मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते वक्त इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत

मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, पवेलियन लौटते वक्त इस क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत


भारतीय क्रिकेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मिजोरम के पूर्व रणजी क्रिकेटर के. लालरेमरूआटा का गुरुवार को मैदान पर ही निधन हो गया. लोकल क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद न सिर्फ मिजोरम बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

बैटिंग के बाद लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत

38 वर्षीय के. लालरेमरूआटा एक लोकल दूसरे डिविजन टूर्नामेंट में वेंगनुआइ रेडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, वह बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. मैदान पर ही वह गिर पड़े. उसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

मिजोरम क्रिकेट के लिए बड़ा झटका

के. लालरेमरूआटा मिजोरम क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम थे. उन्होंने दो बार रणजी ट्रॉफी में मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह सात मुकाबले खेल चुके थे. घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ वह लोकल लेवल पर कई क्लबों के लिए लगातार खेलते रहे और युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहे.

मिजोरम क्रिकेट संघ ने जताया दुख

मिजोरम क्रिकेट संघ (MCA) ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. संघ ने अपने बयान में कहा कि यह मिजोरम क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति है. MCA ने कहा, “हम के. लालरेमरूआटा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे.” संघ के अनुसार, लालरेमरूआटा हमेशा अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी रहे.

मंत्री और खेल जगत की प्रतिक्रिया

मिजोरम के खेल और युवा सेवा मंत्री लालघिंगलोवा हमार ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लालरेमरूआटा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और इसके बाद वह गिर पड़े. मंत्री ने कहा, “एक क्रिकेट मैच के दौरान इस तरह एक खिलाड़ी को खोना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट समुदाय के साथ हैं.” 



Source link

आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट लिस्

आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट लिस्


WPL 2026 Opening Ceremony: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा.

कब और कहां होगी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत इससे करीब एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होने की उम्मीद है.

भारत में फैंस इस रंगारंग कार्यक्रम और मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

बॉलीवुड सितारों से सजी रहेगी शाम

BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को आमंत्रित किया है. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने पॉपुलर गानों से स्टेडियम में माहौल बनाएंगे. उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगी. बताया जा रहा है कि जैकलीन का डांस परफॉर्मेंस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे को समर्पित होगा.

इसके साथ ही मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू भी इस समारोह में शिरकत करेंगी, जिससे इवेंट की रौनक और बढ़ जाएगी.

टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट

WPL 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स. इस बार टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. 

इस सीजन के मैच दो शहरों में आयोजित होंगे. शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि लीग के अहम मैच, प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होंगे. WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा.

बढ़ता कद, बढ़ता रोमांच

हर सीजन के साथ WPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. नए कप्तानों, इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय टैलेंट के दम पर इस बार भी टूर्नामेंट से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद है. 



Source link

तिलक वर्मा नहीं हुए फिट तो इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकती है टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री, रेस मे

तिलक वर्मा नहीं हुए फिट तो इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकती है टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री, रेस मे


Who Can Replace Tilak Varma In Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से करीब एक महीने पहले एक बुरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा की इमरजेंसी सर्जरी की वजह से अब टीम को एक नए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की तलाश है. भारतीय टीम के लिए ये एक बड़ी चुनौती सामने आई है, लेकिन टीम इंडिया की बेंच स्ट्रैंथ इतनी मजबूत है कि तिलक को रिप्लेस करने के लिए कई प्रबल दावेदार मौजूद हैं. यहां हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे, जो तिलक वर्मा की जगह को भर सकते हैं.

तिलक वर्मा के जगह लेने के लिए ये 5 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार

1. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अनुभव है. श्रेयस पहले भी टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में खेल चुके हैं. वहीं, उन्होंने 170 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से आईपीएल 2025 में रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम फाइनल तक भी पहुंची थी. ऐसे में उनके पास बल्लेबाजी के अलावा लीडरशिप का भी गुण है.

2. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में देवदत्त पडिक्कल कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में महज 7 मैचों में 91.42 की औसत से कुल 640 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, पडिक्कल एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी वर्तमान फॉर्म को नजरअंदाज करना मुश्किल है.

3. ईशान किशन (Ishan Kishan) 

ईशान किशन एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें मध्यक्रम में एक गतिशील बल्लेबाज के रूप में खेलने की अनुमति देती है. किशन स्पिनरों के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखा सकते हैं जिससे वजह से वो एक खतरनाक बल्लेबाज बन जाते हैं. हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है.

4. नीतीश कुमार रेड्डी (Nitesh Kumar Reddy)

नीतीश कुमार रेड्डी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम की बल्लेबाजी में गहराई को बढ़ा सकते हैं और साथ ही गेंदबाजी का भी विकल्प दे सकते हैं. नीतीश मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. नीतीश को भी आईपीएल में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अनुभव है और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए खूब रन भी बनाए हैं.

5. ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel)

भारतीय टेस्ट में ध्रुव जुरेल अपनी जगह बना चुके हैं. खासतौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2025 के अंत में शतक लगाकर, लेकिन उनका सफेद गेंद का खेल भी उतना ही धारदार है. ध्रुव वर्तमान में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.



Source link

WPL शुरू होने से ठीक पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका, स्टार भारतीय खिलाड़ी बाहर

WPL शुरू होने से ठीक पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका, स्टार भारतीय खिलाड़ी बाहर


WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत से ठीक पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा नुकसान हुआ है. टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, लेकिन उससे पहले टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया पूरे सीजन से बाहर हो गई हैं. यह खबर गुजरात जायंट्स के लिए इसलिए भी चिंता की बात है, क्योंकि यास्तिका टीम की अहम भारतीय खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं.

चोट ने रोकी वापसी

यास्तिका भाटिया लंबे समय से घुटने की चोट से जूझ रही हैं. इसी चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाई थीं. गुजरात जायंट्स ने WPL नीलामी में 50 लाख रुपये में उन्हें अपने खेमें में शामिल किया था. हालांकि नीलामी के समय भी वह पूरी तरह फिट नहीं थीं. टीम को उम्मीद थी कि वह सीजन शुरू होने तक ठीक हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

रिप्लेसमेंट की नहीं मिलेगी इजाजत

BCCI के पुराने नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी नीलामी से पहले ही चोटिल हो, तो उसकी जगह नई खिलाड़ी लेने की अनुमति नहीं दी जाती. इसी वजह से गुजरात जायंट्स यास्तिका भाटिया की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं कर पाएगी. यह नियम सिर्फ गुजरात पर ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों पर भी लागू होता है. अगर आरसीबी की पूजा वस्त्राकर और यूपी वॉरियर्स की प्रतिमा रावत समय पर फिट नहीं हो पाती हैं, तो उनकी टीमों को भी यही स्थिति झेलनी पड़ सकती है.

टीम का भावुक संदेश

यास्तिका के पूरे सीजन से बाहर होने की पुष्टि के बाद गुजरात जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में टीम की कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ यास्तिका के जल्द ठीक होने की प्रार्थन करते नजर आए. टीम ने उम्मीद जताई कि वह आने वाले सीजन में फिर से जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगी.

अब तक खिताब से दूर गुजरात

गुजरात जायंट्स का WPL में सफर अब तक आसान नहीं रहा है. टीम ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है. पहले दो सीजन में गुजरात अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी, जबकि पिछले सीजन में टीम तीसरे नंबर पर पहुंची थी. 2025 में उनका अभियान मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में हार के साथ खत्म हुआ था. चौथे सीजन में गुजरात जायंट्स एक बार फिर नई उम्मीदों के साथ उतर रही है.



Source link

विजय हजारे ट्रॉफी में गरजा ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, शानदार शतक जड़कर बाबर आजम को छोड़ा पीछे

विजय हजारे ट्रॉफी में गरजा ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, शानदार शतक जड़कर बाबर आजम को छोड़ा पीछे


विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी मुश्किल वक्त में ही पहचान बनाते हैं. गोवा के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज ने ऐसी कप्तानी पारी खेली, जिसने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया.

मैच में महाराष्ट्र की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 52 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे और बड़ा स्कोर बनाना दूर की बात लग रही थी. ऐसे समय में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर थामे रखा और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने दबाव के बीच शानदार शतक जमाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

कप्तान की शानदार पारी

ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ 131 गेंदों में 134 रन की दमदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. यह विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में उनका लगातार चौथा 50 से ज्यादा रन का स्कोर रहा. इससे पहले वह 124, 66 और 22 रन की पारियां खेल चुके हैं.

इस दौरान ऋतुराज के अपने लिस्ट ए करियर का 20वां शतक भी पूरा कया है. इसी के साथ उन्होंने अपने करियर में अर्धशतकों से ज्यादा शतक जड़ दिए हैं. उनके नाम अब तक 19 अर्धशतक दर्ज हैं. इसी पारी के दौरान ऋतुराज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं.

बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा

5000 लिस्ट ए रन पूरे करने के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 97 पारियों में यह कारनामा किया था. ऋतुराज ने यह उपलब्धि सिर्फ 95 पारियों में हासिल कर ली है. 

टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

ऋतुराज की जुझारू पारी की बदौलत महाराष्ट्र की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन बनाने में सफल रही. एक समय जिस टीम का सिमटना तय लग रहा था, उसे कप्तान की इस शानदार पारी ने मुकाबले में वापस ला खड़ा किया.  इस शतक और रिकॉर्ड के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया है कि वह घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और दमदार बल्लेबाजों में से एक हैं. 



Source link

भारत का सबसे बड़ा स्टार न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के 3 मैचों से बाहर, BCCI ने अपडेट देकर चौंकाया

भारत का सबसे बड़ा स्टार न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के 3 मैचों से बाहर, BCCI ने अपडेट देकर चौंकाया


भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड पांच टी20 मैचों की सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी. बुधवार को आपातकालीन स्थिति में तिलक वर्मा की पेट की सर्जरी हुई. 

तिलक वर्मा पहले तीन टी20 मैचों से बाहर

गुरुवार को BCCI ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि राजकोट में पेट की समस्या आने के बाद बुधवार को तिलक वर्मा की सफल सर्जरी हुई है. उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और शुक्रवार को वापस हैदराबाद रवाना हो जाएंगे. उनकी हालत अभी स्थित है और जल्दी रिकवर कर रहे हैं.”

बीसीसीआई की स्टेटमेंट में आगे बताया गया, “तिलक लक्षणों के पूरी तरह ठीक हो जाने और घाव भर जाने के बाद शारीरिक अभ्यास दोबारा शुरू कर सकेंगे और उसके बाद धीरे-धीरे स्किल ट्रेनिंग शुरू करेंगे. तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों में नहीं खेल पाएंगे. अभ्यास और स्किल ट्रेनिंग के आधार पर तय किया जाएगा कि तिलक बाकी 2 टी20 मैच खेल पाएंगे या नहीं.”

तिलक वर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट

तिलक वर्मा ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करने वाले लोगों का सोशल मीडिया के माध्यम से धन्यवाद किया. वो रिकवरी की राह पर बढ़ गए हैं और उन्होंने फैंस से वादा भी किया कि वो उनकी उम्मीदों से जल्द मैदान पर वापसी करेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अभी तक तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया गया है. संभव है कि ईशान किशन को नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल सकता है, जिन्हें टी20 टीम में संजू सैमसन के बैक-अप विकेटकीपर विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI और BCB की नेटवर्थ में कितना अंतर है? जानें भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड की सालाना कमाई

Watch: फास्ट बॉलर ने फेंकी स्पिनर से भी धीमी गेंद, देख बल्लेबाज भी रह गया दंग; वीडियो हुआ वायरल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp