फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल

फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल


रोहित शर्मा अगली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. ऐसा लगता है कि रोहित का पूरा ध्यान फिलहाल खुद को फिट रखने पर है. उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने रोहित को वडा पाव ऑफर किया, लेकिन ‘हिटमैन’ ने साफ मना कर दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रोहित शर्मा का अभ्यास करने का वीडियो सामने आया है. एक फैन ने मराठी भाषा में पूछा, “रोहित भैया, आपको वडा पाव चाहिए क्या?” रोहित ने जवाब में हाथ हिलाकर फैन के ऑफर को ठुकरा दिया.

इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी रोहित शर्मा को एक फैन ने वडा पाव ऑफर किया था, लेकिन दिग्गज क्रिकेटर ने उसे भी ठुकरा दिया था. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित, मुंबई के लिए 2 मैच खेले थे.

रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 121 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारी खेल अपनी बढ़िया फॉर्म को कायम रखा था. रोहित उसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में एक्शन में दिखे, जहां मुंबई के लिए पहले ही मैच में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 155 रन बना डाले थे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बताया कि रोहित शर्मा ने अपनी डाइट में कटौती की है. नायर के मुताबिक रोहित ने भारतीय टीम में वापसी से पहले किसी बॉडीबिल्डर जैसी ट्रेनिंग की थी.

यह भी पढ़ें:

IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा, क्या बिना खेले मिलेंगे करोड़ों?





Source link

BCCI के आगे झुकेगा बांग्लादेश? जय शाह की चेयरमैनशिप में ICC का बड़ा कदम

BCCI के आगे झुकेगा बांग्लादेश? जय शाह की चेयरमैनशिप में ICC का बड़ा कदम


मुस्तफिजुर रहमान के IPL से निकाले जाने के बाद भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था. बांग्लादेश का कहना था कि उसके मैच श्रीलंका में करवाए जाएं. अब खबर है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप मैचों का वेन्यू बदलने की मांग पर पुनर्विचार के लिए राजी कर लिया है.

द टेलीग्राफ के अनुसार BCCI और BCB के अधिकारियों के बीच कई बैठकें हुईं, जिसकी मध्यस्थता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने की. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी वेन्यू बदलने की मांग पर पुनर्विचार के लिए थोड़ा समय मांगा है, लेकिन उसने यह भी साफ किया है कि BCB अपने देश की सरकार से सलाह के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेगा.

आईसीसी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के शेड्यूल में कुछ बदलाव करने के लिए तैयार है. साथ ही आईसीसी ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत में पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है. रिपोर्ट अनुसार आईसीसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बांग्लादेश टीम को भारत में खेलने के लिए मनाने की कोशिश करेगा. अधिकारी ने यह भी कहा कि ये मामला सिर्फ 2 टीमों का नहीं, फैंस, दर्शकों, ब्रॉडकास्टर्स और मीडिया का भी है.

आईसीसी प्लान बी लागू कर सकती है, लेकिन वह चाहेगा कि BCCI और BCB आपस में बातचीत करते हुए इस मसले का हल निकालें. द टेलीग्राफ की इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि बीसीबी शायद ही दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI से कोई दुश्मनी मोल लेना चाहेगा. क्योंकि यह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए भविष्य में वित्तीय घाटे का सौदा साबित हो सकता है.

एक सूत्र ने बताया कि सभी बोर्ड यह बात समझते हैं कि भारत के साथ मैच उनके खजाने को भर सकता है. इसलिए सबके लिए बेहतर होगा कि वे BCCI के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलें.

मौजूदा शेड्यूल अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मैच मुंबई और कोलकाता में खेले जाने हैं. अगर शेड्यूल में बदलाव कर बांग्लादेश के मैच श्रीलंका शिफ्ट कर दिए गए, तो यह लॉजिस्टिक्स के नजरिए से टूर्नामेंट के आयोजकों और ब्रॉडकास्टर्स के लिए बुरे सपने की तरह हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा, क्या बिना खेले मिलेंगे करोड़ों?



Source link

IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा, क्या बिना खेले मिलेंगे करोड़ों?

IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कितना पैसा मिलेगा, क्या बिना खेले मिलेंगे करोड़ों?


मुस्तफिजुर रहमान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं, उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया है. हालांकि मुस्तफिजुर की सीधे तौर पर कोई गलती नहीं थी, लेकिन बढ़ते विरोध के कारण बोर्ड को फैसला लेना पड़ा. अब सवाल है कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल टीम से कितना पैसा मिलेगा? बता दें कि ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

आमतौर पर जो खिलाड़ी अपने कॉन्ट्रैक्ट का बीमा करवाते हैं, उन्हें चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने पर भी कमाई का 50 प्रतिशत तक का हिस्सा मिल जाता है. लेकिन मुस्तफिजुर रहमान का केस अलग है, वह चोट के कारण बाहर नहीं हुए हैं. इंडियन एक्सप्रेस को मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि मुस्तफिजुर ने जब तक खास तौर पर कोई क्लॉज नहीं चुना हो, उन्हें कोई इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा.

मुस्तफिजुर रहमान को नहीं मिलेगा कोई पैसा

इंडियन एक्सप्रेस को सूत्र ने बताया, “खिलाड़ी आमतौर पर फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के बाद बीमा करवाते हैं. अगर वे चोट की वजह से भारत नहीं आ पाते हैं, तो भी अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी के आधार पर उन्हें कुछ हिस्सा मिल जाता है. लेकिन, इस मामले में, जब तक मुस्तफिजुर ने खास तौर पर कोई क्लॉज नहीं चुना हो, उन्हें कोई इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा.”

बीसीसीआई द्वारा मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ी को जारी किया गया नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वापस ले लिया है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अगर खिलाड़ी विरोध करता है, तो भी संबंधित फ्रेंचाइजी (KKR) के पास पैसे न देने का मजबूत कारण है. सूत्रों ने कहा, “अगर NOC वापस ले लिया गया है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स पर भी भुगतान करने की कोई बाध्यता नहीं है.”

तो अगर मुस्तफिजुर रहमान ने अपने बीमा क्लेम में ये वजह नहीं डाली हों कि उन्हें ऐसी स्थिति में भी क्लेम मिले तो उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा. पॉलिसी की डिटेल सिर्फ खिलाड़ी को ही पता होती हैं.

बांग्लादेश में बैन हुआ IPL का टेलीकास्ट

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने देश में आईपीएल मैचों के टेलीकास्ट पर बैन लगा दिया है. बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर मांग भी की है कि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं.



Source link

MI की टीम सबसे नीचे, सनराइजर्स और CSK की टीम का दबदबा; 10 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

MI की टीम सबसे नीचे, सनराइजर्स और CSK की टीम का दबदबा; 10 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल


SA20 लीग का आगाज 26 दिसंबर से हुआ था, जिसमें अभी तक कुल 10 मैच पूरे हो चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका की इस लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स और पार्ल रॉयल्स का दबदबा रहा है, जो अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक-एक मैच हारी हैं. हालांकि इनमें से कोई भी टीम पॉइंट्स टेबल (SA20 Points Table) के टॉप पर नहीं है. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने भी दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. यहां देखिए 10 मैचों के बाद SA20 लीग में पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है.

10 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल

SA20 2025-26 लीग में कुल 6 टीम खेल रही हैं, इन सभी का मालिकाना हक IPL फ्रैंचाइजी के पास है. अभी पॉइंट्स टेबल में SRH की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप सबसे ऊपर है. उसके 5 मैचों में तीन जीत के बाद कुल 17 अंक हैं. वहीं सुपर किंग्स और रॉयल्स क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. CSK फ्रैंचाइजी की टीम जोबर्ग सुपर किंग्स अभी तक एकमात्र टीम है, जिसे मौजूदा सीजन में एक भी हार नहीं मिली है.

अंक तालिका में सबसे नीचे MI

मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी की टीम MI केपटाउन अभी तक 5 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जो अभी अंक तालिका में छठे यानी सबसे निचले पायदान पर है. डरबन सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स अभी तक एक-एक जीत दर्ज कर सकी हैं, जो अभी क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

SA20 लीग की पॉइंट्स टेबल

  1. सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SRH) – 17 अंक
  2. जोबर्ग सुपर किंग्स (CSK) – 15 अंक
  3. पार्ल रॉयल्स (RR) – 13 अंक
  4. डरबन सुपर जायंट्स (LSG) – 8 अंक
  5. प्रिटोरिया कैपिटल्स (DC) – 7 अंक
  6. MI केपटाउन (MI) – 2 अंक

SA20 2025-26 सीजन का समापन 25 जनवरी को होगा. एमआई केपटाउन पिछले सीजन की चैंपियन टीम है, लेकिन मौजूदा सीजन से सबसे पहले बाहर होने की कगार पर आ पहुंची है. वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप दो बार की चैंपियन रह चुकी है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम का किया एलान, 7 जनवरी को पाकिस्तान से पहला मैच



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, 7 जनवरी को पाकिस्तान से पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, 7 जनवरी को पाकिस्तान से पहला मैच


श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में दासुन शनाका श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे. इससे पहले श्रीलंका 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 25 खिलाड़ियों का प्रीलिमिनरी स्क्वाड घोषित कर चुका है. मगर उनमें से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए 8 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 7 जनवरी को होगा और अंतिम मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. बहुत हद तक कहा जा सकता है कि श्रीलंका इन्हीं 17 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश तीक्षणा, ट्रेवीन मैथ्यू, दुश्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 7 जनवरी, दूसरा मैच 9 जनवरी और अंतिम मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. ये तीनों मैच डाम्बुला में खेले जाएंगे. पिछली बार श्रीलंका और पाकिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में आमने-सामने आए थे, जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. आपको बताते चलें कि पाकिस्तान टीम ने अब तक अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड की घोषणा नहीं की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत भी मौजूद है. वहीं श्रीलंका टूर्नामेंट की सह-मेजबान है, जिसे ग्रुप C में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया भी इसी ग्रुप में मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं अमेरिका में जन्मे अमन राव? जिन्होंने 13 छक्के और 12 चौके ठोक मचाया कोहराम; जड़ दिया दोहरा शतक





Source link

स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, लेकिन विराट कोहली से अब भी पीछे

स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, लेकिन विराट कोहली से अब भी पीछे


Steve Smith Test Centuries: पांचवें एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बना लिया है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खो कर 518 रन बना लिए हैं. पहली पारी में कंगारू टीम की कुल बढ़त 134 रनों की हो गई है. मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगा दिया है. स्मिथ तीसरे दिन 129 रन बनाकद नाबाद लौटे.

इस शतकीय पारी की बदौलत स्टीव स्मिथ ने कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. बता दें कि एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 3-1 की बढ़त बनाई हुई है और वो इंग्लैंड पर 4-1 की जीत की ओर आगे बढ़ रहा है. यहां जानिए पांचवें टेस्ट में शतक लगाकर स्टीव स्मिथ ने कौन से रिकॉर्ड कायम किए हैं.

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक- स्टीव स्मिथ ने सिडनी में अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगाया. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ (36) को पीछे छोड़ इस सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 41 सेंचुरी लगाई थीं.

एशेज में सबसे ज्यादा शतक- एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनके एशेज में 13 शतक हैं, उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने एशेज में 19 शतक लगाए थे.

एशेज में सबसे ज्यादा रन- स्टीव स्मिथ ने अब एशेज में 3682 रन बना लिए हैं. वो एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक हॉब्स (3636) से आगे निकल गए हैं. एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन रहे, जिन्होंने 5028 रन बनाए थे.

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन- स्टीव स्मिथ अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 5085 रन बना लिए हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6707, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5551 और सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 5108 रन बनाए थे.

सबसे तेज 37 टेस्ट शतक- टेस्ट क्रिकेट इतिहास में स्टीव स्मिथ ने 219 पारियों में 37 टेस्ट शतक लगाए हैं. वो सबसे तेज 37 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे तेज सिर्फ रिकी पोंटिंग (212 पारी), कुमार संगाकारा (218 पारी) हैं.

यह भी पढ़ें:

SA20 लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर, जॉनी बेयरस्टो ने केशव महाराज का जमकर धोया, बना दिए इतने रन



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp