टॉप करके भी 2 टीम बाहर, हारने वाली टीम खेलेगी फाइनल, सुपर-8 के नियम पर क्यों मचा बवाल?

टॉप करके भी 2 टीम बाहर, हारने वाली टीम खेलेगी फाइनल, सुपर-8 के नियम पर क्यों मचा बवाल?


T20 World Cup 2026 Super 8 Format Explained: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 फॉर्मेट, इसमें आखिर ऐसा क्या है जिसपर खूब बवाल मचा हुआ है. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 12 टीम बाहर हो चुकी हैं. नियमानुसार सभी टीम अपने-अपने ग्रुप के टॉप-2 में रहने के बाद ही तो सुपर-8 में पहुंची हैं. फिर भी ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि हारने वाली 2 टीमों को ट्रॉफी जीतने का मौका मिलेगा, जबकि टॉप पर रहने वाली 2 टीमों को फाइनल खेलना ही नसीब नहीं होगा.

जीतने वाली टीम नहीं खेलेंगी फाइनल

दरअसल सुपर-8 फॉर्मेट में इस बार टीमों की प्री-सीडिंग कर दी गई थी. इसका मतलब पहले से तय था कि कौन से ग्रुप में पहले 2 स्थानों पर रहने वाली टीम सुपर-8 कहां प्लेस की जाएंगी और उनका किन-किन टीमों से सामना होगा. यहां तक इस प्री-सीडिंग सिस्टम में कोई बुराई नजर नहीं आती.

दिक्कत तब उत्पन्न हुई, जब ग्रुप स्टेज में टॉप करने वाली प्रत्येक टीम को सुपर-8 के ग्रुप 1 और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को ग्रुप 2 में रखा गया. उदाहरण लेकर समझें तो भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया था. वहीं न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका अपने-अपने ग्रुप में कम से कम एक मैच हारकर आ रही हैं.

टॉप करके भी 2 टीम बाहर

अब समस्या यह है भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप स्टेज में अजेय रहीं. चूंकि सुपर-8 में उन्हें एक ही ग्रुप में डाल दिया गया है, इसलिए टॉप करने के बावजूद इनमें से दो टीम सेमीफाइनल में नहीं जा पाएंगी. इसे कहीं ना कहीं नाइंसाफी माना जा रहा है, क्योंकि इनमें से 2 टीमों को अपना ग्रुप टॉप करने के बावजूद कोई एडवांटेज नहीं मिलेगा.

हारने वाली टीम खेलेगी फाइनल

अब हारने वाली टीम के फाइनल खेलने का गणित यह है कि अपने-अपने ग्रुप में कम से कम एक मैच हारकर आ रही सभी टीमों को ग्रुप 2 में रखा गया है. ये पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड हैं. जहां भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में से 2 टॉप करने वाली टीम फाइनल नहीं खेल पाएंगी. वहीं अपने-अपने ग्रुप में हारकर आ रहीं पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड में से 2 टीमों को फाइनल खेलने का मौका मिल जाएगा. इसी वजह से फैंस ने इस तरह के फॉर्मेट पर खूब भड़ास निकाली है.



Source link

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज; सभी कंगारू दिग्गज फ्लॉप

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज; सभी कंगारू दिग्गज फ्लॉप


India Women vs Australia Women Highlights: भारत ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है. एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी.

तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 82 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उनके अलावा जेमिमा रोड्रीग्स ने भी 59 रनों का योगदान देकर टीम इंडिया को 176 के स्कोर तक पहुंचाया. 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फ्लॉप

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी में फ्लॉप रही. एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट, वहीं सोफी मॉलीन्यू और किम गार्थ ने एक-एक विकेट जरूर लिया लेकिन कंगारू टीम का एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं रहा, जो टीम इंडिया के रन-रेट पर लगाम कसने में सफल रहा हो.

जब 177 रनों के लक्ष्य को चेज करने की बारी आई, दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी तीसरे ही ओवर में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं. देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 32 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे. एलिस पेरी ने भी ऑस्ट्रेलियाई खेमे को निराश किया, क्योंकि वो महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. एशले गार्डनर ने जरूर 57 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुए. 

भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन टी20 मैचों की सीरीज 15 फरवरी से शुरू हुई थी. सिडनी में खेले गए पहले मैच में भारत ने DLS पद्धति से 21 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में को एक-एक की बराबरी पर ला खड़ा किया. वहीं अब एडिलेड में टीम इंडिया ने अपना परचम लहराया है और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया.



Source link

सुपर-8 के मैचों में बारिश हुई तो क्या नियम लगेगा? रिजर्व डे है या नहीं? जानें

सुपर-8 के मैचों में बारिश हुई तो क्या नियम लगेगा? रिजर्व डे है या नहीं? जानें


T20 World Cup 2026 Super-8 Reserve Day Rule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अगले चरण यानी सुपर-8 की तरफ बढ़ चला है. सुपर-8 के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है. लीग चरण की तरह सुपर-8 के मैच भी भारत और श्रीलंका दोनों जगह खेले जाएंगे. भारत में खेले गए लीग स्टेज के मैचों में बारिश का कोई प्रकोप देखने को नहीं मिला, लेकिन श्रीलंका में बारिश के कारण मैच रद्द हुए हैं. 

ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या अगर सुपर-8 का कोई मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो उसके लिए रिजर्व डे होगा? बता दें कि लीग स्टेज में रिजर्व डे का कोई प्रावधान नहीं रखा गया था.

सुपर-8 में रिजर्व डे का नियम?

जैसे लीग स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था, वैसे ही सुपर-8 के मुकाबलों के लिए भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है. आईसीसी के नियम के मुताबिक, टी20 मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे. अगर मुकाबले में 5-5 ओवर भी नहीं हो पाते हैं, तो मुकाबला रद्द हो जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिए जाएंगे. 

सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान न्यूजीलैंड के बीच 

सुपर-8 चरण की शुरुआत 21 फरवरी, शनिवार से हो रही है. इस चरण का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. 

सुपर-8 में सभी टीमें खेलेंगी 3-3 मैच    

गौरतलब है कि सुपर-8 के लिए टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. दोनों ही ग्रुप में 4-4 टीमें हैं. ग्रुप की हर एक टीम बाकी की तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. इस तरह सुपर-8 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलकर सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाएंगी. दोनों ही ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इस तरह टूर्नामेंट आगे बढ़ता चला जाएगा. 



Source link

सुपर-8 में भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, पिच रिपोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग तक फुल डिटेल्स

सुपर-8 में भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, पिच रिपोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग तक फुल डिटेल्स


Pakistan vs New Zealand Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला आज यानी 21 फरवरी (शनिवार) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए दोनों ही टीमें जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी. तो आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स क्या हैं. 

पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट के लीग चरण में आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ज्यादा कारगर दिखाई दी है. इस मैदान पर तेजी से रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. गेंद थोड़ा रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होती है. वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन अब तक हुए मुकाबलों में स्पिनर ज्यादा कारगर दिखे हैं. 

मैदान पर अब तक 64 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 27 मैच, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 36 में जीत दर्ज की है. मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है. लिहाजा, यहां टीमें पहली पारी में 170 तक बोर्ड पर लगाकर जीत की तरफ देख सकती हैं. 

मुकाबला कहां देखें लाइव?

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के सुपर-8 के मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. 

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड T20I हेड टू हेड 

अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत दर्ज की है, जबकि बाकी के 23 मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 की जंग में कौन सी टीम किस पर हावी पड़ती है. 

मुकाबले के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक. 

मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी. 



Source link

IND-SA मैच से पहले चोटिल हुआ भारतीय गेंदबाज, अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर लगी गेंद

IND-SA मैच से पहले चोटिल हुआ भारतीय गेंदबाज, अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर लगी गेंद


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया का पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ है. एडन मार्क्रम एंड टीम ने भी लीग स्टेज के सभी मैच जीते थे. पिछले संस्करण की दोनों फाइनलिस्ट के बीच होने वाला मुकाबला टक्कर का होगा, लेकिन उससे पहले भारतीय खेमे से एक चिंतित करने वाली खबर आई. अभ्यास के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या के एक तेज शॉट से सिराज चोटिल हुए.

मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे. हालांकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह टीम में लौटे और सिराज को बाहर बैठना पड़ा. अभी टीम इंडिया अहमदाबाद में है, जहां (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच होगा. शुक्रवार शाम को अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट से मोहम्मद सिराज के बांए पैर के घुटने में चोट लग गई. इसके बाद वह लंगड़ाते हुए अभ्यास छोड़कर चले गए.

सुपर-8 में होगी उपकप्तान की वापसी?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव संभव है. लीग स्टेज के आखिरी मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर बैठाया गया था, उनकी जगह वाशिंगटन सुपर को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. माना जा रहा है कि सुपर-8 में अक्षर की वापसी हो सकती है, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मोर्कल ने वरुण चक्रवर्ती के रोल की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि वरुण ने अभी तक वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, इससे पहले भी वह टीम के लिए महत्वपूर्ण रोल निभाते आए हैं. कोच ने कहा कि वह टीम में विकेट लेने वाले महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं.

संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.



Source link

Watch: पाकिस्तान के कोच ने भी की बाबर आजम की बेइज्जती? कम स्ट्राइक रेट पर यूं लिए मजे

Watch: पाकिस्तान के कोच ने भी की बाबर आजम की बेइज्जती? कम स्ट्राइक रेट पर यूं लिए मजे


पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला आज सुपर-8 में न्यूजीलैंड के साथ है. टीम ने ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच जीते थे, हालांकि इनमें कई बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठे. शाहीन शाह अफरीदी को तो चौथे मैच की प्लेइंग 11 से ही बाहर कर दिया गया, जबकि नामीबिया के खिलाफ हुए उस मैच में बाबर आजम को पांचवें नंबर तक बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया. अब बाबर की बल्लेबाजी क्रम को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने जो कुछ कहा, उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार ने पाकिस्तान के हेड कोच से पूछा कि ‘बाबर आजम को चौथे नंबर पर क्यों खिलाया जा रहा है? वह पहले पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते थे, बीबीएल और अन्य लीग में भी वह ओपन करते हैं तो आप उनके क्रम को नीचे क्यों कर रहे हो?’

बाबर आजम की स्ट्राइक रेट समस्या- कोच

माइक हेसन ने इसके जवाब में कहा, “ये टीम की रेक्विरेमेंट के कारण है. बाबर आजम इससे परिचित हैं. उनका स्ट्राइक रेट पॉवरप्ले में 100 से भी कम है, बाबर भी इसे जानते हैं. हमें उनसे इस तरह का प्रदर्शन नहीं चाहिए. वह मिडिल आर्डर में अच्छा खेलता है, जैसे हमने यूएसए के खिलाफ देखा. एक बार वह क्रीज पर जम जाए तो अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ा सकता है.”

इससे साफ है कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट बाबर आजम की कम स्ट्राइक रेट को लेकर चिंतित है, उनका बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाने की वजह भी यही है. हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि सईम अयूब की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम से ओपन करवाना चाहिए. अफरीदी ने एक चैनल पर कहा, “अगर आप पाकिस्तान से ही सोचकर गए थे कि बाबर चौथे नंबर पर खेलेगा, तो इसका मतलब आप पाकिस्तान से ही हारकर गए थे.”





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp