ICC ने जारी की वनडे की ताजा रैंकिंग, नंबर-1 पर इस भारतीय दिग्गज का कब्जा; जानें क्या बदलाव हुए

ICC ने जारी की वनडे की ताजा रैंकिंग, नंबर-1 पर इस भारतीय दिग्गज का कब्जा; जानें क्या बदलाव हुए


ICC ने महिला वनडे में बैटर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है. भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना वनडे में दुनिया की नंबर-1 बैटर बन गई हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग महिला वनडे में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बनी हैं. भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलने वाली स्मृति के 790 अंक हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पीछे छोड़ नंबर-1 का ताज हासिल किया है. अब वोलवार्ट के 782 अंक हैं. वोलवार्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा.

अपने वनडे करियर के अंतिम मैच में शतक जड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने चौथे नंबर पर रहते हुए वनडे इंटरनेशनल को अलविदा कहा. ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी तीसरे जबकि एशले गार्डनर (724) पांचवें स्थान पर रहीं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं. तीन मैच की सीरीज में भारत के क्लीनस्वीप के बावजूद हरमनप्रीत (652) को चार स्थान का फायदा हुआ है. उन्होंने 53, 54 और 25 रन की पारियां खेलीं. 

ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग बनीं दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज, 4 साल बाद छिना एकलेस्टोन से ताज

ऑस्ट्रेलिया की स्टार बॉलर अलाना किंग (775 प्वाइंट्स) गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं. उन्होंने लगभग चार साल तक शीर्ष पर रहीं सोफी एकलेस्टोन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं गार्डनर तीसरे स्थान पर हैं. गेंदबाजी सूची में दीप्ति शर्मा 10वें स्थान के साथ शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया की अलाना भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 16.71 की औसत से सात विकेट चटकाकर शीर्ष गेंदबाज रहीं. उन्होंने तीसरे और अंतिम वनडे में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन की शानदार जीत दर्ज की.



Source link

The Hundred Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में शामिल 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी, क्या भारतीय मालिक लगाएंगे

The Hundred Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में शामिल 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी, क्या भारतीय मालिक लगाएंगे


The Hundred auction: इंग्लैंड की मशहूर टी20 लीग द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की लंबी सूची जारी हो चुकी है. इस बार ऑक्शन में 247 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें पाकिस्तान के 14 क्रिकेटरों की एंट्री ने खास चर्चा पैदा कर दी है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी या नहीं.

मार्की कैटेगरी में हारिस रऊफ सबसे बड़ा नाम

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को ‘मार्की प्लेयर्स इंटरनेशनल’ कैटेगरी में रखा गया है, जहां उनका बेस प्राइस 1 लाख पाउंड तय किया गया है. इस हाई-प्रोफाइल ग्रुप में एडेन मार्करम, डेविड मिलर, डेरिल मिशेल और सुनील नरेन जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं.

टॉप-50 खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के छह क्रिकेटर जगह बनाने में सफल रहे हैं. इनमें शाहिन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान तारिक, सैम अयूब और अबरार अहमद जैसे नाम शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की संख्या किसी भी अन्य विदेशी देश के खिलाड़ियों से ज्यादा है.

‘शैडो बैन’ की खबरों से बढ़ी बहस

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े मालिकों वाली कुछ टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से बच सकती हैं. इनमें MI लंदन, सनराइजर्स लीड्स, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और सदर्न ब्रेव जैसी फ्रेंचाइजियों का नाम सामने आया है. 

हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर ऑक्शन से बाहर नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने कहा कि चयन केवल प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर होगा.

पिछले साल नहीं मिला था कोई कॉन्ट्रैक्ट

साल 2025 के ड्राफ्ट में पहली बार ऐसा हुआ था जब किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था. इससे पहले 2024 और 2023 सीजन में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा रहे थे. हालांकि इस बार स्थिति थोड़ी अलग है क्योंकि टूर्नामेंट का समय पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज से टकरा सकता है, जिससे कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. 

अब सबकी नजर ऑक्शन पर टिकी है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस बार द हंड्रेड में मौका मिलेगा या नहीं.

Photo Tag – 14 Pakistan Players in The Hundred 2026 Auction



Source link

पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल! शाहिद अफरीदी ने PCB को लगाई फटकार

पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल! शाहिद अफरीदी ने PCB को लगाई फटकार


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम का सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. सुपर-8 से बाहर होने के बाद टीम की आलोचना तेज हो गई है. इसी बीच खबर आई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ, लेकिन इस फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही खिलाड़ियों पर कार्रवाई का मन बना लिया गया था. टीम ग्रुप स्टेज पार करने में तो सफल रही, लेकिन सुपर-8 में प्रदर्शन फीका रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया, इंग्लैंड से हार मिली और श्रीलंका के खिलाफ जरूरी अंतर से जीत नहीं मिल सकी. नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया.

शाहिद अफरीदी ने लगाई फटकार

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने PCB के इस फैसले पर खुलकर नाराजगी जताई है. एक टीवी शो में उन्होंने कहा कि सिर्फ जुर्माना लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा. उनके मुताबिक यह “छोटी सोच” है और असली जरूरत सिस्टम में बदलाव की है. अफरीदी का मानना है कि जिन खिलाड़ियों ने लगातार खराब प्रदर्शन किया है, उन्हें घरेलू क्रिकेट में भेजकर दोबारा मेहनत करने का मौका देना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जाना चाहिए और टीम में नई ऊर्जा लाने के लिए बदलाव जरूरी है. अफरीदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कुछ का मानना है कि खिलाड़ियों की जवाबदेही तय करना भी जरूरी है.

पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी, लेकिन भारत के खिलाफ हार ने टीम पर दबाव बढ़ा दिया था. सुपर-8 में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने से टीम बाहर हो गई थी.

अब सवाल यह है कि क्या जुर्माना लगाने से टीम की समस्याएं हल होंगी या फिर अफरीदी की बात मानकर बड़े बदलाव की जरूरत है? पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह समय आत्ममंथन का है. आने वाले महीनों में बोर्ड कौन सा रास्ता चुनता है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी.



Source link

‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए’, शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर

‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए’, शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. आईसीसी टूर्नामेंट में एक बार फिर खराब प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तानी टीम के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है. पाकिस्तान लगातार चौथी बार विश्व स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है. इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है.

पीसीबी ने खिलाड़ियों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
पीसीबी ने पाकिस्तानी टीम के सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये जुर्माना अनुशासनहीनता के लिए नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के लिए पीसीबी ने लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जुर्माना भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 61 रन के बड़े अंतर से हारने के बाद लगाया गया था. पीसीबी के द्वारा ये शर्त थी कि अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो ये जुर्माना माफ कर दिया जाएगा.

शहीद अफरीदी ने खिलाड़ियों पर लगे जुर्माना पर दिया बयान 
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा कि वे मीडिया रिपोर्ट्स से हैरान हैं. इसलिए नहीं कि खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है, बल्कि इसलिए कि उन्हें ये काफी हल्की सजा मिली है. उन्होंने कहा, ‘ये फैसला समझ से बाहर है. ये  बहुत छोटी सोच है. ये बहुत कम रकम है. 50 लाख में क्या हो जाएगा? ये तो जुर्माना जैसा भी नहीं लगता.’

पाकिस्तानी टीम से कुछ खिलाड़ियों को दो साल के लिए करो बाहर
शाहिद अफरीदी ने और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘जिन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजो. कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें कम से कम दो साल तक पाकिस्तानी टीम में नहीं होना चाहिए. बस बहुत हो गया.’ हालांकि, सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है, लेकिन पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी शाहिदजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सात मैचों में दो शतक लगाए. 



Source link

IND vs ENG महामुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर की नई भविष्यवाणी, कहा- फाइनल में नहीं पहुंचेगी टीम इ

IND vs ENG महामुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर की नई भविष्यवाणी, कहा- फाइनल में नहीं पहुंचेगी टीम इ


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक टीवी शो में उन्होंने भारतीय टीम को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है. आमिर का कहना है कि भारत इस बार फाइनल में नहीं पहुंचेगा और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार सकता है.

दरअसल, इससे पहले भी आमिर ने दावा किया था कि भारत सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज से हार जाएगा और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगा. हालांकि भारतीय टीम ने मैदान पर इसका उल्टा साबित किया है. वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने अंतिम चार में जगह बनाई और आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित हुई.

फिर दोहराई भविष्यवाणी

अब सेमीफाइनल से पहले आमिर ने एक और बयान दिया है. उनका मानना है कि भारतीय टीम भी इस समय “कम्प्लीट क्रिकेट” नहीं खेल पा रही है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाज लय में नजर नहीं आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम हर मैच में दबाव में आती दिख रही है.

हालांकि भारतीय फैंस आमिर के इस बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स याद दिला रहे हैं कि उनकी पिछली भविष्यवाणी भी गलत साबित हुई थी.

भारत-इंग्लैंड की पुरानी कहानी

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी.

2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, लेकिन 2024 में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर अपनी साख वापस साबित की थी. अब 2026 में एक बार फिर वही मुकाबला दोहराया जा रहा है.

क्या बदलेगा इतिहास?

इस बार भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार के हाथ में है, जबकि इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. अब देखना यह है कि आमिर की नई भविष्यवाणी सही साबित होती है या फिर भारतीय टीम एक बार फिर आलोचकों को गलत साबित करती है. फिलहाल क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां असली जवाब मैदान पर मिलेगा.



Source link

किसके सिर सजेगा फाइनल का ताज? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की हर डिटेल

किसके सिर सजेगा फाइनल का ताज? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की हर डिटेल


SA vs NZ Semifinal Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा, जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है.

दोनों टीमों का अब तक का सफर

साउथ अफ्रीका इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि प्रोटियाज ने ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उस जीत को दोहराना चाहेगी.

वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बदला लेने का मौका है. कीवी टीम ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही और अब वह साउथ अफ्रीका की जीत की लय को तोड़ना चाहेगी. न्यूजीलैंड 2021 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही है. ऐसे में यह सेमीफाइनल दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

कब और कितने बजे होगा मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव?

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कब होगा फाइनल मैच? 

गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल के टिकट पर है. अब देखना होगा कि क्या साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या न्यूजीलैंड पलटवार कर इतिहास रचती है

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन और कोल मैककॉन्ची.

हिन्दी – साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड,लाइव स्ट्रीमिंग, टी20 वर्ल्ड कप 2026, टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल, 

Photo Tag – SA vs NZ T20 World Cup 2026 Semifnal Live Streaming Details



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp