‘पता नहीं घर कब लौटेंगे’, भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच का स्टेटमेंट

‘पता नहीं घर कब लौटेंगे’, भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच का स्टेटमेंट


US Israel Iran War: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. वर्ल्ड कप के अंतिम मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी. उसके बाद जिम्बाब्वे को अपने घर लौटना है, लेकिन मिडल-ईस्ट के खराब हालातों को देखते हुए जिम्बाब्वे की टीम भारत में फंसी हुई है.

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई एयर स्ट्राइक और उसके जवाब में ईरान ने भी गल्फ में मौजूद अमेरिकी सेना पर जवाबी हमला किया. इस जद्दोजहद ने दुबई और मिडल-ईस्ट के अन्य देशों में हवाई यात्रा को प्रभावित किया है. जिम्बाब्वे को भी दुबई वाले क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरते हुए घर लौटना था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट की हार के बाद जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सिमंस ने कहा, “तुम अब भी मानते हो कि सबका ध्यान मैच पर है. मैच तो बाद की बात है. सब जानते हैं कि उन्हें घर जाना है, कब घर जाएंगे, कैसे घर जाएंगे, टीम के अंदर ऐसी बातें चल रही हैं. यात्रा संबंधी विषय पर कोई स्पष्टता नहीं है.”

कोच सिमंस ने बताया कि जिम्बाब्वे की टीम तीन अलग-अलग जत्थों में रवाना होने वाली थी, लेकिन घर कब और कैसे लौटेंगे अभी इसको लेकर कुछ भी स्पष्टता नहीं मिली है. टीम के एक खिलाड़ी, ग्रीम क्रीमर तो दुबई में ही रहते हैं. जिम्बाब्वे की टीम और उसके फैंस इथियोपिया की राजधानी अड्डिस अबाबा से होते हुए जिम्बाब्वे जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को भी उसी रास्ते से घर लौटना है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका अभी कुछ दिन और भारत में ही ठहरने वाली है. क्योंकि वह सेमीफाइनल में जा चुकी है और फाइनल में पहुंचती है तो दक्षिण अफ्रीका लगभग एक सप्ताह के बाद घर लौटेगी.

यह भी पढ़ें:

IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज



Source link

सेमीफाइनल के लिए भारत को चेज करना होगा सबसे बड़ा लक्ष्य, वेस्टइंडीज ने ठोके 195 रन

सेमीफाइनल के लिए भारत को चेज करना होगा सबसे बड़ा लक्ष्य, वेस्टइंडीज ने ठोके 195 रन


वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बना दिए हैं. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ईडन गार्डन्स मैदान पर बना चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाना है तो इस मैदान पर टी20 का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. कोलकाता में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, क्योंकि कैरेबियाई बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में 75 रन बना डाले.

भारत को करना होगा सबसे बड़ा रन चेज

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर सबसे बड़ा रन चेज सिर्फ 158 रनों का है. यहां सबसे बड़ा रन चेज भारत के ही नाम है, जिसने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 158 का लक्ष्य हासिल कर लिया था. ये आंकड़े टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन बैठे हैं. जब यहां कभी 160 भी चेज नहीं हुए हैं, आज के मैच में टीम इंडिया को उससे 36 ज्यादा रनों का टारगेट चेज करना है.

वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करने आई तो शाई होप और रॉस्टन चेज ने टीम को धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की, जिसे वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा. एक समय वेस्टइंडीज की टीम 9 ओवरों में सिर्फ 69 रन बना पाई थी.

आखिरी 11 ओवर में बने 126

पहले 9 ओवरों में जहां 69 रन बने थे, वहीं अगले 11 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 126 रन जोड़ डाले. खासतौर पर अंतिम 5 ओवरों में जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल ने तबाही मचाते हुए 35 गेंदों में 76 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. अंतिम 5 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 75 रन बनाए. होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन और पॉवेल ने 19 गेंद में 34 रन बनाए.

भारतीय टीम की ओर से लगभग सभी गेंदबाजों की पिटाई हुई. जसप्रीत बुमराह ने 2, वहीं वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज



Source link

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज


Highest Successful Run Chase at Eden Gardens: भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. ये दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच है, क्योंकि आज जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली को घर वापस लौटना होगा. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने पावरप्ले तक बिना विकेट खोए 45 रन बनाए. यहां जान लीजिए कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज को कितने स्कोर पर रोकना होगा और यहां टी20 में सबसे बड़ा रन चेज कितना है.

160 बने, तो हो जाएगी मुश्किल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बात करें तो यहां अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कभी 160 रन भी चेज नहीं हुए हैं. यहां टी20 में सबसे सफल रन चेज 158 रन का है, जो भारतीय टीम ने 2022 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ हासिल किया था. ऐसा नहीं है कि वेस्टइंडीज इतना बड़ा स्कोर नहीं बना सकती है, क्योंकि वेस्टइंडीज भी यहां 156 रनों का टारगेट हासिल कर चुकी है.

ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा रन चेज

  • 158 रन – भारत (बनाम वेस्टइंडीज) – 2022
  • 156 रन – वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) – 2016
  • 154 रन – श्रीलंका (बनाम अफगानिस्तान) – 2016

सेमीफाइनल का समीकरण

अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, ये 3 टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं. चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला आज भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के परिणाम के बाद होगा. वैसे तो वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट भारत से काफी बेहतर है, लेकिन इस मुकाबले में नेट रन-रेट का कोई महत्व नहीं है. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों के अभी 2-2 अंक हैं. ऐसे में आज जीतने वाली टीम के 4 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम, SA की 5 विकेट से जीत



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का रहा खराब प्रदर्शन, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का रहा खराब प्रदर्शन, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ


श्रीलंका क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. टीम ने सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें उन्हें 5 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी. अब टी20 विश्व कप में आखिरी मैच खेलने के बाद एक दिग्गज ने टीम का साथ छोड़ दिया है. 

ESPNcricinfo में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि यह विश्व कप कोच की भूमिका में उनका आखिरी कार्यकाल होगा.

2 महीने पहले ही कर लिया था फैसला

रिपोर्ट में जयसूर्या के हवाले से कहा गया, “मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि किसी और को जिम्मेदारी देने का. इसीलिए तकरीबन दो महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने कहा था कि मुझे इस पद पर लंबे वक्त तक बने रहने की उम्मीद नहीं है. मैंने तभी फैसला ले लिया था. मुझे लगा था कि मैं वर्ल्ड कप में कोच के रूप में अच्छे प्रदर्शन के साथ विदाई ले पाऊंगा. मैं ऐसा नहीं कर पाया जैसा मैं चाहता था, मुझे इस बात का दुख है.”

जून तक है कॉन्ट्रैक्ट 

जयसूर्या ने कहा, “मेरा कॉन्ट्रैक्ट जून तक है. मैंने अब तक श्रीलंका क्रिकेट को कोई आधिकारिक न्यूज नहीं दी है. उन्हें पता भी नहीं है कि मैं ऐसा कहने वाला हूं. मुझे जाकर उनसे बात करनी होगी. अगर वे किसी को (टीम को कोचिंग देने के लिए) नियुक्त कर सकते हैं तो उन्हें जाहिर तौर पर ऐसा करना चाहिए.”

टूर्नामेंट में श्रीलंका का प्रदर्शन

गौरतलब है कि श्रीलंका ने लीग चरण में चार में से तीन मैच जीतकर सुपर-8 में कदम रखा. लेकिन टीम के लिए सुपर-8 बहुत खराब गुजरा. श्रीलंका टीम टी20 वर्ल्ड कप के अगले चरण में एक भी मैच नहीं जीत पाई. 



Source link

दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम

दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम


South Africa vs Zimbabwe Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है. कप्तान सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे के लिए अकेले लड़ते रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया.

जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, तो कप्तान सिकंदर रजा के अलावा कोई नहीं चल पाया. उन्होंने 43 गेंद में 73 रनों की जुझारू पारी खेलकर अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाया. रजा ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.

गेंदबाजी में भी चले कप्तान

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में कप्तान सिकंदर रजा ने झटका दे दिया था. क्विंटन डिकॉक खाता तक नहीं खोल पाए. रजा जब अपना अगला ओवर करने आए तो उन्होंने विपक्षी कप्तान एडन मार्करम को भी चलता किया. रजा पहले 3 ओवरों में ही अफ्रीका को दो झटके दे चुके थे.

कुछ देर रायन रिकल्टन क्रीज पर टिके रहे, जिन्होंने 31 रन बनाए, लेकिन मैच का रुख पलट देने वाली पारी डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली. ब्रेविस ने 18 गेंद में 42 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी से दक्षिण अफ्रीका की जीत लगभग एकतरफा हो चुकी थी. 101 के स्कोर पर 5 विकेट गिर चुके थे, जिसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने नाबाद 53 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की.

स्टब्स 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे, वहीं लिंदे 30 रन बनाकर नाबाद लौटे. दूसरी ओर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने बल्लेबाजी में 73 रन बनाए थे, उन्होंने गेंदबाजी में भी कहर बरपाते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 29 रन दिए और 3 बल्लेबाजों को आउट किया.



Source link

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक


ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 1 मार्च को भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला. अपने रिटायरमेंट मैच में एलिसा हीली ने 158 रनों की शतकीय पारी खेल, कंगारू टीम को भारत पर 185 रनों की बड़ी जीत दिलाने में मदद की.

एलिसा हीली ने कप्तान रहते क्रिकेट से संन्यास लिया है. दरअसल उन्होंने इसी साल जनवरी में एलान करके बताया था कि वो भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के समापन के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगी. सामान्य रूप से वो एक विकेटकीपर हैं, लेकिन अपने वनडे रिटायरमेंट मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी भी की. उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को अंतिम सीरीज में भारत पर 3-0 से जीत दिलाई.

6 मार्च को लेंगी विदा

भारत ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था, उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की. अब 6 मार्च से दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. वो एलिसा हीली के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा. वो पहले ही अपनी रिटायरमेंट की तारीख का खुलासा कर चुकी थीं.

अपने वनडे करियर में एलिसा हीली ने 126 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 3,777 रन बनाए. वनडे करियर में उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकले. इस फॉर्मेट में उन्होंने बतौर विकेटकीपर 85 कैच लिए और 38 स्टम्पिंग की.

185 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया

तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. एलिसा हीली ने 158 रन बनाए और बेथ मूनी के साथ मिलकर 145 रनों की साझेदारी भी की. हीली ने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के लगाए. 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया 224 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

यह भी पढ़ें:

India Semi Final Qualification: भारत को कितने रनों से जीतना होगा मैच? सेमीफाइनल के लिए क्या है समीकरण? वेस्टइंडीज की कितनी उम्मीद बाकी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp