BCCI ने कर दिया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, इस खूंखार गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री

BCCI ने कर दिया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, इस खूंखार गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए हैं. हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोट आई थी, जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. बीसीसीआई ने हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. 

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. टीम मैनेजमेंट उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हर्षित राणा की जगह पर टीम में शामिल होंगे.

बता दें कि हर्षित राणा 4 फरवरी को चोटिल हुए थे. इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को क्लिनिक जांच के लिए भेजा गया. जांच में पता चला कि उनके घुटने में सूजन है, जिसकी वजह से मूवमेंट में कमी है. राणा ने तेज दर्द की भी शिकायत की. इसके बाद जब स्कैन कराया गया तो Lateral Meniscus यानी घुटने के बाहरी हिस्से में चोट का पता चला. मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की सलाह के बाद उन्हें सर्जरी के लिए कहा गया है. मेडिकल टीम ने जांच के बाद पाया है कि बिना सर्जरी के उनकी रिकवरी पॉसिबल नहीं है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज. 

पहले दिन 3 मैच, USA से भिड़ेगी टीम इंडिया

7 फरवरी यानी कल से 2026 टी20 विश्व कप का आगाज होगा. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया भी शनिवार, 7 फरवरी को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी. टी20 विश्व कप में शनिवार को भारत का मुकाबला यूएसए से है. हालांकि, अभी हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं हुआ है. 



Source link

Harshit Rana ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2026, Mohammed Siraj named as replacement

Harshit Rana ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2026, Mohammed Siraj named as replacement


India’s T20 World Cup preparations have suffered a confirmed setback as pacer Harshit Rana has officially been ruled out of the ICC Men’s T20 World Cup 2026 due to a knee injury sustained during the warm-up match against South Africa on February 4 in Navi Mumbai.

Following scans and consultations with specialists, the BCCI medical team confirmed Rana unfit to participate in the tournament. The Board and team management have wished him a speedy recovery.

Mohammed Siraj joins as replacement

Add Zee News as a Preferred Source


In response, the BCCI has officially named Mohammed Siraj as Rana’s replacement in the 15-man squad. Siraj, who currently plays for Gujarat Titans in domestic T20 competitions, has featured in 16 T20Is for India, taking 14 wickets. His last appearance for the national side in the shortest format was in July 2024.

Updated Indian squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026:

Suryakumar Yadav (C), Abhishek Sharma, Sanju Samson (WK), Ishan Kishan (WK), Tilak Varma, Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel (VC), Rinku Singh, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy, Washington Sundar, Mohammed Siraj

This official change finalizes India’s squad and sets the stage for their T20 World Cup title defence.

Captain Suryakumar Yadav’s Assessment

Earlier During a pre-match press conference in Mumbai on Friday, captain Suryakumar Yadav provided a cautious update while acknowledging the impact of losing Rana.

“Harshit Rana hasn’t been ruled out yet, physios are assessing him, but he doesn’t look good,” Suryakumar told reporters. When pressed on the gravity of the situation, he added, “It’s a big blow because of the combination we make, keeping in mind 15 players. If he misses out, we will definitely miss him. We have enough options. We shall look at the replacements of fast bowlers who are there. We shall pick the best one.”

Addressing the loss of Rana’s batting ability at the bottom of the order, Yadav remained pragmatic: “I know there is the case of someone batting at no. 9 like Harshit, but having said that, what will the first 8 batsmen do then?! They have to bat.”

Additional Squad Concerns

The Indian camp continues to monitor Washington Sundar, who has yet to recover from his injury to join the World Cup squad. On a more positive note, Tilak Varma has successfully integrated into the team and featured in the warm-up match against South Africa.

India is positioned in Group A alongside the USA, Pakistan, Namibia, and the Netherlands. Their tournament begins on Saturday with a clash against the United States at the Wankhede Stadium.



Source link

वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक

वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक


इतिहास गवाह रहा है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल कभी इतना हाई-स्कोरिंग नहीं रहा, जितना 2026 में हुआ. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का स्कोर बनाया था. भारत ऐसा पहला देश बना, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 400 रनों का आंकड़ा छुआ हो. जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना पाई और 100 रनों से मुकाबला हार गई.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के लिए कैलब फैल्कनर ने शतक लगाया. इस मुकाबले में टीम और व्यक्तिगत तौर पर भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी. यहां देखिए उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स को, जो फाइनल मैच में बने हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन (दोनों पारी)- अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 722 रन बनाए. यह अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं.

  • 722 रन – भारत बनाम इंग्लैंड – 2026
  • 634 रन – भारत बनाम वेस्टइंडीज – 2014
  • 631 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड – 2004

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप- भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप को सबसे ज्यादा बार जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने 4 बार अंडर-19 लेवल पर वर्ल्ड कप जीता है.

  • भारत- 6 बार
  • ऑस्ट्रेलिया – 4 बार
  • पाकिस्तान – 2 बार

ICC टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाए. यह पुरुष और महिला क्रिकेट के किसी भी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. वैभव से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन बनाए थे.

  • 175 रन – वैभव सूर्यवंशी – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
  • 170 रन – एलीसा हीली – महिला ODI वर्ल्ड कप 2022 फाइनल

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के- भारत बनाम इंग्लैंड फाइनल मैच में कुल 31 छक्के लगे. भारत की ओर से 19 और इंग्लैंड की ओर से 12 छक्के लगे. ये एक यूथ ODI मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले एक यूथ ODI मैच में सबसे ज्यादा छक्कों की संख्या 23 थी.

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर- इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में कोई टीम 300 रन भी नहीं बना पाई थी. 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने 411 रन बनाए, जिससे भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 400 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद कैफ से लेकर विराट कोहली तक, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट, धोनी कभी जीते या नहीं



Source link

India on a Trophy spree: Vaibhav Suryavanshi’s 175 powers India to 100-Run win over England U19 to win Sixth U-19 WC title

India on a Trophy spree: Vaibhav Suryavanshi’s 175 powers India to 100-Run win over England U19 to win Sixth U-19 WC title


India has officially cemented its status as the undisputed powerhouse of junior cricket, clinching a record-extending sixth ICC Under-19 World Cup title. In a high-octane final at the Harare Sports Club, Ayush Mhatre’s side defeated England by 100 runs, successfully defending a massive total of 411 and ensuring India stands alone with the most titles in the history of the tournament.

The Suryavanshi Storm

The final was defined by a “once-in-a-lifetime” innings from 14-year-old opening sensation Vaibhav Suryavanshi. After captain Ayush Mhatre won the toss and elected to bat, Suryavanshi unleashed a breathtaking assault on the English bowlers. The left-hander smashed 175 runs off just 80 deliveries, a knock that featured raw power and immaculate control.

Add Zee News as a Preferred Source


While India lost Aaron George early, Suryavanshi and Mhatre (53 off 51 balls) stabilized the innings with a rapid partnership. At one stage, it appeared Suryavanshi was destined for a double century as India looked set to cross the 500-run mark. However, Manny Lumsden eventually ended the “craziness” in the middle, dismissing Suryavanshi for 175. Despite a middle-order wobble where England claimed three wickets for just six runs, the lower order showed enough resistance to push India to a record-breaking 411/9 in 50 overs.

England’s Spirited Resistance

Chasing a mammoth 412, England began with positive intent, drawing inspiration from India’s own record chase against Afghanistan in the semifinals. Opener Ben Dawkins provided a solid foundation with a half-century, while Thomas Rew and Ben Mayes contributed brisk cameos.

The momentum shifted decisively in the 21st over. With England stationed at 174/3 and looking competitive, a disastrous collapse saw them lose four wickets for just three runs, slumped to 177/7. Just as an early finish seemed likely, Caleb Falconer produced a magnificent solo effort. Falconer smashed 115 off 67 balls, partnering with James Minto in a 92-run stand that tested India’s patience.

The Final Blow

The breakthrough came via Ambrish, who dismissed Minto to break the stubborn partnership. Kanishk Chouhan finally ended England’s resistance by dismissing Falconer, folding the innings for 311 in 40.2 overs. As the final wicket fell at 20:23 IST, the Indian players wrapped themselves in the national flag to celebrate their third title in the last eight years.

India’s Legacy of Excellence

This victory marks the sixth time India has lifted the trophy, continuing a lineage of success that began over two decades ago. The “Boys in Blue” have now won the championship under the following captains:

2000: Mohammed Kaif

2008: Virat Kohli

2012: Unmukt Chand

2018: Prithvi Shaw

2022: Yash Dhull

2026: Ayush Mhatre

The victory reinforces a national system built on depth and continuity, where every new generation finds a way to leave its own imprint on the global stage. As the team gathered in a huddle before dispersing with a loud cheer, the magnitude of the achievement was clear: India remains the undisputed king of youth cricket.

Final Scorecard Summary:

India U19: 411/9 in 50 overs (Vaibhav Suryavanshi 175, Ayush Mhatre 53)

England U19: 311 in 40.2 overs (Caleb Falconer 115, Ben Dawkins 50; Ambrish 3 wickets)

Result: India U19 won by 100 runs.



Source link

मोहम्मद कैफ से लेकर विराट कोहली तक, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट

मोहम्मद कैफ से लेकर विराट कोहली तक, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट


भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली है. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी का भारत की जीत में बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहा. मगर टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने का श्रेय कप्तान आयुष म्हात्रे को भी जाता है. आयुष म्हात्रे ने नया केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया. लेकिन उनसे पहले भी 5 भारतीय कप्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने की उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं. यहां जान लीजिए अब तक किन भारतीय कप्तानों ने विश्व कप ट्रॉफी उठाई है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान

-भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले पहले कप्तान मोहम्मद कैफ थे. 2000 वर्ल्ड कप के फाइनल में कैफ की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था.

-उसके बाद टीम इंडिया ने 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. 2008 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम से 12 रनों से हराया था.

-2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने उन्मुक्त चंद की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया था. उन्मुक्त चंद ने उस फाइनल मैच में 111 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्मुक्त चंद अब यूएसए क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं.

-उसके 6 साल बाद 2018 में टीम इंडिया एक बार फिर अंडर-19 लेवल पर वर्ल्ड चैंपियन बनी. इस बार विश्व विजेता भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे. शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और रियान पराग भी उसी टीम का हिस्सा थे.

-2022 में भी टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई और इस बार यश ढुल की कप्तानी में भारत नेर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. वहीं अब 2026 का विश्व कप भारत ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में जीत है.

  • मोहम्मद कैफ – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2000
  • विराट कोहली – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2008
  • उन्मुक्त चंद – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2012
  • पृथ्वी शॉ – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018
  • यश ढुल – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022
  • आयुष म्हात्रे – अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026

एमएस धोनी ने कभी अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. उनका कभी भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन ही नहीं हुआ था. साल 2000 में हुए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर अजय रातरा खेले थे. 

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स



Source link

भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को पटका; वैभव रहे खिताबी जीत के हीरो

भारत छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को पटका; वैभव रहे खिताबी जीत के हीरो


India U19 World Cup Champion 2026: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. यह छठी बार है जब भारत अंडर-19 लेवल पर विश्व विजेता बना है. वैभव सूर्यवंशी  के 175 रन और  गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने भारत को  ऐतिहासिक जीत दिलाई है. इंग्लैंड के पास मौका था कि वो 28 सालों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे का अंत करे, लेकिन अंग्रेज भारतीय टीम की चुनौती को भेद नहीं पाए.

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का स्कोर खाद्य किया था. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा. वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए. मगर जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी.

इंग्लैंड ने 177 के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए थे, लेकिन कैलब फैल्कनर ने जुझारू अंदाज में शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को जीत के करीब ले जाने की पुरजोर कोशिश की. उन्होंने 67 गेंद में 115 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड के खिताबी सूखे का अंत नहीं कर पाए. 

भारत छठी बार बना चैंपियन

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया है. भारत अब छठी बार चैंपियन बना है, इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 4 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है.  भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है. आयुष म्हात्रे के नाम ने इतिहास में एक खास स्थान हासिल कर लिया है, उन्हीं की कप्तानी में भारत की यह ऐतिहासिक जीत आई है.

वैभव सूर्यवंशी रहे जीत के हीरो

भारत की वर्ल्ड कप जीत की नींव वैभव सूर्यवंशी ने रखी. उन्होंने इस मैच में मात्र 55 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी रहा. इसके बाद उन्होंने 71 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार किया. फाइनल मैच में वैभव की 80 गेंद में 175 रनों की तूफानी पारी ने मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp