Gujarat Titans make BIG move, appoint THIS two-time World Cup winner as batting coach for IPL 2026

Gujarat Titans make BIG move, appoint THIS two-time World Cup winner as batting coach for IPL 2026


In a major move to bolster their championship aspirations, the Gujarat Titans (GT) have officially appointed Australian cricket legend Matthew Hayden as their new batting coach for the upcoming Indian Premier League (IPL) 2026 season. The announcement, made by the franchise on Tuesday, brings one of cricket’s most destructive and experienced batters into the Gujarat Titans’ dugout.

Hayden, a two-time ODI World Cup winner (2003 and 2007) with Australia, was renowned for his aggressive opening style, massive power-hitting, and ability to dominate bowlers across formats.

He joins the Titans setup with an illustrious international career and expertise in modern-day T20 batting dynamics and will strengthen the franchise’s support staff as it prepares for the 2026 season.

ALSO READ: IPL 2026 predicted Playing XI and Impact Sub for CSK, MI, RCB, KKR, PBKS, GT, LSG, DC, RR, SRH – Check in pics 


Add Zee News as a Preferred Source



 

Matthew Hayden Joins Ashish Nehra & Co.

Matthew Hayden joins a high-profile Gujarat Titans coaching staff led by head coach Ashish Nehra, director of cricket Vikram Solanki, and other assistants including Parthiv Patel.

Commenting on his appointment, Hayden said: “Good batting applies pressure. Great batting owns the game. That’s the standard we want to set at Gujarat Titans.”

Vikram Solanki Reacts To Matthew Hayden’s Appointment

Vikram Solanki, Director of Cricket, Gujarat Titans, emphasized that Matthew Hayden’s arrival comes at a “pivotal phase” for the team.

After winning the title in their debut 2022 season and finishing as runners-up in 2023, the Titans are looking to reclaim their spot at the summit following a playoff exit in 2025.

“Matthew’s appointment comes at a pivotal phase in our journey. As a franchise committed to excellence and long-term success, we are constantly focused on strengthening our cricketing ecosystem. His experience at the highest level, coupled with his ability to mentor emerging talent, will be instrumental in shaping our batting identity for the seasons ahead,” said Solanki in a statement issued by the franchise.

Matthew Hayden’s Record For Australia, CSK  

Hayden represented Australia in 273 international matches across formats, scoring over 15,000 international runs and playing a pivotal role in multiple ICC tournament victories. His aggressive yet technically robust approach to batting laid early foundations for the evolution of powerplay dominance in white-ball cricket.

The attacking left-handed batter also featured in 32 IPL matches for Chennai Super Kings (2008–2010), showcasing a style of play ideally suited to the league’s high-intensity demands. 



Source link

इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI ने दिया अपडेट

इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI ने दिया अपडेट


आईपीएल 2026 के शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) को लेकर चर्चा तेज है. पहले कहा जा रहा था कि टी20 विश्व कप फाइनल के दिन यानी बीते रविवार (08) को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले लीग के आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि शेड्यूल किस तारीख को जारी किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा ट्विस्ट भी बताया. 

न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा, “हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे.”

पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल को दो चरण में जारी किया जाएगा. बताया गया था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ का शेड्यूल क्लियर कर दिया है. हालांकि फिलहाल तो सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा. 

चुनाव के चलते हो रही दिक्कत 

बता दें कि आईपीएल शेड्यूल जारी करने में दरी चुनाव के कारण हो रही है. शेड्यूल को अलग-अलग चरण में भी चुनाव के कारण ही जारी किया जाएगा. बताते चलें कि इस साल यानी 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको ध्यान में रखते हुए आईपीएल शेड्यूल तैयार किया जा रहा है. तीनों ही राज्यो में आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे. 

कब से हो सकती हैं लीग की शुरुआत 

कुछ वक्त पहले सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आईपीएल के आने वाले सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है. वहीं खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि पहले तारीख 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थी. असल तारीख तो आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही सामने आएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट की शुरुआत कब से होती है और शेड्यूल कितने चरण में जारी किया जाता है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने खेला बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा; बाकी टीमों की उड़ी नींद!





Source link

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने खेला बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने खेला बड़ा दांव, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा


Gujarat Titans, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) को बैटिंग कोच बना दिया है. 

टीम ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए हेडन के बैटिंग कोच बनाने का एलान किया. कैप्शन में लिखा गया, “पॉवरहाउस. लीजेंड. हमारे नए बैटिंग कोच.” बताते चलें कि हेडन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. ऐसे में वह गुजरात के लिए बैटिंग के रूप में एक आदर्श मेल हो सकते हैं. 

क्या बोले मैथ्यू हेडन?

बैटिंग कोच की जिम्मेदारी मिलने पर मैथ्यू हेडन ने कहा, “अच्छी बल्लेबाजी प्रेशर बनाती है. शानदार बल्लेबाजी मैच पर अपना दबदबा कायम करती है. गुजरात टाइटंस में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं.”

पिछले सीजन कैसा था गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन?

अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले यानी 2025 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. टीम ने 14 में से 9 लीग मैचों में जीत दर्ज की थी, सिर्फ 04 मैचों में हार का सामना किया था. बाकी 1 मैच बेनतीजा रहा था. हालांकि प्लेऑफ स्टेज में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था. 

मैथ्यू हेडन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 103 टेस्ट, 161 वनडे और 09 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 184 पारियों में उन्होंने 50.73 की शानदार औसत से 8625 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 29 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 380 रनों का रहा. 

इसके अलावा वनडे की 155 पारियों में हेडन ने 43.80 की औसत से 6133 रन स्कोर किए, जिसमें 10 शतक और 36 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें हाई स्कोर 181* रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 09 पारियों में उन्होंने 51.33 की औसत और 143.92 के स्ट्राइक रेट से 308 रन स्कोर किए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे. इसमें सबसे बड़ा स्कोर 73* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 27 नहीं… 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे





Source link

सिर्फ 27 नहीं… 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी

सिर्फ 27 नहीं… 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी


टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) फाइनल में न्यूजीलैंड को हराते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके लिए आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया था. अब यह रकम बढ़कर तकरीबन 158 करोड़ रुपये हो गई है. तो आइए जानते हैं कि कैसे टीम इंडिया को यह रकम मिलेगी. 

बीसीसीआई ने किया कैश प्राइज मनी का एलान 

तो आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मंगलवार (10 मार्च) को टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी का एलान किया. भारतीय बोर्ड ने एक रिलीज जारी करते हुए इस बात की घोषणा की.

अगर आईसीसी और बीसीसीआई की प्राइज मनी को मिला लिया जाए तो यह करीब 158 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाती है. इस तरह दोनों को मिलाकर टीम इंडिया इस प्राइज मनी को अपने नाम करेगी. बता दें कि इस रकम को भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटा जाएगा. 

बोर्ड ने रिलीज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “बीसीसीआई ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद उनके लिए 131 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी का एलान किया है.”

2024 में बीसीसीआई ने दिए थे 125 करोड़

पिछला यीना 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया था. इस बार यानी 2026 में इस रकम में 6 करोड़ का इजाफा हुआ है. 

तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम

भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले मेन इन ब्लू ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके अलावा लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली भी भारत पहली टीम बन गया है. इस तरह टीम इंडिया ने जीत के साथ कई रिकॉर्ड भी कायम कर दिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात





Source link

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है.

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है.

लगातार दूसरी बार जीता खिताब

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्डकप का पिछला संस्करण भी जीता था. इसी के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं, भारत अब टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गया है. इससे पहले किसी भी टीम ने इस टूर्नामेंट को तीन बार नहीं जीता था.

BCCI ने दी बधाई

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, टीमवर्क और शानदार प्रदर्शन की वजह से यह सफलता मिली है. BCCI  की ओर से दी जाने वाली 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जा रहा है.

पूरे देश में जश्न का माहौल 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. फैंस सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाए रखा. बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया.



Source link

ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही

ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही


Ishan Kishan Aditi Hundia marriage date: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत मिली. इस जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. इस बार किशन अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारत को मिली 96 रनों की शानदार जीत में ईशान ने ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे. इसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किशन ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को गले लगाकर ऐतिहासिक जीत को सेलिब्रेट किया और ये पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ईशान किशन के दादा ने क्या कहा?

दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के अनुसार ईशान के दादा रामानुग्रह पांडेय ने खुलासा किया है कि उन्होंने पोते से शादी के बारे में पूछा था कि ‘तुम्हारी शादी तक जिंदा रहूंगा?’ तो ईशान ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘दादाजी, मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी. आपको मेरे बच्चे के पैदा होने तक रहना होगा. आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे’.

ईशान के दादा ने कहा कि वो जिसके साथ खुश रहे. हम उसे पूरी तरह स्वीकार करते हैं.

कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, मिस डीवा 2018 की विनर, फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट और नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंच चुकी हैं. अदिति लंबे समय से ईशान को डेट कर रही हैं. उनका अफेयर आईपीएल 2019 से चर्चा में आया था. जब अदिति ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में स्टैंड्स में दिखीं. उनके पिता जयपुर में घी कारोबारी हैं. बता दें कि अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर मैच में ईशान का सपोर्ट करती हुई दिखाई देती हैं, जबकि फाइनल मैच से पहले भी वो टीम इंडिया के साथ डिनर पर भी गई थीं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp