर ने जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे की सत्ता को मानने से मना किया, इस कारण इंग्लैंड की टीम ज़िम्बाब्वे नहीं गई और उनके अंक कट गए. न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए केन्या जाने से इंकार किया. दोनों ने आईसीसी से अपने मैच शिफ्ट करने की मांग की थी, जो स्वीकारी नहीं गई. इस सीजन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

जिम्बाब्वे T20 वर्ल्ड कप से हटी (2009)

2009 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ था, तब तक मेजबान देश के जिम्बाब्वे के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हुए थे. 2008 में ही जिम्बाब्वे ओर आईसीसी के बीच इस पर सहमति बन गई थी कि बिना खेले ही जिम्बाब्वे को पैसे मिल जाएंगे. उनकी जगह उस टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड ने हिस्सा लिया था.

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया (2016)

बांग्लादेश ने 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हटने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की जगह फिर आयरलैंड की टीम टूर्नामेंट में खेली थी.

भारत ने पाकिस्तान जाने से किया मना (2025)

29 साल बाद 2025 में पाकिस्तान ने किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की, पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अयोजन हुआ. हालांकि भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से मना किया, तब ये हाइब्रिड मॉडल में खेला गया. भारत ने अपने मैच दुबई में खेले, फाइनल भी दुबई में खेला गया. जहां भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी.



Source link

मां की ममता देखी होगी, नहीं देखा होगा पिता का ऐसा प्यार, BBL में मैदान पर दिखा अनोखा नजारा

मां की ममता देखी होगी, नहीं देखा होगा पिता का ऐसा प्यार, BBL में मैदान पर दिखा अनोखा नजारा


ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का अपनी बेटी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. सामने आए इस वीडियो में एलेक्स कैरी की बेटी आतिशबाजी की वजह से डर गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपनी बेटी को गले लगाकर शांत कराया. यह वाकया 11 जनवरी को बिग बैश लीग में तब हुआ, जब एलेक्स कैरी एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए मैदान में उतरने वाले थे. एलेक्स कैरी ने एशेज 2025-26 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 8 पारियों में एक शतक और 2 फिफ्टी समेत 323 रन बनाए थे.

बेटी को लगाया गले, उमड़ा पिता का प्यार

एडिलेड के मैदान में मैच शुरू होने से पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम फील्डिंग के लिए मैदान में आने वाली थी. मुकाबला शुरू होने से पहले आतिशबाजी होती है, लेकिन एलेक्स कैरी की छोटी बेटी डरी हुई नजर आई. यह सब देख एलेक्स कैरी भागते हुए मैदान में आए और बेटी को गले लगाकर उसे शांत करवाया.

इसके लिए एलेक्स कैरी की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है. एक व्यक्ति ने उन्हें ‘फैमिली मैन’ कहा, जो क्रिकेट के मैदान पर खेलने के अलावा पिता होने की जिम्मेदारी भी संभाल रहा है. हालांकि एक फैन ने इस घटना को नकारात्मक तरीके से लिया, जिसने पटाखों पर बैन लगाने की बात कह डाली.

एलेक्स कैरी का तूफान, फिर भी हारी टीम

एडिलेड स्ट्राइकर्स का सामना 11 जनवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स से हुआ. पर्थ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया था. मिचेल मर्श ने पर्थ के लिए 88 रनों की तूफानी पारी खेली. जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए एलेक्स कैरी और मैथ्यू शॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़ लिए थे. शॉर्ट ने 52 रन बनाए, वहीं एलेक्स कैरी ने 39 गेंद में 71 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. कैरी की इस पारी के बावजूद स्ट्राइकर्स की टीम 32 रनों से यह मैच हार गई.

यह भी पढ़ें:

Watch: श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन! देखें कैसे न्यूजीलैंड कप्तान को किया चलता





Source link

विराट कोहली ने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

विराट कोहली ने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा


विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं. वो यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने वडोदरा में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में 25 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने सबसे तेज 28 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन  बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 644 पारियों में ऐसा किया था. वहीं विराट कोहली ने अपने करियर की 624वीं पारी में यह मुकाम हासिल कर लिया है. विराट ने तेंदुलकर से 20 कम पारियों में ये ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है. विराट और सचिन के अलावा श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन बनाए.

सबसे तेज 28000 रन

  • 624 पारी – विराट कोहली
  • 644 पारी – सचिन तेंदुलकर
  • 666 पारी – कुमार संगाकारा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. कुमार संगाकारा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 28,016 रन बनाए थे. विराट कोहली को उनसे आगे निकलने के लिए 41 रन और बनाने थे. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 34,357 रन बनाए थे.

  • 34,357 रन – सचिन तेंदुलकर
  • 28,017+ रन – विराट कोहली
  • 28,016 रन – कुमार संगाकारा

विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों के करियर में 9230 रन बनाए, दूसरी ओर 125 टी20 मैचों में उन्होंने 4188 रन बनाए. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 14,600 से अधिक रन  बना लिए हैं. वो पहले ही वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

148 गेंद में सिर्फ 154 रन, बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर क्यों ना उठे सवाल; बिग बैश लीग में भी वही हाल



Source link

Watch: श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन! देखें कैसे कप्तान को किया चलता

Watch: श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन! देखें कैसे कप्तान को किया चलता


इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेल रहे हैं. वडोदरा में खेले जा रहे इस मैच में उपकप्तान की शानदार फील्डिंग देखने को मिली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने काफी दूर से विकेट पर डायरेक्ट थ्रो करके माइकल ब्रेसवेल को आउट किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. डेवन कॉन्वे (56) और हेनरी निकल्स (62) ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की, लेकिन मिडिल आर्डर में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर अच्छी वापसी की. तब डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला, उन्होंने 84 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पारी 300 पर समाप्त हुई, हालांकि श्रेयस अय्यर अगर डायरेक्ट थ्रो से माइकल ब्रेसवेल को आउट नहीं करते तो मेहमान टीम कम से कम 20 से 30 रन और बना सकती थी.

श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो

न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 237 रन था. हर्षित राणा 43वां ओवर करने आए, इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने हल्के हाथ से खेलकर रन के लिए दौड़े. लॉन्ग-ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर दौड़कर गेंद की तरफ आए, तब मिचेल ने दूसरे रन के लिए दौड़ लगा दी. अय्यर ने तेजी से गेंद उठाई और सीधा विकेट पर थ्रो कर दिया. गेंद नॉन-स्ट्राइक पर सीधा स्टंप पर लगी और माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन लौटना पड़ा.

श्रेयस अय्यर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह फील्डिंग करते हुए ही चोटिल हुए थे, तब उन्होंने पीछे की तरफ दौड़कर एक कमाल का कैच लिया था. इस दौरान जमीन पर गिरते हुए उनके चोट लग गई थी.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp