ICC Womens T20 World Cup 2026: Ellyse Perry, Smriti Mandhana among player of the tournament nominees

ICC Womens T20 World Cup 2026: Ellyse Perry, Smriti Mandhana among player of the tournament nominees


Australia’s Ellyse Perry, England opener Danni Wyatt-Hodge, India’s Smriti Mandhana, and South Africa all-rounder Marizanne Kapp have been shortlisted for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 Player of the Tournament award after standout campaigns across the competition. 

The four nominees have been instrumental in their respective teams’ fortunes, with finalists Australia and England accounting for two of the contenders, while Mandhana and Kapp earned recognition despite their sides falling short of the title clash.

Perry has enjoyed another stellar ICC event, scoring 185 runs at an average of 46.25 and claiming four wickets at 7.50. The veteran all-rounder collected three Player of the Match awards during Australia’s unbeaten march to the final, beginning with an all-round display against Bangladesh, where she picked up two wickets before finishing unbeaten on 19.

The 35-year-old followed that with successive half-centuries against Pakistan and India, helping Australia maintain a perfect record and secure a place in Sunday’s final.

Danni Wyatt-Hodge (England)

England’s Danni Wyatt-Hodge heads into the final as the tournament’s leading run-scorer, amassing 294 runs at an impressive average of 73.5. Her campaign began spectacularly with a century against Sri Lanka in the opening match before she added two more half-centuries to power England into the title decider.

Wyatt-Hodge has also provided consistently brisk starts for the hosts, striking at 152.33 throughout the tournament.

India’s Smriti Mandhana is the lone nominee from a side that failed to reach the semi-finals. The left-handed opener scored 205 runs at an average of 41, including back-to-back fifties against Pakistan and the Netherlands to launch India’s campaign in style.

Mandhana also contributed a fluent 38 against Australia in a must-win final group-stage fixture, though India eventually fell short of securing a semi-final berth.

Marizanne Kapp (South Africa) 

Completing the shortlist is South Africa’s Marizanne Kapp, whose all-round contributions once again proved invaluable for the Proteas. Kapp scored 124 runs at 31 and claimed eight wickets at an average of 14.37 during South Africa’s run to the semi-finals.

Her defining performance came against India, where she claimed two wickets before steering South Africa’s chase with an unbeaten 81 to keep her side’s knockout hopes alive. The experienced all-rounder also showcased remarkable consistency with the ball, taking at least one wicket in every match except South Africa’s group-stage fixture against the Netherlands.

The winner of the Player of the Tournament award will be announced following Sunday’s Women’s T20 World Cup final between England and Australia at Lord’s.

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी गलती

श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी गलती


श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बीते शनिवार (04 जुलाई) मेनचेस्टर में खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत के जरिए दिए गए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एकतरफा जीत हासिल की. इस हार के साथ श्रेयस एक बार फिर फिसड्डी कप्तान साबित हुए. 

अय्यर ने भारत के टी20 कप्तान के रूप में पहली सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली. इस सीरीज में मेन इन ब्लू को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था कि टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ किसी सीरीज में या फिर किसी भी मैच में हार का सामना किया था. वहीं कप्तान के रूप में अय्यर के पिछले 10 मैचों पर नजर डालें तो वह पूरी तरह ही फ्लॉप रहे हैं, क्योंकि उनकी टीम ने 10 में से सिर्फ 1 ही मैच जीता था. 

श्रेयस अय्यर के पिछले 10 मैचों का रिकॉर्ड (बतौर कप्तान)

अय्यर कप्तान के रूप में भारत के लिए चार टी20 खेल चुके हैं, जिसमें एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा (इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20) रहा. बाकी के तीन टी20 (आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच) में हार का सामना किया. ये हो गए 3 मैच, जिसमें श्रेयस की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हार मिली. 

अब जरा इससे पहले चलते हैं. श्रेयस इससे पहले IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते नजर आए थे. सीजन के पिछले 7 लीग मैचों में उनकी टीम ने सिर्फ 1 मैच जीता था और बाकी 6 में हार का सामना किया था. 

इस तरह आईपीएल के 7 मैच और टीम इंडिया के लिए 3 मैच (रद्द वाला हटाकर) मिलाकर अय्यर ने पिछले 10 मैचों में कप्तान के रूप में सिर्फ 1 मुकाबले में ही जीत हासिल की है. 

अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अगला यानी तीसरा टी20 मंगलवार (07 जुलाई) को खेलना है. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में भारतीय टीम कैसा परफॉर्म करती है. 

 

यह भी पढ़ें: PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित



Source link

PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज की टीम घोषित

PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज की टीम घोषित


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है. पीसीबी ने 2023 में बाबर आजम से कप्तानी लेकर शान मसूद को सौंपी थी, लेकिन मसूद के नेतृत्व में पाक टीम लगाकार खराब प्रदर्शन कर रही थी. अब एक बार फिर बोर्ड ने बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बना दिया है. पीसीबी ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान किया है. स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम से बाहर कर दिए गए हैं. वहीं हसन अली और नोमान अली को भी इन दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. 

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उसे 12 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. हाल ही में पाक टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी पाक टीम का सूपड़ा साफ हुआ था. 

पीसीबी ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है. हालांकि, इंग्लैंड दौरे के लिए सऊद शकील को 17वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है. मगर शकील को टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. सिलेक्टर्स ने टीम में चार युवा खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया है. यह चार खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद गाजी गोरी हैं.

पाकिस्तान की टीम पहले वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी. वेस्टइंडीज में पाक टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी. इस सीरीज का पहला टेस्ट 25 से 29 जुलाई तक खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन में होगा. इसके बाद पाक टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी. यह तीन टेस्ट मुकाबले 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच लीड्स, लॉर्ड्स और बर्मिंघम में खेले जाएंगे.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम- बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह (फिटनेस टेस्ट पास करने पर सऊद शकील इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का हिस्सा होंगे)

यह भी पढ़ें-

39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया



Source link

अक्षर पटेल से पहले भारत के 3 गेंदबाज ले चुके हैं 100 विकेट; देखें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल

अक्षर पटेल से पहले भारत के 3 गेंदबाज ले चुके हैं 100 विकेट; देखें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल


अक्षर पटेल शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सबसे किफायती गेंदबाज रहे, उन्होंने जैकब बेथेल का विकेट लेकर इतिहास भी रचा. वह भारत के पहले स्पिनर हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए हैं. बता दें कि उनसे पहले टीम इंडिया के 3 गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं. जानिए टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, किसने कितने विकेट लिए हैं.

अर्शदीप सिंह (134)

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. उन्होंने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन तीसरे ओवर में 27 रन लुटाकर महंगे भी साबित हुए. अर्शदीप ने 86 टी20 मैचों में 134 विकेट लिए हैं, वह एक बार फाइव विकेट हॉल भी कर चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह (121)

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 95 मैच खेले हैं और 121 विकेट लिए हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह वनडे सीरीज में खेलेंगे.

हार्दिक पांड्या (114)

भारतीय ऑलराउंडर ने भी ये आंकड़ा पार किया है, जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. पांड्या ने 138 टी20 मैचों में 114 विकेट लिए हैं. पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं

अक्षर पटेल (100)

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज और पहले स्पिनर हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में खेले 98 मैचों में 100 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘पहले हार नहीं रहे थे अब जीत नहीं…’, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

युजवेंद्र चहल

लिस्ट में पांचवें नंबर पर स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. हालांकि वह टीम से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. इसलिए संभावना कम है कि वो अपने 100 T20I विकेट पूरे कर पाए.



Source link

‘पहले हार नहीं रहे थे अब…’, अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

‘पहले हार नहीं रहे थे अब…’, अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान


श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम के साथ अभी तक कुछ अच्छा नहीं हुआ, 4 मैचों के बाद भी टीम अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है. अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए, जिन्हें शुरूआती 4 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हार के कारणों पर बात करते हुए कहा कि टी20 वर्ल्ड कप और इससे पहले भारतीय टीम हार नहीं रही थी और अब जीत नहीं रही. उनके अनुसार भारत 16वें और 17वें ओवर में पिछड़ी, जब 39 रन गए.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार के कारणों पर बात करते हुए उन 2 ओवरों को जिम्मेदार बताया, जिसमें कुल 56 रन गए. अर्शदीप सिंह ने बेशक पहले ओवर में 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, लेकिन अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने 27 रन लुटाए. शुरूआती झटकों के बाद हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. इसके बाद जब 24 गेंदों में 49 रन चाहिए थे, रवि बिश्नोई ने 17 ओवरों में 29 रन लुटाए और मैच उनकी झोली में डाल दिया.

2 ओवर में 56 रन

आकाश चोपड़ा ने कहा, “2 ओवरों में 56 रन, मैच तो वहीं खत्म हो जाता है न फिर क्योंकि आपके पास 225 रन नहीं है डिफेंड करने के लिए, जितने हैं उतने हो रहे हैं. एक समय जब 58 रन चाहिए थे, भारत ने मैच पकड़ लिया था लेकिन उसके बाद जैकब बेथेल, रवि बिश्नोई का वो ओवर और मैच खत्म.”

यह भी पढ़ें- डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं

उन्होंने आगे कहा, “टी20 वर्ल्ड कप तक और उससे भी पहले हम एक भी मैच नहीं हार रहे थे और अब एक भी मैच जीत नहीं रहे. लगातार 3 मैच हार चुके हैं, अभी भी वर्ल्ड कप के बाद हम अपनी पहली जीत की तलाश में है.”

यह भी पढ़ें- 39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 7 जुलाई को है. अगर भारत वो मैच हार गया तो फिर श्रेयस अय्यर एंड टीम की सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी. फिर अन्य 2 मैच जीतकर टीम इंडिया सिर्फ सीरीज ही ड्रा कर पाएगी.



Source link

Parthiv Patel backs Vaibhav Sooryavanshi after historic India debut, says The Sky is the limit

Parthiv Patel backs Vaibhav Sooryavanshi after historic India debut, says The Sky is the limit


Former India wicketkeeper-batter Parthiv Patel backed 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi after his historic India debut, saying the youngster has the talent and temperament to enjoy a long international career. Patel insisted he was not concerned by Sooryavanshi’s 14-run debut knock, adding, “The sky is the limit” for the teenage sensation.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp