Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी

Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी


Ellyse Perry सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. रविवार को महिला टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण (Women’s T20 World Cup 2026) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आसानी से शिकस्त दी. पेरी वर्ल्ड में पहली क्रिकेटर हैं जिन्होंने 9 आईसीसी टूर्नामेंट्स जीते हैं.

लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मेलिनेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लूसी हैमिल्टन ने दूसरे ही ओवर में एमी जोन्स के रूप में बड़ा विकेट लिया. इसके बाद सदरलैंड ने डेनिएल वैट (8) के रूप में दूसरे ओपनर को भी सस्ते में आउट किया. इंग्लैंड की कप्तानी नताली सिवर ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट से 100 से थोड़ा ही ऊपर था. उन्होंने 53 गेंदों में 58 रन बनाए.

अंत में फ्रेया कैम्प ने 28 गेंदों में 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर इंग्लैंड को 150 तक पहुंचाया. किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड को 1-1 विकेट मिला. Ellyse Perry ने गेंदबाजी नहीं की.

यह भी पढ़ें- T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट

बेथ मूनी ने खेली मैच जिताऊ पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई थी, दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया वोल (9) आउट हो गईं थी. उन्हें लॉरेन बेल ने आउट किया. इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की कर दी थी. मूनी ने 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 64 और लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए, वह अपने अर्धशतक से चूक गईं. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें- महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार

एलिसे पेरी ने 12 गेंदों में नाबाद 13. ऑस्ट्रेलिया ने 17 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पेरी 9 ICC टूर्नामेंट जीतने वाली पहली क्रिकेटर बन गईं. बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट का खिताब मिला.



Source link

Women’s T20 World Cup: श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट

Women’s T20 World Cup: श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट


आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो गया है और नतीजा एक बार फिर वही रहा है, जो पिछले कई वर्षों से देखने को मिलता आया है. ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल में इंग्लैंड को उपविजेता से संतोष करना पड़ा है, जबकि भारतीय टीम इस बार भी खाली हाथ रही है. हालांकि टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी सकारात्मक बात 21 वर्षीय स्पिनर श्री चरणी का प्रदर्शन रहा है, जिन्होंने सबसे ज्यादा 14 विकेट हासिल किए हैं.

रविवार 5 जुलाई को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कुल 7 विकेट गिरे हैं और कोई भी गेंदबाज एक से ज्यादा विकेट नहीं ले सका है. इसी वजह से श्री चरणी पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी रही हैं.

डेब्यू वर्ल्ड कप में ही रचा नया कीर्तिमान

21 साल की भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेले हैं और इतनी ही पारियों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 8.35 की शानदार औसत और 8.57 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से ये सफलता हासिल की है. वहीं पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 5.85 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 117 रन खर्च किए हैं.

यह भी पढ़ें- T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट

अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचती, तो श्री चरणी के पास महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होता. फिलहाल यह रिकॉर्ड 2024 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की एमेली कर्र के नाम है, जिन्होंने 15 विकेट लिए थे. हालांकि श्री चरणी की उपलब्धि इसलिए और खास रही है क्योंकि यह उनका पहला ही टी20 वर्ल्ड कप रहा है. इसी के साथ डेब्यू महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब श्री चरणी के नाम दर्ज हो गया है.

यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल

बाकी गेंदबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन?

सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मॉलिन्यू और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना रही हैं. दोनों ने टूर्नामेंट में 11-11 विकेट लिए हैं. खास बात यह रही है कि दोनों एक महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली कप्तान भी बन गई हैं. फाइनल में एक विकेट हासिल कर मॉलिन्यू ने फातिमा सना की बराबरी की है. वहीं तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने संयुक्त रूप से 10-10 विकेट लिए हैं.



Source link

T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया

T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया


महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. साथ ही फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है.

किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी?

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी ने सभी टीमों और खिलाड़ियों को इनामी राशि दी है. चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबसे ज्यादा 19.42 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं फाइनल में हारने वाली इंग्लैंड की टीम को 9.71 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को 5.60-5.60 करोड़ रुपये मिले हैं. पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया की स्टार ओपनर बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है.

ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को कितनी रकम मिली?

फाइनल तक नहीं पहुंचने वाली टीमों के लिए भी आईसीसी ने प्राइज मनी तय की थी. ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों के लिए न्यूनतम इनामी राशि निर्धारित की गई थी. इसके तहत नॉकआउट में जगह नहीं बना सकने वाली कुल 8 टीमों में से हर टीम को 247500 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.05 करोड़ रुपये मिलने तय थे. शुरुआती दौर में ही बाहर होने वाली टीमों में भारत का नाम भी शामिल रहा है, जिसे ग्रुप स्टेज में खराब प्रदर्शन के कारण इसी तय राशि से संतोष करना पड़ा है.

फाइनल में इंग्लैंड की शुरुआत नहीं रही अच्छी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम की दोनों ओपनर एमी जोन्स 6 रन और डैनी व्याट-हॉज 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गई हैं, जिससे इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई है. इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन की पारी खेली है, जबकि फ्रेया केम्प ने 44 रन का अहम योगदान दिया है. इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिया है.

यह भी पढ़ें- महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार

मूनी और लिचफील्ड ने पलट दिया मैच

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को जॉर्जिया वोल 9 रन बनाकर आउट होने के रूप में पहला झटका लगा है. इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 100 रन की अहम साझेदारी की है. बेथ मूनी ने 64 रन की शानदार पारी खेली है, जबकि फोएबे लिचफील्ड 48 रन बनाकर अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गई हैं. दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 13वें ओवर तक 2 विकेट पर 117 रन बना लिए थे, जिससे टीम की जीत लगभग तय हो गई थी. इसके बाद कंगारू टीम ने आसानी से मुकाबला जीतकर सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

यह भी पढ़ें- Neymar Retirement: ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास, तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल



Source link

महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुप

महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुप


Rovman Powell, Major League Cricket 2026: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के 18वें मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने रोवमैन पॉवेल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टेक्सस सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. एक वक्त यह रन चेज बेहद मुश्किल दिखाई दे रही थी, लेकिन पॉवेल की विस्फोटक पारी ने कुछ ही ओवरों में मुकाबले का पूरा पासा पलट दिया है. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है. इस पारी के दौरान पॉवेल के बल्ले से चौकों और छक्कों की जमकर बरसात देखने को मिली है.

जब जीत मुश्किल लग रही थी, तब क्रीज पर आए पॉवेल

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. टीम ने 11वें ओवर तक सिर्फ 63 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं. उस समय जीत के लिए उसे आखिरी 56 गेंदों में 115 रन बनाने थे और मुकाबला लगभग टेक्सस सुपर किंग्स की पकड़ में नजर आ रहा था. ऐसे मुश्किल हालात में कैरेबियाई बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

क्रीज पर आते ही पॉवेल ने टेक्सस सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया है. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया है. खासकर स्लोअर गेंदों पर उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाए और गेंद को लगातार स्टैंड्स तक पहुंचाया है. पॉवेल ने 27 गेंदों में 270.37 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए हैं. उनकी पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया है. इसके अलावा एडम मिल्ने के एक ओवर में 2 छक्के और 3 चौके जड़े हैं. वहीं, कोलिन मुनरो के साथ उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में 107 रन की मैच जिताऊ साझेदारी भी की है.

यह भी पढ़ें- Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा

पूरी तरह पलट दिया मुकाबला

जब रोवमैन पॉवेल आउट होकर पवेलियन लौटे, तब लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को जीत के लिए 15 गेंदों में सिर्फ 8 रन चाहिए थे. टीम ने यह लक्ष्य 8 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया है. इस जीत के साथ नाइट राइडर्स ने लगातार तीन हार का सिलसिला भी खत्म किया है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी मजबूत बनाए रखा है.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd T20 Weather: कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट



Source link

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल


Indian 5 Highest T20I Totals: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहले मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत अपने नाम की. दोनों ही मैचों में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए लगभग एक जैसा टोटल बनाया. 

सीरीज ओपनर में मेन इन ब्लू ने पहले बैटिंग करते हुए 189/7 रन बोर्ड पर लगाए थे. दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 190/7 रन बोर्ड पर टांगे थे. अब 07 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड कायम कर सकती है. दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ, जिसमें वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे टी20 अगर वैभव का बल्ला चलता है, तो टीम इंडिया फॉर्मेट का अपना सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा सकती है.

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े टोटल 

  • 297/6 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 283/1 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
  • 271/5 बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
  • 260/5 बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 256/4 बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026

टीम इंडिया को अपना सबसे बड़ टोटल बनाने के लिए लगभग 300 रन का आंकड़ा छूना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया तीसरे टी20 में सबसे बड़ा टोटल बना सकती है या नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को बड़े टोटल की जरूरत 

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैच जीतने के लिए बड़े टोटल बनाने होंगे. अगर श्रेयस ब्रिगेड पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरती है, तो उन्हें बोर्ड पर कम से कम 220 से 240 के बीच टोटल बनाना होगा. 

दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए थे. चेज करते हुए इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी. इस आंकड़े को देखते हुए टीम इंडिया को बड़े टोटल बनाने की जरूरत होगी. अब देखना दिलचस्प होगा भारतीय टीम अगले यानी तीसरे टी20 में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: देर रात तक जागना पड़ेगा… भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच



Source link

FIFA World Cup 2026: How Norway overpowered Brazil and Haaland changed the game

FIFA World Cup 2026: How Norway overpowered Brazil and Haaland changed the game


The night belonged to Norway, though, and to a team that played with control and belief against one of football’s biggest names. It was another statement performance from Haaland on the world stage.

Image Credit: Norway’s Erling Haaland scores their second goal. (Photo: Reuters via ANI)



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp