मुस्तफिजुर विवाद पर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को लगी मिर्ची, सरेआम ICC को लगा दी फटकार

मुस्तफिजुर विवाद पर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को लगी मिर्ची, सरेआम ICC को लगा दी फटकार


बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया है, इस पर क्रिकेट जगत से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने इन सबके बीच आईसीसी की आलोचना की है, उनके अनुसार इस स्थिति को संभाला जा सकता था. पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान का भी नाम लिया, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही होता जा रहा है.

मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश बीसीसीआई ने यूं ही नहीं दिया, बल्कि इसके पीछे एक वजह थी. दरअसल बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की हत्या का विरोध भारत में काफी समय से हो रहा था. वहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार की और भी खबरें सामने आई, जिसके बाद भारत में केकेआर का विरोध होने लगा कि उन्होंने बांग्लादेशी प्लेयर को क्यों खरीदा था. इस वजह से बीसीसीआई ने ये निर्देश दिया था. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली मानते हैं कि राजनीति को क्रिकेट से दूर रखा जाना चाहिए.

मोईन अली ने क्या कहा

Bdnews 24 से बात करते हुए उन्होंने कहा, “इन सब चीजों को लेकर खेल पहले से ही थोड़ा खतरे में है, और फिर उसके बाद मुस्तफिजुर के साथ जो हुआ. सच बोलूं तो, यहां कुछ ठीक नहीं है. चीज़ों को ठीक करने के लिए कुछ करने की ज़रूरत है क्योंकि यह सिर्फ़ मुस्तफिजुर की बात नहीं है. पाकिस्तान, बांग्लादेश, हम सब जानते हैं कि कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं. यह ऐसे जारी नहीं रह सकता. ये बड़ी समस्याएं हैं. सबसे ज्यादा, मुझे मुस्तफ़िज़ुर के लिए बुरा लग रहा है. उसे इतना अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिला, और उसके करियर, सालों की शानदार परफॉर्मेंस और सफर को देखते हुए, उसे आखिरकार इतनी अच्छी चीज मिली. वह किसी दूसरी टीम में हो सकता था, लेकिन KKR ने उसे खरीदा. सच कहूं तो, सबसे ज़्यादा नुकसान उसी का हो रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने आज पढ़ा कि बांग्लादेश भारत नहीं जाएगा और उन्होंने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी. असल में, मैं बांग्लादेश को दोष नहीं दे रहा हूं. लेकिन जो भी ये सब कर रहा है, जो भी इन मुद्दों को घसीट रहा है, यह बहुत ही बकवास बात है क्योंकि क्रिकेट अलग है. लोग क्रिकेट खेलते हैं और पसंद करते हैं, खासकर सबकॉन्टिनेंट में. लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखना पसंद करते हैं, और अगर फिज केकेआर के लिए खेलता, तो यह बांग्लादेश और उनके लोगों के लिए बहुत अच्छा होता. सिर्फ़ यहां नहीं, बल्कि वहां के बंगालियों के लिए भी. तो, यह निराशाजनक है. बस एक बुरी स्थिति है. यह बहुत समय से हो रहा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता. ऐसा लगता है कि सब देखते हैं लेकिन नजरअंदाज कर देते हैं.”

आईसीसी की आलोचना

मोईन अली ने आगे कहा, “आईसीसी कभी ऐसा नहीं था, यही सच है. लेकिन कोई कुछ नहीं कहता. सब जानते हैं कि इसे कौन चलाता है. क्या ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों को यहाँ कोई भूमिका नहीं निभानी चाहिए? वे भी कुछ नहीं कहते. उन्हें कहना चाहिए. लेकिन पूरी दुनिया ऐसे ही काम कर रही है. सिर्फ क्रिकेट या पॉलिटिक्स में नहीं, बल्कि हर जगह. सबका अपना एजेंडा होता है, और जब तक वे ठीक हैं, उन्हें किसी और चीज की परवाह नहीं होती.”



Source link

ICC ने कहा टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत जाना ही होगा? BCB प्रेसिडेंट ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

ICC ने कहा टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत जाना ही होगा? BCB प्रेसिडेंट ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल (BCB President) ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ICC ने बांग्लादेश टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में खेलने का अल्टीमेटम दिया है. बीसीबी के अध्यक्ष ने अल्टीमेटम की सभी खबरों को खारिज कर दिया है.

बुधवार को मीडिया से वार्ता के दौरान अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि उन्होंने पहले सुरक्षा के संबंध में ICC को पत्र लिखा था. उन्होंने बताया कि किसी भी विदेशी टूर पर जाने से पूर्व सरकार की अनुमति चाहिए होती है. अमिनुल ने कहा कि वो इस वर्ल्ड कप के संबंध में अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे. साथ ही अध्यक्ष का यह भी कहना है कि बांग्लादेश पहले भी कई वर्ल्ड कप खेल चुका है, लेकिन अभी तक उसकी ओर से ऐसी कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी.

प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा

बीसीबी अध्यक्ष ने आगे कहा, “आईसीसी का हमसे कहना कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में करवाना असंभव है, ये सब प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, ये पूरी तरह झूठी खबर है. हम लगातार ICC के संपर्क में हैं  और उन्होंने हमसे अपनी समस्याएं सामने रखने को कहा है. हम फिलहाल उन्हीं समस्याओं को सामने रख रहे हैं.”

उनसे यह भी पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ना जाने से बांग्लादेश को क्या नुकसान हो सकते हैं? इसपर बीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड ने ऐसी परिस्थिति पर भी विचार किया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई थी, उसी तरह पाक टीम पिछले कुछ वर्ल्ड कप में भारत नहीं गई है.

बीसीबी अध्यक्ष का साफ कहना है कि भारत में सुरक्षा व्यवस्था के कारण उन्हें वर्ल्ड कप का त्याग भी कर देंगे, लेकिन अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे.

यह भी पढ़ें:

ICC ने कहा टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत जाना ही होगा? BCB प्रेसिडेंट ने पूरे विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या कहा



Source link

एयरपोर्ट पर विराट कोहली को भीड़ ने घेरा, भारी सुरक्षा के बीच जैसे-तैसे निकले; वीडियो वायरल

एयरपोर्ट पर विराट कोहली को भीड़ ने घेरा, भारी सुरक्षा के बीच जैसे-तैसे निकले; वीडियो वायरल


भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. उसके लिए विराट कोहली वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एयरपोर्ट पर विराट कोहली को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी और फैंस ने कोहली! कोहली! के नारे लगाकर उनका स्वागत किया.

विराट कोहली काली टी-शर्ट और काला चश्मा पहने नजर आए. एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारियों ने विराट कोहली को घेरते हुए भीड़ से निकालते हुए उन्हें कार तक पहुंचाया. लोग विराट की एक झलक पाने के लिए कोहली, कोहली के नारे लगाते नजर आए. बता दें कि कोहली से पहले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी वडोदरा पहुंच चुके हैं और अन्य खिलाड़ियों के भी जल्द यहां पहुंचने की उम्मीद है.

भारत के स्टार बल्लेबाज हाल ही में दिल्ली के लिए खेलते दिखे थे. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए 2 मैचों में 208 रन बना डाले थे. उन्होंने आंध्र के खिलाफ 131 रन और गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए थे. इसी दौरान विराट ने लिस्ट-A क्रिकेट में 16,000 रन भी पूरे कर लिए थे. सबसे तेज 16 हजार लिस्ट-A रन बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

बेहद शानदार फॉर्म में हैं कोहली

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी, जहां पहले 2 मैचों में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे. मगर उसके बाद विराट का बल्ला रनों का अंबार लगाता आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों में उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक समेत 302 रन बना डाले थे. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के केवल 2 मैचों में 208 रन बनाए.

कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रनों का आंकड़ा छूने से केवल 25 रन दूर हैं. वो ऐसा करते ही सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND U19 vs SA U19: 227 की ओपनिंग साझेदारी, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, तीसरे वनडे में भारत ने बना डाले 393 रन





Source link

227 की ओपनिंग साझेदारी, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, तीसरे वनडे में भारत ने बना डाले 393 रन

227 की ओपनिंग साझेदारी, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, तीसरे वनडे में भारत ने बना डाले 393 रन


भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 393 रन बनाए. भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 127 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरोन जॉर्ज  ने 106 गेंदों में 118 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. आरोन जहां संभलकर खेल रहे थे तो वहीं वैभव ने अपने अंदाज में विस्फोटक शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी की. भारत को पहला झटका वैभव के रूप में लगा, वह 26वें ओवर में 127 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 10 छक्के

वैभव ने 74 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 127 रन बनाए. 171.62 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में कप्तान ने 10 छक्के और 9 चौके जड़े. आरोन जॉर्ज ने 106 गेंदों में 118 रन बनाए, उन्होंने 16 चौके लगाए. अंत में मुहम्मद इनान 19 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली. 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट सोनी (Ntando Sono) ने लिए, उन्होंने वैभव समेत 3 विकेट चटकाए. Jason Rowles ने 2 विकेट लिए. भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के सामने जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य रखा.

2-0 से आगे है भारत

भारतीय अंडर-19 टीम 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. पहले मैच में टीम ने 25 रनों से जीत दर्ज की, इसमें वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था. वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन दूसरे यूथ वनडे में उन्होंने 283.33 की स्ट्राइक रेट से 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. 24 गेंदों में खेली उस पारी में वैभव ने 10 छक्के और 1 चौका लगाया था.





Source link

PSL में खेलने के लिए मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा? IPL में KKR ने लगाई थी 9.2 Cr की

PSL में खेलने के लिए मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा? IPL में KKR ने लगाई थी 9.2 Cr की


मुस्तफिजुर रहमान ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है. आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन भारत में बढ़ते विरोध के बाद बीसीसीआई के निर्देश पर फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया. बता दें कि चाहे मुस्तफिजुर को पीएसएल की सबसे बड़ी रकम भी मिल जाए, तब भी वह उनकी केकेआर द्वारा तय की गई रकम से आधी भी नहीं होगी.

मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, तभी उनका प्राइस 9 करोड़ के पार पहुंचा. केकेआर के आलावा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा रही थी. पिछले दिनों बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या के विरोध में भारत में प्रदर्शन हुए. केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना होने लगी, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी को 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा था.

बढ़ते विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी. मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए अपना नाम रजिस्टर करवा लिया.

मुस्तफिजुर रहमान की PSL 2026 सैलरी क्या होगी?

आईपीएल की तरह पीएसल में ऑक्शन नहीं होता, बल्कि वहां ड्राफ्ट सिस्टम चलता है. मुस्तफिजुर रहमान पीएसएल में प्लैटिनम केटेगरी में बिक सकते हैं, जो इस लीग की सर्वोच्च केटेगरी है. मुस्तफिजुर वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने 400 टी20 विकेट पूरे किए हैं. अगर उन्होंने पीएसएल की सर्वोच्च केटेगरी प्लैटिनम भी मिलती है तो उनकी सैलरी 2.57 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा) होगी. इसके 3 गुना से भी अधिक प्राइस में केकेआर ने उन्हें खरीदा था. बता दें कि फ्रेंचाइजी अधिकतम 3 प्लेटिनम खिलाड़ी चुन सकती हैं.

PSL 2026 ड्राफ्ट की केटेगरी और उनका प्राइस

  • प्लेटिनम- 2.42 करोड़ से 2.70 करोड़ रुपये
  • डायमंड- करीब 1.21 करोड़ रुपये 
  • गोल्ड- करीब 90 लाख रुपये
  • सिल्वर- करीब 45 लाख रुपये 
  • इमर्जिंग- करीब 18 लाख रुपये 
  • सप्लीमेंट्री- करीब 9 लाख रुपये



Source link

कप्तान वैभव सूर्यवंशी मे मचाया कोहराम, 63 गेंद में ठोक दिया तूफानी शतक

कप्तान वैभव सूर्यवंशी मे मचाया कोहराम, 63 गेंद में ठोक दिया तूफानी शतक


वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में शतक ठोक दिया है. उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए मात्र 63 गेंदों में शतक पूरा किया. शतक बनाने तक उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के और 6 चौके लगाए. इस अंडर-19 सीरीज में सूर्यवंशी भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. इससे पहले दूसरे वनडे में उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच यूथ ODI सीरीज 3 जनवरी से शुरू हुई थी. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में अब तक दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की.

24 गेंद में लगाई फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की. उन्होंने 24 गेंदों में पचासा ठोक दिया था, जिसके बाद अगले 50 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 39 गेंद खेलीं. यह सूर्यवंशी का 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में दूसरा शतक है. उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

तीसरे यूथ ODI में सूर्यवंशी 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 19 छक्के लगाए. लिस्ट-A करियर में उन्होंने अपना पहला शतक अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. उस मैच में उन्होंने 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

लगा रहे रनों का अंबार

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 2 मैच खेले थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 190 रन जड़ दिए थे. उससे पूर्व उनके बल्ले से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तूफानी शतक निकला था. अपने 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 480 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: ‘न कोई दबाव न अल्टीमेटम …’, BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp