बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान, हिन्दू खिलाड़ी को बनाया कप्तान

बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान, हिन्दू खिलाड़ी को बनाया कप्तान


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है, लिटन दास कप्तान और मोहम्मद सैफ हसन उपकप्तान चुने गए हैं. बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में शामिल है. टीम के ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में होगा.

तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन, तौहीद हृदोय टीम में शामिल हैं. ऐसा नहीं है कि लिटन दास पहली बार इस टीम की कप्तानी करेंगे, वह पिछले मैच में भी कप्तान थे. लिटन दास 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से बांग्लादेश ने 15 मैच जीते और 13 हारे हैं. 1 मुकाबला बेनतीजा रहा था. लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये बड़ी खबर इसलिए है क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की कई खबरें आईं.

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.

BCB ने बुलाई थी इमरजेंसी बैठक

शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रुख पर विचार किया गया. रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी चाहता है कि उनके मैच भी भारत से शिफ्ट करके श्रीलंका में किए जाएं. दरअसल बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया, जिसके विरोध में बीसीबी ऐसा चाहता है. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि अन्य टीमों के होटल आदि बुक हो चुके हैं और अब शेड्यूल में बदलाव करना बहुत मुश्किल है.





Source link

बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने पर BCCI का आया जवाब, बताया क्यों है ऐसा असंभव

बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने पर BCCI का आया जवाब, बताया क्यों है ऐसा असंभव


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए. इस पर बीसीसीआई का जवाब भी आ गया है. बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब 1 महीने का ही समय बचा है, पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ग्रुप सी में है. ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के कुल 4 में से 3 मैच ईडन गार्डन्स और 1 मैच वानखेड़े में तय है.

बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में खेलना है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से भारत में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने की मांग करने वाला है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार बीसीबी ने फैसला लिया है कि वह मौजूदा स्थिति के बारे में आईसीसी को पत्र लिखेगा. बीसीसीआई ने साफ किया है अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बदलाव करना अब बहुत मुश्किल है.

BCB की मांग पर BCCI का जवाब

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने BCCI के एक सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया, “आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से मैच नहीं बदल सकते. यह लॉजिस्टिक्स के हिसाब से बहुत मुश्किल है. विरोधी टीमों के बारे में सोचिए. उनके एयर टिकट, होटल बुक हो चुके हैं.”

सोर्स ने आगे बताया, “साथ ही, सभी दिनों में तीन-तीन मैच हैं, जिसका मतलब है कि एक मैच श्रीलंका में है. वहां ब्रॉडकास्ट क्रू भी है. इसलिए यह कहना आसान है, करना मुश्किल होगा.”

क्यों हो रहा है विवाद?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रूपये में खरीदा था. हालांकि इसका विरोध तब तेज हुआ जब बांग्लादेश में हिन्दू युवकों की हत्या हुई. बढ़ते विरोध के बीच केकेआर ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया है. टीम ने साफ किया कि ये उन्होंने बीसीसीआई के निर्देश पर किया है. ऐसा होते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के अपने आगे के रुख पर चर्चा की.



Source link

BCCI Reacts To Bangladesh Cricket Boards Demands Amid Government Intervention Post Mustafizur Rahman IPL Release

BCCI Reacts To Bangladesh Cricket Boards Demands Amid Government Intervention Post Mustafizur Rahman IPL Release


The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has firmly dismissed Bangladesh’s request to relocate their group-stage matches in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 from India to Sri Lanka, labelling the proposal a “logistical nightmare”.

Mustafizur Rahman’s Controversial IPL Release

The escalation stems from the BCCI’s directive to Kolkata Knight Riders (KKR) to release Bangladesh left-arm pacer Mustafizur Rahman from his IPL 2026 contract. Acquired for a record ₹9.2 crore in the December 2025 mini-auction; making him the most expensive Bangladeshi player in IPL history – Mustafizur was dropped amid reports of violent attacks on Hindu communities in Bangladesh following the ouster of former Prime Minister Sheikh Hasina, who fled to India.KKR complied with the BCCI order, meaning the franchise is not required to pay any portion of his contract. Mustafizur, who had received a No Objection Certificate (NOC) from the Bangladesh Cricket Board (BCB) to skip a home series against New Zealand for IPL commitments, reacted stoically: “What else can you do if you are dropped?”

BCCI’s Firm Stance: “Logistical Nightmare”

A senior BCCI official told PTI that altering the schedule is impractical:”You cannot change games on someone’s whims and fancies. It is a logistical nightmare. Think about the opposition teams. Their air tickets and hotels are already booked.”

Add Zee News as a Preferred Source


“Also on all days there are three games each which means one game is in Sri Lanka. There is broadcast crew. So it will be easier said than done,” the source added

ALSO READ – ‘Days Of Slavery Are Over….’: Bangladesh Government Intervenes After Mustafizur Rahman’s IPL Release, Asks ICC To…

Bangladesh Government’s Strong Retaliation

In response, Bangladesh’s Youth and Sports Adviser, Dr Asif Nazrul, directed the BCB to approach the ICC, citing player safety concerns. He argued that if a contracted Bangladeshi player cannot participate in India, the national team may not feel secure during the World Cup.Nazrul condemned the decision in a fiery Facebook post:”Bowing to pressure from extremist communal groups, the Indian Cricket Board has instructed the Kolkata Knight Riders to drop Bangladeshi cricketer Mustafizur Rahman from their team. I strongly condemn and protest this decision.”

He instructed the BCB to request a venue shift to Sri Lanka – similar to past arrangements for Pakistan due to political sensitivities – and added: “Under no circumstances will we tolerate any insult to Bangladeshi cricket, its cricketers, or Bangladesh itself. The days of subservience are over.”Additionally, Nazrul urged the Information and Broadcasting Ministry to suspend IPL telecasts in Bangladesh.

Bangladesh’s T20 World Cup 2026 Schedule at Stake

Bangladesh are in Group C alongside England, West Indies, Nepal, and Italy. Their current fixtures in India:February 7: vs West Indies – Eden Gardens, Kolkata

February 9: vs Italy – Eden Gardens, Kolkata

February 14: vs England – Eden Gardens, Kolkata

February 17: vs Nepal – Wankhede Stadium, Mumbai

The tournament, co-hosted by India and Sri Lanka, runs from February 7 to March 8, 2026.

Broader Fallout: India Tour of Bangladesh in Doubt

The row has cast uncertainty over India’s scheduled tour of Bangladesh in September 2026, with growing political tensions threatening bilateral cricket ties.The final decision on any venue changes lies with the ICC, but the episode underscores deepening off-field strains in India-Bangladesh cricket relations. The BCB is holding emergency discussions as the controversy continues to unfold.



Source link

क्रिकेट के 4 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन, 199 शतक समेत सभी के बारे में जानिए

क्रिकेट के 4 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन, 199 शतक समेत सभी के बारे में जानिए


क्रिकेट की दुनिया में हर दौर में नए रिकॉर्ड बनते हैं और कई पुराने रिकॉर्ड टूट भी जाते हैं. हालांकि कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो समय के साथ और भी मजबूत होते चले गए हैं. इन रिकॉर्ड्स को देखकर यही लगता है कि इन्हें तोड़ना तो दूर, इनके आसपास पहुंच पाना भी किसी चमत्कार से कम नहीं है. क्रिकेट इतिहास में ऐसे ही चार महारिकॉर्ड हैं, जो आज भी खिलाड़ियों और फैंस को हैरान करते हैं.

जैक हॉब्स के 199 शतक: फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहाड़

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जैक हॉब्स का नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. हॉब्स ने अपने लंबे करियर में 834 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 199 शतक जड़ दिए. यह आंकड़ा आज के समय में लगभग अछूता सा लगता है. हॉब्स ने 29 साल तक क्रिकेट खेला और 61 हजार से ज्यादा रन बनाए. आधुनिक क्रिकेट में जहां खिलाड़ी सीमित मैच खेलते हैं और फॉर्मेट बदलते रहते हैं, वहां 199 शतक तक पहुंचना नामुमकिन जैसा लगता है.

डॉन ब्रैडमैन का 99.94 का टेस्ट औसत

ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन को यूं ही क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज नहीं कहा जाता. उनका टेस्ट क्रिकेट में औसत 99.94 रहा, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज छू नहीं पाया. 52 टेस्ट मैचों में लगभग 100 की औसत से रन बनाना किसी सपने जैसा है. हालांकि ब्रैडमैन अपने करियर की आखिरी पारी में शून्य पर आउट हो गए थे. वो मात्र 4 रन  और बना लेते, तो उनका औसत 100 हो जाता. आज के दौर में जहां 50 का औसत भी बहुत बड़ी बात मानी जाती है, वहां 99.94 तक पहुंचना असंभव नजर आता है.

रोहित शर्मा के वनडे में तीन दोहरे शतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में वो कर दिखाया, जो दुनिया का कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका. रोहित ने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया. आज तक कोई भी बल्लेबाज वनडे में तीन डबल सेंचुरी नहीं लगा पाया है, जिससे यह रिकॉर्ड भी बेहद खास बन जाता है.

जिम लेकर टेस्ट में 19 विकेट लेने का कारनामा

इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में एक टेस्ट मैच में 19 विकेट चटका दिए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ यह कारनामा किया था. लेकर ने अपनी पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में 10 विकेट लिए, जो आज भी एक सपना सा लगता है. किसी गेंदबाज को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दोनों पारियों में लगभग परफेक्ट गेंदबाजी करनी होगी, जो मौजूदा क्रिकेट में बेहद मुश्किल है. 



Source link

Cricket History: जब 21 साल के बल्लेबाज ने 6 गेंदों में बना दिए 48 रन! जानिए कैसे

Cricket History: जब 21 साल के बल्लेबाज ने 6 गेंदों में बना दिए 48 रन! जानिए कैसे


क्रिकेट के मैदान पर जब कभी “एक ओवर में क्या-क्या हो सकता है” की बात होगी, तो अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल का नाम जरूर लिया जाएगा. महज 21 साल की उम्र में अटल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो दो साल बाद भी अटूट रिकॉर्ड के तौर पर कायम है. एक ही ओवर में 48 रन बनाना और उसमें 7 छक्के जड़ देना आज भी क्रिकेट फैंस को हैरान कर देता है.

जब 6 गेंदों में बदल गई मैच की तस्वीर

यह ऐतिहासिक पल काबुल प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में देखने को मिला, जब शाहीन हंटर्स और अबासिन डिफेंडर्स आमने-सामने थे. 19वें ओवर तक शाहीन हंटर्स की हालत ज्यादा मजबूत नहीं थी. टीम 6 विकेट खोकर 158 रन पर थी और दबाव साफ दिख रहा था. क्रीज पर कप्तान सेदिकुल्लाह अटल टिके हुए थे, लेकिन मैच अभी भी बराबरी का लग रहा था.

इसी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए बाएं हाथ के स्पिनर आमिर जजई. पहली ही गेंद नो-बॉल रही और अटल ने उसे सीधा स्टैंड्स में भेज दिया. इसके बाद गेंदबाज का कंट्रोल पूरी तरह टूट गया. लगातार वाइड गेंदें, फ्री हिट और फिर एक के बाद एक गगनचुंबी छक्के. 

48 रन का ओवर और रिकॉर्ड की बारिश

उस एक ओवर में कुल 48 रन बने. अटल ने सात छक्के जड़े और इसी दौरान सिर्फ 48 गेंदों में शतक भी जड़ दिया. यह किसी भी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. आमिर जजई के लिए यह ओवर किसी बुरे सपने से कम नहीं था. उन्होंने अपने चार ओवर में 79 रन लुटा दिए.

अटल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर शाहीन हंटर्स ने 6 विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में अबासिन डिफेंडर्स की टीम दबाव में बिखर गई और सिर्फ 121 रन पर ऑलआउट हो गई. हंटर्स ने यह मुकाबला 92 रनों से अपने नाम किया.

सेदिकुल्लाह अटल: अफगानिस्तान का उभरता सितारा

इस मैच में अटल 56 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाकर लौटे. उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे. काबुल के पास लोगर से आने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2023-24 में अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया. अब तक वह टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं और सीमित ओवरों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके हैं. 



Source link

Days Of Slavery Are Over….: Bangladesh Government Intervenes After Mustafizur Rahmans IPL Release, Asks ICC To…

Days Of Slavery Are Over….: Bangladesh Government Intervenes After Mustafizur Rahmans IPL Release, Asks ICC To…


Bangladesh’s interim government has directed the Bangladesh Cricket Board (BCB) to approach the International Cricket Council (ICC) to relocate the national team’s matches in the upcoming ICC Men’s T20 World Cup 2026 from India to co-host Sri Lanka. This escalation follows the Board of Control for Cricket in India (BCCI)’s directive to Kolkata Knight Riders (KKR) to release star pacer Mustafizur Rahman from his IPL 2026 contract.Mustafizur, acquired by KKR for a record ₹9.20 crore in the December 2025 mini-auction, was officially released on January 3, 2026. 

The BCCI cited “recent developments” and public sentiment amid reports of violence against Hindu minorities in Bangladesh as influencing factors. KKR confirmed compliance, stating the decision followed due process, and noted they would be permitted a replacement player.

Government’s Strong Response

Youth and Sports Adviser Dr. Asif Nazrul condemned the move in a Facebook post, accusing the BCCI of yielding to “extremist communal groups.

Add Zee News as a Preferred Source


 “Bowing to pressure from extremist communal groups, the Indian Cricket Board has instructed the Kolkata Knight Riders to drop Bangladeshi cricketer Mustafizur Rahman from their team. I strongly condemn and protest this decision. As the minister in charge of the Ministry of Sports, I have instructed the Cricket Control Board to write to the ICC explaining the entire matter. The board should inform them that if a Bangladeshi cricketer cannot play in India despite being under contract, then the entire Bangladeshi cricket team cannot feel safe going to India to play in the World Cup. I have also instructed the board to request that Bangladesh’s World Cup matches be held in Sri Lanka.”

 “I have requested the Minister of Information and Broadcasting to stop the broadcast of IPL matches in Bangladesh! Under no circumstances will we tolerate any insult to Bangladesh’s cricket, its cricketers, or Bangladesh itself. The days of subservience are over!,” he wrote

Nazrul instructed the BCB to formally notify the ICC of safety concerns, arguing that if a contracted 

Bangladeshi player cannot participate in India, the full national team may not feel secure during the World Cup. He proposed shifting all Bangladesh fixtures to Sri Lanka, similar to arrangements for Pakistan due to political sensitivities.Additionally, Nazrul requested the Information and Broadcasting Ministry to halt IPL broadcasts in Bangladesh, declaring: “Under no circumstances will we tolerate any insult to Bangladesh’s cricket, its cricketers, or Bangladesh itself. The days of subservience are over.

 

“Bangladesh’s T20 World Cup 2026 Schedule

Bangladesh are in Group C with England, West Indies, Nepal, and Italy. Under the current fixture list:February 7: vs West Indies – Eden Gardens, Kolkata

February 9: vs Italy – Eden Gardens, Kolkata

February 14: vs England – Eden Gardens, Kolkata

February 17: vs Nepal – Wankhede Stadium, Mumbai

The tournament, co-hosted by India and Sri Lanka from February 7 to March 8, features venues including Eden Gardens (Kolkata), Wankhede (Mumbai), and others in India, alongside three grounds in Sri Lanka.Mustafizur’s ReactionSpeaking briefly, Mustafizur said: “What else can you do if you are dropped?”The controversy has heightened tensions, with the BCB holding emergency discussions. While the ICC will ultimately decide on any venue changes, the situation underscores growing off-field challenges in India-Bangladesh cricket relations.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp