15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम

15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम


Rajasthan Royals New Owner: राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है. अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं. रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

यह आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी टीम बनने जा रही है. आईपीएल 2026 एक बाद राजस्थान टीम का संचालन नए मालिकों के हाथ में आएगा. बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं. इस डील को लेकर पिछले करीब 6 महीनों से चर्चा चल रही थी.

राजस्थान रॉयल्स टीम की बात करें तो IPL 2026 में उसकी कप्तानी रियान पराग करेंगे. पिछले सीजन टीम के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. कर्रन के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी सैमसन ट्रेड डील के कारण राजस्थान टीम में आए थे.

डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था. 

बता दें कि दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बिक्री की चर्चा भी जोरों पर है. चूंकि राजस्थान रॉयल्स की बिक्री 15 हजार करोड़ से अधिक रकम में हुई है. ऐसे में उम्मीद की जाने लगी है कि RCB फ्रेंचाइजी आराम से 2 बिलियन डॉलर की रकम को पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट


IPL 2026 से ठीक पहले BCCI ने खिलाड़ियों और टीमों के लिए कुछ नए और सख्त नियम लागू किए हैं. अभ्यास से लेकर क्रिकेटरों के परिवार के सदस्यों पर भी पाबंदी लगाई गई है. पर्पल और ऑरेंज कैप को लेकर भी एक नया नियम आया है, वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अब खिलाड़ी स्लीवलेस जर्सी पहनकर नहीं आ सकेंगे. यहां देखिए उन सभी नियमों की लिस्ट, जो आईपीएल 2026 पर लागू होंगे.

IPL 2026 के सभी नए नियमों की लिस्ट:

-ओपन नेट अभ्यास पर बैन लगा दिया गया है. प्रत्येक टीम को 2 नेट्स दिए जाएंगे.

-एक टीम अभ्यास जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उसके नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी.

-प्रैक्टिस वाले दिन खिलाड़ियों का टीम बस में सवार होकर मैदान में आना अनिवार्य होगा.

-प्रैक्टिस के दौरान परिवार के सदस्यों को खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम तक आने की अनुमति नहीं. केवल अधिकृत स्टाफ ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर सकेगा.

-परिवार के सदस्य अगर चाहें तो अलग वाहन से मैदान में आ सकते हैं और हॉस्पिटेलिटी एरिया में बैठ सकते हैं.

-खिलाड़ियों को LED बोर्ड्स की तरफ गेंद ना मारने के लिए कहा गया है. एलईडी बोर्ड्स के सामने बैठने पर भी मनाही होगी.

-जिस भी खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप या पर्पल कैप है, उसे पहले कम से कम 2 ओवरों तक कैप पहननी अनिवार्य होगी.

-पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी कैप और स्लीवलेस जर्सी और चप्पल पर बैन.

-मेन स्क्वायर पर मैच के दिन कोई भी फिटनेस टेस्ट नहीं किया जाएगा.

-नियम तोड़ने पर पहले चेतावनी दी जाएगी, फिर सजा का प्रावधान.

-मैच के दिन को लेकर नया प्रोटोकॉल. डॉक्टर समेत केवल 12 सपोर्ट स्टाफ होना चाहिए और हर एक स्टाफ मेंबर को एक्रेडिटेशन कार्ड साथ लाना होगा.

-किसी खिलाड़ी को जर्सी नंबर बदलना है तो 24 घंटे पहले बीसीसीआई को इसकी जानकारी देनी होगी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल


IPL 2026 Match List: इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास 19 साल पुराना हो चुका है, RCB भी चैंपियन बन चुकी है. यकीन नहीं होता न, मगर यही सच है और IPL 2026 क्रिकेट फैंस के लिए एक नया रोमांच लाने वाला है. 28 मार्च से अगले सीजन का आगाज हो रहा है. अभी तक फाइनल की तारीख सामने नहीं आई है क्योंकि BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया था. यहां देख लीजिए ये सभी मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. चूंकि RCB गत चैंपियन है, इसलिए सीजन का सबसे पहला मैच उसी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल (अब तक)

28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरू

29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई

30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी

31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़

1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ

2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता

3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई

4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली

4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद

5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद

5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरू

6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता

7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी

8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली –

9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता

10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी

11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़

11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई

12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ

12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई

रिपोर्ट्स अनुसार बाकी का शेड्यूल इसी सप्ताह घोषित किया जाना है. बताया जा रहा है कि अभी आईपीएल 2026 के लिए 54 मैचों का और शेड्यूल सामने आना है. फाइनल 31 मई को खेला जा सकता है. फाइनल मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है.

बता दें कि IPL 2026 का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहने वाला है. लीग स्टेज में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी और पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में रहने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह



Source link

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह

IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह


India Announces Squad For T20I Series Against South Africa: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरू होने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे और रोमांच बढ़ता जा रहा है. इस लीग के चढ़ते रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जिसके लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई है. इस 15 सदस्यीय टीम में 2 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है, जबकि इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होगी.

टीम इंडिया में पहली बार 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अप्रैल 2026 में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम का चयन किया गया है. इस दौरे पर 2 खिलाड़ियों को पहली बार भारत की टी20 टीम में जगह मिली है और वो दोनों खिलाड़ी- कश्वी गौतम और अनुष्का शर्मा हैं. इन दो नए खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका दौरे की टी20 टीम में बाकी पुराने खिलाड़ी ही शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए जिन 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, आइए एक नजर जरा उनके नामों पर डाल लेते हैं. 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधती रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल, कश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा.

टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका दौरे की कार्यक्रम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल से होना है. इस दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस टी20 सीरीज के पहले दो मैच डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे. उसके बाद अगले दो मैच जोहानिसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को होंगे. इसके अलावा सीरीज का आखिरी मुकाबला बेनोनी में 27 अप्रैल को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल





Source link

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने वाले इन 4 दावेदार खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने वाले इन 4 दावेदार खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी


Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ल्ड कप के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों को पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. माना जा रहा है कि इन्हीं 20 खिलाड़ियों में से वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जाएगी. हालांकि, उन 20 खिलाड़ियों में 4 वो नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पीछे छोड़कर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में नंबर-1 बन सकते हैं. अब सवाल ये है कि वो चारों खिलाड़ी कौन हैं? तो वो आईपीएल में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं.

पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है ये आईपीएल बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 598 रन बनाए हैं. हालांकि, सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में पृथ्वी शॉ शामिल ना हों, लेकिन उनके अलावा इस मामले में टॉप-5 की लिस्ट में शामिल बाकी के जो 4 खिलाड़ियों के नाम हैं, वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 के संभावित चेहरे जरूर हो सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के इन दावेदारों पर भारी पड़ेंगे वैभव

आईपीएल में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 की लिस्ट में ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 594 रन हैं. उनके बाद ऋषभ पंत ने 564 रन बनाए हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं, जबकि, संजू सैमसन 545 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं और शुभमन गिल 5वें नंबर हैं, जिन्होंने 499 रन बनाए हैं. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक ये खिलाड़ियों के वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल होने के आसार जताए जा रहे हैं.

आईपीएल में सबको पछाड़कर नंबर-1 बनेंगे सूर्यवंशी!

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में इन खिलाड़ियों को जगह मिलती है या नहीं वो तो आधिकारिक लिस्ट सामने आने पर ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी इन सबको पछाड़ सकते हैं. वैभव सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड आईपीएल 2026 के दौरान ही अपने नाम कर उन चारों बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 बनने से कितने रन हैं दूर?

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 7 आईपीएल मैचों में कुल 252 रन बना चुके हैं. उन्हें अब इन चारों खिलाड़ियों समेत पृथ्वी शॉ का भी रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 बनने के लिए और 347 रन बनाने हैं. आईपीएल 2026 में इतने रन बनाते ही वैभव इस लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल



Source link

ICC ने साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया, बोले- यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास

ICC ने साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया, बोले- यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास


आईसीसी ने फरवरी, 2026 के लिए पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए चुना है. 14 महीनों बाद साहिबजादा ये अवार्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं, आखिरी बार नवंबर, 2024 में हारिस रउफ ने ये अवार्ड जीता था. साहिबजादा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, वह लीडिंग रन स्कोरर थे. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 2 शतक लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी बने.

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को सुपर-8 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, हालांकि पाक टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. साहिबजादा ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 58 गेंदों पर 100 रन बनाए थे. दूसरा शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था. सुपर-8 के उस मैच में पाकिस्तानी ओपनर ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए थे.

साहिबजादा फरहान ने फरवरी, 2026 में खेले 7 मैचों (टी20 वर्ल्ड कप में) में कुल 383 रन बनाए थे. नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारियों के आलावा उन्होंने यूएसए (73) और नीदरलैंड (47) के खिलाफ भी महत्वपूर्ण पारी खेली थी. हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ वह फ्लॉप रहे थे, वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उन्हें पहले ही ओवर में आउट किया था.

फरहान ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने के बाद कहा, “यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास है, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर किए गए प्रदर्शन के लिए, जहां दुनिया भर के फैंस हर पल पर नजर रखते हैं. इसी बात से यह और भी ज्यादा खास बन जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह सचमुच एक ऐसा टूर्नामेंट था जिसे मैं हमेशा यादों में रखूंगा. मैं आने वाली सीरीज और मैचों में भी यही लय जारी रखने की कोशिश करूंगा. मैं अपने टीम के साथियों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा. उनके बिना यह सब मुमकिन नहीं हो पाता.”





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp