कप्तान हरमनप्रीत का कहर, नहीं चला शेफाली वर्मा का जादू, MI ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा

कप्तान हरमनप्रीत का कहर, नहीं चला शेफाली वर्मा का जादू, MI ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा


Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL Highlights: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की पारी खेल MI की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. नवी मुंबई में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की पूरी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 145 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

WPL 2026 के सबसे पहले मैच में मुंबई इंडियंस को RCB के हाथों 1 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी थी. मगर इस बार MI एक टीम की तरह खेली और दिल्ली पर 50 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.

कप्तान हरमनप्रीत ने ठोका पचासा

मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले. उन्होंने नैट साइवर ब्रंट के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की. उन्होंने निकोला केरी के साथ मिलकर भी 25 गेंद में 63 रन जोड़े. मुंबई की पारी में 29 चौके और 3 छक्के लगे.

फ्लॉप रहीं शेफाली वर्मा

भारत की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाईं. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत की. दोनों सलामी बल्लेबाज 32 के स्कोर तक आउट हो चुके थे. शेफाली ने केवल 8 रन बनाए.

खराब शुरुआत से दिल्ली की टीम उबर ही नहीं पाई, देखते ही देखते 46 रन के स्कोर तक दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. दिल्ली के लिए अर्धशतक लगाने वाली अकेली बल्लेबाज चिनेल हेनरी रहीं, जिन्होंने 33 गेंद में 56 रन बनाए. उनके बाद दिल्ली के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर निकी प्रसाद के नाम रहा, जिन्होंने 12 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

आदित्य अशोक का डेब्यू! पहले वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

‘जिस आदमी पर मैंने भरोसा किया वो तो…’, दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने बताया तलाक का असली कारण

‘जिस आदमी पर मैंने भरोसा किया वो तो…’, दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने बताया तलाक का असली कारण


भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने उस विषय पर बात की है, जिसे वो अपने जीवन का सबसे अंधकारमय दौर बताती हैं. दरअसल साल 2023 में उन्होंने कारुंग ओन्खोलर से तलाक लिया था. मैरी कॉम ने अपने आलोचकों पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनसे अपने पार्टनर को समझने में बहुत बड़ी गलती हो गई थी.

मैरी कॉम 6 बार वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और एक बार ओलंपिक पदक विजेता भी रह चुकी हैं. दिग्गज बॉक्सर ने बताया कि उनके साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी हुई और कैसे उन्हें जमीन का मालिकाना हक भी खोना पड़ा, जो उन्होंने अपने पैसे से खरीदी थी.

मेरे साथ धोखा हुआ

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मैरी कॉम ने कहा कि उनके साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी हुई है. उन्होंने कहा, “वो लगातार कर्ज लेते रहे, मेरी संपत्ति को गिरवी रखकर, जिसे उन्होंने अपने नाम करवा लिया था. उन्होंने चुराचंदपुर के स्थानीय लोगों से पैसे उधार भी लिए, और उनसे वसूली के लिए लोगों ने उस जमीन पर गुप्त गिरोहों के जरिए कब्जा कर लिया है.”

जब कारुंग ओन्खोलर से इस सबके बारे में पूछा गया, तो उनका कहना था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है.

मुझे लालची कहा गया…

मैरी कॉम ने आगे कहा, “ऐसी खबरें आई हैं, जिनमें मुझे लालची कहा गया, जिसने अपने पति को 2022 मणिपुर चुनाव में उतरने के लिए मजबूर किया. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. जो बातें केवल मेरे और उनके बीच बीच हुई थीं, उन्हें ऐसे छापा जा रहा है जिससे मुझे खलनायक के रूप में पेश किया जा सके. मेरे चरित्र पर भी सवाल उठाए गए, इसलिए मुझे कभी ना कभी तो चुप्पी तोड़नी ही थी.”

उन्होंने यह भी कहा कि, “मेरी उपलब्धियों का क्या फायदा. मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं, लेकिन मेरे पास शोक मनाने का भी समय नहीं है. मेरे चार बच्चे हैं, जिनकी मुझे देखभाल करनी है.”

यह भी पढ़ें:

MI vs DC WPL 2026: 29 चौके, 3 छक्के… नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक, MI ने DC को दिया 196 का लक्ष्य



Source link

आदित्य अशोक का डेब्यू! भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आदित्य अशोक का डेब्यू! भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. कीवी टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए भारत दौरे पर आई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैदान पर रविवार को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत डेढ़ बजे से होगी.

न्यूजीलैंड की टीम में कई मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं. टीम की कमान स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के हाथों में है. उनके साथ डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकल्स जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं कई नए चेहरों को मौका मिला है. न्यूजीलैंड के लिए पहले वनडे में भारतीय मूल के लेग स्पिनर आदित्य अशोक डेब्यू कर सकते हैं.

पिच रिपोर्ट

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहेगी. यहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ने काफी मैच खेले हैं. मौसम भी अच्छा रहेगा. बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है. सपाट विकेट है. ऐसे में गेंदबाजों का काम रन रोकने पर रहने वाला होगा. टीम इंडिया रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. वहीं कीवी टीम भी दो स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है. मुकाबला 75-25 का है. भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की टीम काफी कमजोर दिख रही है. वैसे भी भारतीय टीम को घर पर हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए आसान नहीं है. उलटफेर के चांस बेहद कम हैं.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

पहले वनडे में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, काइल जैमिसन, जैकरी फाउल्क्स, आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क.



Source link

न्यूजीलैंड ODI सीरीज में कोहली के निशाने पर 5 रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर

न्यूजीलैंड ODI सीरीज में कोहली के निशाने पर 5 रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर


साल 2026 में भारतीय टीम के सामने सबसे पहली चुनौती न्यूजीलैंड की है. कल यानी 11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 ODI मैचों की सीरीज शुरू होगी. पहला वनडे मैच वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी टिकी होंगी, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं.

विराट कोहली पिछली 6 वनडे पारियों में 584 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और तीन ही अर्धशतकीय पारी खेली हैं. इसी शानदार फॉर्म को साथ लिए विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जानिए कौन से 5 रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

विराट कोहली अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 1657 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे. तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए विराट को 94 रन और बनाने हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए विराट कोहली को एक शतकीय पारी की जरूरत है. अब तक विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग कीवी टीम के खिलाफ 6 शतक लगा चुके हैं.

सबसे तेज 28,000 अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली 25 रन बनाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद 28,000 रन पूरे करने वाले केवल तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. तेंदुलकर ने 644 पारियों और संगाकारा ने 666 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. विराट कोहली अपने करियर की 624 पारियों में यह कारनामा कर इतिहास रच सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, जो रूट और जैक्स कैलिस ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं. वो एक सेंचुरी और लगाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम अभी 2,927 रन हैं, कीवी टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिनके नाम 3345 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? डेब्यू में तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल



Source link

29 चौके, 3 छक्के… नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक, MI ने DC को दिया 196 का लक्

29 चौके, 3 छक्के… नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक, MI ने DC को दिया 196 का लक्


मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के अपने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए. नताली सिवर (70) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (74) ने अर्धशतक जड़ा. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. दिल्ली के लिए नंदनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए.

मुंबई इंडियंस की हुई थी खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी. अमेलिया केर अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गई थी, वह पिछले मैच में भी फ्लॉप रही थीं. पहला विकेट जल्दी गिर जाने केबाद तीसरे नंबर पर आई नताली सिवर ने कमलिनी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. कमालिनी 19 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुई, उन्हें नंदनी शर्मा ने आउट किया.

नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. नताली ने 46 गेंदों में 152.17 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 13 चौके जड़े. यानी 52 रन उन्होंने सिर्फ बॉउंड्री से बनाए.

हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली. 42 गेंदों में खेली इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. अंत में निकोला कैरी ने 12 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए, उनके रूप में नंदनी शर्मा ने अपना दूसरा विकेट लिया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस की इस पारी में कुल 29 चौके और 3 छक्के लगाए. सभी छक्के हरमनप्रीत कौर ने लगाए, जबकि सर्वाधिक चौके नताली सिवर ने लगाए. उन्होंने 13 चौके मारे, हरमनप्रीत ने 8 और निकोला कैरी ने 4 चौके लगाए. विकेटकीपर बल्लेबाज कमलिनी ने 3 चौके लगाए.

मुंबई को पहली जीत की तलाश

मुंबई इंडियंस को 196 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करना है, अगर ऐसा हुआ तो ये मुंबई इंडियंस की इस संस्करण की पहली जीत होगी. मुंबई को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था. वो काफी रोमांचक था, जिसमें अंत समय तक मुंबई का पलड़ा भारी था. दिल्ली कैपिटल्स का आज इस संस्करण का पहला मैच खेल रही है.





Source link

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल


अनुष्का शर्मा महिला प्रीमियर लीग के अपने डेब्यू मैच में छा गई. गुजरात जायंट्स की मिडिल आर्डर बल्लेबाज ने शनिवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस मुकाबले को गुजरात ने 10 रनों से जीतकर सीजन 4 में अच्छी शुरुआत की.

अनुष्का का पूरा नाम अनुष्का बृजमोहन शर्मा है, जो डोमेस्टिक में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करती हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो मिडिल आर्डर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. अनुष्का ने सीनियर विमेंस इंटरजोनल ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए 58 गेंदों में 80 रन बनाए थे. उन्होंने सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 207 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी और खींचा, इसी का नतीजा था कि महिला प्रीमियर लीग के जारी संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में कई टीमें उन्हें खरीदना चाहती थी.

कौन हैं क्रिकेटर अनुष्का शर्मा?

अनुष्का का जन्म 5 अप्रैल, 2003 को हुआ था. वह 22 साल की हैं. वह मध्य प्रदेश महिला, इंडिया बी महिला, सी महिला, सेंट्रल जोन, बुंदेलखंड बुल्स महिला टीम के लिए खेलती हैं.

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने भी उनपर बोली लगाई थी, लेकिन बाजी गुजरात जायंट्स ने मारी. गुजरात ने उन्हें 45 लाख रुपये में खरीदा था.

सिर्फ टी20 नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा का वनडे फॉर्मेट में भी रिकॉर्ड अच्छा है. वनडे में उनका एवरेज 63 का है. टी20 में वह हर मुकाबले में 21.8 की एवरेज से रन बनाती है. हर 18 बॉल के गैप में विकेट लेती हैं. अपने पूरे करियर में अनुष्का ने 4000 रन से ज्यादा रन बनाए हैं.

गुजरात ने 10 रन से जीता पहला मैच

महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराया. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 207 रन बनाए थे. टीम की कप्तान एश गार्डनर ने सर्वाधिक रन रन बनाए. कप्तान ने 3 छक्के, 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. यूपी के लिए फोएबे लिचफील्ड ने 40 गेंदों में 78 रनों की लाजवाब पारी खेली,  लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी. यूपी लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp