श्रीलंका में नहीं हो रही है बारिश, जानें IND vs PAK मैच के समय कैसा रहेगा मौसम?

श्रीलंका में नहीं हो रही है बारिश, जानें IND vs PAK मैच के समय कैसा रहेगा मौसम?


भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यहां आज बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन अच्छी बात ये हैं कि दोपहर 2 बजे तक यहां तेज बारिश नहीं हुई है, हालांकि सुबह थोड़ी देर बूंदा बांदी जरूर हुई थी. मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ घंटे बचे हैं, इससे पहले मौसम रिपोर्ट पूरी तरह बदल गई है. जानिए मैच के समय, यानी 7 बजे और उसके बाद मौसम के कैसे रहने के आसार है.

कोलंबो में दोपहर 2 बजे तक तेज बारिश नहीं हुई है. हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बीच-बीच में धूप भी आ रही है. मैच से पहले बारिश के आसार अधिक है, इस वजह से टॉस (6:30) में देर हो सकती है लेकिन मैच समय (7) और उसके बाद बारिश के आसार कम है. जबकि पहले इस समय बारिश की संभावना 60 प्रतिशत से भी अधिक दिखाई जा रही थी.

अभी कोलंबो में नहीं हो रही बारिश

एएनआई द्वारा आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि दर्शक स्टेडियम आने लगे हैं. बता दें कि स्टेडियम के गेट 4 से 5 घंटे पहले ही खोल दिए गए हैं, ताकि मैच के समय भीड़ न हो.

भारत बनाम पाकिस्तान टॉस के समय कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूयावेदर के अनुसार कोलंबो में शाम 5 बजे बारिश हो सकती है, इसकी संभावना 63 प्रतिशत तक है. 6 बजे के समय बारिश की संभावना 50 प्रतिशत है, मतलब टॉस में देरी हो सकती है.

7 बजे कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

कोलंबो में 7 बजे बारिश की संभावना सिर्फ 8 प्रतिशत है, इसके बाद भी बारिश के आसार रहेंगे लेकिन इसकी संभावना कम ही है. वहीं आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, इसलिए अगर मैच से पहले या बीच में बारिश हुई तो इसके रुकने के बाद सपोर्ट स्टाफ जल्दी ही ग्राउंड को मैच के लिए तैयार भी कर पाएंगे.





Source link

देशभर में भारत की जीत के लिए पूजा और प्रार्थना, आज टी20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan मैच

देशभर में भारत की जीत के लिए पूजा और प्रार्थना, आज टी20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan मैच


टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की प्रार्थना के लिए देशभर में हवन और पूजाएं हो रही है. उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत हर प्रदेश में फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. गोरखपुर के शिव मंदिर में आई एक भक्त ने कहा, “आज हमने महादेव से भारत कि जीत की कामना की.” उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी एक खास पूजा की गई, इस दौरान फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए खड़े दिखे.

झारखंड में स्थित देवघर में आए एक शख्स ने कह, “मैंने महादेव से प्रार्थना करी है कि भारत 200 का स्कोर बनाए, पाकिस्तान के पूरे 10 विकेट ले लें और पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दे.” एक अन्य फैन ने कहा, “आज शिवरात्रि भी है और भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी है, इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. मैंने महादेव से प्रार्थना की है कि शाहीन अफरीदी का पत्ता काट दे और टीम इंडिया को विजयी बनाए.”

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग प्रदेशों के प्रसिद्ध मंदिरों में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की थी. बिहार में भी लोगों ने हवन करके जीत की कामना की. उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों ने खास पूजा कर टीम की जीत के लिए प्रार्थना की.

कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज (15 फरवरी) शाम को 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.





Source link

अभिषेक-बाबर से उस्मान तारिक-बुमराह तक, IND vs PAK मैच में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

अभिषेक-बाबर से उस्मान तारिक-बुमराह तक, IND vs PAK मैच में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर


भारत बनाम पाकिस्तान मैच में उस्मान तारिक पर सभी की नजरें टिकी होंगी, जिनके भरोसे पाक टीम और उनके समर्थक दावा कर रहे हैं कि आज उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाएगी. आज अभिषेक शर्मा की वापसी होगी, जो तबीयत खराब होने की वजह से पिछले मैच में नहीं खेले थे. हार्दिक पांड्या से उम्मीदें हैं कि वह उस्मान की गेंदों पर खूब रन बनाएंगे. जानिए वो 7 प्लेयर्स कौन से हैं, जिन पर आज सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

1. अभिषेक शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ‘गोल्डन डक’ हुए थे, जबकि विरोधी टीम यूएसए थी. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक के पेट इन्फेक्शन की खबर आई, वह दूसरे मैच में नहीं खेले. हालांकि सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कंफर्म किया कि अभिषेक आज पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. ऐसे में सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी, क्योंकि वह पहली गेंद से प्रहार करने के लिए जाने जाते हैं.

2. उस्मान तारिक

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे ज्यादा चर्चा उस्मान तारिक की हो रही है. इसके पीछे वजह उनके अनोखे एक्शन और गेंद रिलीज से पहले थोड़ा रुकना है. मैच से पहले भारत ने उस्मान की गेंदों की नकल करते हुए अभ्यास किया, इससे साफ है कि भारतीय खेमे में भी उनकी गेंदबाजी को लेकर कई सवाल है. तारिक के लिए भी आज असली परीक्षा होगी. जिस तरह पाक टीम उनके भरोसे हैं, उससे साफ है कि उन पर भी बहुत दबाव होगा.

3. हार्दिक पांड्या

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को देखते हुए माना जा रहा है कि आज दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या को निभानी पड़ सकती है, जिन्होंने दिल्ली में पारी का पहला ओवर किया था. न सिर्फ गेंद बल्कि बल्लेबाजी में भी उनसे उम्मीदें होंगी. दरअसल हार्दिक के खेलने का स्टाइल ऐसा है कि वह उस्मान तारिक की गेंदों पर प्रहार कर सकते हैं. तारिक गेंद रिलीज से पहले रुकते हैं, जबकि हार्दिक थोड़ा लेट खेलते हैं बहुत कम ही आगे बढ़कर खेलते हैं.

4. बाबर आजम

पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम हैं, जो पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. हालांकि यूएसए के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों में 46 रन बनाए, लेकिन इससे पहले उनके बल्ले से रन भी नहीं आ रहे थे. अगर रन बना भी रहे थे तो स्ट्राइक रेट बहुत कम था. बाबर पर मिडिल में पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी, लेकिन भारतीय स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल उनके लिए चुनौती पेश करेंगे.

5. वरुण चक्रवर्ती

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में सिर्फ 2 ओवरों में 3 विकेट चटकाए थे. उनकी गेंदों को पढ़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है, जबकि आज पिच भी स्पिनर्स के लिए मददगार रहेगी. ऐसे में वरुण आज भारत के स्टार साबित हो सकते हैं.

6. साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने यूएसए के खिलाफ पिछले मैच में 41 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उन्होंने पहले मैच में भी 47 रन बनाए थे. पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान आमने सामने हुई थी, तब फरहान ने 57 रनों की पारी खेली थी. आज भी पाकिस्तान को उनसे अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी.

7. अबरार अहमद

दाएं हाथ के लेग स्पिनर अबरार अहमद पर भी सभी की निगाहें होंगी, जिनके विकेट सेलिब्रेशन पर पहले काफी विवाद हुआ था. अबरार आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है, रेटिंग में वह वरुण चक्रवर्ती से बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं. अबरार ने नीदरलैंड के खिलाफ 2 और यूएसए के खिलाफ 1 विकेट लिया था, लेकिन आज स्पिनर्स के लिए मददगार आर प्रेमदासा स्टेडियम में वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं? इस पर सभी की निगाहें होगी.



Source link

IND vs PAK मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में खास पूजा

IND vs PAK मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में खास पूजा


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच है. ऑन पेपर्स चाहे भारत कितना ही मजबूत हो, लेकिन जब भी पाकिस्तान से मैच होता है तो खिलाड़ियों पर दबाव रहता है. ये साख की लड़ाई जैसा होता है, जिसे दोनों देश जीतना चाहते हैं. न सिर्फ खिलाड़ी, बल्कि फैंस भी इस मुकाबले के लिए सबसे ज्यादा रोमांचित होते हैं. उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए खास पूजा की गई.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा है, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ रहा है. इस मुकाबले में हमेशा ये डर रहता है कि कहीं भारत हार न जाए. तभी तो हमेशा ही इस मैच से पहले भारत की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजा होते हैं. आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए खास पूजा हुई. भक्तों ने शिवलिंग के समीप टीम इंडिया के पोस्टर के साथ पूजा की और भारत की जीत की कामना की.

आज शिवरात्रि भी है, इस मौके पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि भारत की जीत की कामना करते हुए खास मंत्रोच्चारण के साथ हुआ जलाभिषेक किया गया.

एक भक्त ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “आज महा शिवरात्रि भी है और भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी है. हमने बाबा महाकाल से टीम इंडिया के विजयी होने की कामना की है.”





Source link

पाकिस्तान के खिलाफ आज उतरेंगे भारत के ये 11 धुरंधर, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका?

पाकिस्तान के खिलाफ आज उतरेंगे भारत के ये 11 धुरंधर, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका?


भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, इस वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल किया जा सकता है जबकि अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में बोल चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में दोनों टीमें विजयी रथ पर सवार है. आज भारत और पाकिस्तान में से कोई एक जीत की हैट्रिक लगाएगा तो दूसरे को पहली हार झेलनी पड़ेगी. मौसम के मिजाज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगा. हालांकि आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, ऐसे में आज कुलदीप यादव या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है.

दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे हार्दिक पांड्या?

आज जसप्रीत बुमराह के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जबकि पॉवरप्ले में हार्दिक पांड्या 3 ओवर डाल सकते हैं. इसका अभ्यास भारत कर चुका है, नामीबिया के खिलाफ मैच में पांड्या ने पहला ओवर किया था. पिछले कुछ समय से हार्दिक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. उनके आलावा शिवम दुबे भी एक विकल्प रहेंगे.

कुलदीप या वाशिंगटन, किसे मिलेगा मौका?

वाशिंगटन सुंदर फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें आज भी बाहर बैठना पड़ सकता है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के रूप में आज प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. कुलदीप अपनी गुगली से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा आज खेलेंगे या नहीं? सूर्या ने किया साफ

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “अगर आप चाहते हो कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेले, तो वो जरूर खेलेंगे.” दरअसल इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा था, “हम चाहते हैं वो खेले, क्योंकि हम इंडिया की बेस्ट टीम से भिड़ना चाहते हैं.” सूर्या ने साफ किया कि अभिषेक खेलेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.



Source link

IND vs PAK T20 Head-To-Head: Will Team India continue to dominate Pakistan?

IND vs PAK T20 Head-To-Head: Will Team India continue to dominate Pakistan?


The India–Pakistan clash remains cricket’s most-watched rivalry, but in T20 cricket the numbers tell a clear story. As of February 15, 2026, India have won 13 of 16 T20Is against Pakistan and eight of the last 10 meetings, including a five-match winning streak heading into today’s contest. While Pakistan still edge the overall cross-format rivalry due to dominance in the 1980s and 90s, India’s control in the shortest format and global tournaments has reshaped the modern narrative. For fans and analysts alike, this head-to-head trend offers critical context ahead of another high-stakes encounter.

India vs Pakistan head-to-head record (Feb 2026)

Add Zee News as a Preferred Source



Overall rivalry (all formats)

  • Matches: 211
  • India wins: 80
  • Pakistan wins: 88
  • Tie/No Result: 43

Pakistan’s historical advantage stems from bilateral dominance in earlier decades, but modern ICC events have narrowed the gap significantly.

T20 Internationals

Matches: 16

India wins: 13

Pakistan wins: 3

Tie: 1 (India won bowl-out)

T20 World Cup meetings

Matches: 8

India wins: 7

Pakistan wins: 1

Tie: 1 (India won bowl-out)

India’s consistency on the biggest stages has been a defining feature of this rivalry in the 21st century.

Last 10 India vs Pakistan T20Is

India lead 8-2 and enter today’s match on a five-game winning streak.

Recent results:

Sep 28, 2025 – India won by 5 wickets (Asia Cup Final)

Sep 21, 2025 – India won by 6 wickets (Asia Cup Super 4)

Sep 14, 2025 – India won by 7 wickets (Asia Cup Group)

Jun 09, 2024 – India won by 6 runs (T20 World Cup)

Oct 23, 2022 – India won by 4 wickets (T20 World Cup)

Sep 04, 2022 – Pakistan won by 5 wickets (Asia Cup)

Aug 28, 2022 – India won by 5 wickets (Asia Cup)

Oct 24, 2021 – Pakistan won by 10 wickets (T20 World Cup)

Mar 19, 2016 – India won by 6 wickets (T20 World Cup)

Feb 27, 2016 – India won by 5 wickets (Asia Cup)

 India’s victories have largely come through controlled chases and disciplined death bowling, while Pakistan’s wins have depended on early breakthroughs and powerplay dominance.

Players who could decide today’s clash

India key performers

Abhishek Sharma

  • Strike rate 189.50 vs Shaheen Afridi
  • Match-winning 74 (39) in Asia Cup 2025
  • Aggression in the powerplay could neutralize Pakistan’s new-ball threat.

Suryakumar Yadav

  • Leading from the front in the current tournament
  • Tactical flexibility and 360-degree strokeplay disrupt bowling plans.

Varun Chakravarthy

  • World No. 1 T20I bowler
  • Mystery spin could be decisive on slow Colombo surfaces.

Jasprit Bumrah

  • India’s death-overs spearhead
  • Faces an interesting duel against Sahibzada Farhan.

Pakistan key performers

Sahibzada Farhan

  • 51 off 34 vs Bumrah in recent meetings
  • Strike rate near 150 against India’s spearhead.

Usman Tariq

  • Mystery spinner with 11 wickets in 4 T20Is
  • Could exploit middle-overs pressure.

Salman Ali Agha

  • New captain tasked with stabilizing a fragile batting order.

Shaheen Shah Afridi

  • Record 25 first-over wickets in T20Is
  • Early breakthroughs remain Pakistan’s biggest weapon.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp