पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा

पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा


Pakistan vs Afghanistan ODI Highlights: बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 114 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में बांग्लादेश टीम ने 16वें ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया.

जब पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने आई तो बांग्लादेश के साढ़े 6 फुट के गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. उन्होंने कुल 5 विकेट लिए. मोहम्मद रिजवान से लेकर सलमान आगा भी फ्लॉप रहे.

बांग्लादेश ने कर दिया कमाल

बांग्लादेश ने तेजतर्रार शुरुआत की, लेकिन उसका भी पहला विकेट जल्दी गिर गया था. सैफ हसन मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए. मगर तंजीद हसन गेंदबाजों की धुनाई करने के मूड में थे, जिन्होंने 32 गेंद में पचासा पूरा कर लिया था. उन्होंने मैच में 67 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर नजमुल हुसैन शांटो ने भी 27 रनों का योगदान दिया.

खासतौर पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब कहर बरपाया. उन्होंने पाक टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया और मैच में कुल 5 विकेट लिए. ये पहली बार है जब नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर की किसी पारी में 5 विकेट लिए हैं.

यह दोनों टीमों की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज है. ICC ने वेन्यू बदलने वाले विवाद में बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था. दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंचा, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा पाया था. बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा वनडे मैच 13 मार्च को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 



Source link

IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 

IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 


टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद से ही आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. अब फैंस जल्द से जल्द टूर्नामेंट के आगामी सीजन का शेड्यूल देखना चाह रहे हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था शेड्यूल को 12 मार्च तक जारी किया जा सकता है. अब सामने आई एक रिपोर्ट में शेड्यूल को लकेर बड़ा खुलासा हुआ है. तो आइए जानते हैं कि आप आईपीएल शेड्यूल का एलान लाइव कब, कहां और कैसे देख पाएंगे. 

क्रिकबज के मुताबिक, 2026 आईपीएल का शेड्यूल आज यानी 11 मार्च, बुधवार को जारी किया जाएगा. अभी सिर्फ पहले फेज का ही शड्यूल सामने आएगा. देवजीत सैकिया ने भी इस बात का जिक्र किया था कि पहले सिर्फ टूर्नामेंट के 20 दिन के शेड्यूल का एलान होगा. 

कितने बजे और कहां देखें लाइव?

आईपीएल शेड्यूल के एलान का वक्त शाम 7 बजे बताया जा रहा है. वहीं इस शेड्यूल के अनाउसमेंट को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. 

28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद 

कुछ वक्त पहले सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहले यह तारीख 26 मार्च रखी गई थी, लेकिन फिर इसमें दो दिन का इजाफा कर दिया गया. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाला 31 मई को खेला जा सकता है. 

पहले 8 मार्च को होना था एलान 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दिन यानी 08 मार्च को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ही आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

पहला मैच किन टीमों के बीच?

पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स के बीच देखने को मिल सकता है. नियम के अनुसार यह पहले से तय होता है कि सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन के होमग्राउंड पर ही खेला जाता है. इस तरह पहला मैच आरसीबी के होमग्राउंड पर होने की पूरी उम्मीद हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते



Source link

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 

‘कोच साहब आपकी स्माइल’ वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 


टीम इंडिया के 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ एक बात तो साफ हो गई कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग मेन इन ब्लू के लिए मुफीद साबित हुई है. टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट करते हुए उसमें कोच साहब यानी गंभीर की स्माइल का खास जिक्र किया था. 

अब गंभीर ने धोनी की पोस्ट को लेकर बता की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान हंसते क्यों नहीं हैं. धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. मुस्कुराहट और गंभीरता का मेल शानदार है.”

धोनी की पोस्ट पर क्या बोले गंभीर?

एएनआई के दिए इंटरव्यू में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “कोच होना भी मुश्किल है. देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने ट्वीट किया. मुझे लगता है कि जब आप डगआउट में होते हैं, तो बहुत कुछ दांव पर होता है. इंडियन टीम से इतनी उम्मीदें रहती हैं कि आप हंसना चाहो भी… कौन नहीं हंसना चाहेगा. आप कई बार नहीं हंस पाते हैं, खासकर जब आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलते हैं.”

भारत में हार विकल्प नहीं

गंभीर ने आगे कहा, “भारत में दुर्भाग्य से, हारना कोई विकल्प नहीं है. लेकिन हार हो सकती है. अगर हार ऑप्शन नहीं होता, तो भारत सभी वर्ल्ड कप जीतता, लेकिन ऐसा नहीं होता है. यह खेल है. आप पूरी जिंदगी किसी चीज में लगाते हैं, लेकिन रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. ये कोई शेयर मार्केट नहीं है कि आपने निवेश किया, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा. यहां आप पूरे डेढ़ साल मेहनत करते हैं, निवेश करते हैं. लेकिन कोई गारंटी नहीं थी कि हम ये वर्ल्ड कप जीतें.”

गंभीर ने आगे कहा, “सोचिए, अगर हम वर्ल्ड कप नहीं जीतते या सेमीफाइनल में हार जाते, तो इतनी मेहनत और इतना निवेश करने के बाद रिटर्न तो जीरो था. इसलिए मैं कहता हूं कि स्पोर्ट बाकी प्रोफेशन से काफी अलग है.”

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम





Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट पूरी टीम

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट पूरी टीम


Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Score: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले वनडे मैच में सिर्फ 114 रनों पर ऑलआउट हो गई है. बांग्लादेश की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बैटिंग लाइन-अप की एक ना चली. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाल फहीम अशरफ रहे, जिन्होंने 37 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश के लिए साढ़े 6 फुट लंबे गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए.

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने 41 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर पाक टीम को ठीकठाक शुरुआत दिलाई. उसके बाद ऐसा विकेटों का पतझड़ आया कि अगले रनों के भीतर पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज आउट हो गए.

एक समय पाकिस्तान टीम ने बिना विकेट खोए 41 रन बना लिए थे, लेकिन देखते ही देखते 82 के स्कोर तक 9 विकेट हो चुके थे. साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए, वहीं सलमान आगा (5 रन) से लेकर मोहम्मद रिजवान (10 रन) तक सारे बल्लेबाज आते-जाते रहे.

साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाया कहर

बांग्लादेश के 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने खूब गदर मचाया. उन्होंने 7 ओवरों में सिर्फ 24 रन दिए और 5 विकेट लिए. ये पहली बार है जब नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर की किसी पारी में 5 विकेट चटकाए हों. उन्होंने साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा का विकेट लिया. फहीम अशरफ ने पाक टीम की लाज बचाने का काम किया, क्योंकि 82 के स्कोर पर 9 विकेट गिर चुके थे. उनकी 37 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान जैसे-तैसे 100 के पार पहुंच पाया.

बांग्लादेश ने पहली बार वनडे मैच में पाकिस्तान टीम को 150 से कम स्कोर पर समेटा है. इससे पहले पाकिस्तान टीम का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर 161 रनों का था.

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से क्रिकेट पर संकट, टी20 वर्ल्ड कप के बाद बड़ी सीरीज टली



Source link

संजू ने लगाई छलांग, ईशान को भी हुआ फायदा, सूर्या नीचे खिसके; जानें अभिषेक कहां

संजू ने लगाई छलांग, ईशान को भी हुआ फायदा, सूर्या नीचे खिसके; जानें अभिषेक कहां


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें संजू सैमसन ने बड़ी छलांग लगाई है. इसके अलावा ईशान किशन को भी फायदा पहुंचा है. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है. तो आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट के बाद किसकी रैंकिंग क्या है.

संजू सैमसन को हुआ तगड़ा फायदा 

टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले संजू सैमसन 18 पायदान ऊपर खिसककर रैंकिंग में 22वें नंबर पर आ गए हैं. संजू की रेटिंग 637 की है. बताते चलें कि संजू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे थे. संजू ने 5 मैचों की 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले.

ईशान किशन को हुआ फायदा, अभिषेक टॉप पर 

ईशान किशन दो पायदान ऊपर खिसक गए हैं, जिसके बाद वह रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 871 की हो गई है. ईशान टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर ही मौजूद हैं. 

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को हुआ नुकसान 

रैंकिंग में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दो पायदान का नुकसान हुआ है. अब सूर्या 9वें पायदान पर खिसक गए हैं. उनकी रेटिंग 722 की है. टी20 विश्व कप में सूर्या ने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 30.25 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला.

रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज 

रैंकिंग में अगर टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर डाली जाए, तो अभिषेक शर्मा पहले और ईशान किशने दूसरे नंबर पर नजर आते हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं. पाक बल्लेबाज एक नंबर नीचे खिसक गए हैं. इसके बाद एक पायदान नीचे आने वाले इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 792 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं. श्रीलंका के पथुम निसंका पाचवें पायदान पर काबिज हैं. निसंका की रेटिंग 766 की है.

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी



Source link

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले कीर्ति आजाद के बयान पर गौतम गंभीर का पलटवार

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले कीर्ति आजाद के बयान पर गौतम गंभीर का पलटवार


भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है. गौतम गंभीर ने पूर्व क्रिकेटर और नेता कीर्ति आजाद के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के मंदिर जाने पर सवाल उठाया था.  कीर्ति आजाद ने एक पोस्ट में लिखा था कि ट्रॉफी 1.4 अरब भारतीयों की है, इसलिए यह सिर्फ एक धर्म की जीत नहीं होनी चाहिए. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे अनावश्यक विवाद बताया, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक बयान करार दिया है.

गौतम गंभीर ने दिया कड़ा जवाब

अब इस पूरे मामले पर गौतम गंभीर ने करार जवाब दिया है. उन्होंने कहा कहा, “इस सवाल का जवाब देना भी जरूरी नहीं है. यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ा पल है और हमें इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाना चाहिए. ऐसी कुछ बातों को उठाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इससे टीम की उपलब्धियों छोटी हो जाती है. अगर आप उन 15 खिलाड़ियों की मेहनत को कम करके दिखाना चाहते हैं, तो फिर कल कोई भी उठकर कुछ भी कह सकता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह खिलाड़ियों के साथ भी गलत है. जरा सोचिए कि इन खिलाड़ियों ने क्या-क्या झेला है और कितना दबाव सहा है. साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम पर कितना दबाव था. ऐसे समय में अगर इस तरह का बयान दिया जाता है, तो आप अपने ही खिलाड़ियों और अपनी ही टीम को नीचा दिखाते हैं. ऐसा करना बिलकुल गलत है.” 

कहां से शुरु हुआ था विवाद?

भारत ने टी 20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और जय शाह ट्रॉफी के साथ एक हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. इसी को लेकर कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा की आखिर ट्रॉफी को मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा क्यों नहीं ले जाया गया. यह ट्रॉफी 1.4 अरब भारतीयों की है, जो हर धर्म से आते हैं. यह किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं है.

मुश्किल दौर से निकलकर टीम इंडिया बनी चैंपियन

टीम इंडिया का सफर इस टूर्नामेंट में आसान नहीं रहा. सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम पर काफी दबाव था. हालांकि इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया और फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp