‘दक्षिण अफ्रीका भारत को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीते’, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

‘दक्षिण अफ्रीका भारत को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीते’, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान; जानें क्या कहा


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा और हैरान करने वाला बयान दिया है. ग्रीम स्मिथ का कहना है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय कंडीशंस में अच्छा खेलेगी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी. हालांकि, स्मिथ ने यह भी माना कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है.

दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था. इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम हार गई थी. भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी. वहीं 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी.

ग्रीम स्मिथ ने कहा, भारत की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कभी कम नहीं आंका जा सकता है. यह घरेलू विश्व कप है. भारतीय क्रिकेट में मुख्य कोच गौतम (गंभीर) और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच एक दिलचस्प बदलाव का दौर चल रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव कैसे होता है.

एसए20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, भारत की प्रतिभा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. यह घरेलू वर्ल्ड कप है. अगर भारत अंतिम चार में नहीं पहुंचा, तो मैं बहुत आश्चर्यचकित रहूंगा. जब आप विश्व कप में जाते हैं, तो आप चाहते हैं कि खिलाड़ी प्रतियोगी क्रिकेट खेलकर तैयार हों. एसए20 एक बेहतरीन मंच है, जहां खिलाड़ी स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए दबाव में खेलना सीखते हैं.

बता दें कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को क्लोज मैच में शिकस्त दी थी. एक समय दक्षिण अफ्रीका को लास्ट 4 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 25 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम समय में बाजी पलट दी और टीम इंडिया ने लगभग हारा हुआ मैच जीता.



Source link

WPL के दूसरे मैच में लगा रनों का अंबार, गुजरात ने बना दिए 207 रन, कप्तान गार्डनर का अर्धशतक

WPL के दूसरे मैच में लगा रनों का अंबार, गुजरात ने बना दिए 207 रन, कप्तान गार्डनर का अर्धशतक


GGW vs UPW WPL 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले खेलते हुए 207 रन बना लिए हैं. कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 रनों की पारी खेली. गुजरात 2026 सीजन में 200 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई है. गुजरात ने पहले 8 ओवरों में 104 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 12 ओवरों में उसका नेट रन रेट धीमा पड़ गया था. अनुष्का शर्मा ने भी 44 रनों का योगदान दिया.

ये वीमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर है. ये केवल तीसरी बार है जब गुजरात ने WPL में 200 या उससे बड़ा स्कोर बनाया है. इससे पहले गुजरात जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर 201 रन था, जो उसने साल 2023 में RCB के खिलाफ बनाया था.

एश्ले गार्डनर का अर्धशतक

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रन बनाए. अपनी पारी की पहली 20 गेंदों में उन्होंने 22 रन बनाए थे. मगर कप्तान ने उसके बाद तेज रफ्तार पकड़ी और अगली 21 गेंदों में 43 रन जड़ दिए. बता दें कि गार्डनर WPL में गुजरात जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. ये उनकी छठी फिफ्टी रही. बेथ मूनी ने गुजरात के लिए 5 बार 50 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया था.

अनुष्का शर्मा ने 30 गेंद खेलकर 44 रन बनाए. उनके और गार्डनर के बीच 103 रनों की पार्टनरशिप हुई. अंतिम ओवरों में जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 गेंद में 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेल गुजरात का स्कोर 200 के पार ले जाने में मदद की. वहीं भारती फुलमाली ने 7 गेंदों में 14 रनों की कैमियो पारी खेली. यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट लिए. वहीं शिखा पांडे और डिएंड्रा डॉटिन ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

‘अगर मुश्किल स्थिति हो, तो रोहित और कोहली…’, शुभमन गिल ने बताई इन दो दिग्गजों की अहमियत

स्पॉन्सरशिप खत्म…, भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, बांग्लादेश के खिलाड़ियों से करार खत्म करेगी क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी



Source link

भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, बांग्लादेश के खिलाड़ियों से करार खत्म करेगी क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी

भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, बांग्लादेश के खिलाड़ियों से करार खत्म करेगी क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी


बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कुछ लोगों ने कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना की थी. टीम का विरोध इसलिए हो रहा था क्योंकि उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 के लिए खरीदा था. बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया, जिसके बाद ये विवाद और बढ़ रहा है. अब खबर आ रही है मेरठ स्थित एक क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी बांग्लादेशी प्लेयर्स के साथ अपना करार खत्म कर सकती है.

मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें फैसला लिया गया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएंगे. बीसीबी ने आईसीसी से मांग करते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया, इसके पीछे उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया. इतना ही नहीं, बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर रोक लगा दी. हालांकि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने जब कहा कि बांग्लादेश को कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए, तो बीसीबी डायरेक्टर ने उन्हें ही ‘भारतीय एजेंट’ बताकर उनका मजाक उड़ाया.

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा झटका

रिपोर्ट्स की मानें तो मेरठ की क्रिकेट इक्वेपमेंट कंपनी बांग्लादेश के कई खिलाड़ियों को स्पांसर करती है, लेकिन अब वह अपना करार उनके साथ खत्म करने का मन बना रही है. रिपोर्ट के अनुसार लिटन दास भी उसी कंपनी के बैट से खेलते हैं. लिटन दास आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के कप्तान हैं. यासिर रब्बी और मोमीनुल हक भी उसी कंपनी के इक्वेपमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं.

कोलकाता में बांग्लादेश के 3 मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम ग्रुप ‘सी’ में शामिल है, इसमें उसके साथ इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज हैं. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा, पहले दिन बांग्लादेश का मुकाबला वेस्टइंडीज से है. बांग्लादेश का दूसरा मैच 9 फरवरी को इटली और तीसरा मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के साथ है. बांग्लादेश के शुरूआती तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तय हैं. 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ होने वाले अपने चौथे मैच के लिए टीम मुंबई जाएगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, परवेज हुसैन इमोन, शमीम हुसैन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद.



Source link

अपने ही बोर्ड से खुश नहीं बांग्लादेश टीम का कप्तान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर दिया बड़ा बयान

अपने ही बोर्ड से खुश नहीं बांग्लादेश टीम का कप्तान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर दिया बड़ा बयान


बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान व पूर्व सीमित ओवरों के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बीसीबी यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक की जमकर क्लास लगाई है. बीसीबी निदेश ने पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को भारत का एंजेट कहा था, जिसपर शांतो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. इसके अलावा बीसीबी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम को भारत नहीं भेजने की जिद पर अड़ा है. इस मामले पर भी शांतो ने बड़ा बयान दिया है.

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि अगले महीने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के हिस्सा लेने को लेकर बनी अनिश्चितता खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है. हालांकि, फिर भी टीम हालात को ऐसे संभाल रही है जैसे सब कुछ ठीक है‘.

शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक एम. नजमुल इस्लाम पर भी निशाना साधा. उन्होंने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारत का एजेंट” बताए जाने की कड़ी आलोचना की. तमीम ने मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए संयमित और व्यावहारिक रवैये की वकालत की थी.

भारत में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश की भागीदारी विवादों में घिर गई है, जब बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से टीम के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की.

शांतो ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, आप अगर हमारे विश्व कप के नतीजों को देखें तो हमने कभी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है. पिछले साल हमने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन उससे भी अच्छे मौके थे, जिनका हम फायदा नहीं उठा सके. आप देखेंगे कि हर विश्व कप से पहले कुछ न कुछ जरूर होता है. तीन विश्व कप खेलने के अनुभव से मैं कह सकता हूं कि इसका असर पड़ता है. अब हम ऐसा दिखाते हैं जैसे हमें कुछ भी प्रभावित नहीं करता और हम पूरी तरह पेशेवर क्रिकेटर हैं. आप लोग भी समझते हैं कि यह आसान नहीं है. बेशक, अगर ये सब न हो तो बेहतर होता। यह स्थिति काफी हद तक हमारे नियंत्रण से बाहर है.

टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में) खेलने हैं. बांग्लादेश ने इन मुकाबलों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है. बीसीबी ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज करने के बाद यह कदम उठाया है.



Source link

Shubman Gills 3-Word Reaction On T20 World Cup 2026 Snub Goes Viral

Shubman Gills 3-Word Reaction On T20 World Cup 2026 Snub Goes Viral


India’s current Test and ODI captain Shubman Gill has officially shared his thoughts on being left out of the national squad for the 2026 T20 World Cup. After being left out of India’s squad for the 2026 T20 World Cup, the Indian captain offered a calm three-word response that quickly went viral, cutting through the noise surrounding his omission Speaking to the press on Saturday prior to India’s opening One Day International against New Zealand, the 26 year old opening batter expressed a composed and professional outlook regarding the decision made by the selection committee led by Ajit Agarkar.

Acceptance and Perspective

Despite being a high profile omission, Gill maintained a positive stance. “I respect the selectors’ decision. All the best to the team for the T20 World Cup,” he informed reporters.

Add Zee News as a Preferred Source


Expanding on his philosophy regarding his career trajectory, he noted the importance of accepting outcomes beyond his control. “I am where I have to be and whatever is written in my destiny no one can take that from me. A player always believes he will try his best for the country and the selectors have taken their decision,” Gill stated.

Statistical Context and Selection Strategy

The decision to drop Gill comes after a challenging year in the shortest format. Throughout 15 T20 International appearances in 2025, he managed to accumulate 219 runs. His performance metrics included a batting average of 24.25 and a strike rate of 137.26, notably failing to record a single half century during that period.

The team management has shifted its strategy toward a specific team composition that prioritizes a more aggressive batting approach. Consequently, Axar Patel has been named the vice captain for the tournament, serving as deputy to skipper Suryakumar Yadav. This selection shift also follows previous public debate regarding the lineup, as Gill’s presence in the T20I squad during 2025 had originally resulted in the exclusion of Sanju Samson, who had been in stellar form with three centuries as an opener in 2024.

Focus on the Present

While the T20 World Cup remains a major talking point, Gill emphasized the necessity of concentrating on the immediate task at hand. He reiterated that the morale within the Indian dressing room remains excellent and stressed the significance of staying present.

The 2026 T20 World Cup is scheduled to take place across eight different venues in India and Sri Lanka from February 7 to March 8. India is placed in Group A with the United States, Namibia, the Netherlands, and Pakistan. The national team will launch their tournament campaign on February 7 at the Wankhede Stadium against the United States.

Confirmed Indian T20 World Cup Squad

The final roster selected for the premier event includes: Suryakumar Yadav (c), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Sanju Samson, Shivam Dube, Ishan Kishan, Hardik Pandya, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Harshit Rana, Varun Chakaravarthy, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Washington Sundar, and Rinku Singh.



Source link

Najmul Shanto Reacts Strongly To BCB Official’s Indian Agent Comment on Tamim Iqbal

Najmul Shanto Reacts Strongly To BCB Official’s Indian Agent Comment on Tamim Iqbal


Bangladesh Test captain Najmul Hossain Shanto has publicly criticized M. Najmul Islam, a director of the Bangladesh Cricket Board, following a controversial social media post targeting former skipper Tamim Iqbal. The fallout comes at a sensitive time as the BCB continues to navigate a diplomatic standoff regarding its participation in the 2026 T20 World Cup.

The Source of the Conflict

The dispute began when Tamim Iqbal advised the board to prioritize the sporting interests of the team over political posturing regarding the upcoming tournament in India. In response, M. Najmul Islam published a Facebook post on Thursday where he labeled the veteran opener a “proven Indian agent.” Although the post was subsequently removed, the insult sparked immediate backlash across the cricketing community.

Add Zee News as a Preferred Source


Najmul Shanto’s Response

Speaking on behalf of the current playing group, Najmul Shanto expressed deep disappointment over the treatment of one of the nation’s most decorated athletes.

“Very sad, very sad because such comments were made about a cricketer—a former captain, and in my opinion one of Bangladesh’s most successful cricketers whom we grew up watching,” Shanto stated as quoted by Cricbuzz.

The Test captain emphasized that the role of the board should be to support the athletes rather than undermine them. “As players, we expect respect, whether someone is a former captain, a regular player, successful or not. At the end of the day, a cricketer hopes for respect,” he added.

Shanto further likened the BCB’s responsibility to that of a parental figure, noting that public humiliation is an unacceptable disciplinary method. “What hurts most is that the cricket board is supposed to be our guardian. We expect them to protect us. As a player, I cannot accept such a comment. Parents should correct you at home, not in front of everyone. So such a comment from someone who is supposed to be our guardian is very difficult to accept. I completely reject it as a player,” he concluded.

BCB Reasserts Security Concerns to ICC

Amidst this internal turmoil, the BCB has formally contacted the ICC for a second time to highlight specific security anxieties regarding travel to India. The board has reiterated its desire to have Bangladesh’s fixtures relocated to Sri Lanka.

Tensions have been high since the BCCI directed the release of Mustafizur Rahman from the IPL due to unspecified developments, a move that contributed to Bangladesh’s current refusal to travel to Indian venues. While the ICC is reportedly investigating the security claims, they have yet to issue an official public response.

T20 World Cup 2026: Bangladesh Schedule

Bangladesh is currently slated to begin their campaign in February 2026 with the following fixtures:

February 7, 2026: West Indies vs Bangladesh at Eden Gardens, Kolkata (3:00 PM IST)

February 9, 2026: Bangladesh vs Italy at Eden Gardens, Kolkata (11:00 AM IST)

February 14, 2026: England vs Bangladesh at Eden Gardens, Kolkata (3:00 PM IST)

February 17, 2026: Nepal vs Bangladesh at Wankhede Stadium, Mumbai (7:00 PM IST)

Bangladesh National Squad

The announced squad for the tournament includes:

Litton Das (C), Tanzid Hasan, Parvez Hossain Emon, Saif Hassan, Tawhid Hridoy, Shamim Hossain, Quazi Nurul Hasan Sohan, Shak Mahedi Hasan, Rishad Hossain, Nasum Ahmed, Mustafizur Rahman, Tanzim Hasan Sakib, Taskin Ahmed, Shaif Uddin, Shoriful Islam.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp