जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, बड़ी वजह आई सामने; ओपनिंग जोड़ी पर मुहर

जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, बड़ी वजह आई सामने; ओपनिंग जोड़ी पर मुहर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. भारत का पहला मैच आज यूएसए के साथ है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. खबर आ रही है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज का मैच नहीं खेलेंगे. वहीं ये भी माना जा रहा है कि पिछली सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे संजू सैमसन को आज बाहर बैठना पड़ सकता है, उनकी जगह ईशान किशन आज ओपन कर सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेलेंगे पहला मैच?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह की तबियत ठीक नहीं है, जिस कारण से वह यूएसए के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. बता दें कि हर्षित राणा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह पर बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में शामिल किया है. सिराज शुक्रवार को ही टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं.

रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को वायरल बुखार है. भारतीय टीम मैनेजमेंट भी नहीं चाहेगी कि इस स्थिति में उन्हें यूएसए के खिलाफ मैच में खिलाया जाए. मैच से एक दिन पहले बुमराह ग्राउंड पर भी आए थे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया. बुमराह के बाहर रहने से आज जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

अभिषेक और ईशान कर सकते हैं ओपनिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई आखिरी सीरीज के पांचों मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन हर मैच में संजू ने निराश किया. वह किसी मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. सीरीज के अंतिम मैच में तो ईशान किशन से विकेटकीपिंग करवाई गई. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा आज यूएसए के खिलाफ ओपन कर सकते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास में भी दोनों (अभिषेक और ईशान) ने ही ओपन किया था.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम् दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.



Source link

LIVE: पाकिस्तान को मिली चौथी सफलता, बाबर आजम ने पकड़ा कैच; 100 पार नीदरलैंड का स्कोर

LIVE: पाकिस्तान को मिली चौथी सफलता, बाबर आजम ने पकड़ा कैच; 100 पार नीदरलैंड का स्कोर


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कोलंबो में आज बारिश की संभावना है. हवाएं भी तेज चल रही है, जो पाकिस्तानी गेंदबाजों को मदद कर सकता है.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर) शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

नीदरलैंड की प्लेइंग 11

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

पाकिस्तान और नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में शामिल हैं. टी20 में दोनों के बीच इससे पहले 2 बार भिड़ंत हुई है, दोनों बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है. सलमान अली आगा चाहेंगे कि आज से 3-0 किया जाए, जबकि नीदरलैंड टीम बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मौसम की वजह से आज टॉस महत्वपूर्ण है, जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं.

मैच पर बारिश का साया

कोलंबो में आज बारिश की संभावना जताई गई है. टॉस सुबह 10:30 बजे होगा और मैच 11 बजे से शुरू होगा. इस समय बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है. सबसे ज्यादा बारिश के चांस 1 बजे से 3 बजे के बीच है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार इन 2 घंटों में बारिश की संभावना 70 प्रतिशत तक है. यानी दूसरी पारी के दौरान बारिश मैच में खलल डाल सकती है.

पाकिस्तान स्क्वॉड

फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

नीदरलैंड स्क्वॉड

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन.

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पर टी20 रिकॉर्ड

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर इससे पहले 2 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, वो भी करीब 15 साल पहले. अफगानिस्तान बनाम कनाडा और कनाडा बनाम आयरलैंड मैच यहां साल 2010 में हुए थे. यानी पाकिस्तान और नीदरलैंड, दोनों के लिए इस ग्राउंड पर पहला मैच है.



Source link

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच पर बारिश का साया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव?

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच पर बारिश का साया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव?


टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आगाज आज से हो रहा रहा है. 1 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल हैं. आज पहले दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच है. ये मुकाबला कोलंबो में होगा, जिसमें बारिश की संभावना है. बारिश की वजह से गुरुवार को दोनों टीमें अभ्यास भी नहीं कर पाई थी. जानिए ये मैच कितने बजे से शुरू होगा.

बारिश की वजह से अगर पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 मिल जाएंगे. नीदरलैंड के लिए ये अच्छा हो सकता है लेकिन पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ नहीं खेलने की बात कर रहा है और ऐसे में उनके बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा. पूरे मैच में बारिश की संभावना बनी रहेगी, ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम बड़ी भूमिका निभा सकता है.

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच है. ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच सुबह 11 बजे से शुरू होना है.

कोलंबो में आज कैसा रहेगा मौसम?

Accuaweather के अनुसार आज कोलंबो में दिन भर बारिश के आसार बने रहेंगे. 11 बजे भी कोलंबो में बारिश के आसार है, तो मैच देरी से भी शुरू हो सकता है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी की संभावना जताई गई है.

अगर मैच समय पर शुरू हुआ भी तो बारिश बीच में खलल डाल सकती है. दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, यानी दूसरी पारी में बारिश हो सकती है. इन दो घंटों में बारिश की संभावना 60 से 70 प्रतिशत बताई गई है.

कहां देखें पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव?

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी या आयुष नहीं, U19 के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी या आयुष नहीं, U19 के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू


भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया. आयुष म्हात्रे छठे कप्तान बने, जिन्होंने भारत को चैंपियन बनाया. वैभव सूर्यवंशी का जलवा यहां भी देखने को मिला, उन्होंने फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ शतक ठोका. उन्होंने 175 रनों की कमाल पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी वैभव को ही मिला. वैसे तो हर खिलाड़ी का सपना नेशनल टीम में खेलने का होता है, लेकिन यहां हम उन 5 के बारे में बता रहे है जो भविष्य में जल्दी ही टीम इंडिया के डेब्यू कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव को लेकर कई दिग्गज बोल चुके हैं कि ये खिलाड़ी सबसे अलग है और उन्हें जल्द ही नेशनल टीम में मौका मिल सकता है. इसी साल मार्च के बाद वैभव नेशनल टीम के लिए योग्य भी हो जाएंगे. बता दें कि नेशनल टीम के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल है. वैभव आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी अपना दमखम दिखा चुके हैं, जहां दुनिया के वर्ल्ड क्लास गेंदबाज होते हैं. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था. उसके बाद इंडिया ए के लिए उन्होंने प्रभावी खेल दिखाया, अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में छा गए.

फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके जड़े. यानी 150 रन तो उन्होंने सिर्फ बॉउंड्रीज़ से बना दिए.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे का बल्ला अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से पहले खामोश था, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़कर उन्होंने दिखा दिया कि वह प्रेशर को हैंडल करने में कितने माहिर हैं. बतौर कप्तान भी उन्होंने प्रभावित किया. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले आयुष आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. कई दिग्गज उनके खेल की तारीफ करते हैं. भविष्य में वह टीम इंडिया के मिडिल आर्डर में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं.

एरॉन जॉर्ज

वैभव सूर्यवंशी के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप में एरॉन जॉर्ज ओपनिंग कर रहे थे, उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. तब भारत 311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था, ऐसे में उनकी इस पारी ने उनकी काबिलियत को दर्शाया.

हेनिल पटेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की गेंदबाजी की कमान हेनिल पटेल ने संभाली, वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे. उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए. गेंद को स्विंग करवाना और पॉवरप्ले में विकेट लेना, उन्हें खास बनाता है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शुरूआती ओवरों में प्रभाव भी डालते हैं.

विहान मल्होत्रा

विहान मल्होत्रा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कंसिस्टेंसी दिखाई. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ा. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 38 रनों की नाबाद पारी खेली, फाइनल में 30 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी की खास बात ये हैं कि वह मुश्किल समय में पैनिक नजर नहीं आते, टिककर खेलने की क्षमता उनमें नजर आती है.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर


टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का ऐलान किया है.

वॉर्म-अप मैच में लगी हर्षित राणा को चोट

हर्षित राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले के दौरान लगी थी. उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका और इसके बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए. बाद में उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे देखा गया, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय गहरा गया. उनकी मेडिकल जांच के बाद साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट के लिए फिट नहीं हो पाएंगे.

मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया में वापसी

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद BCCI ने मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया है. 31 साल के सिराज भारत के लिए अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 14 विकेट लिए हैं. हालांकि, उनका आखिरी टी20 मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था. इसके अलावा सिराज के पास टेस्ट और वनडे क्रिकेट का भी लंबा अनुभव है, जो बड़े टूर्नामेंट में टीम के काम आ सकता है.

हर्षित राणा की कमी क्यों खलेगी

हर्षित राणा सिर्फ तेज गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में बल्लेबाजी का विकल्प भी देते थे. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 43 गेंदों पर 52 रन की उपयोगी पारी खेली थी. ऐसे में उनका बाहर होना टीम संतुलन के लिहाज से नुकसानदायक माना जा रहा है. वहीं सिराज को शुद्ध गेंदबाज माना जाता है और बल्लेबाजी में उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जाती है.

टीम इंडिया का शेड्यूल

डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगा. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगी. तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होना है, हालांकि पाकिस्तान पहले ही इस मैच के बहिष्कार का ऐलान कर चुका है.

भारत की नई विश्व कप टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज, नोरा फतेही, बादशाह करेंगे परफॉर्म, जानिए वेन्यू, टाइम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज, नोरा फतेही, बादशाह करेंगे परफॉर्म, जानिए वेन्यू, टाइम


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो रहा है. पहले दिन भारत, पाकिस्तान समेत 6 टीमें मैदान पर होंगी. शुरुआत पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से होगी, आज भारत की भिड़ंत यूएसए से है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. आज उद्घाटन समारोह भी है, जिसमें डांसर नोरा फतेही, सिंगर बादशाह आदि कलाकार परफॉर्म करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो में होगा. दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता में होगा. तीसरा मैच भारत बनाम यूएसए, शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह होगा, जिसके लिए वही टिकट्स मान्य होंगे जो मैच के हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करेगा?

टी20 वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में सितार वादक ऋषभ शर्मा भी परफॉर्म करेंगे. सिवामनी भी परफॉर्म करेंगे. इसके बाद मशहूर सिंगर बादशाह भी अपने गानों से समा बांधेंगे. डांसर नोरा फतेही भी परफॉर्म करेंगी. आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर परफॉर्मर्स की जानकारी दी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारत बनाम यूएसए मैच से एक घंटे पहले शुरू होगी. मैच 7 बजे शुरू होगा, ओपनिंग सेरेमनी 6 बजे से शुरू होगी.

लाइव कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. उद्घाटन समारोह का लाइव भी इन्हीं प्लेटफॉर्म पर होगा.

आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे, जिनके साथ हर हिस्सा लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 युवा एम्बेसडर भी होंगे, जो मिलकर आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप ए की 4 टीमें आज मैदान पर होंगी. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज मैच है, जो ग्रुप ए में शामिल हैं. इसी ग्रुप में भारत और यूएसए भी है. अन्य मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड है, जो ग्रुप सी में शामिल हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp