CSK rope in ex-KKR star as replacement of Nathan Ellis for IPL 2026; check his records

CSK rope in ex-KKR star as replacement of Nathan Ellis for IPL 2026; check his records


Five-time champions Chennai Super Kings (CSK) have roped in Australian pacer Spenser Johnson as a replacement for Nathan Ellis, who has been ruled out of the whole tournament due to a hamstring injury.  

Earlier, Johnson had signed for the Quetta Gladiators for the Pakistan Super League (PSL) 2026 season, but he pulled out just before the tournament. The news was made official on March 15, and Johnson cited personal reasons for leaving the PSL.

Johnson, who has played 13 international games – 5 ODIs and 8 T20Is – for Australia & has 18 international wickets against his name, has previously represented Gujarat Titans (GT) and Kolkata Knight Riders (KKR) in IPL.


Add Zee News as a Preferred Source



“Chennai Super Kings (CSK) have picked a player replacement for injured Nathan Ellis for the upcoming TATA Indian Premier League (IPL). Spencer Johnson will join CSK for INR 1.5 Crore as a replacement for Ellis,” IPL’s official statement read.

Playing for the Kolkata Knight Riders (KKR) in the last season, Spencer Johnson played only 4 games throughout the campaign. He took 1 wicket, and his best figures were 1/42. During the IPL 2024 season, he played five matches for the Gujarat Titans, taking four wickets with an economy rate of 9.4.

Johnson has a big responsibility to fill in the shoes of Ellis, who has taken 19 wickets from 17 IPL matches, was bought by CSK for Rs 2 crore at the 2025 mega auction after four seasons with Punjab Kings, and was retained ahead of the 2026 season.

The 31-year-old, who was in great touch for Australia in the past year, was expected to play a big role for the franchise after they let go of their prime bowler Matheesha Pathirana, who will now play for Kolkata Knight Riders (KKR) in the upcoming season.

CSK will open their campaign in the IPL 2026 on March 30 when they take on the Rajasthan Royals in Guwahati. They will then host Punjab Kings on April 3 and Delhi Capitals on April 11 at their home ground, M.A. Chidambaram Stadium, before going to Bengaluru for the contest against defending champions Royal Challengers Bengaluru (RCB) on April 5.

CSK finished last in the IPL 2025. They won just four out of the 14 matches and were the first team to get eliminated from the playoff race.  



Source link

BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे

BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे


इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले थे और संभवतः केएल राहुल के साथ ओपनिंग कर सकते थे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि कर दी है कि वो आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. इसके लिए उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग से 2 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा.

मिनी ऑक्शन मीइन दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 के मेगा ऑक्शन से पूर्व BCCI ने नियम बनाए थे. चूंकि डकेट ने सीजन से पहले अपना नाम वापस ले लिया है, इसलिए वो अगले 2 साल तक आईपीएल मीइन नहीं खेल पाएंगे और ना ही ऑक्शन में भाग ले पाएंगे. 

आईपीएल 2026 से नाम वापस लेने पर बेन डकेट ने स्टेटमेंट जारी करके लिखा, “मुझे IPL से नाम वापस लेने का बहुत कठिन फैसला लेना पड़ रहा है. मैंने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है और ऐसा करना मेरे लिए आसान नहीं था.”

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनका बचपन का सपना रहा है और गर्मियों का सीजन आने से पहले वो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, जिससे इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम और उसके फैंस से माफी भी मांगी है. आपको याद दिला दें कि कुछ महीनों पहले एशेज सीरीज में बेन डकेट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वो 10 पारियों मीइन केवल 20.20 के औसत से 202 रन बना पाए थे. 

बेन डकेट के जाने पर भी दिल्ली कैपिटल्स के पास ओपनिंग के लिए कई सारे विकल्प बचे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी साफ कर चुके हैं कि केएल राहुल इस बार ओपनिंग करेंगे. उनका जोड़ीदार बनने के लिए स्क्वाड में अभिषेक पोरेल, पृथ्वी शॉ और पथुम निसांका भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट



Source link

आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी

आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी


CSK Playing 11 Prediction IPL 2026: कुछ ही दिन में इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. 28 मार्च को सीजन के सबसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद सामने आएंगे. इस बार चेन्नई सुपर किंग्स भी बहुत चर्चा में होगी, जिसमें इस बार संजू सैमसन की एंट्री हुई है. वहीं एमएस धोनी का क्रेज तो हर बार होता ही है. अब सवाल है कि इस बार चेन्नई किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने CSK की प्लेइंग इलेवन चुनकर इसका जवाब दिया है.

आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की प्लेइंग इलेवन?

पूर्व क्रिकेटर आकाश चॉपरा चोपड़ा का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स में आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. पिछले सीजन म्हात्रे ने बतौर ओपनर 7 मैचों में 240 रन बनाए थे. आकाश चोपड़ा के अनुसार, म्हात्रे-सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के बाद गायकवाड़ नंबर-3 पर आएंगे और चौथा क्रम डेवाल्ड ब्रेविस संभाल सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई सारी प्रभावशाली पारी खेलकर आ रहे शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बने होंगे. चोपड़ा अनुसार CSK मैनेजमेंट कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, दोनों को मौका दे सकता है. मिनी ऑक्शन में सुपर किंग्स ने कार्तिक और प्रशांत, दोनों पर 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. एमएस धोनी पिछले सीजन भी ज्यादातर 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखे थे और इस बार भी उसी क्रम पर आकर फिनिशर का रोल निभा सकते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. ऐसे में गेंदबाजी का भार नूर अहमद, खलील अहमद और मैट हेनरी के कंधों पर हो सकता है. अगर प्रशांत वीर को मौका मिलता है, तो टीम के दूसरे मुख्य स्पिनर के रूप मीइन उभर सकते हैं, वो बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

आकाश चोपड़ा के अनुसार CSK की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी

यह भी पढ़ें:

RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल? हुआ बहुत बड़ा खुलासा



Source link

RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल?

RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल?


Yash Dayal IPL 2026: तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 में नहीं खेलेंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पुष्टि करके बताया है कि दयाल इस बार RCB टीम के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे, लेकिन वो अब भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं. आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने बताया कि यश निजी कारणों से इस बार नहीं खेल पाएंगे. याद दिला दें कि बेंगलुरू टीम ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

कुछ दिन पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैम्प लग गया था, लेकिन यश दयाल उससे गायब थे. इसी वजह से यश चर्चा में आए थे. मगर मंगलवार को टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने मीडिया से वार्ता में बताया कि यश दयाल अभी किसी निजी समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि वो अब भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं.

आरसीबी की टीम लगातार तेज गेंदबाज यश दयाल के संपर्क में है. दोनों पक्षों की सहमति से फैसला लिया गया कि अभी इस मौके पर यश का आईपीएल 2026 में खेलना सही फैसला नहीं होगा.

यश दयाल पर क्या हैं आरोप?

यश दयाल पर यौन शोषण से जुड़े 2 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ पहली एफआईआर जुलाई 2025 में गाजियाबाद में दर्ज हुई, जहां एक महिला ने उनपर 5 साल रिलेशन में रहकर शादी के झूठे वादे करके शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया.

उसके कुछ समय बाद ही POSCO एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की ने उनपर आरोप लगाए कि क्रिकेटर ने 2023 के बाद उसका यौन शोषण किया. आरोप लगाए गए कि यश दयाल ने इस लड़की को करियर में आगे बढ़ने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए.

गाजियाबाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. वहीं जयपुर की एक POSCO अदालत ने दिसंबर 2025 में सबूतों की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट



Source link

कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR

कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR


राजस्थान रॉयल्स टीम को अब नया मालिक मिल गया है. काल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा है. बताया जा रहा है कि काल सोमानी को वालमार्ट फैमिली और हैम्प फैमिली का समर्थन प्राप्त है. सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स टीम में हिस्सेदार रहे हैं और उनका कहना है कि वो आईपीएल के भविष्य को लेकर रोमांचित हैं. मगर काल सोमानी हैं कौन, जिन्होंने एक ही डील से आईपीएल जगत को हिलाकर रख दिया है.

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका स्थित बिजनेसमैन हैं, जिन्हें एड-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और डेटा प्राइवेसी में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. वो अमेरिकी राज्य एरिजोना के स्कॉट्सडेल इलाके में रहते हैं और कई कंपनियों के मालिक हैं, जिनमें से Truyo.AI भी एक है.

उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अच्छा खास इन्वेस्टमेंट किया है. वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं. इसके अलावा टीजीएफ गोल्फ लीग TMRW स्पोर्ट्स में भी उन्होंने निवेश किया है.

अब सवाल उठता है कि काल सोमानी ने किसके साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स टीम को खरीदा है. उन्हें रॉब वॉल्टन का समर्थन प्राप्त है, जो वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं और NFL की डेनवर ब्रॉन्को टीम के मालिक भी हैं. रॉब वॉल्टन की नेट वर्थ करीब 110 बिलियन डॉलर आंकी जाती है, जो उन्हें अमेरिका में खेलों से जुड़ी सबसे अमीर हस्ती बनाती है.

काल सोमानी ने बहुत लंबा खेल खेला है. उन्होंने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदी थी. आज 5 साल के बाद वो टीम का मालिकाना हक प्राप्त कर चुके हैं. उन्हें हैम्प फैमिली का भी समर्थन हासिल है, जिसे शीला फोर्ड हैम्प चलाती हैं, जो NFL की डेट्रॉइट लॉयंस टीम की मालिक हैं. शीला, फोर्ड मोटर कंपनी का संचालन करने वाले परिवार की भी सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें:

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल



Source link

15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम

15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम


Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है. अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं. रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी टीम बनने जा रही है. आईपीएल 2026 एक बाद राजस्थान टीम का संचालन नए मालिकों के हाथ में आएगा. बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं. इस डील को लेकर पिछले करीब 6 महीनों से चर्चा चल रही थी.

राजस्थान रॉयल्स टीम की बात करें तो IPL 2026 में उसकी कप्तानी रियान पराग करेंगे. पिछले सीजन टीम के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. कर्रन के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी सैमसन ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में आए थे.

डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था. 

बता दें कि दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बिक्री की चर्चा भी जोरों पर है. चूंकि राजस्थान रॉयल्स की बिक्री 15 हजार करोड़ से अधिक रकम में हुई है. ऐसे में उम्मीद की जाने लगी है कि RCB फ्रेंचाइजी आराम से 2 बिलियन डॉलर की रकम को पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp