न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन, टॉप 5 देखिए

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन, टॉप 5 देखिए


IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट की भिड़ंत हमेशा से रोमांचक रही है. कीवी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं माना जाता, लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के सामने जमकर रन बटोरे. आंकड़े बताते हैं कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ लंबी पारियां खेलीं, बल्कि कई बार मैच का रुख भी अकेले दम पर पलट दिया. आइए जानते हैं उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 1750 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 186 रन रहा. सचिन ने कीवी टीम के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दिखाता है.

विराट कोहली

विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 वनडे मैचों में 1657 रन बनाए हैं. कोहली का औसत 55 से ज्यादा रहा है, जो इस बात का सबूत है कि वह बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी हैं. उनके नाम 6 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं.

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खूब खबर ली. उन्होंने 23 मैचों में 1157 रन बनाए. सहवाग का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा, जो दिखाता है कि वह शुरुआत से ही मैच पर दबाव बनाते थे.

मोहम्मद अजहरुद्दीन  

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 1118 रन बनाए. उनका अनुभव और टाइमिंग कीवी गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय टीम के लिए कई बार काम आया.

सौरव गांगुली

इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं सौरव गांगुली. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 मैचों में 1079 रन बनाए. गांगुली ने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए और कई अहम मैचों में टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी. 



Source link

LIVE: मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने लगाए अर्धशतक, राजस्थान मजबूत स्थिति में

LIVE: मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने लगाए अर्धशतक, राजस्थान मजबूत स्थिति में


Vijay Hazare Trophy LIVE Score: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के छठे राउंड के मुकाबले आज मंगलवार को खेला जा रहा है. हालांकि जयपुर में घना कोहरा छाए रहने के कारण दो अहम मुकाबलों की शुरुआत में देरी हुई, जिससे दर्शकों को भारत के स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए इंतजार करना पड़ा. जयपुर में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला है, जबकि दूसरे मैच में गोवा और पंजाब आमने-सामने हैं.

जयपुर में कोहरे ने रोका खेल

सुबह से ही जयपुर में घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई. इसी कारण अंपायरों ने मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश और गोवा बनाम पंजाब मैचों की शुरुआत को टाल दिया. फैंस खास तौर पर भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं.

शुभमन गिल की वापसी पर नजर

भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल आज पंजाब की ओर से गोवा के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं. वह पिछले मैच में फूड पॉइजनिंग के कारण सिक्किम के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे. अब पूरी तरह फिट गिल से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद है. वहीं, श्रेयस अय्यर भी मुंबई की कप्तानी करते हुए टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में टीम की अगुवाई करेंगे.

दिल्ली के मैच में नहीं दिखेंगे विराट कोहली

इस बीच दिल्ली की टीम बेंगलुरु में रेलवे के खिलाफ मैदान में उतरी है, लेकिन इस मैच में विराट कोहली नजर नहीं आएंगे. दिल्ली के हेड कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे. हालांकि, दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले में खेल रहे हैं.

अन्य मुकाबलों में टॉस के फैसले

अन्य मैचों की बात करें तो रेलवे ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. असम ने चंडीगढ़ के खिलाफ बैटिंग चुनी, जबकि बड़ौदा ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. वहीं, बंगाल ने हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी से शुरुआत करने का फैसला किया.

विजय हजारे ट्रॉफी के इस चरण में जहां मौसम ने थोड़ी परेशानी जरूर खड़ी की, वहीं टीम संयोजन और स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी ने टूर्नामेंट का रोमांच बरकरार रखा है.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं दिखेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं दिखेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह


ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी, 2026 से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा. इस टूर्नामेंट के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कुछ अन्य टीमों ने भी अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया है. जिन टीमों ने विश्वकप के लिए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है उनमें पांच बड़े नाम मिसिंग हैं. उन सभी को ड्रॉप कर दिया गया है. यहां हम आपको उन 5 बड़े नाम वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनकी टीमों ने ड्रॉप कर दिया है. वे अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से ड्रॉप हुए ये 5 बड़े खिलाड़ी

1. शुभमन गिल – भारत

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया गया है. हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले गिल भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम का सिर्फ हिस्सा ही नहीं, बल्कि उपकप्तान भी थे, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनके लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया है.

2. मिचेल ओवन – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के स्टार युवा ऑलराउंडर मिचेल ओवन को भी टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है. ओवन अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. ओवन इस फॉर्मेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं, जो तेज तर्रार बल्लेबाजी के साथ मीडियम फास्ट गेंदबाजी भी करते हैं.

3. रेयान रिकेल्टन – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह नहीं मिली है. साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वो टीम का हिस्सा थे. वहीं, उन्होंने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए भारतीय पिचों पर अच्छा प्रदर्शन भी किया था. इस सीजन रिकेल्टन ने 14 मैचों में कुल 388 रन बनाए थे.

4. ट्रिस्टन स्टब्स – दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के ही स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. आईपीएल के पिछले दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए स्टब्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. स्टब्स भी साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे.

5. लियाम लिविंगस्टोन – इंग्लैंड

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. लिविंगस्टोन अपनी विस्फोटक बल्लेबाज और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा, वो गेंदबाजी भी करते हैं. लिविंगस्टोन को आईपीएल में खेलने से भारतीय पिचों का अच्छा अनुभव है, जो वर्ल्ड कप में शायद इंग्लैंड के काम आ सकता था. 



Source link

वायरल एडिटेड तस्वीरों को लेकर भड़की महिला वर्ल्ड कप की हीरो प्रतीका रावल, लिखा ये पोस्ट

वायरल एडिटेड तस्वीरों को लेकर भड़की महिला वर्ल्ड कप की हीरो प्रतीका रावल, लिखा ये पोस्ट


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप 2025 की स्टार खिलाड़ी प्रतिका रावल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है. शानदार प्रदर्शन के बाद मिली लोकप्रियता के साथ उन्हें ट्रोलिंग और डिजिटल छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एडिटेड तस्वीरें 

वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रतिका की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी एडिटेड और मॉडिफाइड तस्वीरें वायरल होने लगीं. कई तस्वीरों को बिना अनुमति बदला गया, जिससे प्रतिका काफी नाराज नजर आईं. उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. 

प्रतिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ शब्दों में लिखा, “हे @grok, मैं अपनी किसी भी तस्वीर को एडिट या मॉडिफाई करने की इजाजत नहीं देतीं, चाहे वे पहले पोस्ट की गई हों या आगे मैं जो भी तस्वीरें शेयर करूं. अगर कोई थर्ड पार्टी उनकी तस्वीरों में किसी तरह का बदलाव करने की मांग करे, तो उसे तुरंत मना किया जाए.” उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया.

वर्ल्ड कप की हीरो बनीं प्रतिका रावल

महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका रावल का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने सात मैचों में 308 रन बनाए और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पूरे टूर्नामेंट में वह चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं. अगर टूर्नामेंट के दौरान उन्हें चोट न लगी होती, तो उनका आंकड़ा और भी बेहतर हो सकता था. भारत की खिताबी जीत में उनकी भूमिका बेहद अहम रही.

दिल्ली सरकार और DDCA ने किया सम्मानित

मैदान के बाहर विवादों के बीच प्रतिका को बड़ी सम्मानजनक खबर भी मिली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्ल्ड कप जीत में योगदान के लिए प्रतिका रावल को 1.5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की.  इसके अलावा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भी 50 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया.

रविवार को प्रतिका को दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर उनके पिता प्रदीप रावल, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिका दिल्ली की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है.

प्रतिका की प्रेरणादायक यात्रा

प्रतिका ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और उम्रदराज व सीनियर घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया. बाद में वह रेलवेज टीम से जुड़ीं. आज वह न सिर्फ एक सफल क्रिकेटर हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल भी बन चुकी हैं. 



Source link

T20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने पर बांग्लादेश को भारी नुकसान? ICC के पास क्या हैं विकल्प

T20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने पर बांग्लादेश को भारी नुकसान? ICC के पास क्या हैं विकल्प


टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट के रिश्तों में तनाव साफ नजर आने लगा है. हालिया घटनाओं ने इस विवाद को और गहरा कर दिया है, जिसका असर अब सीधे आईसीसी टूर्नामेंट पर देखने को मिल रहा है. बांग्लादेश ने संकेत दिए हैं कि वह भारत में अपने मैच खेलने को लेकर असहज है और उसने अपने मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट कराने की मांग आईसीसी के सामने रखी है. इस पूरे घटनाक्रम ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक बार फिर कड़े फैसलों की दहलीज पर ला खड़ा किया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर भारत में काफी नाराजगी देखी जा रही है. इसी माहौल के बीच आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने पर भी भारी विरोध हुआ. सोशल मीडिया पर दबाव बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को सख्त निर्देश दिए और केकेआर को आखिरकार मुस्तफिजुर को रिलीज करना पड़ा. इस फैसले के बाद हालात और बिगड़ गए.

ICC के पास क्या विकल्प हैं?

आईसीसी के पास इस स्थिति से निपटने के लिए कई रास्ते हैं. पहला विकल्प यह है कि वह बांग्लादेश की मांग स्वीकार कर ले और उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में आयोजित कराए. इससे टूर्नामेंट का शेड्यूल बदलेगा और लॉजिस्टिक चुनौतियां भी बढ़ेंगी.

दूसरा विकल्प यह है कि आईसीसी शेड्यूल में कोई बदलाव न करे. ऐसे में अगर बांग्लादेश भारत आने से इनकार करता है, तो उसके मुकाबले रद्द माने जा सकते हैं और विरोधी टीमों को वॉकओवर के जरिए अंक मिल सकते हैं. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहले भी हो चुका है. 1996 वर्ल्ड कप में सुरक्षा कारणों से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में खेलने से मना किया था, जिसके बाद श्रीलंका को सीधे अंक दिए गए थे. 2003 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने कुछ मैच नहीं खेले थे और विरोधी टीमों को फायदा मिला था.

अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है तो?

सबसे सख्त स्थिति तब बनेगी जब बांग्लादेश पूरे टी20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला करे. ऐसी हालत में आईसीसी किसी दूसरी क्वालिफाइड टीम को उसकी जगह शामिल कर सकता है. इससे पहले 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा देखने को मिला था, जब ऑस्ट्रेलिया के हटने पर आयरलैंड को मौका दिया गया था.

फिलहाल बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप से हटने का आधिकारिक फैसला नहीं किया है, लेकिन उनके रुख ने टूर्नामेंट से पहले माहौल जरूर गर्म कर दिया है. अब सबकी नजरें आईसीसी पर हैं कि वह इस संवेदनशील और जटिल मुद्दे पर क्या फैसला लेता है. 



Source link

Dont Ever Fear Getting Out…: Ricky Ponting Backs Under-Fire Suryakumar Yadav To Regain Form, Help India Defend T20 World Cup Title

Dont Ever Fear Getting Out…: Ricky Ponting Backs Under-Fire Suryakumar Yadav To Regain Form, Help India Defend T20 World Cup Title


Former Australia captain Ricky Ponting has urged out-of-form India skipper Suryakumar Yadav to back himself as he prepares to lead India in the upcoming ICC Men’s T20 World Cup 2026, which is scheduled to kick off on February 7. 

Yadav has been out of form and has managed just 218 runs across 19 innings with a below-par strike rate of 123.16 in 2025. However, Ponting backed Suryakumar to return to his best and rediscover the fearless brand of cricket he is renowned for.

“That’s as big a surprise for me, just looking at his recent form. He’s been such a solid and consistent contributor for India in T20 cricket for a long time and just hasn’t been able to find it of late. He’s an interesting one because when I’ve seen him play his best, he’s taken six or eight or 10 balls to get going and then just lets it all go,” Ponting told ICC. 

Add Zee News as a Preferred Source


“He plays all of his shots and backs himself and a bit like Travis Head where it almost looks like they don’t ever fear getting out. That’s what I’d say to him. I’d be saying, think about scoring runs, don’t think about getting out. 

Trust yourself, back yourself. You’re proven to be as good as anybody in the world in the T20 format and go and prove it to everybody once again,” he added. 

Ricky Ponting Surprised With Shubman Gill’s Exclusion 

One of the bigger surprises when the India squad for the T20 World Cup was announced was the omission of Test and ODI captain Shubman Gill.

Gill has struggled to make an impact since returning to India’s T20I setup in September. The opener has managed just 291 runs across 15 innings, with a highest score of 47, and has been unable to cement his place at the top of the order. 

With several players competing for the opening slot, Gill was ultimately left out of the World Cup squad much to the surprise of Ponting.

“Yeah, I couldn’t believe that. I know his recent form hasn’t been great in white-ball cricket. And the last time that I really saw much of him play was the Test series against England in the UK where he batted as well as I’ve ever seen anybody bat,” Ponting said in the latest episode of The ICC Review.

The 51-year-old Ponting admitted he was surprised by the decision but pointed to India’s exceptional depth as a key factor. He noted that the wealth of options allows the selectors to leave out a player of Gill’s calibre.

“I mean one, I’m surprised, but two, it just shows the depth of Indian cricket,” Ponting stated.

“If you can think that someone as good as Shubman Gill doesn’t get picked in a World Cup squad, then it goes to show how many good players they do have,” he added. 

Ricky Ponting Backs Axar Patel’s Appointment 

India have appointed Axar Patel as their new vice-captain, and Ponting believes the 31-year-old’s all-round ability makes him a key figure as India aim to become the first team to win back-to-back T20 World Cups. 

“I mean actually Patel’s been their go-to man really hasn’t he?” said Ponting.

“The last few series he’s been their pinch hitter at different times. They’ve batted him up the order at number three. When they’ve needed that left hand right hand combination he’s been the man to go out and try and do it for them and he’s obviously ever consistent with his left-arm off spin as well,” he added. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp