लिटन दास से सौम्या सरकार तक, बांग्लादेश के लिए अब तक कितने हिन्दू क्रिकेटर खेले? देखें लिस्ट

लिटन दास से सौम्या सरकार तक, बांग्लादेश के लिए अब तक कितने हिन्दू क्रिकेटर खेले? देखें लिस्ट


बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की घटनाएं पिछले काफी दिनों से चर्चा में है. बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की ह्त्या के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा. बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख़ खान की आलोचना होने लगी. नतीजा ये हुआ कि बीसीसीआई ने रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया. इसके बाद खबर आई कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आना चाहता, इसी दौरान बीसीबी ने टीम का ऐलान किया. इसमें बांग्लादेशी हिन्दू क्रिकेटर लिटन दास को कप्तान चुना गया.

लिटन दास को कप्तान बनाने जाने की चर्चा भी हो रही है. आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि लिटन को खास टी20 वर्ल्ड कप के लिए ही कप्तान बनाया गया है, बल्कि वह पहले से ही टी20 टीम के कप्तान हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में खटास पिछले काफी समय से हैं, इसी कारण पिछले साल भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया गया था. जो इस साल सितम्बर में रीशेड्यूल किया गया. जानिए अभी तक कितने हिन्दू खिलाड़ी बांग्लादेश की नेशनल टीम के लिए खेल चुके हैं.

लिटन दास

बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास एक बंगाली हिन्दू हैं. वह हिन्दू धर्म का ही पालन करते हैं. उन्होंने 2019 में देवाश्री बिस्वास सोनचिता से शादी की थी. लिटन दास ने 10 साल से पहले इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए 52 टेस्ट, 95 वनडे और 120 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

सौम्या सरकार

सौम्या सरकार भी बंगाली हिंदू हैं, जिन्होंने बांग्लादेश नेशनल टीम के लिए 16 टेस्ट, 79 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं.

अलोक कपाली

अलोक कपाली ने बांग्लादेश टीम के लिए 17 टेस्ट, 69 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उनका जन्म 1 जनवरी 1984 को बंगाली हिन्दू परिवार में हुआ था.

तपश बैस्या

तपश ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए 21 टेस्ट और 56 वनडे मैच खेले हैं. उनके धर्म को लेकर उन्होंने कभी बात नहीं की, लेकिन उनके सरनेम को देखकर पता चलता है कि वह हिन्दू हैं.

धीमन घोष

धीमन घोष भी हिन्दू हैं, जिन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए 14 वनडे और 1 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला.

सुभाशीष रॉय

सुभाशीष रॉय हिन्दू बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 4 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला. हालांकि उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ज्यादा लंबा नहीं रहा.

रोनी तलुकदार

रोनी तालुकदार का जन्म नारायणगंज जिले के एक हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने बांग्लादेश टीम के लिए 1 वनडे और 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले.



Source link

भारत-बांग्लादेश से ऑस्ट्रेलिया तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन देशों ने कर दिया टीम का एलान

भारत-बांग्लादेश से ऑस्ट्रेलिया तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन देशों ने कर दिया टीम का एलान


2026 का टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. इस विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 20 टीम भाग लेंगी और एक-एक कर सभी देश अपना-अपना स्क्वाड घोषित करते जा रहे हैं. भारत से लेकर इंग्लैंड और श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अपनी टीम का एलान कर दिया है.

वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अब तक कुल 10 टीम अपना स्क्वाड घोषित कर चुकी हैं और इतनी ही टीम बाकी हैं. यहां देखिए किस खिलाड़ी को विश्व कप में खेलने का मौका मिला है और किसे नहीं. वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित करने की आखिरी तारीख 8 जनवरी है, वहीं 31 जनवरी तक टीमों अपनी-अपनी टीम में कुछ बदलाव करने की अनुमति होगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों का स्क्वाड:

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

इंग्लैंड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम

दक्षिण अफ्रीका

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी

नामीबिया

जेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यू पी मायबर्ग, मैक्स हेंगो

ऑस्ट्रेलिया (प्रोविजनल स्क्वाड)

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा

श्रीलंका (प्रीलिमिनरी स्क्वाड)

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चरिथ असालंका, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश तीक्षणा, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रेवीन मैथ्यू

जिम्बाब्वे

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर

ओमान

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह

 



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, BCB ने लिया बड़ा फैसला

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, BCB ने लिया बड़ा फैसला


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे, क्योंकि पिछले वर्ष BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. अब बांग्लादेश भी पाकिस्तान जैसा रुख अपना रहा है, क्योंकि खबर सामने आई है कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए बांग्लादेश टीम के भारत ना आने की पुष्टि की है, जो बांग्लादेश के खेल सलाहकार हैं.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया है. हालांकि इस पर अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) का रुख सामने नहीं आया है.

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, “बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी. आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो बीसीसीआई की हिंसक सांप्रदायिक नीति के सदर्भ में लिया गया है.”

BCB ने यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद लिया है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश देकर कहा था कि वो मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दे. KKR फ्रैंचाइजी ने इस निर्देश का पालन करते हुए रहमान को अपनी टीम से निकाल दिया है.

हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना घरेलू क्रिकेट शेड्यूल जारी किया था, जिसमें सितंबर 2026 के समय भारत के खिलाफ सीरीज भी शामिल है. पहले यह सीरीज 2025 में होने वाली थी, लेकिन उस समय सीरीज को टाल दिया गया था.

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत को ग्रुप A और बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए और बांग्लादेश अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ मैच से करेगा. अब यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के मैच भी टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देश यानी भारत से बाहर खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह नितीश कुमार रेड्डी को ODI टीम में जगह देने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, जो कहा वो आपको जानना चाहिए



Source link

बांग्लादेश नहीं जाएगी टीम इंडिया? शेड्यूल का हो चुका एलान, फिर भी खतरे में वनडे और टी20 सीरीज

बांग्लादेश नहीं जाएगी टीम इंडिया? शेड्यूल का हो चुका एलान, फिर भी खतरे में वनडे और टी20 सीरीज


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे के शेड्यूल का एलान कर चुका है. बांग्लादेश में टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. BCB के अनुसार, भारतीय टीम 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी. बांग्लादेश में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. हालांकि, भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों के कारण भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है. बीसीबी द्वारा शेड्यूल की घोषणा करने के बावजूद भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरे पर जाना मुश्किल है.

बीसीबी ने शुक्रवार को भारत के बांग्लादेश दौरे का एलान किया था. बांग्लादेश बोर्ड ने दावा किया था कि बीसीसीआई से उनकी बात हो गई है. बीसीबी ने वनडे और टी20 सीरीज के मैचों की तारीख का भी एलान किया. शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम बांग्लादेश में 1, 3 और 6 सितंबर को तीन वनडे मैच खेलेगी. फिर 9, 12 और 13 सितंबर को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे.

यह सीरीज मूल रूप से पिछले साल आयोजित होने वाली थी, लेकिन भारतीय बोर्ड की सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया था. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई इस बार भी सहयोग करने के लिए तैयार नहीं है, जिसका एक बड़ा संकेत आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश देना है.

बांग्लादेश पिछले छह महीने से राजनीतिक हिंसा की चपेट में है और बीसीसीआई इस अस्थिरता की स्थिति में इस देश के दौरे का जोखिम नहीं लेना चाहता है. बांग्लादेश को अगले महीने से ही टी20 विश्व कप मैचों के लिए भारत आना है. बीसीसीआई के निर्देशों पर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी का इस पर रुख सबकी नजरों में रहेगा.

भारत और पाकिस्तान अपने सभी आईसीसी मैच तटस्थ मैदानों (न्यूट्रेल वेन्यू) पर खेलते हैं, क्योंकि पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनके संबंध और भी खराब हो गए हैं. टी20 विश्व कप का बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच अगले महीने श्रीलंका में खेला जाएगा.



Source link

बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान, हिन्दू खिलाड़ी को बनाया कप्तान

बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान, हिन्दू खिलाड़ी को बनाया कप्तान


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है, लिटन दास कप्तान और मोहम्मद सैफ हसन उपकप्तान चुने गए हैं. बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में शामिल है. टीम के ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में होगा.

तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन, तौहीद हृदोय टीम में शामिल हैं. ऐसा नहीं है कि लिटन दास पहली बार इस टीम की कप्तानी करेंगे, वह पिछले मैच में भी कप्तान थे. लिटन दास 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से बांग्लादेश ने 15 मैच जीते और 13 हारे हैं. 1 मुकाबला बेनतीजा रहा था. लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये बड़ी खबर इसलिए है क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की कई खबरें आईं.

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.

BCB ने बुलाई थी इमरजेंसी बैठक

शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रुख पर विचार किया गया. रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी चाहता है कि उनके मैच भी भारत से शिफ्ट करके श्रीलंका में किए जाएं. दरअसल बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया, जिसके विरोध में बीसीबी ऐसा चाहता है. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि अन्य टीमों के होटल आदि बुक हो चुके हैं और अब शेड्यूल में बदलाव करना बहुत मुश्किल है.





Source link

बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने पर BCCI का आया जवाब, बताया क्यों है ऐसा असंभव

बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने पर BCCI का आया जवाब, बताया क्यों है ऐसा असंभव


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए. इस पर बीसीसीआई का जवाब भी आ गया है. बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब 1 महीने का ही समय बचा है, पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ग्रुप सी में है. ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के कुल 4 में से 3 मैच ईडन गार्डन्स और 1 मैच वानखेड़े में तय है.

बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में खेलना है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से भारत में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने की मांग करने वाला है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार बीसीबी ने फैसला लिया है कि वह मौजूदा स्थिति के बारे में आईसीसी को पत्र लिखेगा. बीसीसीआई ने साफ किया है अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बदलाव करना अब बहुत मुश्किल है.

BCB की मांग पर BCCI का जवाब

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने BCCI के एक सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया, “आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से मैच नहीं बदल सकते. यह लॉजिस्टिक्स के हिसाब से बहुत मुश्किल है. विरोधी टीमों के बारे में सोचिए. उनके एयर टिकट, होटल बुक हो चुके हैं.”

सोर्स ने आगे बताया, “साथ ही, सभी दिनों में तीन-तीन मैच हैं, जिसका मतलब है कि एक मैच श्रीलंका में है. वहां ब्रॉडकास्ट क्रू भी है. इसलिए यह कहना आसान है, करना मुश्किल होगा.”

क्यों हो रहा है विवाद?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रूपये में खरीदा था. हालांकि इसका विरोध तब तेज हुआ जब बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या हुई. बढ़ते विरोध के बीच केकेआर ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया है. टीम ने साफ किया कि ये उन्होंने बीसीसीआई के निर्देश पर किया है. ऐसा होते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के अपने आगे के रुख पर चर्चा की.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp