T20 World Cup 2026: Marco Jansen, Aiden Markram star in South Africa’s 7-wicket win over New Zealand

T20 World Cup 2026: Marco Jansen, Aiden Markram star in South Africa’s 7-wicket win over New Zealand


South Africa captain Aiden Markram played a pivotal role in his team’s commanding seven-wicket victory over New Zealand in the ICC Men’s T20 World Cup match at the Narendra Modi Stadium, leading the chase with a blistering 86* off 44 balls on Sunday.

 

With this victory, the Proteas registered their third consecutive win in the ongoing marquee tournament. The Markram-led side is at the top in the Group D standings, with six points to their name in three matches.

 

New Zealand, on the other hand, are placed second with two wins and one loss in three matches. The Black Caps have four points.

 

South Africa captain Aiden Markram won the toss and elected to field against New Zealand. With left-arm seamer Marco Jansen spearheading the attack, South Africa restricted New Zealand to 175/7 in 20 overs.

While the Black Caps openers Tim Seifert (13) and Finn Allen (31) gave the team a brisk start, they lost too many early wickets to end the powerplay at 58/3.

 

It looked like New Zealand were setting themselves up for a big score when Daryl Mitchell and Mark Chapman (48) built a 74-run stand. But South African pace duo of Lungi Ngidi and Marco Jansen struck again, dismissing the two dangerous batters to steer their team back on track.

 

Jansen was the wrecking crew in chief, providing his team with crucial breakthroughs to claim 4/40. Lungi Ngidi (1/34), Keshav Maharaj (1/24) and Corbin Bosch (1/34) were also among the wicket takers.

 

For New Zealand, Mark Chapman top-scored with 26-ball 48, whereas, Mitchell (32), and James Neesham (23*) not out also chipped crucial runs to guide their side to respectable total.

 

In the chase, South Africa got off to a blazing start thanks to Aiden Markram and Quinton de Kock. Captain Markram led the charge with a blistering 86* off 44 deliveries, while De Kock chipped in with 20 off 14 before being dismissed by a superb delivery from speedster Lockie Ferguson. South Africa had surged to 101/1 in just 7.1 overs.

 

Markram continued the onslaught from one end, well supported by other Proteas batters. Ryan Rickelton (21 off 11), Dewald Brevis (21 off 17) and David Miller (24* off 17) not out helped South Africa to chase down the target in just 17.1 overs, registering a dominating win over New Zealand.

 

Marco Jansen was named Player of the Match for his superb four-wicket haul. 

Add Zee News as a Preferred Source




Source link

बुमराह बनाम साहिबजादा फरहान तो उस्मान तारिक बनाम हार्दिक पांड्या, IND vs PAK मैच के 5 बैटल्स

बुमराह बनाम साहिबजादा फरहान तो उस्मान तारिक बनाम हार्दिक पांड्या, IND vs PAK मैच के 5 बैटल्स


T20 WC 2026 IND vs PAK 5 Battles: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में मैदान पर उतरेंगी. मैच की शुरुआत में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी रह गया है. मुकाबले में आपको कई बैटल्स देखने को मिलेंगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह बनाम साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक बनाम हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है. तो आइए जानते हैं कि मैच में इस तरह के पांच बैटल्स कौन-कौन से हो सकते हैं. 

1- अभिषेक शर्मा बनाम शाहीन अफरीदी 

2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच खेले गए थे. इन मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच तीखी नोक-झोक देखने को मिली थी. अभिषेक ने शाहीन के खिलाफ जमकर रन बनाए थे. बात करें दोनों के बीच रिकॉर्ड की, तो शाहीन ने टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक के सामने 19 गेंदें डाली हैं. इन गेंदों पर अभिषेक ने 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए. शाहीन ने अब तक अभिषेक को आउट नहीं किया है. 

2- साहिबजादा फरहान बनाम जसप्रीत बुमराह 

दूसरा बैटल साहिबजादा फरहान और जसप्रीत बुमराह के बीच देखने को मिलेगा. दोनों के बीच आंकड़ों की बात करें, तो टी20 इंटरनेशनल में बुमराह के खिलाफ 34 गेंदों में साहिबजादा ने 51 रन बनाए हैं. हालांकि बुमराह ने अब तक पाक बल्लेबाज को आउट नहीं किया है. 

3- तिलक वर्मा बनाम अबरार अहमद 

मुकाबले में एक लड़ाई भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा और अबरार अहमद के बीच भी देखने मिल सकती है. अब तक टी20 इंटरनेशनल में तिलक ने अबरार के खिलाफ 26 गेंदों में 23 रन बना लिए हैं. अबरार ने तिलक को आउट नहीं किया है. 

4- सैम अयूब बनाम अर्शदीप

पाकिस्तान के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज सैम अयूब और लेफ्टी बॉलर अर्शदीप सिंह के बीच भी तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. सैम ओपनिंग पर आते हैं. वहीं अर्शदीप भी नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं. 

5- उस्मान तारिक बनाम हार्दिक पांड्या

टूर्नामेंट में अपने एक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक वैसे तो सभी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या के खिलाफ उनकी बॉलिंग देखना दिलचस्प होगी. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खोला जीत का ‘पंजा’

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खोला जीत का ‘पंजा’


SA vs NZ T20 World Cup 2026 Full Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां लीग मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी. वहीं टी20 विश्व कप में यह अफ्रीका की न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत रही. अफ्रीका को जीत दिलाने में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यानसन और कप्तान एडन मार्करम ने अहम योगदान दिया. 

पहले बॉलिंग करते हुए यानसन ने अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उन्होंने टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र और मार्क चैंपमैन को अपना शिकार बनाया. वहीं बल्लेबाजी में कप्तान मार्करम ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86* रन स्कोर किए. 

मुकाबले का हाल 

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. प्रोटियाज टीम का यह फैसला उनके लिए बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 175/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मार्क चैंपमैन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 184.62 के स्ट्राइक रेट से  48 रन स्कोर किए. 

रन चेज में अफ्रीका की एकतरफा जीत 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी अफ्रीका की टीम ने 17.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. अफ्रीका ने 170 रनों से बड़ा चेज 17 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. चेज में किसी भी वक्त ऐसा नहीं लगा कि अफ्रीका टीम जीत से दूर गई हो. 

अफ्रीका के लिए ओपनिंग पर उतरे एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 28 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी ने लगभग साफ कर दिया था कि अब मुकाबला अफ्रीका के खाते में चला गया है. फिर मार्करम और रियान रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद मार्करम ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 29 रन जोड़े. इसके बाद मार्करम ने मिलर के साथ मिलकर 47* (33 गेंद) रनों की पार्टनरशिप करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 



Source link

भारत या पाकिस्तान, किसकी होगी जीत? महामुकाबले पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की राय

भारत या पाकिस्तान, किसकी होगी जीत? महामुकाबले पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की राय


Reactions On IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी रह गया है. यह महा मुकाबला श्रीलंका को कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है. स्पिन के लिहाज से दोनों ही टीमें मजबूत हैं. पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक और अबरार अहमद जैसे गेंदबाज स्पिन कंडीशन में ऑन पेपर मैच पलटने की काबीलिय रखते हैं. 

हालांकि भारतीय खिलाड़ी किसी भी वक्त और किसी भी मैदान पर मैच जीतने का दम रखते हैं. इस मुकाबले पर दिग्गजों और एक्सपर्ट्स की नजर बनी हुई है. तो आइए जानते हैं कि मैच को लेकर किसने क्या बोला है. 

भारत को चैलेंज नहीं दे पाएगा पाकिस्तान: इरफान पठान

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इरफान पठाने कहा, “अगर आप पिछला वर्ल्ड कप या इंडिया-पाकिस्तान का पिछला मैच देखते हैं, तो ऐसा नहीं लगता है कि पाकिस्तान टीम इंडिया को चैलेंज कर पाएगी. एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार हराया है.”

आकाश चोपड़ा ने दी चेतावनी 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और स्टार कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम को पाक स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि उस्मान की स्पीड भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल साबित हो सकती है. 

क्या बोले शोएब अख्तर?

एबीपी न्यूज के शो में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, “देखिए इंडिया के पास लग्जरी बहुत है. इंडिया ने क्रिकेट में बहुत निवेश किया है, जहां से टैलेंट का आना अब अजीब बात नहीं लगती. बच्चे आते हैं और खेलते हैं. प्रतियोगिता इतनी मुश्किल है कि जिसका जहां पर भी एक इंच मिलता है वो आपना माइल लेकर जा रहा है.”

क्या बोले कपिल देव?

मुकाबले पर बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि मुकाबला ऐसी पिच पर खेला जाना है, जहां स्पिनरों को मदद है, इसलिए वह पाकिस्तानी की गेंदबाजी को तवज्जो दे रहे हैं. अगर मैच किसी दूसरी जगह होता, तो वह पाक गेंदबाजों पर इतना ध्यान नहीं देते. 

सौरव गांगुली का भी आया बनाय

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, “मैच हाई वोल्टेज होना चाहिए. पिछले कुछ सालों से हाई वोल्टेज मैच नहीं हुआ. मैच की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए. उम्मीद है कल होगी. भारत एक बहुत अच्छी और बहुत मजबूत टीम है और हमें उम्मीद है कि वह कल अच्छा खेलेगी. टीम सिर्फ कल ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्ड कप में अच्छा खेलेगी.”



Source link

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत; इस बार नहीं हुआ उलटफेर

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत; इस बार नहीं हुआ उलटफेर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां लीग मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला. मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रचते हुए स्कॉटलैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह इस जीत के साथ इंग्लैंड ने बड़े उलटफेर को टाल दिया और पहली बार यूरोपियन टीम को हराया. इंग्लिश टीम को जीत दिलाने में टॉम बैंटन ने 63 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. 

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में यह सिर्फ दूसरा मौका था कि जब इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने थीं. इससे पहले 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों की भिड़ंत होनी थी, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया था. इस तरह इंग्लैंड ने पहली बार स्कॉटलैंड को हराया. 

मैच का हाल 

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन ने 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं इस दौरान इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले. 

रन चेज में स्कॉटलैंड का कमाल 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी इंग्लिश टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉम बैंटन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. इस दौरान स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन ने 1-1 विकेट चटकाया.

यूरोपियन टीम के खिलाफ इंग्लैंड का रिकॉर्ड 

इससे पहले इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2 टी20 मैच खेले थे. दोनों ही मैचों में नीदरलैंड ने इंग्लैंड को शिकस्त दी थी. इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ भी इंग्लैंड की 2 भिड़ंत हुई, जिसमें इंग्लैंड को एक में हार मिली और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा. अब स्कॉटलैंड को हराकर इंग्लैंड ने यूरोपियन नेशन के खिलाफ हार के सिलसिले को खत्म किया. 





Source link

‘हम सरेंडर तो नहीं कर सकते’, उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला सीक्रेट

‘हम सरेंडर तो नहीं कर सकते’, उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला सीक्रेट


टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर हो रही है. उनका बॉलिंग एक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है. वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज पहली बार इस गेंदबाज का सामना करेंगे, ऐसे में आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से इस स्पिनर को लेकर सवाल किया गया. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उस्मान तारिक को लेकर सवाल किया गया तो सूर्यकुमार यादव ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है कि सिलेबस से बाहर का कुछ है. वह एक अलग तरह का गेंदबाज है. हम उसके (उस्मान तारिक) सामने सरेंडर नहीं कर सकते. हम सभी उसका सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हम तैयार हैं.” बता दें कि उस्मान तारिक के एक्शन पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए हैं. 

पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने पर भी बोले सूर्यकुमार यादव?

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के खिलाफ रणनीति के बारे में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “कभी-कभी परीक्षा में सिलेबस से हटकर प्रश्न आ जाते हैं. इसलिए हम उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते. उनसे निपटने के लिए कुछ न कुछ करना पड़ता है. हमें अपना तरीका अपनाना पड़ता है, और हम यही कोशिश करते हैं. गेंदबाजी के मामले में वह एक अलग ही तरह के गेंदबाज हैं, लेकिन हम सरेंडर नहीं कर सकते. इसलिए हम एक जैसे गेंदबाजों और एक जैसी एक्शन के साथ अभ्यास करते हैं, और जाहिर तौर पर हम उन्हीं को लागू करने की कोशिश करेंगे.”

भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर सलमान आगा ने कहा, “इस बारे में हम कल देखेंगे.” पाकिस्तान के शुरुआती बहिष्कार के बाद मैच को लेकर बनी संवेदनशील स्थिति के बीच सलमान ने किसी भी विवाद से दूर रहने की कोशिश की और कहा कि वह चाहते हैं कि मुकाबला क्रिकेट की भावना के अनुरूप खेला जाए. सलमान आगा ने आगे कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि यह खेल उसी भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ इसे शुरुआत से खेला जाता रहा है.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp