क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच

क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच


IND vs NZ Final Pitch Report: 8 मार्च को नया इतिहास लिखा जाना तय है. या तो भारत लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा या फिर न्यूजीलैंड की टीम पहली बार यह खिताब अपने नाम करेगी. जीत किसी की भी हो, इतिहास की किताब में एक नया पन्ना जुड़ना तय है. मगर अहमदाबाद की पिच क्या रंग दिखाने वाली है, इसको लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.

एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की जा रही है. यह काफी हद तक भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल जैसी ही पिच हो सकती है. उस सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 253 रन और जवाब में इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे.

बताया जा रहा है कि फाइनल मैच में अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अधिक मददगार रह सकती है. गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिल सकता है, वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 200 का स्कोर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं होगा.

भारत या न्यूजीलैंड, किसे ज्यादा फायदा?

इसी रिपोर्ट अनुसार गौतम गंभीर की लीडरशिप वाला टीम इंडिया मैनेजमेंट लीग स्टेज मैचों के दौरान मिली पिच से खुश नहीं था. मैनेजमेंट ने पिच क्यूरेटर्स के सामने अपनी समस्या रखी और जब पिच तैयार हो रही थी तब मैनेजमेंट ने अपना स्टाफ भी क्यूरेटर्स के पास भेजा था. इसका मतलब साफ है कि फाइनल की पिच भारतीय टीम की मांग के अनुसार बनाई जा सकती है.

फाइनल की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार होगी, जिसमें लाल मिट्टी की मात्रा अधिक होगी. इसका मतलब बल्लेबाजों को फायदा. ऐसा नहीं है कि किसी एक टीम को बहुत अधिक फायदा मिलेगा, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल की तरह यह भी हाई-स्कोरिंग मैच साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?



Source link

क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप

क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप


India vs New Zealand Final Head To Head: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई. पिछले यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए इस बार ट्रॉफी जीतना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि उनके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है. 

फाइनल मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. हालांकि मेन इन ब्लू ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. तो आइए जानते हैं कि आईसीसी फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा है. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड ICC फाइनल हेड टू हेड

अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन आईसीसी फाइनल खेले जा चुके हैं. इन मैचों में न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल करते हुए 2 में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला आईसीसी फाइनल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ था. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

दोनों के बीच दूसरा आईसीसी फाइनल 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के रूप में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए दोनों टीमें तीसरी बार आईसीसी फाइनल में आमने-सामने आईं. इस मैच में टीम इंडिया ने पहली बार फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की. भारत ने 4 विकेट से मैच जीता था. 

भारत-न्यूजीलैंड ने कायम किया अनोखा रिकॉर्ड 

भारत और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचते ही एक अनोखा रिकॉर्ड कायम हो गया. दरअसल भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी इवेंट के तीनों फॉर्मेट के फाइनल में एक दूसरे सामने आ जाएंगी और ऐसी पहली टीमें बन जाएंगी. टेस्ट और वनडे में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ फाइनल खेल चुकी हैं. अब टी20 में एक दूसरे का सामना करने वाली हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

 

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?



Source link

फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?

फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने 140 करोड़ भारतीयों का दिल तोड़ने की बड़ी धमकी दी. 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारतीयों का दिल तोड़ा था. 

पिछले वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. अब 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि कीवी कप्तान सेंटनर ने ऐसा क्या कहा जो बात भारतीय फैंस के दिल टूटने तक पहुंच गई. 

दिल तोड़ने में संकोच नहीं करेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले पर सवालों के जवाब देते हुए मिचेल सेंटनर ने कहा, “टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए हम कुछ दिल तोड़ने में संकोच नहीं करेंगे.” सीधे शब्दों में समझें, तो सेंटनर का कहना है कि वह टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय फैंस का दिल तोड़ने में हिचकिचाएंगे नहीं. 

न्यूजीलैंड का फाइनल में पहुंचने का सफर 

ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड ने चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज करके सुपर-8 में कदम रखा. टीम को इकलौती हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ झेलनी पड़ी. इसके बाद सुपर-8 में टीम सिर्फ एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई. सुपर-8 में कीवी टीम का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया जो पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना था. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अगले मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से जीत दर्ज की. लेकिन फिर इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मैच में 4 विकेट से हार का सामना किया. सिर्फ एक जीत और बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही. 

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई. मुकाबले में कीवी टीम ने 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. इसी अफ्रीका के खिलाफ कीवी टीम को ग्रुप चरण में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड टीम फाइनल में भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? ‘अहमदाबाद’ का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा



Source link

क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? ‘अहमदाबाद’ का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा

क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? ‘अहमदाबाद’ का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा


IND vs NZ Final Venue: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने निकली हैं, लेकिन अंत में जीत सिर्फ एक को ही मिलेगी. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान से भारतीय टीम की कुछ पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं. आखिर इस मैदान में ऐसा क्या हुआ था, जो इसका नाम सामने आते ही टीम इंडिया के पुराने जख्म ताजा हो जाते हैं.

दरअसल ये वही मैदान है जहां 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. 19 नवंबर की वो तारीख जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में ट्रेविस हेड की वो 137 रनों की ऐतिहासिक पारी किस भारतीय को याद नहीं होगी, जिसने टीम इंडिया के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था. इसी मैदान पर टीम इंडिया को उस फाइनल मैच में दिल तोड़ देने वाली हार मिली थी.

क्या न्यूजीलैंड भी अहमदाबाद में उसी इतिहास को दोहरा पाएगा, जो करीब तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया था. इससे पहले कीवी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चौंका चुकी है. अफ्रीकी टीम ग्रुप स्टेज और सुपर-8 चरण में भी कोई मैच नहीं हारी थी, लेकिन सेमीफाइनल में आकर न्यूजीलैंड ने उसे 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था.

अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने अब तक यहां 10 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 7 बार जीत मिली है और सिर्फ 3 बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब तक सिर्फ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी दो टीम हैं जों नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच में टीम इंडिया को हरा सकी हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 168 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें:

जब हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन? देखें वीडियो



Source link

टी20 वर्ल्ड कप ‘क्लोजिंग सेरेमनी’ में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा

टी20 वर्ल्ड कप ‘क्लोजिंग सेरेमनी’ में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की ‘क्लोजिंग सेरमनी’ यानी समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें इंटरनेशनल स्टार भी जलवा बिखेरता हुआ नजर आएगा. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले परफॉर्मर की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिकी मार्टिन का भी नाम शामिल है. 

आईसीसी ने दिया अपडेट 

बता दें कि आईसीसी की तरफ से जारी किए गए अपडेट में रिकी मार्टिन सहित तीन सिंगरों के नाम शामिल हैं. बाकी दो नाम भारतीय सिंगर सुखबीर और फाल्गुनी पाठक का शामिल है. 

आईसीसी ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मंच और भी बड़ा होता जा रहा है! टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन के साथ संगीत के दिग्गज सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी शामिल होंगी! क्रिकेट की सबसे बड़ी रात में ये दिग्गज कलाकार अपने जलवे बिखेरने वाले हैं, इसलिए ग्लोबल हिट गानों और देसी गानों के लिए तैयार हो जाइए.”

कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. इससे पहले साढ़े पांच बजे से क्लोजिंग सेरेमनी की शुरू होगी, जिसमें तीनों ही सिंगर का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. 

इंग्लैंड को हराकर फाइनल पहुंचा भारत 

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मुकाबला सांसें रोक देने वाला रहा था. अब फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: जब हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन? देखें वीडियो





Source link

हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन?

हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया, क्या था हेड कोच का रिएक्शन?


हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया के जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने पहले बल्ले से कमाल करते हुए महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में 2 जरूरी विकेट चटकाए. अब हार्दिक का सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार (06 मार्च) को अहमदाबाद पहुंची. जहां कई खिलाड़ी टीम बस के साथ होटल निकल गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी-अपनी कारों से गए. इसी बीच हार्दिक का वीडियो सामने आया. 

हार्दिक की गर्लफ्रेंड से मिलन पर गौतम गंभीर का रिएक्शन 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक जाते हैं और गौतम गंभीर से अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात करवाते हैं. गंभीर और माहिका एक दूसरे से मिलते हैं. इस दौरान गंभीर का रिएक्शन साधारण सा ही रहता है. हेड कोच के चेहरे पर एक स्माइल देखने को मिलती हैं. 

बताते चलें कि टी20 विश्व कप में माहिका भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मौजूद हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी माहिका को स्टैंड्स में हार्दिक के लिए चीयर करते हुए देखा गया था. माहिका के साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था. हार्दिक और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में एक दूसरे से अलग हो गए थे. लेकिन दोनों ने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग का फैसला किया था. 

टूर्नामेंट में अब तक हार्दिक का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि सेमीफाइनल तक हार्दिक ने मौजूद टी20 विश्व कप की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 163.11 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने 8 विकेट अपनी झोली में डाल लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 2/16 का रहा. 

 

यह भी पढ़े: T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिलेंगे कितने पैसे? जानिए





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp