श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानिए सबकुछ

श्रीलंका और पाकिस्तान में पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी? जानिए सबकुछ


टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे. तीनों मैच दांबुला में खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को दांबुला में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी रहा है.

दांबुला में दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक-दूसरे के सामने होगी. मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का भारतीय फैंस टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड पर भी किया जाएगा.

पहले मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अपनी बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी. श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अपने घर में खेली जा रही टी20 सीरीज में श्रीलंका अपने खोए फॉर्म को हासिल करने और विश्व कप से पहले आत्मविश्वास पाने की कोशिश करेगी. श्रीलंका भारत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान है.

पाकिस्तान को भी टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने हैं। ऐसे में यह सीरीज पाकिस्तान के लिए भी अहम है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं. इसमें 14 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है.

सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षाना, ट्रेविन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.

सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान.



Source link

ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग ठुकराई

ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, भारत से बाहर मैच शिफ्ट करने की मांग ठुकराई


आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच जारी विवाद पर अब आईसीसी का रुख साफ होता नजर आ रहा है. आईसीसी ने फिलहाल भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं बताया है और इसी वजह से बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है.

ऑनलाइन बैठक में हुई चर्चा

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (6 जनवरी) को आईसीसी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच एक ऑनलाइन बैठक हुई. इस बैठक में आईसीसी ने साफ शब्दों में कहा कि उसके पास ऐसा कोई सुरक्षा आकलन नहीं है, जिससे यह साबित हो कि भारत में खेलने के दौरान बांग्लादेशी टीम को कोई खास खतरा है. इसी कारण आईसीसी ने टूर्नामेंट के शेड्यूल या वेन्यू में बदलाव की कोई जरूरत नहीं मानी है.

अंतिम फैसला अभी बाकी

दरअसल, 4 जनवरी को बीसीबी की एक आपात बैठक हुई थी. इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी को एक औपचारिक पत्र लिखकर मांग की थी कि खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और अन्य सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराए जाएं. हालांकि, आईसीसी का मौजूदा रुख इस मांग के अनुरूप नहीं है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को कोई लिखित फैसला जारी नहीं किया गया, लेकिन संकेत यही हैं कि ICC अपने फैसले पर कायम है. इस पूरे मामले पर आईसीसी की औपचारिक प्रतिक्रिया 10 जनवरी तक आने की उम्मीद है.

तय शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश के मैच

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को ग्रुप सी में अपने तीन मैच कोलकाता में खेलने हैं-

7 फरवरी – बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज

9 फरवरी – बांग्लादेश बनाम इटली

14 फरवरी – बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड

17 फरवरी – बांग्लादेश बनाम नेपाल

अलग-अलग रिपोर्ट्स, अलग दावे

ESPNcricinfo की रिपोर्ट में दावा किया गया कि आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि अगर टीम भारत नहीं आती है तो उसे मैच गंवाने या अंक खोने का खतरा हो सकता है. हालांकि बीसीबी ने इस तरह के किसी अल्टीमेटम से साफ मना किया है. अभी तक आईसीसी या बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है.

कैसे शुरु हुआ विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब BCCI ने आईपीएल IPL फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया. मुस्ताफिजुर को आईपीएल नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. BCB ने इस फैसले के विरोध में बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि मुस्ताफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे. इन तमाम घटनाओं के बावजूद ICC का फिलहाल साफ रुख है की सुरक्षा के आधार पर बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.



Source link

T20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका

T20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका


टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. बांग्लादेश के भारत न आने के फैसले पर अब राजस्व यानी कमाई को लेकर चेतावनी भी सामने आ रही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के पूर्व महासचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के पूर्व सीईओ सैयद अशरफुल हक ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है.

भारत आने ने किया इनकार

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. यह अनुरोध ऐसे समय आया जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के चलते आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया.

‘गेंद फिर बांग्लादेश के पाले में होगी’

सैयद अशरफुल हक का मानना है कि भारत सरकार बांग्लादेश टीम को ‘हेड ऑफ स्टेट’ लेवल की सुरक्षा देने की पेशकश कर सकती है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो फिर फैसला बांग्लादेश के हाथ में होगा कि टीम भारत आती है या नहीं. उनके अनुसार, सुरक्षा को लेकर भारत की तरफ से मजबूत आश्वासन मिल सकता है.

वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

हक ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहता है और भारत आने से इनकार करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अब सिर्फ एक महीना बचा है और ऐसे समय में मैच वेन्यू का बदलना बेहद मुश्किल है. अगर ICC मैच शिफ्ट करने से मना करती है और बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसे टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में भारी नुकसान होगा. 

पूर्व अधिकारी के मुताबिक, इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का सीधा टकराव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से हो सकता है. इससे दोनों बोर्डों के रिश्तों पर और असर पड़ने की संभावना है.

IPL प्रसारण पर बैन

विवाद के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने IPL के आगामी सीजन के प्रसारण पर रोक लगा दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. बांग्लादेश सरकार का मानना है कि यह फैसला राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव से जुड़ा हुआ है.

गौरतलब है कि आईपीएल का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल से जुड़े ये घटनाक्रम आने वाले दिनों में क्रिकेट की राजनीति को और गरमा सकते हैं. 



Source link

कोहली के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, कहा- ‘उन्होंने आसान फॉर

कोहली के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, कहा- ‘उन्होंने आसान फॉर


पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट विश्लेषक संजय मांजरेकर एक बार फिर विराट कोहली को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनका निशाना विराट का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला है. इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के टेस्ट करियर के 41वें शतक के बाद मांजरेकर ने विराट कोहली की तुलना उनके समकालीन दिग्गजों से की और तीखे सवाल उठाए कि आखिर कोहली ने टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़ा.

जो रुट के शतक के बाद की तुलना

जो रूट, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और विराट कोहली को लंबे समय से मॉडर्न क्रिकेट का “फैब-4” माना जाता है. चारों ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. इनमें से अब सिर्फ विराट कोहली ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, जबकि बाकी तीन अब भी इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं. मांजरेकर को यही बात खलती नजर आई.

इंस्टाग्राम वीडियो में मांजरेकर का हमला

संजय मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि जो रूट की उपलब्धि देखकर उन्हें विराट कोहली की याद आ गई. उन्होंने कहा कि कोहली का टेस्ट क्रिकेट छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर तब जब वह रिटायरमेंट से पहले लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. मांजरेकर के मुताबिक, कोहली ने यह जानने की पूरी कोशिश नहीं की कि पांच साल तक टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत करीब 31 के आसपास क्यों रहा.

‘सिर्फ टेस्ट क्रिकेट छोड़ना समझ से बाहर’

मांजरेकर ने साफ किया कि उनका विरोध कोहली के रिटायर होने से नहीं है, बल्कि उनके फैसले के तरीके से है. उन्होंने कहा कि अगर विराट पूरी तरह क्रिकेट को अलविदा कह देते, तो शायद बात समझ में आती, लेकिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट छोड़कर वनडे खेलते रहने का फैसला उन्हें निराश करता है. मांजरेकर ने वनडे क्रिकेट को टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए “आसान फॉर्मेट” बताते हुए तंज कसा और कहा कि असली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में ही होती है.

उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए टेस्ट क्रिकेट क्यों सबसे अहम है. मांजरेकर के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी के धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती की असली कसौटी है. टी20 क्रिकेट में अलग मुश्किलें होती हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट जैसा कठिन फॉर्मेट कोई नहीं.

कोहली के पास वापसी का मौका?

मांजरेकर ने यह भी कहा कि विराट कोहली की फिटनेस और अनुशासन को देखते हुए उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना संभव था. अगर जरूरत पड़ती, तो वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलकर, घरेलू या विदेशी परिस्थितियों में खुद को फिर से तैयार कर सकते थे. उनके मुताबिक, कोहली में अब भी इतनी क्षमता थी कि वह संघर्ष जारी रख सकते थे और एक और मजबूत वापसी की कोशिश कर सकते थे. 



Source link

6 साल डेटिंग के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने चचेरी बहन से रचाई थी शादी, विवादों के बीच जानिए कौन हैं

6 साल डेटिंग के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने चचेरी बहन से रचाई थी शादी, विवादों के बीच जानिए कौन हैं


बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इन दिनों मैदान के बाहर ज्यादा चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद भारत में उनको IPL में खिलाने को लेकर हर तरफ आलोंचनाए होने लगी. इसके चलते BCCI नें उन्हें बाहर कर दिया. इसी बीच फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी जानना चाहते हैं. मुस्तफिजुर अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन उनकी शादी की कहानी काफी दिलचस्प है.

चचेरी बहन से हुआ निकाह

मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में सामिया परवीन से निकाह किया था. खास बात यह है कि सामिया उनकी चचेरी बहन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले दोनों करीब छह साल तक एक-दूसरे को जानते और डेट करते रहे. बाद में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार किया. न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद मुस्तफिजुर ने बेहद सादे तरीके से पारिवारिक समारोह में शादी की थी.

कौन हैं सामिया परवीन?

सामिया परवीन बांग्लादेश के नरैल शहर की रहने वाली हैं. उनका जन्म 20 फरवरी 1996 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नरैल से की और आगे की पढ़ाई के लिए ढाका यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया. सामिया ने मनोविज्ञान (Psychology) में पढ़ाई की है. हालांकि उनके प्रोफेशन को लेकर सार्वजनिक रुप से कोई पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि वह निजी जीवन को काफी गोपनीय रखना पसंद करती है.

सोशल मीडिया से रहती हैं दूर

सामिया परवीन सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं. मुस्तफिजुर के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी कुछ तस्वीरें जरूर दिखती हैं, लेकिन ज्यादातर फोटो में सामिया का चेहरा ढका हुआ होता है. वह बुर्का पहने दिखाई देती हैं. उन्हें क्रिकेट मैचों और पारिवारिक कार्यक्रमों में मुस्तफिजुर के साथ देखा गया है, लेकिन वह लाइमलाइट से बचना पसंद करती हैं. फिलहाल इस कपल की कोई संतान नहीं है.

मुस्तफिजुर का क्रिकेट सफर

1995 में जन्मे मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. वह टेस्ट, वनडे और टी20 – तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्द ही अपनी स्लोअर गेंदों और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचान बनाई.

अब तक मुस्तफिजुर के नाम 15 टेस्ट में 31 विकेट, 116 वनडे में 177 विकेट और 126 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 158 विकेट दर्ज हैं. आईपीएल में उन्होंने 60 मैच खेलकर 65 विकेट चटकाए हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. 



Source link

WPL 2026: Starting Date, Venues, Format, Squads, Captains, Live Streaming – All You Need To Know

WPL 2026: Starting Date, Venues, Format, Squads, Captains, Live Streaming – All You Need To Know


The Women’s Premier League (WPL) 2026, the fourth edition of India’s premier women’s T20 franchise cricket tournament organized by the BCCI, is set to be an exciting season following a mega auction in November 2025.   

Two-time winners Mumbai Indians enter WPL 2026 as defending champions, while Royal Challengers Bengaluru are the only other side to have lifted the WPL trophy. Delhi Capitals have finished runners-up thrice, with Gujarat Giants and UP Warriorz yet to reach a final. 

Here’s all you need to know before the WPL 2026 season begins: 

Add Zee News as a Preferred Source


Starting Date And Duration 

The WPL 2026 kicks off on January 9, 2026, when defending champions Mumbai Indians, led by Harmanpreet Kaur, host 2024 winners Royal Challengers Bengaluru (RCB), captained by Smriti Mandhana. 

The tournament will conclude with the final on February 5, 2026.

Venues For WPL 2026 

The WPL 2026, which will be the fourth season of India’s premier women’s T20 cricket league, will be played across two venues – DY Patil Sports Academy in Navi Mumbai and BCA Stadium in Vadodara. 

Navi Mumbai will stage 11 matches till January 17 before the action shifts to Vadodara for the remaining 11 fixtures, including the playoffs and final. 

Big Names Missing From WPL 2026 

RCB’s Ellyse Perry and Delhi Capitals’ Annabel Sutherland have pulled out for personal reasons. RCB have replaced Perry with Sayali Satghare while DC have signed Alana King. 

The likes of Alyssa Healy, Chamari Athapaththu and Heather Knight did not find any buyers at the auction. On the other hand, Jess Jonassen, Tahlia McGrath and Sophie Molineux did not register at all. 

Format For WPL 2026

The WPL has adopted a straightforward and exciting format that keeps every match crucial.

League Stage: All five teams will play each other twice in a round-robin format.

Playoffs: 

Eliminator: The second and third-placed teams on the points table will compete.

Final: The winner of the Eliminator will face the top-placed team from the league stage.

This format ensures that consistency throughout the league stage is rewarded, while also giving other strong contenders a chance to reach the final. 

Captains Of All Five Teams 

Mumbai Indians (MI): Harmanpreet Kaur

Royal Challengers Bengaluru (RCB): Smriti Mandhana

Delhi Capitals (DC): Jemimah Rodrigues

Gujarat Giants (GG): Ashleigh Gardner

UP Warriorz (UPW): Meg Lanning

Where can I watch the matches live?

Live Streaming And TV Broadcast In Different Countries 

Australia: Fox Cricket and Kayo Sports

England: Sky Sports

India: Star Sports and JioHotstar

South Africa: SuperSport

USA: Willow TV 

WPL 2026 Squads 

Mumbai Indians: Harmanpreet Kaur, Nat Sciver-Brunt, Hayley Matthews, Amanjot Kaur, G. Kamalini, Amelia Kerr, Shabnim Ismail, Sanskriti Gupta, Sajana Sajeevan, Rahila Firdous, Nicola Carey, Poonam Khemnar, Triveni Vasistha, Nalla Reddy, Saika Ishaque, Milly Illingworth

Delhi Capitals: Jemimah Rodrigues, Shafali Verma, Annabel Sutherland, Marzianne Kapp, Niki Prasad, Laura Wolvaardt, Chinelle Henry, Shree Charani, Sneh Rana, Lizelle Lee, Deeya Yadav, Taniyaa Bhatia, Mamatha Madiwala, Nandni Sharma, Lucy Hamilton, Minnu Mani

Royal Challengers Bengaluru: Smriti Mandhana, Richa Ghosh, Ellyse Perry, Shreyanka Patil, Georgia Voll, Nadine de Klerk, Radha Yadav, Lauren Bell, Linsey Smith, Prema Rawat, Arundhati Reddy, Pooja Vastrakar, Grace Harris, Gautami Naik, Prathyoosha Kumar, D. Hemalatha

Gujarat Giants: Ashleigh Gardner, Beth Mooney, Sophie Devine, Renuka Singh Thakur, Bharti Fulmali, Titas Sadhu, Kashee Gautam, Kanika Ahuja, Tanuja Kanwer, Georgia Wareham, Anushka Sharma, Happy Kumari, Kim Garth, Yastika Bhatia, Shivani Singh, Danni Wyatt-Hodge, Rajeshwari Gayakwad, Ayushi Soni

UP Warriorz: Shweta Sehrawat, Deepti Sharma, Sophie Ecclestone, Meg Lanning, Phoebe Litchfield, Kiran Navgire, Harleen Deol, Kranti Goud, Asha Sobhana, Deandra Dottin, Shikha Pandey, Shipra Giri, Simran Shaikh, Tara Norris, Chloe Tryon, Suman Meena, G. Trisha, Pratika Rawal



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp