PSL में खेलने के लिए मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा? IPL में KKR ने लगाई थी 9.2 Cr की

PSL में खेलने के लिए मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा? IPL में KKR ने लगाई थी 9.2 Cr की


मुस्तफिजुर रहमान ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है. आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन भारत में बढ़ते विरोध के बाद बीसीसीआई के निर्देश पर फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया. बता दें कि चाहे मुस्तफिजुर को पीएसएल की सबसे बड़ी रकम भी मिल जाए, तब भी वह उनकी केकेआर द्वारा तय की गई रकम से आधी भी नहीं होगी.

मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए आईपीएल 2026 ऑक्शन में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, तभी उनका प्राइस 9 करोड़ के पार पहुंचा. केकेआर के आलावा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा रही थी. पिछले दिनों बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या के विरोध में भारत में प्रदर्शन हुए. केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना होने लगी, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी को 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा था.

बढ़ते विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी. मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए अपना नाम रजिस्टर करवा लिया.

मुस्तफिजुर रहमान की PSL 2026 सैलरी क्या होगी?

आईपीएल की तरह पीएसल में ऑक्शन नहीं होता, बल्कि वहां ड्राफ्ट सिस्टम चलता है. मुस्तफिजुर रहमान पीएसएल में प्लैटिनम केटेगरी में बिक सकते हैं, जो इस लीग की सर्वोच्च केटेगरी है. मुस्तफिजुर वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने 400 टी20 विकेट पूरे किए हैं. अगर उन्होंने पीएसएल की सर्वोच्च केटेगरी प्लैटिनम भी मिलती है तो उनकी सैलरी 2.57 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा) होगी. इसके 3 गुना से भी अधिक प्राइस में केकेआर ने उन्हें खरीदा था. बता दें कि फ्रेंचाइजी अधिकतम 3 प्लेटिनम खिलाड़ी चुन सकती हैं.

PSL 2026 ड्राफ्ट की केटेगरी और उनका प्राइस

  • प्लेटिनम- 2.42 करोड़ से 2.70 करोड़ रुपये
  • डायमंड- करीब 1.21 करोड़ रुपये 
  • गोल्ड- करीब 90 लाख रुपये
  • सिल्वर- करीब 45 लाख रुपये 
  • इमर्जिंग- करीब 18 लाख रुपये 
  • सप्लीमेंट्री- करीब 9 लाख रुपये



Source link

कप्तान वैभव सूर्यवंशी मे मचाया कोहराम, 63 गेंद में ठोक दिया तूफानी शतक

कप्तान वैभव सूर्यवंशी मे मचाया कोहराम, 63 गेंद में ठोक दिया तूफानी शतक


वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में शतक ठोक दिया है. उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए मात्र 63 गेंदों में शतक पूरा किया. शतक बनाने तक उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के और 6 चौके लगाए. इस अंडर-19 सीरीज में सूर्यवंशी भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. इससे पहले दूसरे वनडे में उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच यूथ ODI सीरीज 3 जनवरी से शुरू हुई थी. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में अब तक दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की.

24 गेंद में लगाई फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की. उन्होंने 24 गेंदों में पचासा ठोक दिया था, जिसके बाद अगले 50 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 39 गेंद खेलीं. यह सूर्यवंशी का 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में दूसरा शतक है. उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

तीसरे यूथ ODI में सूर्यवंशी 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 19 छक्के लगाए. लिस्ट-A करियर में उन्होंने अपना पहला शतक अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. उस मैच में उन्होंने 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

लगा रहे रनों का अंबार

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 2 मैच खेले थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 190 रन जड़ दिए थे. उससे पूर्व उनके बल्ले से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तूफानी शतक निकला था. अपने 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 480 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: ‘न कोई दबाव न अल्टीमेटम …’, BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा



Source link

‘न कोई दबाव न अल्टीमेटम …’, BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा

‘न कोई दबाव न अल्टीमेटम …’, BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा


T20 World Cup 2026: भारत में होने वाले ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा से जुड़ी मांगों को आईसीसी ने नहीं माना है. हालांकि अब इन खबरों पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी है.

सुरक्षा चिंता पर ICC का भरोसा

BCB की मीडिया रिलीज के अनुसार, उसने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की सुरक्षा को लेकर ICC से चिंता जताई थी. इसके जवाब में ICC ने कहा है कि वह टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की पूरी और बिना किसी रुकावट के भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरा आश्वासन देता है. ICC ने यह भी साफ किया है कि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जाएगा.

BCB के सुझावों पर होगा विचार

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि टूर्नामेंट की पूरी सुरक्षा योजना बनाते समय BCB की ओर से दिए गए सुझावों और इनपुट्स को शामिल किया जाएगा. ICC और BCB मिलकर काम करेंगे, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो और टीम पूरे फोकस के साथ टूर्नामेंट खेल सके.

अल्टीमेटम वाली खबरों को बताया गलत

BCB ने मीडिया में चल रही उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ICC ने बांग्लादेश को कोई अल्टीमेटम दिया है या मैचों को लेकर दबाव बनाया है. बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसी सभी रिपोर्ट्स झूठी, बेबुनियाद और गलत हैं. ICC की ओर से भेजे गए आधिकारिक संदेश में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ये भी कहा है कि वह ICC और टूर्नामेंट से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ सकारात्मक और पेशेवर तरीके से बातचीत जारी रखेगा. बोर्ड का मकसद किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि आपसी सहमति से ऐसा समाधान निकालना है जिससे टीम सुरक्षित रहे और टूर्नामेंट भी सफल हो.

टीम की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

BCB ने आखिरी में यह भी दोहराया कि बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा, संरक्षा और खिलाड़ियों की भलाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. बोर्ड हर हाल में यह सुनिश्चित करना चाहता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम सुरक्षित माहौल में खेले. 



Source link

SL vs PAK पहला T20I मुकाबला आज, भारत में कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें संभावित प्लेइंग

SL vs PAK पहला T20I मुकाबला आज, भारत में कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें संभावित प्लेइंग


SL vs PAK 1stT20 Live Streaming: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 7 जनवरी से होने जा रही है. पहला मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अहम तैयारी मानी जा रही है, खासकर तब जब पाकिस्तान अपने सभी वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में खेलेगा और श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम परीक्षा

पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में नई सोच और नए संयोजन के साथ उतरी है. टीम की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में है. इस दौरे पर बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे बड़े नाम नजर नहीं आएंगे. शाहीन चोट से जूझ रहे हैं, जबकि बाबर और हारिस इस समय बिग बैश लीग में व्यस्त हैं. इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को मौका देकर बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने का फैसला किया है.

दूसरी ओर, श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वॉड पहले ही घोषित कर दी है. ऐसे में यह सीरीज उनके लिए सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करने का बेहतरीन मौका है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान भी इसी सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर अपनी वर्ल्ड कप टीम का चयन करेगा.

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इस सीरीज का टीवी प्रसारण नहीं होगा, जिससे फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन दर्शकों के लिए राहत की खबर है. यह टी20 मैच फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

हेड-टू-हेड में कौन आगे?

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का पलड़ा श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है. अब तक खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान ने 16 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 11 में सफलता मिली है. श्रीलंका की धरती पर भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर है, जहां मेहमान टीम का दबदबा रहा है.

संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, कमिंदु मेंडिस, महीश तीक्षणा, ईशन मलिंगा, मथीशा पथिराना, दुश्मंथा चमीरा.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, शादाब खान, सलमान आगा, उस्मान खान, अब्दुल समद, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर. 



Source link

IPL से निकाला गया तो पाकिस्तान पहुंचे मुस्तफिजुर रहमान, PSL में कौड़ियों के भाव में बिके

IPL से निकाला गया तो पाकिस्तान पहुंचे मुस्तफिजुर रहमान, PSL में कौड़ियों के भाव में बिके


आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के कुछ ही दिनों बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का रुख कर लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से रिलीज होने के बाद उनका यह फैसला क्रिकेट से ज्यादा राजनीति और हालात से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. अब वही गेंदबाज, जो कुछ हफ्ते पहले 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में आईपीएल का हिस्सा था, PSL में कहीं कम रकम पर खेलता दिखेगा.

IPL से बाहर, अचानक बदली तस्वीर

मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबले के बाद 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरों के चलते भारत में उनका विरोध शुरू हो गया. हालात को देखते हुए BCCI ने उन्हें टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. जिसके चलते शाहरुख खान की टीम KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से बाहर कर दिया था. 

PSL में आठ साल बाद वापसी

आईपीएल से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान सुपर लीग जॉइन कर ली. PSL के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके शामिल होने की पुष्टि की गई. खास बात यह है कि मुस्तफिजुर आठ साल बाद PSL में वापस खेलने जा रहे है. वह पहले भी लाहौर कलंदर्स की जर्सी में नजर आ चुके हैं. PSL का ड्राफ्ट 21 जनवरी को होना है और लीग की शुरुआत 23 मार्च से होगी, जो आईपीएल से सिर्फ तीन दिन पहले शुरू होगी.

पैसों में भारी गिरावट

आईपीएल और PSL के बीच सबसे बड़ा फर्क कमाई का है. जहां मुस्तफिजुर को आईपीएल में 9.20 करोड़ रुपये मिलने थे, वहीं PSL में उन्हें इससे काफी कम रकम मिलने की उम्मीद है. PSL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर रहे हैं, जिन्हें करीब 2.70 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा) में खरीदा गया था. ऐसे में साफ है कि मुस्तफिजुर अब “कौड़ियों के भाव” खेलने को मजबूर हैं.

अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक स्तर तक पहुंचा मामला

मुस्तफिजुर के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी सख्त रुख अपनाया. BCB ने ICC को पत्र लिखकर मांग की कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी मैच भारत में न कराकर श्रीलंका में आयोजित कराए जाए. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड ने भारत आने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल के मैचों का लाइव प्रसारण करने से भी मना कर दिया है. 



Source link

श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानिए सबकुछ

श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानिए सबकुछ


टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे. तीनों मैच दांबुला में खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को दांबुला में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी रहा है.

दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक-दूसरे के सामने होगी. मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का भारतीय फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड पर भी किया जाएगा.

पहले मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अपनी बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी. श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अपने घर में खेली जा रही टी20 सीरीज में श्रीलंका अपने खोए फॉर्म को हासिल करने और विश्व कप से पहले आत्मविश्वास पाने की कोशिश करेगी. श्रीलंका भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान है.

पाकिस्तान को भी टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने हैं। ऐसे में यह सीरीज पाकिस्तान के लिए भी अहम है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं. इसमें 14 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है.

सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षाना, ट्रेविन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.

सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp