विराट कोहली ने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

विराट कोहली ने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा


विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं. वो यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने वडोदरा में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में 25 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने सबसे तेज 28 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन  बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 644 पारियों में ऐसा किया था. वहीं विराट कोहली ने अपने करियर की 624वीं पारी में यह मुकाम हासिल कर लिया है. विराट ने तेंदुलकर से 20 कम पारियों में ये ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है. विराट और सचिन के अलावा श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन बनाए.

सबसे तेज 28000 रन

  • 624 पारी – विराट कोहली
  • 644 पारी – सचिन तेंदुलकर
  • 666 पारी – कुमार संगाकारा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. कुमार संगाकारा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 28,016 रन बनाए थे. विराट कोहली को उनसे आगे निकलने के लिए 41 रन और बनाने थे. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 34,357 रन बनाए थे.

  • 34,357 रन – सचिन तेंदुलकर
  • 28,017+ रन – विराट कोहली
  • 28,016 रन – कुमार संगाकारा

विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों के करियर में 9230 रन बनाए, दूसरी ओर 125 टी20 मैचों में उन्होंने 4188 रन बनाए. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 14,600 से अधिक रन  बना लिए हैं. वो पहले ही वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

148 गेंद में सिर्फ 154 रन, बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर क्यों ना उठे सवाल; बिग बैश लीग में भी वही हाल



Source link

Watch: श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन! देखें कैसे कप्तान को किया चलता

Watch: श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, अंपायर को भी नहीं हुआ यकीन! देखें कैसे कप्तान को किया चलता


इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेल रहे हैं. वडोदरा में खेले जा रहे इस मैच में उपकप्तान की शानदार फील्डिंग देखने को मिली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने काफी दूर से विकेट पर डायरेक्ट थ्रो करके माइकल ब्रेसवेल को आउट किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. डेवन कॉन्वे (56) और हेनरी निकल्स (62) ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की, लेकिन मिडिल आर्डर में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर अच्छी वापसी की. तब डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला, उन्होंने 84 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पारी 300 पर समाप्त हुई, हालांकि श्रेयस अय्यर अगर डायरेक्ट थ्रो से माइकल ब्रेसवेल को आउट नहीं करते तो मेहमान टीम कम से कम 20 से 30 रन और बना सकती थी.

श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो

न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 237 रन था. हर्षित राणा 43वां ओवर करने आए, इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने हल्के हाथ से खेलकर रन के लिए दौड़े. लॉन्ग-ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर दौड़कर गेंद की तरफ आए, तब मिचेल ने दूसरे रन के लिए दौड़ लगा दी. अय्यर ने तेजी से गेंद उठाई और सीधा विकेट पर थ्रो कर दिया. गेंद नॉन-स्ट्राइक पर सीधा स्टंप पर लगी और माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन लौटना पड़ा.

श्रेयस अय्यर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह फील्डिंग करते हुए ही चोटिल हुए थे, तब उन्होंने पीछे की तरफ दौड़कर एक कमाल का कैच लिया था. इस दौरान जमीन पर गिरते हुए उनके चोट लग गई थी.





Source link

148 गेंद में सिर्फ 154 रन, बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर क्यों ना उठे सवाल; BBL में भी वही हाल

148 गेंद में सिर्फ 154 रन, बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर क्यों ना उठे सवाल; BBL में भी वही हाल


बाबर आजम टी20 फॉर्मेट के एक आदर्श बल्लेबाज नहीं हैं, सोशल मीडिया पर लोग अक्सर ऐसे दावे करते रहते हैं. यह बाबर पर निर्भर करता है कि वो इन दावों को किस हद तक गलत साबित कर पाते हैं. मगर बाबर के आंकड़े कहीं ना कहीं यही दर्शाते हैं कि वो टी20 क्रिकेट के लिए नहीं बने हैं. खराब स्ट्राइक रेट उन कारणों में से एक था, जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर होना पड़ा था.

अब ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में उनका स्ट्राइक रेट 104 का है. आजकल वनडे मैचों में बल्लेबाज इससे ज्यादा स्ट्राइक रेट से खेलने लगे हैं, लेकिन बाबर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट वाले दौर में अटके हुए हैं.

BBL में भी बुरा हाल

बाबर आजम ने हाल ही में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए अपना BBL डेब्यू किया था. एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, जब बाबर आजम ने किसी अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में 150 से ज्यादा स्ट्राइक रेट वाली पारी खेली थी.

BBL 2025-26 की बात करें तो, बाबर अब तक सीजन के सबसे फिसड्डी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. अब तक खेली 8 पारियों में उन्होंने 148 गेंदों का सामना किया है, जिनमें वो 104.05 के धीमे स्ट्राइक रेट से केवल 154 रन बना पाए हैं. अभिषेक शर्मा या आंद्रे रसेल जैसा कोई तूफानी बल्लेबाज हो, तो वो 148 गेंदों में 300 से भी ज्यादा रन बनाने में विश्वास रखता है.

BBL में मिल रहा खूब सारा पैसा

बाबर आजम को जब सिडनी सिक्सर्स ने साइन किया, तो वो BBL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बने थे. सिडनी सिक्सर्स ने उन्हें 4,20,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की रकम देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. यह भारतीय मुद्रा में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के बराबर है. मगर उनका प्रदर्शन इससे ठीक उलट रहा है.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने बनाया खास कीर्तिमान, सौरव गांगुली छूटे पीछे



Source link

वडोदरा से आई बुरी खबर, टीम इंडिया का खूंखार ऑलराउंडर बॉलिंग करते हुए चोटिल; इंजरी पर अपडेट

वडोदरा से आई बुरी खबर, टीम इंडिया का खूंखार ऑलराउंडर बॉलिंग करते हुए चोटिल; इंजरी पर अपडेट


Washington Sundar Injury Update: भारत बनाम पहला वनडे मैच वड़ोदरा में खेला जा रहा है. इस मैच से टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि वाशिंगटन सुंदर संभवतः शॉट का शिकार हो गए हैं. सुंदर को वड़ोदरा वनडे मैच में गेंदबाजी के दौरान चोट आई, जिसके बाद वो डगआउट की तरफ लौट गए थे.

वाशिंगटन सुंदर को कमर में खिंचाव आया है और फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. खिंचाव के कारण सुंदर न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. मैदान से बाहर जाने से पूर्व वाशिंगटन सुंदर 5 ओवर गेंदबाजी कर चुके थे, जिनमें उन्होंने 27 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए.

बताते चलें कि चोट अधिक गंभीर हो, तो एक क्रिकेटर 3-4 महीने तक बाहर बैठ सकता है. कमेंट्री के दौरान बताया गया कि सुंदर को कमर में खिंचाव आया था. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी रिप्लेसमेंट फील्डर के रूप में मैदान पर आए थे.

उनकी चोट की गंभीरता पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है. मेडिकल टीम की जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि सुंदर मौजूदा सीरीज से बाहर होने वाले हैं या नहीं. इस बारे में भी अभी तक कोई अपडेट नहीं आ सका है कि सुंदर इस मैच में भारतीय टीम के लिए बैटिंग करने आएंगे या नहीं.

वाशिंगटन सुंदर, हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए 2 मैच खेले थे. उन 2 मुकाबलों में सुंदर बल्ले से केवल 45 रन बना पाए और गेंदबाजी में सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे. इस औसत प्रदर्शन के बाद भी उन्हें पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.

पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करने आई, जो एक समय बिना विकेट खोए 117 रन बना चुकी थी. कीवी टीम के लिए एक समय 350 रन का स्कोर संभव लग रहा था, लेकिन उसकी पारी 300 रनों पर खत्म हुई.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 1st ODI: कॉन्वे-निकल्स के अर्धशतक के बाद डेरिल मिचेल का गरजा बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 301 का लक्ष्य



Source link

ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट

ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है, क्योंकि ICC ने अब तक उसके पत्र का जवाब नहीं दिया है. दरअसल BCB ने उस पत्र में मांग करते हुए लिखा था कि वह सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजना चाहता है. उसने अपने वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में करवाने की बात कही. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

जबसे बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया है, तभी से भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच तनातनी देखी गई है. अब पीटीआई के मुताबिक बीसीबी के प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम बुलबुल का कहना है कि उन्हें अभी तक आईसीसी का जवाब नहीं मिला है.

ICC ने नहीं दिया है जवाब

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने कहा, “हमें अभी तक आईसीसी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है. हमने अपनी चिंता से संबंधित सभी दस्तावेज और सबूत भेज दिए हैं. एक वैकल्पिक भारतीय वेन्यू अंततः एक भारतीय वेन्यू ही होगा. यहां कोई भी एकतरफा निर्णय नहीं लिया जा सकता है, और हमें सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा. हम अभी उसी परिस्थिति में हैं, जहां कुछ दिन पहले थे.”

ICC ने जवाब नहीं दिया, तो क्या करेगा बांग्लादेश

इस परिस्थिति ने भी पिछले दिनों क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है कि बांग्लादेश को अगर अपने मैच भारत में ही खेलने के लिए कहा गया, तो क्या बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लेगी.

ऐसी स्थिति को लेकर BCB प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम ने कहा, “अगर हमें श्रीलंका में खेलने की इजाजत नहीं मिली, इस बारे में मैं तब तक कुछ नहीं कहना चाहूंगा, जब तक ICC का जवाब नहीं आ जाता.”

अमिनुल इस्लाम ने यह भी बताया कि आईसीसी अगले सप्ताह इस विषय पर फैसला दे सकता है. बांग्लादेश के मैचों का वेन्यू बदल कर चेन्नई या हैदराबाद किया जा सकता है, इन खबरों को भी BCB अध्यक्ष ने खारिज कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स



Source link

गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स

गेंदबाज को मार पड़ जाए तो क्या करना चाहिए? युवाओं के लिए विराट कोहली ने दिए सबसे बड़े टिप्स


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच वड़ोदरा में खेला जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए 7 जनवरी से ही वड़ोदरा पहुंचने लगे थे. विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेटरों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया था. इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली एक युवा गेंदबाज का हौंसला बढ़ाते दिख रहे हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व विराट कोहली अभ्यास कर रहे थे. नेट सेशन के बाद विराट ने बॉल पर ऑटोग्राफ देकर उस युवा गेंदबाज का दिन बना दिया. साथ ही उसे सलाह देते हुए बताया कि गेंदों पर मार पड़ जाए, तो गेंदबाज को क्या करना चाहिए.

पिटाई हो जाए, तो क्या करें?

विराट कोहली ने युवा गेंदबाज को टिप देते हुए कहा, “बॉलर कुछ करेगा ही नहीं. वो सिर्फ इंतजार कर रहा है कि या तो मेरी (बल्लेबाज) की गलती हो जाए, या बॉल अपने आप घूम जाए. अगर मार पड़ भी जाती है, तो कोई प्रॉबलम नहीं है लेकिन दृढ़ विश्वास होना जरूरी है. मुझे जो बॉल डालनी है, मैं वही डालूंगा. वो बॉल नहीं डालूंगा जो बल्लेबाज मुझसे डलवा रहा है.”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहद शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके कोहली पिछली 6 वनडे पारियों में तीन शतक और इतनी ही अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 584 रन बना चुके हैं.

इतिहास रचने के करीब विराट कोहली

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के बहुत करीब हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व विराट ने 623 पारियों में 27,975 रन बना लिए हैं. 25 रन और बनाते ही विराट 28,000 अंतर्राष्ट्रीय रन तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (644 पारी) और कुमार संगाकारा (666 पारी) ही ऐसा कर पाए हैं.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को मिली वनडे टीम में जगह, BCCI ने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया रिप्लेसमेंट का एलान





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp