2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 देशों का स्क्वाड घोषित, जानें अभी कौन सी 9 टीम बाकी

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 देशों का स्क्वाड घोषित, जानें अभी कौन सी 9 टीम बाकी


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमों को अपने फाइनल स्क्वाड 8 जनवरी तक आईसीसी को सौंपने हैं. 31 जनवरी तक इसमें बदलाव करने की इजाजत रहेगी. मंगलवार को नेपाल 11वां देश बना, जिसने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान किया. भारत, ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का एलान हो चुका है. देखें सभी ग्रुप्स में किन टीमों का स्क्वाड घोषित हो चुका है और किसका होना अभी बाकी है.

ग्रुप ए

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकम्प, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी माईबर्ग, मैक्स हिंगो। टीआर: अलेक्जेंडर वोल्शेंक।

  • नीदरलैंड्स: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.
  • अमेरिका: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.
  • पाकिस्तान: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.

ग्रुप बी 

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानाज, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.

आयरलैंड: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.

ग्रुप सी

इंग्लैंड: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम.

नेपाल:  रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम.

  • इटली: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.
  • वेस्ट इंडीज़: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.

ग्रुप डी

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे.

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान। रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

  • कनाडा: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.
  • संयुक्त अरब अमीरात: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.
  • न्यूज़ीलैंड: अभी टीम का एलान नहीं हुआ.



Source link

‘हम IPL में खेलना चाहते हैं…’, मुस्तफिजुर विवाद के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी का चौंकाने वाला बया

‘हम IPL में खेलना चाहते हैं…’, मुस्तफिजुर विवाद के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी का चौंकाने वाला बया


कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद से इस पर लगातार चर्चा हो रही है. विरोध में बांग्लादेश ने आईपीएल टेलीकास्ट पर रोक लगा दी, उन्होंने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं भेजने का भी मन बना लिया है. इस बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम साकिब ने कहा कि हम आईपीएल में खेलना चाहते हैं और क्रिकेट को राजनीती से दूर रखना चाहिए.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या के विरोध में केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना होने लगी, क्योंकि उनकी टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा था. मामला बढ़ता देख बीसीसीआई ने केकेआर को खिलाड़ी को रिलीज करने का निर्देश दिया, जिसके बारे में केकेआर ने अपने स्टेटमेंट में बताया. तंजीम साकिब ने कहा कि वह लीग में खेलना चाहते हैं लेकिन अब ऐसा होने के बाद अपना नाम ऑक्शन में देने से पहले संबंधित लोगों से परामर्श लेंगे.

तंजीम साकिब ने क्या कहा?

तंजीम इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में शामिल थे, हालांकि उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था. उनका मानना है कि क्रिकेट को राजनीती से दूर रखना चाहिए. उनके अनुसार राजनितिक कारणों से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ किया.

तंजीम ने कहा, “यह साफ नहीं है कि उन्हें (मुस्तफिजुर) आईपीएल से क्यों हटाया गया. शायद इसके पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं. लेकिन बेहतर होगा कि राजनीति क्रिकेट से दूर रहे. खिलाड़ी के तौर पर हम राजनीतिक पहलू के बारे में नहीं सोचते. हमारी आईपीएल में खेलने की इच्छा है और हम उसी के अनुसार अपना नाम भेजते हैं. अगले साल, हम अपना नाम भेजने या न भेजने का फैसला करने से पहले देश में एजेंटों और संबंधित लोगों से सलाह लेंगे.”



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का एलान करने वाली 11वीं टीम बनी नेपाल; टीम में IPL स्टार भी

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का एलान करने वाली 11वीं टीम बनी नेपाल; टीम में IPL स्टार भी


नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. रोहित पौडेल वर्ल्ड कप में नेपाल टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं इस टीम में संदीप लामिछाने भी शामिल हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में रंग जमा चुके हैं. नेपाल टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड घोषित करने वाली 11 टीम बनी है.

23 वर्षीय रोहित पौडेल ने क्रिकेट जगत में नेपाल क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वो ना केवल अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं, बल्कि एक बढ़िया कप्तान भी साबित हुए हैं. वहीं दीपेन्द्र सिंह ऐरी वर्ल्ड कप में नेपाल टीम के उपकप्तान होंगे.

नेपाल से पहले कुल 10 टीम वर्ल्ड कप स्क्वाड का एलान कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने अभी तक प्रीलिमिनरी स्क्वाड घोषित किया है, जिसमें अगले दिनों बदलाव संभव हैं. टीम के स्टार लेग-स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल का स्क्वाड: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम

नेपाल ने आखिरी बार 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, दुर्भाग्यवश नेपाल पिछले विश्व कप में 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी. नेपाल की टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

Watch: फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल





Source link

भारत-बांग्लादेश विवाद पर शाहिद अफरीदी का जहरीला बयान, BCB को दिया फुल सपोर्ट

भारत-बांग्लादेश विवाद पर शाहिद अफरीदी का जहरीला बयान, BCB को दिया फुल सपोर्ट


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था. इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं सुनाया है. BCCI और BCB के बीच तनाव तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. इस पूरे विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बांग्लादेश के समर्थन में बयान दिया है.

क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम के अनुसार शाहिद अफरीदी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का रुख सही है और इसके पीछे तर्कसंगत कारण भी हैं. अफरीदी ने यह भी कहा कि इस मामले पर ICC को निष्पक्षता दिखाते हुए कार्य करना चाहिए और किसी एक देश को परिस्थितियों को प्रभावित करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. अफरीदी ने इस बात के जरिए कहीं ना कहीं भारत और BCCI पर कटाक्ष किया है.

पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने आईसीसी को यह सलाह भी दी कि बांग्लादेश के मैच दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किए जाने चाहिए, जिससे वर्ल्ड कप में भाग ले रहे सभी देशों के लिए निष्पक्षता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके.

जय शाह पर कही बड़ी बात

इस विषय पर शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि ICC के चेयरमैन जय शाह क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन समर्थन और आम सहमति की कमी ने परिस्थितियों को अधिक जटिल बना दिया है. दिग्गज ऑलराउंडर के अनुसार अनिश्चितताओं से बचने के लिए आईसीसी को इस मामले पर स्पष्ट और निर्णायक रुख अपनाना होगा.

शाहिद अफरीदी का यह जहरीला बयान ऐसे समय में आया है, जब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई और बीसीबी अधिकारियों के बीच बैठक की मध्यस्थता की थी. इस बैठक में ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपनी वेन्यू बदलने की मांग पर पुनर्विचार करने के लिए मना लिया था.

यह भी पढ़ें:

Watch: फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल



Source link

कमियां नहीं सुधारीं…, पूर्व क्रिकेटर ने विराट पर साधा निशाना; कहा- कोहली चाहते तो…

कमियां नहीं सुधारीं…, पूर्व क्रिकेटर ने विराट पर साधा निशाना; कहा- कोहली चाहते तो…


विराट कोहली ने पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इससे पहले वह टी20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके थे. अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं. अब कोहली के टेस्ट संन्यास पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि उन्हें दुख होता है कोहली ने टेस्ट छोड़कर वनडे खेलना जारी रखा.

संजय मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस बारे में अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि जिस समय जो रुट टेस्ट क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसी दौर में विराट कोहली का टेस्ट से चले जाना खलता है. उन्होंने कहा कि रुट, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट करियर को मजबूत कर रहे हैं.

‘कमियां सुधारने की कोशिश नहीं की’

संजय मांजरेकर ने कहा कि टेस्ट से संन्यास से पहले 5 सालों में विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी तकनीकी और मानसिक खामियों को सुधारने की कोशिश नहीं की. उनके अनुसार अगर कोहली चाहते तो इन कमियों पर काम कर सकते थे, कुछ समय से टीम से बाहर भी बैठ सकते थे. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें ज्यादा निराशा इस बात से भी हुई कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ वनडे में खेल जारी रखने का फैसला किया.

संजय मांजरेकर के मुताबिक टॉप-आर्डर बल्लेबाज के लिए वनडे के मुकाबले टेस्ट ज्यादा कठिन है. इसमें ज्यादा धैर्य, तकनीकी और मानसिक मजबूती चाहिए होती है. टेस्ट सबसे कठिन है. ‘अगर वह तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेते तो समझ आता, लेकिन टेस्ट छोड़कर वनडे में खेल जारी रखना उन्हें सही नहीं लगा.’

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले, जिनमे खेली 210 पारियों में कुल 9230 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं.





Source link

फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल

फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल


रोहित शर्मा अगली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. ऐसा लगता है कि रोहित का पूरा ध्यान फिलहाल खुद को फिट रखने पर है. उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने रोहित को वडा पाव ऑफर किया, लेकिन ‘हिटमैन’ ने साफ मना कर दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रोहित शर्मा का अभ्यास करने का वीडियो सामने आया है. एक फैन ने मराठी भाषा में पूछा, “रोहित भैया, आपको वडा पाव चाहिए क्या?” रोहित ने जवाब में हाथ हिलाकर फैन के ऑफर को ठुकरा दिया.

इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी रोहित शर्मा को एक फैन ने वडा पाव ऑफर किया था, लेकिन दिग्गज क्रिकेटर ने उसे भी ठुकरा दिया था. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित, मुंबई के लिए 2 मैच खेले थे.

रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 121 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी खेल अपनी बढ़िया फॉर्म को कायम रखा था. रोहित उसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में एक्शन में दिखे, जहां मुंबई के लिए पहले ही मैच में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 155 रन बना डाले थे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बताया कि रोहित शर्मा ने अपनी डाइट में कटौती की है. नायर के मुताबिक रोहित ने भारतीय टीम में वापसी से पहले किसी बॉडीबिल्डर जैसी ट्रेनिंग की थी.

यह भी पढ़ें:

IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा, क्या बिना खेले मिलेंगे करोड़ों?





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp