क्या BCCI ने मुस्ताफिजुर रहमान को IPL में वापसी का दिया ऑफर ? BCB अध्यक्ष ने क्या कहा पढ़िए

क्या BCCI ने मुस्ताफिजुर रहमान को IPL में वापसी का दिया ऑफर ? BCB अध्यक्ष ने क्या कहा पढ़िए


आईपीएल 2026 से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की अचानक छुट्टी ने भारत और बांग्लादेश क्रिकेट के रिश्तों में नई खटास पैदा कर दी है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया. इसके बाद से ही दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है.

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है. जिसके मुस्ताफिजुर की आईपीएल में वापसी संभव है. हालांकि अब इन अटकलों पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ तौर पर विराम लगा दिया है.

BCB अध्यक्ष का बयान

अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि BCCI की ओर से मुस्ताफिजुर की वापसी को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा, “मुस्ताफिजुर के आईपीएल में लौटने को लेकर मेरी BCCI से कोई चर्चा नहीं हुई है. इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.” उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल मुस्ताफिजुर की आईपीएल वापसी की संभावना नहीं है.

विवाद की जड़ क्या है?

मुस्ताफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज नजर आया. इसके जवाब में बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी और साथ ही भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम भेजने से भी इनकार कर दिया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग रखी है.

तमिम इकबाल ने दी सलाह

इस पूरे मामले पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमिम इकबाल ने संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले भावनाओं में बहकर नहीं लेने चाहिए, क्योंकि इसका असर आने वाले 10 साल तक बांग्लादेश क्रिकेट पर पड़ सकता है. तमिम के मुताबिक बातचीत के जरिए कई समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है.

सरकार का सख्त रुख

वहीं बांग्लादेश सरकार के खेल मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान का हवाला देते हुए भारत में खेलने को लेकर आपत्ति जताई है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है.

कुल मिलाकर, मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल से बाहर होना अब सिर्फ एक खिलाड़ी का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों और टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी गहरा असर डालता नजर आ रहा है. 



Source link

एक बार अपमानित होने बाद भी नहीं सुधरा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी के पास दूसरी बार पहुंचा

एक बार अपमानित होने बाद भी नहीं सुधरा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी के पास दूसरी बार पहुंचा


BCB Sent Letter To ICC For The Second Time: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को भारत नहीं भेजना चाहता. इसके लिए बीसीबी ने आईसीसी को दोबारा ईमेल किया है. इससे पहले बोर्ड की तरफ से खिलाड़ियों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए ईमेल किया गया था. जिसे आईसीसी ने रिजेक्ट कर दिया था. उस जवाब में, आईसीसी ने साफ कर दिया था कि उसे सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं दिख रही है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दूसरी बार औपचारिक पत्र भेजा है.

बीसीबी ने आईसीसी को दूसरी बार पत्र लिखा

रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरल के बीच हुई चर्चाओं के बाद आईसीसी को एक नया पत्र भेजा गया है. इस मुद्दे पर आसिफ नजरल ने कड़ा रुख अपनाया हैं. बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘आईसीसी सुरक्षा को लेकर चिंता वाली बात के बारे में जानना चाहती है और बीसीबी ने उसी बारे में विस्तार से बताया है.’ 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी, 2026 से होने वाली है. भारत के साथ श्रीलंका भी इस टूर्नामेंट का मेजबानी करेगा. हालांकि, बांग्लादेश को अपने चारों मैच भारत में खेलने हैं. जिसके तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. बांग्लादेश के वर्तमान रुख से टूर्नामेंट में उसके हिस्सा लेने पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं. इस मामले की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद से हुआ है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दो गट में बंटा 

आईसीसी के द्वारा इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंदर भी इसको लेकर दो राय हैं. एक गुट चाहता है कि टीम भारत न जाए और कोई समझौता के लिए तैयार नहीं है. वहीं, दूसरा गुट चाहता है कि आईसीसी और भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रखा जाए और उनका मानना है कि पूरी तरह सुरक्षा मिले तो मामला खत्म हो सकता है.



Source link

WPL 2026 ओपनर में भिड़ेंगी MI और RCB, जानिए कब और कहां देखें LIVE मैच

WPL 2026 ओपनर में भिड़ेंगी MI और RCB, जानिए कब और कहां देखें LIVE मैच


MI vs RCB WPL 2026 Live Streaming: महिला क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज धमाकेदार मुकाबले के साथ होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 9 जनवरी यानी आज शुक्रवार को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा.

MI vs RCB: टूर्नामेंट का पहला मुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम की कप्तानी भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में होगी. दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से सजी हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक WPL में मुंबई और बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने 7 बार भिड़ चुकी हैं. इनमें से मुंबई इंडियंस ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि RCB को 3 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में यह मैच आरसीबी के लिए रिकॉर्ड बराबर करने का शानदार मौका होगा, वहीं मुंबई की नजर बढ़त और मजबूत करने पर रहेगी.

MI vs RCB: मैच का समय

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा. वहीं, टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

MI vs RCB: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. वहीं, जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. 

दोनो टीमों के स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे

मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ. 



Source link

PSL की नई टीमें बिकी कौड़ियों के भाव! IPL के 5 खिलाड़ियों की सैलरी से भी कम में हुई डील

PSL की नई टीमें बिकी कौड़ियों के भाव! IPL के 5 खिलाड़ियों की सैलरी से भी कम में हुई डील


पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. साल 2026 से PSL और भी बड़ी होने जा रही है, क्योंकि लीग में दो नई टीमों की एंट्री हो गई है. अब PSL में कुल 8 टीमें खेलती नजर आएंगी. 8 जनवरी 2026 को हुई नीलामी में इन दोनों नई फ्रेंचाइजियों को जोड़ा गया, लेकिन उनकी कीमत ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है.

PSL में जुड़ीं दो नई टीमें

नीलामी में हैदराबाद की टीम को FKS ग्रुप ने खरीदा, जिसकी कीमत 1.75 अरब पाकिस्तानी रुपये रही. वहीं सियालकोट की टीम OZ ग्रुप के नाम गई, जिसने इसके लिए 1.85 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च किए. यानी दोनों टीमों को मिलाकर कुल कीमत करीब 3.6 अरब पाकिस्तानी रुपये रही. सुनने में यह रकम बड़ी लगती है, लेकिन जब इसकी तुलना IPL से होती है, तो तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है.

IPL से तुलना में क्यों हो रही चर्चा?

दरअसल, पाकिस्तानी रुपये को भारतीय रुपये में बदला जाए तो इन दोनों PSL टीमों की कुल कीमत करीब 115 करोड़ रुपये बैठती है. यहीं से असली बहस शुरू होती है. IPL में कुछ स्टार खिलाड़ियों की एक सीजन की सैलरी इतनी ज्यादा है कि सिर्फ 5 खिलाड़ियों की कमाई ही इन दोनों नई PSL टीमों की कीमत के बराबर हो जाती है.

5 IPL खिलाड़ियों की सैलरी ने चौंकाया

IPL में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स एक सीजन के लिए करीब 27 करोड़ रुपये देती है. श्रेयस अय्यर की सैलरी 26.75 करोड़ रुपये है. कैमरन ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. विराट कोहली को एक सीजन के लिए 21 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस 16.30 करोड़ रुपये देती है. इन पांचों खिलाड़ियों की कुल सैलरी जोड़ दी जाए, तो यह रकम 116 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाती है, जो PSL की दोनों नई टीमों की कीमत से अधिक है.

IPL और PSL के बीच फर्क साफ

इस तुलना से साफ हो जाता है कि IPL और PSL के बीच आर्थिक स्तर पर कितना बड़ा अंतर है. IPL में जहां एक खिलाड़ी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं PSL में उतनी ही रकम में पूरी फ्रेंचाइजी खरीदी जा सकती है. 

PSL के लिए क्या मायने रखता है विस्तार?

PSL में दो नई टीमों का जुड़ना पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. इससे ज्यादा मैच होंगे, ज्यादा खिलाड़ी सामने आएंगे और नए शहरों को पहचान मिलेगी. हैदराबाद और सियालकोट जैसे शहरों को अपनी टीम मिलने से स्थानीय क्रिकेट को भी बढ़ावा मिलेगा. भले ही PSL आर्थिक तौर पर IPL से पीछे हो, लेकिन लीग का विस्तार उसके भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. 



Source link

मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते वक्त इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत

मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते वक्त इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत


भारतीय क्रिकेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मिजोरम के पूर्व रणजी क्रिकेटर के. लालरेमरूआटा का गुरुवार को मैदान पर ही निधन हो गया. लोकल क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद न सिर्फ मिजोरम बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

बैटिंग के बाद लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत

38 वर्षीय के. लालरेमरूआटा एक लोकल दूसरे डिविजन टूर्नामेंट में वेंगनुआइ रेडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, वह बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. मैदान पर ही वह गिर पड़े. उसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

मिजोरम क्रिकेट के लिए बड़ा झटका

के. लालरेमरूआटा मिजोरम क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम थे. उन्होंने दो बार रणजी ट्रॉफी में मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह सात मुकाबले खेल चुके थे. घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ वह लोकल लेवल पर कई क्लबों के लिए लगातार खेलते रहे और युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहे.

मिजोरम क्रिकेट संघ ने जताया दुख

मिजोरम क्रिकेट संघ (MCA) ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. संघ ने अपने बयान में कहा कि यह मिजोरम क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है. MCA ने कहा, “हम के. लालरेमरूआटा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे.” संघ के अनुसार, लालरेमरूआटा हमेशा अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी रहे.

मंत्री और खेल जगत की प्रतिक्रिया

मिजोरम के खेल और युवा सेवा मंत्री लालघिंगलोवा हमार ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लालरेमरूआटा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और इसके बाद वह गिर पड़े. मंत्री ने कहा, “एक क्रिकेट मैच के दौरान इस तरह एक खिलाड़ी को खोना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट समुदाय के साथ हैं.” 



Source link

आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट लिस्

आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट लिस्


WPL 2026 Opening Ceremony: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा.

कब और कहां होगी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत इससे करीब एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होने की उम्मीद है.

भारत में फैंस इस रंगारंग कार्यक्रम और मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

बॉलीवुड सितारों से सजी रहेगी शाम

BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को आमंत्रित किया है. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने पॉपुलर गानों से स्टेडियम में माहौल बनाएंगे. उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगी. बताया जा रहा है कि जैकलीन का डांस परफॉर्मेंस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे को समर्पित होगा.

इसके साथ ही मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू भी इस समारोह में शिरकत करेंगी, जिससे इवेंट की रौनक और बढ़ जाएगी.

टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट

WPL 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स. इस बार टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. 

इस सीजन के मैच दो शहरों में आयोजित होंगे. शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि लीग के अहम मैच, प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होंगे. WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा.

बढ़ता कद, बढ़ता रोमांच

हर सीजन के साथ WPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. नए कप्तानों, इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय टैलेंट के दम पर इस बार भी टूर्नामेंट से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp