‘Phenomenal…brilliant character shown’: Sachin Tendulkar, Virat Kohli lead cricket fraternity in lauding India’s historic T20 World Cup 2026 title win

‘Phenomenal…brilliant character shown’: Sachin Tendulkar, Virat Kohli lead cricket fraternity in lauding India’s historic T20 World Cup 2026 title win


India’s historic 96-run win over New Zealand in the ICC Men’s T20 World Cup final sparked an outpouring of praise from current and former cricketers, celebrating the team’s third T20 World Cup title and back-to-back triumph. 

Former India captain Virat Kohli wrote on X, “Champions, Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to all the players and all the members of the management for achieving this feat. Jai Hind.”

 


Add Zee News as a Preferred Source



India legend Sachin Tendulkar added, “Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy. What a fantastic performance by our team and a special brand of cricket on display. Well done, Team India. Jai Hind!” 

 

Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy.

Sanju Samson’s heroics were highlighted by former India cricketer Yuvraj Singh: “@IamSanjuSamson… was outstanding in the final… showed again why he’s a match-winner. Ishan Kishan… played a solid role… Jasprit Bumrah was truly special, the tougher the situation, the better he got! @akshar2026 was magical with the ball.”

 

 

India’s Test and ODI captain Shubman Gill celebrated the collective effort. “So proud of our team. Winning a World Cup for India is the dream, and you’ve made the entire nation proud. Congratulations, boys.”

Former players like Wasim Jaffer noted India’s superiority. “This tournament showed how far ahead India is in T20 cricket. They were not at their best in the group stage, made mistakes, yet qualified. And in the big games, their batting might step up.”

Gautam Gambhir’s coaching was praised by Shreevats Goswami, who wrote, “Well done Gautam Gambhir. Still unbeaten in the finals, whether as a player or as a coach… Backed his players and the players have delivered & how. Well done @GautamGambhir #T20WorldCup2026final.”

Other reactions reflected pride and admiration across generations.

Ajinkya Rahane wrote, “Well-deserved T20 World Cup title for Team India. A campaign marked by strong performances and great teamwork.”

Harbhajan Singh penned, “Congratulations, Team India, in advance, before the network gets too busy. Super proud of our Team JAI HIND.”

Mayank Agarwal stated, “History defeated, history repeated… A dominant campaign that reflected the mindset, discipline, and hunger of champions. Well played, boys.”

Mohammad Kaif said, “We won !!! It’s that dream night where history was defeated, back-to-back WC win for team India!!”

VVS Laxman wrote, “A fantastic achievement built on belief, character and teamwork… Victories like this inspire millions of young cricketers across the country to dream big and work hard.”

Kevin Pietersen said, “Best team won the tournament! Best team by a mile, too!”

Mohammad Shami stated, “2007, 2024, 2026… Champions again. Proud of this incredible team that fought for the tricolour and brought joy to a billion hearts. Jai Hind.”

Virender Sehwag penned, “Pressure? Woh kya hota hai? Our Boys played like it was a Sunday gully match. World Champions, Bharat , third time in T20 World Cups.”

From Sanju Samson’s explosive 89 to Bumrah’s devastating 4-15, the team’s collective brilliance under Suryakumar Yadav and the guidance of Gautam Gambhir drew admiration from across the cricketing world, celebrating India’s dominance in the shortest format and inspiring a nation. 





Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव? जानें किसे दिया क्रेडिट

2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव? जानें किसे दिया क्रेडिट



Suryakumar Yadav Statement: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी. यह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब रहा. टीम इंडिया टी20 विश्व कप के तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई.

इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिलचस्प बयान देते हुए टीम के कई खिलाड़ियों को क्रेडिट दिया. इसके अलावा सूर्या ने खुद को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया था कप्तानी के लिए. भारतीय कप्तान ने खिलाड़ियों को लेकर कहा कि आपको यह समझने की जरूरत है कि वो कितने काबिल हैं. 

मुझ पर भरोसा किया गया 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सूर्या ने कहा, “इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. जो कुछ भी हुआ है उससे मैं बहुत खुश हूं. यह एक लंबा सफर रहा. इसकी शुरुआत 2024 के बाद हुई जब बीसीसीआई के तत्कालीन सचिव जय भाई ने मुझ पर भरोसा जताया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आकर परफॉर्म करना एक खास एहसास है. पिछले दो सालों में हमने अच्छा क्रिकेट खेला और सब कुछ ठीक चल रहा था. मैं 2024 वर्ल्ड कप से सीखी हुई अच्छी आदतों को अपनाना चाहता था.”

खिलाड़ियों पर बोले

आगे बात करते हुए सूर्या ने कहा, “उनकी काबीलियत को समझना बेहद जरूरी है. संजू के आने का वक्त बिल्कुल सही था. वरुण, अभिषेक- दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. साथ ही बुमराह, हार्दिक और अक्षर- ये सभी लंबे वक्त से टीम का हिस्सा हैं. जैसा कि संजू ने पिछले मैच में कहा था कि वो (जसप्रीत बुमराह) पीढ़ी में एक बार आने वाला गेंदबाज है. मैं उन्हें राष्ट्रीय धरोहर (National Treasure) कह सकता हू. उसे पता है कि क्या करना है और कैसे करना है.”

 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने तीसरा वर्ल्ड कप जीतकर रच डाला इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा



Source link

गौतम गंभीर ने तीसरा वर्ल्ड कप जीतकर रच डाला इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा

गौतम गंभीर ने तीसरा वर्ल्ड कप जीतकर रच डाला इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा


T20 World Cup Winner: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था, जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कभी चैंपियन बनने के करीब आई ही नहीं. एक तरफ सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान पहली बार वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान बने, दूसरी ओर गौतम गंभीर ने अपना तीसरा विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है.

गौतम गंभीर ने जीता तीसरा विश्व कप

गौतम गंभीर अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने के मामले में एमएस धोनी से भी आगे निकल गए हैं. गौतम गंभीर भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उसके बाद गंभीर 2011 ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया में भी थे. इस बार भी गंभीर फाइनल में चमके, जहां उन्होंने 97 रनों की पारी खेली.

गंभीर और धोनी बतौर खिलाड़ी दो-दो वर्ल्ड कप जीते हैं. मगर अब बतौर कोच भी गंभीर ने एक वर्ल्ड कप जीत लिया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के मामले में गौतम गंभीर अब एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं.

भारत 96 रनों से जीता

भारतीय टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाते हुए 6 ओवरों में ही 92 रन बना डाले थे. अभिषेक ने 18 गेंद में फिफ्टी लगाई, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी रही. अभिषेक ने 52 और ईशान किशन ने भी 54 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के 4 विकेट और अक्षर पटेल के 3 विकेट ने भी भारत की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत



Source link

कौन रहा फाइनल में भारत की जीत का सबसे बड़ा हीरो? किसने टीम इंडिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?

कौन रहा फाइनल में भारत की जीत का सबसे बड़ा हीरो? किसने टीम इंडिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?


भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का खिताब जीत लिया है. फाइनल में भारत की तरफ से बहुत ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टीम इंडिया ने एकतरफा 96 रनों से जीत हासिल की. टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन हम आपको बताएंगे कि आखिर फाइनल में भारत का असली हीरो कौन रहा. 

मुकाबले में संजू सैमसन ने भारत के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया. ओपनिंग पर उतरे संजू ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन स्कोर किए. संजू की इस पारी ने टीम इंडिया को 255 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की. 

संजू ने पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 43 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर 48 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी की. यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही. इस तरह संजू ने टीम के लिए सबसे अहम योगदान देते हुए खुद को हीरो साबित किया. 

मुकाबले का हाल 

मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255/5 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान ने फिफ्टी लगाई. फिर रन चेज के लिए उतरी कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह मेन इन ब्लू को 96 रन से जीत मिली. 

पिछले तीन मैचों में चला संजू का बल्ला

संजू ने सिर्फ फाइनल में अहम पारी नहीं खेली, बल्कि उन्होंने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले (वर्चुअल क्वार्टर फाइनल) औकर सेमीफाइनल में बड़ा योगदान दिया. सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97* रन स्कोर किए. फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के लगाकर 89 रन बनाए. अंत में फाइनल में उन्होंने 89 रनों की पारी खेली. इस तरह संजू ने पिछले तीन मैचों में अहम योगदान देकर टीम को खिताब जिताने में मदद की.

 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; अहमदाबाद में रचा इतिहास



Source link

न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब


T20 World Cup Winner 2026: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम 159 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है.

बनाया था फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में पचासा जड़ा. ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए.

96 रनों की जीत

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं. टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया.

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

दिख रहा था विकेट, लेकिन जानबूझकर अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को जड़ दी गेंद! फाइनल में हुआ भयंकर विवाद



Source link

दिख रहा था विकेट, लेकिन जानबूझकर अर्शदीप ने खिलाड़ी को जड़ दी गेंद! फाइनल में हुआ भयंकर विवाद

दिख रहा था विकेट, लेकिन जानबूझकर अर्शदीप ने खिलाड़ी को जड़ दी गेंद! फाइनल में हुआ भयंकर विवाद


Arshdeep Singh and Daryl Mitchell Fight In Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले की दूसरी पारी यानी जब न्यूजीलैंड रन चेज के लिए मैदान पर है, उस वक्त भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच भयंकर विवाद होता दिखाई दिया. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

भारत के लिए अर्शदीप 11वां ओवर लेकर आए, जिसमें डेरिल मिचेल ने उन पर दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 छक्के जड़ दिए. इसके बाद एक गेंद वाइड हुई और एक डॉट रही. फिर पांचवीं गेंद भी डॉट रही. लेकिन इस गेंद पर अर्शदीप ने गुस्सा में आकर जानबूझकर डेरिल मिचेल को गेंद जड़ दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने गेंद फेंकी, जो मिचेल ने उन्हीं की तरफ खेल दी. मिचेल इतना साइड में खड़े थे कि स्टंप बिल्कुल साफ दिख रहे थे. लेकिन अर्शदीप ने रन आउट के लिए स्टंप की बजाय जानबूझकर डेरिल मिचेल को ही निशाना बना दिया. 

गुस्साए डेरिल मिचेल 

गेंद लगते ही मिचेल गुस्से में नजर आए. इसके बाद अंपायर ने अर्शदीप सिंह को समझाया. फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिचेल से हाथ मिलाया और उनसे बात की. फिर ओवर समाप्त होने के बाद डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंप ने भी एक दूसरे से हाथ मिलाया. इस तरह विवाद ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका. 

भारत ने बनाया बड़ा टोटल 

मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255/5 रन बोर्ड पर लगा दिए. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल बन गया. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. इसके अलाव ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की शानदार पारियां खेलीं. 

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp