‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश

‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश


2026 टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम भारत की है, इसमें दुनियाभर में किसी को कोई शक नहीं होगा. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को अपने मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं, साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी कुछ हद तक निर्भर रहना होगा. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा है कि इंशाअल्लाह टीम इंडिया में फाइनल में जाएगी. 

इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी- यूसुफ पठान

पूर्व क्रिकेटर और टीएमएसी से सांसद यूसुफ पठान ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “भारतीय टीम को वापसी करना आता है. टीम शानदार वापसी करेगी. हमें उम्मीद है कि भारत चेन्नई में अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगा. जिम्बाब्वे भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारतीय टीम हमेशा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करती है.” वहीं उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय टीम 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में जाएगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी.”

भारत के लिए ऐसे हैं समीकरण 

1- टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. जीत के साथ ही टीम इंडिया को नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना है. ऐसे में जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए. 

2- वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका से हारे, भारत को इसकी भी दुआ करनी होगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका से हार जाती है तो फिर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

3- अगर भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, तीनों 2-2 जीत यानी चार-चार प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 स्टेज फिनिश करते हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. अभी टीम इंडिया अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है. वेस्टइंडीज पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. 



Source link

आज इंग्लैंड से हारते ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? जानें सेमीफाइनल का पूरा गणित

आज इंग्लैंड से हारते ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? जानें सेमीफाइनल का पूरा गणित


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मैच पल्लेकेले में खेला जा रहा है. यह विशेष रूप से पाक टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो उसी पर भारी पड़ता दिखा. जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन का पहला स्पेल पाक बल्लेबाजों पर भारी पड़ा. सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा ने सस्ते में अपना विकेट खो दिया.

यह दोनों ही टीमों का सुपर-8 में दूसरा मैच है. यहां जान लीजिए अगर पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिलती है, तो क्या वह सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगा. यहां समझ लीजिए पाकिस्तान के क्वालीफाई करने का पूरा गणित.

क्या पाकिस्तान हो जाएगा बाहर?

आज इंग्लैंड के खिलाफ हारने पर भी पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होगा. आज हारने पर भी उसकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद कायम रहेगी. आपको बता दें कि पाकिस्तान का अभी एक अंक है, जो उसे न्यूजीलैंड के साथ मैच रद्द होने के बाद मिला था. पाकिस्तान अगले मैच में श्रीलंका को हराकर हरा देता है तो उसके 3 अंक हो जाएंगे. मगर अगले मैच में केवल श्रीलंका पर जीत उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगी.

ऐसे सेमीफाइनल में जाएगा पाकिस्तान

आज पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार मिली तो उसे कामना करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने अगले दोनों मैच हार जाए और अपना अगला मैच श्रीलंका के विरुद्ध जीत जाए. इससे पाकिस्तान के कुल 3 अंक हॉ जाएंगे, जबकि श्रीलंका के 2 और न्यूजीलैंड एक अंक पर सिमट कर रह जाएगा. वहीं इंग्लैंड तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाएगा, वहीं पाकिस्तान 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर फिनिश करेगा.

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए



Source link

कैसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पहुंची ‘वर्ल्ड चैंपियन’ टीम इंडिया?

कैसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पहुंची ‘वर्ल्ड चैंपियन’ टीम इंडिया?


भारतीय क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है. बचे हुए मैचों के आधार पर अटकलें शुरू हो गई हैं कि टीम इंडिया वाले ग्रुप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अंतिम-4 में जगह बनाएंगी. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत के मुकाबले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए बहुत बेहतर स्थिति में दिखाई पड़ रही हैं. मगर टीम इंडिया को इस हाल में पहुंचाया किसने, इनमें से एक नाम बल्लेबाज तिलक वर्मा का भी है.

अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया को इस हाल में पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका अभिषेक शर्मा ही रही है. जब टीम को अच्छी शुरुआत ही नहीं मिलेगी तो बाकी बल्लेबाजों में बड़ा स्कोर बनाने का विश्वास कहां से आएगा. टी20 वर्ल्ड कप की 4 पारियों में केवल 15 रन, जिनमें ‘जीरो’ पर आउट होने की हैट्रिक भी शामिल है. अभिषेक का अच्छी शुरुआत ना दिलाना भी टीम इंडिया के इस स्थिति में आने का एक बड़ा कारण साबित हुआ है.

तिलक वर्मा

ये वही तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल में में 69 रनों की जुझारू पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी. अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका स्ट्राइक रेट करीब 119 का है, पांच पारियों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं, जिनमें एक भी अर्धशतक या शतक नहीं आया है. अभिषेक नहीं चल पा रहे थे तो तिलक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, वो इस भूमिका में भी असफल साबित हुए हैं. इस वर्ल्ड कप में तिलक का औसत सिर्फ 21.40 का रहा है.

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर को चोट से वापस आने के बाद सुपर-8 का पहला मैच खेलने का अवसर मिला. टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उन्हें विश्वास के साथ सुपर-8 जैसे बड़े मैच में मौका दिया होगा, जिसे वो बिल्कुल नहीं भुना पाए. उपकप्तान अक्षर पटेल बाहर बैठे थे, ऐसे में सुंदर नंबर-5 पर बैटिंग करने आए और सिर्फ 11 रन बना सके, वहीं गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए.

यह भी पढ़ें:

अगर पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच बारिश में धुला, तो क्या बाहर हो जाएगा PAK? जानें मैच रद्द होने पर समीकरण



Source link

भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के कोच का बड़ा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए

भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के कोच का बड़ा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए


जिम्बाब्वे ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में दो बड़े उलटफेर किए. पहले इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पटका और फिर श्रीलंका को धूल चटाई. इन दो बड़ी जीत के साथ जिम्बाब्वे की टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची. सुपर-8 में जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. अब जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा. इस मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने बड़ा बयान दिया है. 

जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा कि वह जानते हैं कि भारत आक्रामक रुख अपनाएगा. उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी. बता दें कि वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी. भारत को भी अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 83 रन से हार का सामना करना पड़ा था और सैमन्स को लगता है कि भारतीय टीम उनके खिलाफ शुरू से ही हावी होकर खेलने की कोशिश करेगी. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद जस्टिन सैमन्स ने कहा, “हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा. उनका तरीका भी वैसा ही होगा जैसा कि वेस्टइंडीज ने अपनाया. वे (भारत) कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी. हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं. हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं.”

सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के खिलाफ इस तरह की गलती से बचना होगा. उन्होंने कहा, “हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं. चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और शायद इस लिहाज से वहां हमें थोड़ी ज्यादा आसानी होगी.”



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है इंडिया? आसान भाषा में जानें सभी समीकरण

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है इंडिया? आसान भाषा में जानें सभी समीकरण


भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हर मैच करो या मरो वाला है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत ही काफी नहीं है. सूर्यकुमार यादव एंड टीम का भविष्य अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर हो गया है. नेट रन रेट महत्वपूर्ण रोल निभाएगा, इसलिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार है. चलिए आपको आसान भाषा में समझताते हैं कि क्या होना चाहिए, जिससे भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाए.

टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए. क्योंकि इसके बाद भारत की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ है. जिस लय में वेस्टइंडीज है, उनके खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल करना मुश्किल होगा. सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया था, जिससे भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है.

दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है, जबकि 107 रनों की बड़ी जीत के बाद वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 हो गया है. पूरी संभावना बन रही है कि किन्हीं 2 टीमों के बीच नेट रन रेट का पेच फंसेगा, जिससे तय होगा कि आगे कौन जाएगा और किसका सफर खत्म. अभी तो भारत नेट रेट के मामले में काफी पीछे खड़ी है.

कितनी बड़ी होनी चाहिए भारत की जीत?

अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 220 रन बनाती है तो उन्हें चाहिए कि जिम्बाब्वे को 120 या इससे कम पर रोक दे. 100 या इससे अधिक रनों के अंतर से जीतकर भारत नेट रन रेट के खेल में आगे आ सकता है, भारत को इस मुकाबले में ‘डॉमिनेट’ करना होगा. हालांकि जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराया है, इसलिए ऐसा करना आसान नहीं होगा.

अगर जिम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो भारत को बहुत जल्दी चेज करना होगा. अगर जिम्बाब्वे ने 150 या 160 रन बनाए तो टीम इंडिया को इसे 11 या 12 ओवर से पहले चेज करना होगा. इससे भारत का  नेट रन रेट काफी ऊपर जा सकता है.

उदाहरण से समझिए

अगर जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए. टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 10 से 12 ओवरों में हासिल कर लिया तो नेट रन रेट +4 से +5 तक बढ़ सकता है. वहीं अगर जिम्बाब्वे ने 180 से अधिक रन बनाए तो भारत को चाहिए कि 15 ओवरों से पहले जीत दर्ज करे, इसे भी नेट रन रेट में अच्छा सुधार होगा.

भारत का समीकरण

समीकरण 1: अगर टीम इंडिया जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा दे, तो भारत के 4 पॉइंट्स हो जाएंगे. लेकिन इसके साथ चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हराए, इससे विंडीज टीम के 2 ही पॉइंट्स रहेंगे. ऐसे में भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली 2 टीमें होंगी.

समीकरण 2: अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया, तो भारत को चाहिए कि जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करे. ये जीत 100 रनों से अधिक के अंतर से होनी चाहिए, या जल्दी चेज. फिर वेस्टइंडीज को भी हराए, कोशिश होनी चाहिए कि ये भी बड़ी जीत हो. ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे. जिम्बाब्वे को हराकर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं भारत और वेस्टइंडीज में से अच्छी नेट रन रेट वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी.

लेकिन अगर जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया, तब भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहतर नेट रन रेट वाली टॉप-2 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में खेलेंगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp