USA ने खड़ा किया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, NED के खिलाफ मैच में किया बड़ा कारनामा

USA ने खड़ा किया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, NED के खिलाफ मैच में किया बड़ा कारनामा


Highest Team Total in T20 World Cup USA: यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बना दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में USA का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. चेन्नई स्थित चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साइतेजा मुक्कम्मला विस्फोटक अंदाज में 79 रनों की पारी खेली, वहीं शुभम रंजने ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए.

यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. उसका वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 197 रन है, जो उसने 2024 के वर्ल्ड कप में कनाडा के विरुद्ध बनाया था. किसी एसोसिएट टीम दवा टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम द्वारा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम है, जिसने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ 207 रन बनाए थे.

कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर ने यूएसए को तेजतर्रार शरुआत दिलाई थी. पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 20 रन बनाए. साइतेजा मुक्कम्मला और शुभमन रंजने ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. साइतेजा ने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और पूरे मैच में उन्होंने 51 गेंद खेलकर 79 रन बनाए. दूसरी ओर शुभम रंजने ने अपनी पारी की पहली 12 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाए थे, लेकिन वहीं अगली 12 गेंदों में उन्होंने 31 रन जड़ दिए. 

नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. मोनांक पटेल और साइतेजा मुक्कम्मला का विकेट उन्होंने ही लिया था. वहीं लोगन वैन बीक, काइल क्लाइन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक विकेट लिया. नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त बहुत महंगे साबित हुए, जिन्होंने 2 ओवर में ही 24 रन लुटा दिए, वहीं फ्रेड क्लासेन ने भी 10 से ज्यादा इकॉनॉमी रेट से रन लुटाए.

यह भी पढ़ें:

भारत नहीं, 2026 टी20 वर्ल्ड कप की इस टीम के सबसे बड़े फैन सचिन तेंदुलकर, दे दिया बहुत बड़ा बयान



Source link

उस्मान तारिक की रहस्यमयी गेंदबाजी का मिल गया तोड़, टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन की खास सलाह

उस्मान तारिक की रहस्यमयी गेंदबाजी का मिल गया तोड़, टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन की खास सलाह


Ravichandran Ashwin on Usman Tariq: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पूर्व उस्मान तारिक का नाम खूब चर्चा में है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का यह महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. दरअसल उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. वो छोटा रन-अप लेने के बाद रुकते हैं और फिर खड़े-खड़े गेंद फेंकते हैं. उन्होंने यूएसए के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था. अब दावे किए जा रहे हैं कि वो भारतीय बल्लेबाजों पर भी भारी पड़ सकते हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि उस्मान तारिक की गेंदों का कैसे सामना किया जा सकता है.

‘कौन करेगा हिम्मत…’ – अश्विन

अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मैं एक चीज जरूर देखना चाहूंगा. कौन ऐसा करने की हिम्मत करता है. अगर गेंद फेंकने से पहले तारिक अपना हाथ रोकते हैं, तो सामने से हट जाना बल्लेबाज के अधिकार क्षेत्र में आता है. बल्लेबाज कह सकता है, ‘मैं नहीं जानता कि गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया. यह घटना दिलचस्प और अंपायर को सिर दर्द देने वाली होगी.”

अश्विन ने आगे कहा कि ऐसा होने पर अंपायर को तय करना होगा कि बल्लेबाज को चेतावनी दे या गेंदबाज को. अश्विन ने इस पूरे घटनाक्रम की कल्पना करते हुए बताया कि ऐसे मौके पर बॉलर को ही पहले चेतावनी दी जाती है.

उस्मान तारिक पर आ जाएगा दबाव

अश्विन ने आगे कहा, “अगर बल्लेबाज बार-बार सामने से हटने लगा, तो सोचिए तारिक पर कितना दबाव आ जाएगा. हो सकता है कि उन्हें मैच के बीच में ही अपना गेंदबाजी एक्शन बदलना पड़े. ऐसा हुआ तो पाकिस्तान का ट्रम्प कार्ड ‘जीरो’ साबित हो जाएगा.”

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया बनेगी 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन! बैठ रहा गजब का संयोग, सहवाग की हैरतअंगेज भविष्यवाणी

IND vs PAK: ‘लप्पेबाज अभिषेक शर्मा…’, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PAK दिग्गज के बयान पर बवाल, जानें क्या कहा



Source link

टीम इंडिया बनेगी 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन! बैठा गजब का संयोग, सहवाग ने की भविष्यवाणी

टीम इंडिया बनेगी 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन! बैठा गजब का संयोग, सहवाग ने की भविष्यवाणी


टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अब तक काफी दिलचस्प रहा है. शुरुआती चरण में ही जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट के इतिहास के बड़े उलटफेर में से एक किया. वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने एक बड़ा संयोग बताते हुए लगभग टीम इंडिया को इस टी20 विश्व कप का विजेता घोषित कर दिया है. 

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं था कि जब जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया. इससे पहले भी दो बार जिम्बाब्वे की टीम ऐसा कर चुकी है. मजे कि बात यह है कि दोनों बार जब-जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, तब-तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता. 

सहवाग ने बिठाया संयोग 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सहवाग ने जिम्बाब्वे की जीत से भारत के चैंपियन बनने का पूरा संयोग बिठा दिया. पहली बार जिम्बाब्वे ने 1983 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. यह वो साल था कि जब टीम इंडिया ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत को यह खिताब दिग्गज कपिल देव की कप्तानी में मिला था. 

इसके बाद 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी.  यह टी20 विश्व कप का पहला एडीशन था, जिसमें मेन इन ब्लू ने एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था.  

अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है, जिससे टीम इंडिया का चैंपियन बनने का संयोग नजर आने लगा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर पाती हैं या नहीं. पिछले यानी 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि अब तक 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने 2 लीग मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ खेल लिए है. दोनों ही मैचों में टीम इंडिया ने क्रमश: 29 और 93 रनों से जीत हासिल की. अब मेन इन ब्लू का अगला 15 फरवरी, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. 





Source link

भारत नहीं, 2026 टी20 वर्ल्ड कप की इस टीम के सबसे बड़े फैन सचिन तेंदुलकर, दे दिया बहुत बड़ा बयान

भारत नहीं, 2026 टी20 वर्ल्ड कप की इस टीम के सबसे बड़े फैन सचिन तेंदुलकर, दे दिया बहुत बड़ा बयान


Sachin Tendulkar on Zimbabwe Win: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर सनसनी मचाई है. 2007 वर्ल्ड कप के 19 साल बाद जिम्बाब्वे ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में कंगारुओं को रौंदा है. भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी की जमकर तारीफ की, जिन्होंने मैच में कुल 4 विकेट लिए.

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रनों पर सिमट गई और 23 रनों से मैच हार गई. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने घातक स्पेल फेंकते हुए 4 विकेट लिए.

जिम्बाब्वे के फैन हुए सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिम्बाब्वे ने जीत से एक उदाहरण स्थापित कर दिया है. उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी का नाम लेकर कहा कि वो जिम्बाब्वे टीम के लिए किसी ब्लेसिंग (आशीर्वाद) की तरह हैं.

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “जिम्बाब्वे की शानदार जीत. ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराना वाकई हिम्मत का काम है. बेशक, ब्लेसिंग मुजरबानी वाकई में एक आशीर्वाद साबित हुए. 4 विकेट का शानदार स्पेल. यह टूर्नामेंट कितना रोमांचक साबित हो रहा है.”

ब्लेसिंग मुजरबानी का कहर

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 65 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके. खासतौर पर ब्लेसिंग मुजरबानी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 4 विकेट लिए.

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इससे पहले साल 2007 के वर्ल्ड कप में भी उसने ऐसा ही कारनामा करके दिखाया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: ‘लप्पेबाज अभिषेक शर्मा…’, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PAK दिग्गज के बयान पर बवाल, जानें क्या कहा





Source link

13 ओवर में बने थे 68, फिर बल्लेबाजों ने जो किया दुनिया रह गई हैरान, UAE की रोमांचक जीत

13 ओवर में बने थे 68, फिर बल्लेबाजों ने जो किया दुनिया रह गई हैरान, UAE की रोमांचक जीत


Canada vs UAE Highlights: रोमांचक मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे. जवाब में यूएई ने खराब शुरुआत के बाद तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रोमांचक जीत दर्ज की. यूएई के लिए आर्यांश ने अर्धशतक लगाया, उससे पहले जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट चटकाए थे. 

यूएई के लिए इस मैच में जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लिए थे. वो 2026 टी20 वर्ल्ड कप में रोमारियो शेफर्ड के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने. उनकी इस घातक गेंदबाजी के चलते यूएई की टीम ने कनाडा को 150 रनों पर रोक दिया.

यूएई की रोमांचक जीत

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई यूएई की टीम ने बल्लेबाजी में बहुत खराब शुरुआत की. एक समय यूएई की टीम ने 13 ओवरों में सिर्फ 68 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद यूएई के बल्लेबाजों ने अगली 40 गेंद में ही 83 रन जड़ते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. खराब शुरुआत के बावजूद 2 गेंद पहले ही यूएई टीम जीत गई.

आर्यांश शर्मा 53 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद लौटे, इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इस बीच UAE की टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन शोएब खान ने आर्यांश शर्मा का बखूबी साथ निभाया और 84 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जाकर खड़ा कर दिया.

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कनाडा पर 5 विकेट की जीत के बाद ग्रुप D में यूएई की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है. इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका अभी तक अपने दोनों मैच जीतकर टॉप पर बने हुए हैं. ऐसे में यूएई को सुपर-8 की रेस में बने रहना है तो अगले मैच भी जीतने होंगे

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: ‘लप्पेबाज अभिषेक शर्मा…’, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PAK दिग्गज के बयान पर बवाल, जानें क्या कहा



Source link

बारिश में धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच? श्रीलंका में 15 फरवरी को खराब मौसम का अलर्ट!

बारिश में धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच? श्रीलंका में 15 फरवरी को खराब मौसम का अलर्ट!


IND vs PAK T20 World Cup 2026 Weather Forecast: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी (रविवार) को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. बड़ी मुश्किल से पाकिस्तान यह मैच खेलने के लिए तैयार हुआ, अब मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराने लगा. दरअसल श्रीलंका के अधिकारियों ने 15 और 16 फरवरी के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, जो क्रिकेट फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली हैं. 

एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन करीब 4 घंटे की बारिश होने के अनुमान जताए जा रहे हैं. बात सिर्फ बारिश तक नहीं रुक रही है, बल्कि 26% तूफान आने के भी आसार जताए जा रहे हैं. यह खबर वाकई क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ सकती है. क्रिकेट प्रेमी लंबे वक्त से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रहे थे. 

पहले पाकिस्तान ने कर दिया था इनकार 

बता दें कि पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया गया था. पाक सरकार ने आधिकारिक तौर पर एलान करते हुए कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. 

पाकिस्तान के मना करने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हुई और फिर आईसीसी हरकत में आई. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ मीटिंग करके मामले का हल निकाला और अंतत: पाकिस्तान मुकाबला खेलने के लिए तैयार हुआ. बताते चलें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए मुकाबला खेलने से इनकार किया था. आईसीसी और पीसीबी की मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी हिस्सा लिया था. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड 

अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के हेड टू हेड की बात करें, तो टूर्नामेंट में अब तक दोनों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में टीम इंडिया ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता है. पाकिस्तान को इकलौती जीत 2021 के टी20 विश्व कप में मिली थी. रिकॉर्ड देखकर इस बार भी भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp