USA ने टीम इंडिया की हालत खराब की, अभिषेक शर्मा-शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल सके

USA ने टीम इंडिया की हालत खराब की, अभिषेक शर्मा-शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल सके


2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला दिन बेहद अप्रत्याशित साबित हुआ है. दिन के पहले 2 मैचों में चाहे स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ना जीत पाए हों, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की एक बार के लिए हालत खराब कर दी थी. अब वही काम यूएसए ने कर दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में यूएसए के गेंदबाजों ने भारतीय बैटिंग लाइन-अप को तहस नहस कर दिया है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो दूसरे ही ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. अभिषेक खाता तक नहीं खोल पाए और अपनी पारी की पहली ही गेंद पर चलते बने. 12 ओवरों के भीतर ही आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी थी.

टीम इंडिया की हालत हुई खराब

विशेष रूप से दायें हाथ के तेज गेंदबाज शेडली वैन शालक्विक ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. अभिषेक शर्मा अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. संजू सैमसन को ओपनिंग में रिप्लेस करने वाले ईशान किशन भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए और 20 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए, लेकिन शिवम दुबे और रिंकू सिंह से जहां उम्मीद थी, वहां उनका बल्ला खामोश रहा.

5 गेंद, एक रन और तीन विकेट

ये आंकड़े शेडली वैन शालक्विक के उस ओवर के हैं, जिसमें ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे, तीनों भारतीय बल्लेबाजों ने अपना विकेट खो दिया. छठे ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान 20 रन बनाकर आउट हुए थे. इस ओवर के समाप्त होने तक तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी खुद को वापस ड्रेसिंग रूम में बैठा हुआ पाया.

इस मैच में भारतीय टीम पावरप्ले खत्म होने तक 46 रन बना पाई और 4 विकेट खो दिए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद किसी घरेलू टी20 मैच के पावरप्ले में टीम इंडिया द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. 

यह भी पढ़ें:

आज क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर? सिराज को आते ही मिल गई प्लेइंग इलेवन में जगह



Source link

आज क्यों नहीं खेल रहे बुमराह, सैमसन और सुंदर? सिराज को आते ही मिल गई प्लेइंग इलेवन में जगह

आज क्यों नहीं खेल रहे बुमराह, सैमसन और सुंदर? सिराज को आते ही मिल गई प्लेइंग इलेवन में जगह


2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए का मैच मुंबई और वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएसए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, वहीं जब भारत की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो उसमें से कई बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब था. जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर आज का मैच नहीं खेल रहे हैं, आखिर क्या है इसकी वजह.

क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह?

जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं. टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि बुमराह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें बुखार है, जिसके कारण उन्हें यूएसए के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में जगह मिली है, जो करीब 24 घंटे पहले ही वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हुए थे. सिराज को चोटिल हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में जगह मिली है.

संजू सैमसन क्यों बैठे हैं बाहर?

संजू सैमसन के बाहर बैठने की वजह उनकी खराब फॉर्म है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन को हर बार ओपनिंग करने का मौका मिला था, लेकिन वो पूरी सीरीज में केवल 46 रन बना पाए. दूसरी ओर ईशान किशन टीम में वापस आने के बाद से ही बढ़िया लय में दिखे हैं. इसलिए ईशान किशन, यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखे.

वाशिंगटन सुंदर नहीं हैं फिट

वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट आई थी. जांच में पाया गया कि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या है. वो फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उन्हें अभी तक मैदान में उतरने की अनुमति नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़ें:

ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़



Source link

शिमरन हेटमायर ने पकड़ा ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’, फील्डिंग देख उड़ जाएंगे होश; देखें वीडियो

शिमरन हेटमायर ने पकड़ा ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’, फील्डिंग देख उड़ जाएंगे होश; देखें वीडियो


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट के 3 लीग मैच होने थे, जिसमें दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरोम हेटमायर ने पहले सबसे तेज फिफ्टी लगाकर सबको हैरान किया. अब उन्होंने टूर्नामेंट के सिर्फ दूसरे ही मुकाबले में टी20 विश्व कप का शायद सबसे बेहतरीन कैच लपक लिया. 

हेटमायर के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शमार जोसेफ की गेंद पर स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुन्से ने लेग साइड की तरफ जोर से बल्ला घुमाया. पहली नजर में लगा कि गेंद सीधा सीमा रेखा के पास छक्के के लिए जाएगी, लेकिन उससे पहले हेटमायर की एंट्री हुई और उन्होंने बेहतरीन कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया. 

‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’

इस कैच को आप ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ भी कह सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हेटमायर ने शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा. उनका कैच देखते ही बन रहा था. कैच लेने के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों ने उनके साथ जमकर जश्न मनाया. शमार जोसेफ ने तो उन्हें गोद में ही उठा लिया. इसके बाद जेसन होल्डर ने भी खुशी में हेटमायर को उठाया. 

वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक

शानदार कैच लपकने से पहले हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था. हेटमायर ने सिर्फ 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इससे पहले 2009 के टी20 विश्व कप में क्रिस गेल ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. इस लिस्ट में मौजूद शाई होप ने पिछले सीजन यानी 2024 के टी20 विश्व कप में 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है. गेल ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. 





Source link

ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़

ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़


2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं, इसपर सवालिया निशान लगे हैं. हालांकि पाकिस्तान सरकार कह चुकी है कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को टीम इंडिया के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान इसे असाधारण परिस्थिति से जुड़ा मामला बताया चुका है. इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बातचीत की मांग की है.

पाकिस्तान ने आइसीसी को पत्र लिखकर इसे असाधारण परिस्थितियों से जुड़ा मामला बताया और अपनी सरकार के ट्वीट को भी इसी से जोड़ा. मगर आईसीसी ने इसके जवाब में आईसीसी ने कहा है कि भारत के साथ मैच ना खेलने की स्थिति में पाकिस्तान को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही कानूनी कार्यवाई भी की जा सकती है. साथ ही आईसीसी ने इस विषय पर भी स्पष्टता मांगी है कि आखिर PCB किन असाधारण परिस्थितियों का हवाला दे रहा है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार सूत्रों ने बताया कि आईसीसी ने पाकिस्तान के बॉयकॉट मामले में पूरी तरह निष्पक्षता बनाए रखने और नियमों का पालन करने की बात दोहराई. आईसीसी ने यह भी साफ किया कि कोई भी निर्णय लेने से पहले टूर्नामेंट की अखंडता और नियमों को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी. आईसीसी ने यह भी समझाने का प्रयास किया कि असाधारण परिस्थितियों का दावा किन परिस्थितियों में किया जा सकता है और ऐसा दावा करने के लिए सबूत आवश्यक होते हैं. वहीं किसी विशेष मैच से हटने के दुष्परिणाम भी सामने रखे.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कहना है कि किसी भी हालत में नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा और वह मुद्दे को सुलझाने हेतु बातचीत के लिए तैयार है. इसके जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी बातचीत के लिए तैयार हो गया है. फिलहाल आईसीसी और पीसीबी के बीच समस्या का समाधान निकालने के लिए बातचीत जारी है.

यह भी पढ़ें:

‘हल्के वक्त में घबराना नहीं और…’, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खास संदेश, जानें क्या कहा



Source link

‘हल्के वक्त में घबराना नहीं और…’, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खास संदेश

‘हल्के वक्त में घबराना नहीं और…’, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खास संदेश


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना पहला मैच आज यूएसए के खिलाफ खेलेगा. ये मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेल जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारत गत चैंपियन के रूप में यह टूर्नामेंट खेलने उतर रहा है. मैच शुरू होने से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को गुरुमंत्र दिया.

दरअसल BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने अपने विचार सबके सामने रखे. उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है और वो वर्ल्ड कप का पहला ही मैच अपने होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहे होंगे. हाल ही में सूर्यकुमार ने कहा था कि उन्हें कप्तान से ज्यादा लीडर कहलाए जाने पर अच्छा महसूस होता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपनी लीडरशिप में ट्रॉफी तक ले जा पाते हैं या नहीं.

हल्के वक्त में घबराना नहीं और…

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के पहले मैच से पूर्व कहा, “हल्के वक्त में घबराना नहीं और अच्छे वक्त में पगलाना नहीं.”

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की लीडरशिप करने को लेकर थोड़ी घबराहट भी है. मगर उन्होंने टीम इंडिया में अपने साथी खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाते हुए कहा कि उनके होने से उनपर से दबाव कम हो जाएगा.

शानदार है सूर्या का कप्तानी रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की टी20 टीम में पिछले करीब 2 सालों में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 43 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से टीम 32 बार जीती है और केवल 7 बार हारी है. जबकि उनकी कप्तानी में टीम के 2 मैच टाई रहे और 2 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकल पाया. बतौर कप्तान सूर्यकुमार का जीत प्रतिशत 80.48 का है.

यह भी पढ़ें:

हारते-हारते बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स उलटफेर करने से चूका; सांसे रोक देने वाला हुआ मुकाबला





Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक, टूट गया क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक, टूट गया क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड


2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेल जा रहा है. इस मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने क्रिस जेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है. हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने स्कॉटलैंड के विरुद्ध 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. अर्धशतक पूरा करने तक उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और एक चौका लगाया.

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

शिमरोन हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2009 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. हेटमायर ने उनसे एक गेंद कम खेलकर फिफ्टी पूरी की. गेल के बाद इस सूची में शाय होप का नाम आता है, जिन्होंने 2024 वर्ल्ड कप में 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था.

वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी (टी20 वर्ल्ड कप)

  • 22 गेंद – शिमरोन हेटमायर – 2026
  • 23 गेंद – क्रिस गेल – 2009
  • 24 गेंद – शाय होप – 2024

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड आज भी क्रिस गेल के ही नाम है. उन्होंने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. मगर सबसे तेज वर्ल्ड कप फिफ्टी के मामले में शिमरोन हेटमायर उनसे आगे निकल चुके हैं.

युवराज सिंह हैं सबसे आगे

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पिछले 19 सालों से युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. उस मैच को युवराज के 6 छक्कों के लिए याद किया जाता है.

यह भी पढ़ें:

हारते-हारते बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स उलटफेर करने से चूका; सांसे रोक देने वाला हुआ मुकाबला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp