कप्तानी के फैसलों पर घिरे सूर्यकुमार यादव, रोहित की कप्तानी का जिक्र कर मोहम्मद कैफ ने साधा निश

कप्तानी के फैसलों पर घिरे सूर्यकुमार यादव, रोहित की कप्तानी का जिक्र कर मोहम्मद कैफ ने साधा निश


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की 76 रन से हार के बाद अब कप्तानी और रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं. इस हार ने भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है और अब टीम को बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के कुछ फैसलों पर खुलकर नाराजगी जताई है.

7 से 15 ओवर के बीच हाथ से फिसला मैच

कैफ का मानना है कि भारत मैच 7वें से 15वें ओवर के बीच हार गया. इसी दौरान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच अहम साझेदारी बनी, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. भारत के गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने में नाकाम रहे और टीम मैच में पीछे होती चली गई.

कैफ ने खास तौर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि बुमराह जैसे मैच विनर गेंदबाज को बीच के ओवरों में लाना चाहिए था ताकि साझेदारी तोड़ी जा सके, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

रोहित की कप्तानी से की तुलना

कैफ ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह हमेशा बुमराह को पावरप्ले के बाद मिडिल ओवर्स में वापसी कराते थे. इससे विपक्षी टीम की लय टूटती थी और विकेट मिलने की संभावना बढ़ जाती थी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बुमराह ने शुरुआती ओवरों में क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन जैसे अहम विकेट जरूर लिए, लेकिन इसके बाद उन्हें काफी देर तक गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया गया. जब तक बुमराह 17वें ओवर में दोबारा गेंदबाजी करने आए, तब तक विपक्षी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी.

सेमीफाइनल की राह हुई कठिन

इस हार के साथ ही भारत का 12 मैचों का अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार रही. अब टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने की चुनौती और कठिन हो गई है. अगर भारत को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है, तो उसे अब अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे और नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को आने वाले मैचों में बेहतर रणनीति और सही गेंदबाजी बदलाव पर ध्यान देना होगा, ताकि टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद बनी रहे. 



Source link

Harry Brook creates history in T20 World Cup as England storm into semi finals

Harry Brook creates history in T20 World Cup as England storm into semi finals


England captain Harry Brook etched his name into cricket history with a sensational century against Pakistan in the ICC Men’s T20 World Cup 2026, becoming the first captain ever to score a hundred in the tournament’s history. Brook’s magnificent knock not only rescued England from early trouble but also powered them to a crucial Super 8 victory and confirmed England’s place in the semi-finals.

Captain Leads From the Front

Chasing a competitive target of 165, England suffered an early collapse as Shaheen Afridi removed Phil Salt and Jos Buttler inside the powerplay. With the scoreboard reading 35/3, pressure mounted on the defending champions. Brook responded like a true leader. Walking in at a critical moment, the skipper combined composure with aggression, counterattacking Pakistan’s pace and spin alike. He steadily rebuilt the innings before shifting gears, finding boundaries at regular intervals and putting the bowlers under constant pressure.


Add Zee News as a Preferred Source



Century to Remember

The right-hander reached his milestone in style, bringing up his hundred off just 51 deliveries with a boundary that sparked celebrations across the ground. His innings featured 10 fours and 4 sixes, showcasing both elegance and fearless strokeplay. The knock was widely hailed as one of the finest innings of the tournament, especially considering the match situation and the quality of Pakistan’s bowling attack.

Highest individual scores by a captain in T20 WCs

100 – Harry Brook vs PAK, Pallekele, 2026*

98 – Chris Gayle vs IND, Bridgetown, 2010

94* – Lorcan Tucker vs OMAN, Colombo SSC, 2026

92 – Rohit Sharma vs AUS, Bridgetown, 2024

Match Summary: England vs Pakistan

Pakistan posted 164 runs, led by Sahibzada Farhan’s composed 63, with support from Babar Azam and brief attacking cameos from Fakhar Zaman and Shadab Khan. However, they lost momentum in the middle overs and suffered a late collapse. England’s disciplined bowling, led by Liam Dawson’s 3/24 and key strikes from Archer and Overton, kept the total slightly below par.

England completed a dramatic chase after a match filled with momentum swings. Shaheen Afridi struck early, removing Phil Salt, Jos Buttler and Jacob Bethell to leave England struggling. Harry Brook then produced a captain’s masterclass, anchoring the innings with a brilliant century while rotating strike and attacking smartly. Supported by Will Jacks, Brook guided England close before Afridi dismissed him late, but the foundation was set. Despite a tense finish, England secured a deserved win and became the first team to reach the semi-finals.



Source link

क्रिकेट का खेल शर्मसार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप

क्रिकेट का खेल शर्मसार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप


इटली की क्रिकेट टीम कुछ दिन पहले तक भारत में ठहरी हुई थी, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेली. इटली सुपर-8 में जगह नहीं बना पाया, नेपाल को 10 विकेट से हराकर एक यादगार जीत दर्ज जरूर की. उसके कुछ दिन बाद ही यह देश विवादों में घिर गया है, क्योंकि इटली क्रिकेट संघ के एक बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. इस अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है.

स्काई स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां जिस अधिकारी की बात हो रही है, उस पर इटली की महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य को अनुचित तरीके से छूने के आरोप हैं. इस मामले में पुलिस ने पिछले साल शिकायत दर्ज की थी.

इटली क्रिकेट टीम बहुत मेहनत करने के बाद इतिहास में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाई थी. यह वाकई उसके लिए गौरव का क्षण रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही ऐसे आरोपों का सामने आना कभी नया मिटने वाले धब्बे की तरह है. इस पूरे मामले पर इटली क्रिकेट संघ का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया में अपना पूरा सहयोग देगा.

वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत

इटली टी20 क्रिकेट में दुनिया की 26वें नंबर की टीम है और उसने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. इटली को वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और नेपाल के साथ ग्रुप C में रखा गया था. उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रनों की हार झेलनी पड़ी. मगर उसने एक बार के लिए इंग्लैंड टीम के पसीने छुड़ा दिए थे, लेकिन अंत में 24 रनों की हार झेलनी पड़ी, वहीं वेस्टइंडीज ने भी इटली को 42 रनों से धो डाला.

इटली ने एक अच्छी याद के साथ टी20 वर्ल्ड 2026 से विदा लिया था. इटली की वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नेपाल के खिलाफ आई. उसने नेपाल के खिलाफ 124 रनों का लक्ष्य बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था.

यह भी पढ़ें:

फिर नहीं चला पाकिस्तान के सैम अयूब का बल्ला, विकेट गिरा तो बाल नोचने लगा PAK फैन; वीडियो वायरल



Source link

शिखर धवन को मिला कोर्ट का साथ, एक्स वाइफ को लौटानी पड़ेगी करोड़ों की रकम; जानें पूरा मामला

शिखर धवन को मिला कोर्ट का साथ, एक्स वाइफ को लौटानी पड़ेगी करोड़ों की रकम; जानें पूरा मामला


भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को पटियाला हाउस की फैमिली कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है. पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश दिया कि उनकी अलग रह रही पत्नी आयशा को ऑस्ट्रेलिया में प्रॉपर्टी बिक्री से मिली करीब 5.72 करोड़ की रकम वापस करनी होगी. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि ऑस्ट्रेलियन फैमिली कोर्ट का प्रॉपर्टी सेटलमेंट आदेश भारतीय कानूनों के तहत लागू नहीं होगा. 

फैमिली कोर्ट के जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के फैमिली लॉ एक्ट, 1975 के तहत दिया गया आदेश हिंदू मैरिज एक्ट और भारत की पब्लिक पॉलिसी के खिलाफ है, इसलिए विदेशी कोर्ट का फैसला भारत में मान्य नहीं माना जा सकता है. 

क्या था पूरा मामला? 

ऑस्ट्रेलियन फैमिली कोर्ट ने धवन को अपनी दो प्रॉपर्टी बेचकर मिली रकम पत्नी को देने का आदेश दिया था. वहां के कानून में पति-पत्नी की सभी संपत्तियों को ‘मैरिटल पूल’ माना जाता है और कोर्ट संपत्ति का बड़ा हिस्सा पत्नी को देने का आदेश दे सकता है, लेकिन दिल्ली कोर्ट ने कहा कि भारत में ऐसा प्रावधान नहीं है और शादी भारतीय कानूनों के तहत हुई थी, इसलिए विदेशी कानून यहां लागू नहीं हो सकते. 

बता दें कि शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी. दोनों की शादी 9 साल तक ही चल सकी. 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई. फिर दो साल बाद यानी 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.  

सोफी शाइन से शिखर धवन ने की है शादी 

शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. वह अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन मं बंध गए. आयरलैंड की रहने वाली सोफी और धवन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. अब शनिवार (21 फरवरी) को धवन और सोफी शाइन की शादी हुई. शिखर धवन और सोफी शाइन बीते करीब 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 2024 में दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई. फिर 2025 में लगभग दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया था. अब 2026 में दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया.



Source link

सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत

सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत


Harry Brook Century: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दूसरी ओर पाक टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कप्तान हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए विजयी शतक लगाया अपनी टीम को अंतिम-4 में पहुंचाया. पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. शाहीन अफरीदी ने मैच में 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी मेहनत बेकार चली गई.

सेमीफाइनल में इंग्लैंड

इंग्लैंड, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है. 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट खो दिया था. पावरप्ले खत्म होने से पहले ही जोस बटलर और जैकब बैथेल भी अपना विकेट खो चुके थे. इंग्लैंड की जीत की उम्मीद तब कम होने लगीं जब टॉम बैन्टन भी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. 

अफरीदी पर भारी ब्रूक

शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी में 4 ओवरों में केवल 30 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन पर हैरी ब्रूक का शतक भारी पड़ा. हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे पहले कप्तान बन गए हैं. ब्रूक ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, लेकिन अगली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. मगर तब तक ब्रूक अपना काम कर चुके थे. जब बड़े-बड़े धुरंधर फेल हो गए, तब कप्तान हैरी ब्रूक ने कमान संभाली.

मोहम्मद नवाज ने 19वें ओवर में 2 विकेट लेकर फिर से इंग्लैंड के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं. मगर 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित की. यह भी बताते चलें कि ये लगातार पांचवीं बार है जब इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. 



Source link

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, इतिहास रच बनाया नया रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, इतिहास रच बनाया नया रिकॉर्ड


2026 टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में फीके रहे पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सुपर-8 के दूसरे मैच में कमाल कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने धमाकेदार गेंदबाजी की. शाहीन ने पावरप्ले में ही अकेले इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया. उन्होंने लगातार 3 ओवर में फेंके और सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके साथ ही शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर

शाहीन अफरीदी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में बेअसर रहे थे. भारत के खिलाफ मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में शाहीन की टीम में वापसी हुई. इस बार शाहीन उम्मीद के मुताबिक खरे उतरे. 

शाहीन अफरीदी ने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को चलता किया. इसके बाद शाहीन ने जोस बटलर और जैकब बेथल को चलता किया. इस तरह शाहीन ने पावरप्ले में ही 3 विकेट चटकाए. शाहीन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही पाकिस्तान ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. शाहीन आज बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में दिखे.

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए शाहीन

इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत शाहीन अफरीदी अब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 102वें मैच में 134 विकेट हो गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हारिस रऊफ के नाम था. हारिस के नाम 94 मैचों में 133 विकेट हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर लेग स्पिनर शादाब खान हैं, जिन्होंने इस मैच में अब तक कोई विकेट नहीं लिया है. शादाब के नाम कुल 123 विकेट हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp