पहले दिन गिल-राहुल का ऐतिहासिक शतक, मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान टीम के छूटे पसीने

पहले दिन गिल-राहुल का ऐतिहासिक शतक, मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान टीम के छूटे पसीने


मुल्लांपुर टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 368 रन बना लिए हैं और उसके 3 विकेट गिर चुके हैं. पहले दिन स्टंप्स तक शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर सेट होकर डटे हुए हैं. गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा कर लिया है. उनके अलावा पहले दिन केएल राहुल ने भी सेंचुरी पूरी की.

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. मुल्लांपुर के मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यशस्वी जायसवाल जल्दी और हो गए, जिन्होंने 24 रन बनाए, लेकिन केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत बहुत बड़े स्कोर की नींव रख चुके हैं.

इसी मुकाबले में शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने कप्तान रहते 15 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं. सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में वो सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. गावस्कर ने बतौर कप्तान 14 पारियों में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया था. वहीं विराट कोहली ने ऐसा करने के लिए 18 पारी खेली थीं.

गिल-राहुल का ऐतिहासिक शतक

पहले केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल अब बतौर ओपनर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक सुनील गावस्कर ने लगाए, जिन्होंने 33 सेंचुरी लगाई थीं. उनके बाद वीरेंदर सहवाग (22), मुरली विजय (12) और उनके बाद केएल राहुल का नंबर आता है, जिनका यह बतौर ओपनर 11वां शतक रहा. 

वहीं शुभमन गिल ने भी अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाकर इतिहास रचा. यह बतौर कप्तान गिल का 15 पारियों में छठा शतक रहा. इस मामले में वो सचिन तेंदुलकर से केवल एक सेंचुरी दूर हैं. सचिन ने कप्तान रहते 7 टेस्ट शतक लगाए थे. हालांकि बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली (20 सेंचुरी) के नाम हैं. ऋषभ पंत भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक टेस्ट में 19वां अर्धशतक लगा चुके हैं.

अफगान टीम के छूटे पसीने

अफगानिस्तान के लिए अब तक सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद सलीम ने लिए हैं, जिन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का विकेट चटकाया. बता दें कि सुदर्शन शतक लगाने से चूक गए जिन्होंने 81 रन की पारी खेली. जियाउर रहमान ने भी एक विकेट लिया. अजमतुल्लाह उमरजाई और कप्तान हशमतुल्ला शाहिदी को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए हैं.



Source link

Shubman Gill creates history during Afghanistan test, becomes fastest Indian captain to reach this major milestone

Shubman Gill creates history during Afghanistan test, becomes fastest Indian captain to reach this major milestone


India captain Shubman Gill added another milestone to his growing Test career on Day 1 of the one-off Test against Afghanistan in Mullanpur, becoming the fastest Indian captain in terms of days to complete 1000 Test runs as skipper.

The landmark came during Gill’s fluent half-century after he walked in following the dismissal of Sai Sudharsan. While KL Rahul grabbed the headlines with a century, Gill quietly etched his name into the record books with another significant achievement in red-ball cricket.

Gill reached the 1,000-run mark as India’s Test captain in just 351 days, making him the fastest Indian skipper to achieve the milestone in terms of time taken. He also became the second-fastest Indian captain to reach 1,000 Test runs by innings, getting there in just 15 innings, behind only Sunil Gavaskar, who achieved the feat in 14 innings.


Add Zee News as a Preferred Source



The 26-year-old is now the 11th Indian captain to score 1000 or more runs in Test cricket while leading the national side. The achievement further underlines Gill’s impressive start as India’s red-ball leader.

The Punjab batter has enjoyed a productive run since taking over the captaincy and once again led from the front in Mullanpur. His half-century against Afghanistan was his ninth Test fifty and helped India strengthen their position after a solid opening day.

Earlier, India won the toss and elected to bat first. Yashasvi Jaiswal provided a brisk start before departing, after which KL Rahul and Sai Sudharsan steadied the innings with a crucial 139-run partnership. Sudharsan narrowly missed out on a century, scoring 81, while Rahul completed a well-crafted hundred before getting out on the very next delivery.

Gill then joined Rahul in the middle and ensured India maintained control during the final session. His knock not only kept the scoreboard moving but also saw him enter an elite list of Indian captains.

‘Most satisfying format’

Ahead of the Test, Gill had spoken about his love for the longest format and the pride he feels in leading India. “For me, this is the most satisfying format. If you do well in this format, that is how I feel most good about myself. The feel of wearing the whites, wearing the baggy cap. Nothing beats that; it’s the traditional way, the OG way of playing cricket,” Gill had said in a video released by the BCCI.

The Indian skipper had also described leading the national team as a dream come true, especially in front of his home crowd in Mullanpur. On Saturday, he backed those words with another memorable performance and a historic milestone in Test cricket.



Source link

महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी

महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी


कर्नाटक की प्रतिष्ठित टी20 लीग महाराजा ट्रॉफी केएससीए (KSCA) 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई है. टूर्नामेंट का आयोजन 20 जून से 12 जुलाई के बीच किया जाएगा. इस ऑक्शन की सबसे बड़ी चर्चा भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर रही, जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल ने 14 मैचों में 593 रन बनाए थे. इसी सीजन के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय पुरुष बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. इसके बावजूद वह नीलामी में अनसोल्ड रह गए.

उपलब्धता पर संशय बना वजह

राहुल के अनसोल्ड रहने की मुख्य वजह उनकी उपलब्धता को माना जा रहा है. भारतीय टीम के नियमित सदस्य होने के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है. भारत को 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला खेलना है, जबकि 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी निर्धारित है.
नीलामी के दौरान जब राहुल की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा गया तो ऑक्शनर ने संकेत दिया कि उनके टूर्नामेंट में खेलने की संभावना कम है. इसी अनिश्चितता के चलते किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया.

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच

करुण नायर पर लगी सबसे बड़ी बोली

नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत भारतीय बल्लेबाज करुण नायर को मिली. उन्हें कोस्टल किंग्स मंगलुरु ने 18 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इसके साथ ही वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. वहीं, पहली बार लीग का हिस्सा बनी शिवमोग्गा योद्धास ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को 15.75校 रुपये में खरीदा. इसके अलावा अभिनव मनोहर को 13.5 लाख रुपये, मनीष पांडे को 12.75 लाख रुपये और मयंक अग्रवाल को 11.50 लाख रुपये में टीमों ने अपने साथ जोड़ा. ये सभी खिलाड़ी नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

छह टीमें लेंगी हिस्सा

महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 का यह पांचवां संस्करण होगा. इस बार टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेंगी. इनमें कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स, हुबली टाइगर्स, मैसूर वॉरियर्स, गुलबर्गा मिस्टिक्स, कोस्टल किंग्स मंगलुरु और शिवमोग्गा योद्धास शामिल हैं. टूर्नामेंट में एक बार फिर कर्नाटक के कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जबकि नीलामी के नतीजों ने सीजन शुरू होने से पहले ही चर्चा का माहौल बना दिया है.



Source link

आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच

आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच


भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट आज से शुरू हो रहा है. अफगानिस्तान ने अपने करियर का पहला टेस्ट टीम इंडिया के खिलाफ 2018 में खेला था, उसके बाद पहली बार है जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. बेशक भारत एक मजबूत टीम है, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिनर्स मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. अभी तक IPL के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा था. जानिए टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. मैच कितने बजे से शुरू होगा? जानिए पूरी डिटेल.

कहां है IND vs AFG टेस्ट?

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मुल्लांपुर स्थित महाराजा सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. संभावना है कि पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी, ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के सामने मुश्किलें होंगी.

कितने बजे शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट?

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट का टॉस सुबह 9 बजे होगा. मैच 9:30 बजे से शुरू होगा. प्रत्येक दिन मैच 9:30 से शुरू होगा.

किस चैनल पर होगा IND vs AFG टेस्ट का लाइव प्रसारण?

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा.

यह भी पढ़ें- T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

मोबाइल यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. कंप्यूटर/लैपटॉप पर जियोहॉटस्टार वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं.

भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल, केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

यह भी पढ़ें- AFG वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया में वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट

अफगानिस्तान स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, जिया शरीफी, सलीम सफी, कैस अहमद, बिलाल सामी.



Source link

Ignored for Ashes, out 28 months, one McCullum call – This cricketer becomes first player in 149 years to…

Ignored for Ashes, out 28 months, one McCullum call – This cricketer becomes first player in 149 years to…


England fast bowler Ollie Robinson achieved a historic milestone during the ongoing opening Test match against New Zealand at Lord’s in London. Delivering the second over of the New Zealand first innings, Robinson produced an unbelievable sequence of 0,0,W,0,W,W. He claimed three wickets in that single over, removing Devon Conway, Kane Williamson, and Rachin Ravindra.

With this feat, Robinson became the first English cricketer in the nation’s 149-year Test history to take three or more wickets during his opening over of a match. Internationally, he joins an elite group of bowlers who have accomplished similar feats, including Nuwan Zoysa (Sri Lanka), Irfan Pathan (India), Daniel Vettori (New Zealand), Haris Sohail (Pakistan), Mitchell Starc (Australia), and Scott Boland (Australia).

The Road to Redemption

Around Christmas, Robinson believed his international career was over while England played in Australia without him. Despite taking 76 wickets across 20 Tests, he was dropped in 2024 due to fitness concerns and criticisms regarding his team utility.


Add Zee News as a Preferred Source



A reset occurred after England suffered a 4-1 Ashes defeat. Head coach Brendon McCullum contacted Robinson at the start of the season to indicate the competitive fast bowler remained in the national plans. Robinson responded by accepting the captaincy at Sussex, displaying strong leadership, and taking 18 wickets in the County Championship to force his way back into selection.

With Jofra Archer and Brydon Carse sidelined for this opening home Test at Lord’s, Robinson received the new ball. He faced the immense pressure of defending England’s low first-innings score of 140, turning the opportunity into a perfect comeback by taking three wickets in his opening maiden over.

England eyeing a win on 3rd Day

Visiting captain Tom Latham won the toss and chose to bowl first. Kyle Jamieson delivered an exceptional performance, claiming a five-wicket haul to dismiss the hosts for a meager total of 140 runs in 39.4 overs. In response, Robinson answered with his own five-wicket haul to secure a 27-run first-innings lead for England. The right-arm seamer finished with figures of 5 for 39, bowling New Zealand out for 113 runs in 29.5 overs.

Following the interval, New Zealand quickly wrapped up England’s second innings for 226 runs, with Nathan Smith completing an impressive six-wicket haul. However, England retaliated instantly during New Zealand’s second innings chase, when Gus Atkinson dismissed Tom Latham in the very first over to set the tone.

The critical moment unfolded late in the afternoon when Kane Williamson was trapped lbw. This vital breakthrough shifted the momentum decisively toward England, boosting their confidence heading into Day 3. William O’Rourke fell shortly afterward, clean bowled by Atkinson for a 6-ball duck.

By the close of play on Day 2, New Zealand reached stumps in a heavily compromised position at 36 runs for the loss of 3 wickets after 11.5 overs, operating at a current run rate of 3.04. Devon Conway remained at the crease on 12 runs off 27 balls, including a single boundary. For England’s bowling attack, Gus Atkinson led the charge with figures of 2 wickets for 10 runs in 3.5 overs, supported by Josh Tongue who claimed 1 wicket for 10 runs in his 3 overs. The current partnership stood at 7 runs off 7 balls, with New Zealand still requiring 218 more runs to secure a victory.

While England enters the next day as clear favorites, the weather forecast predicts rain, which may create a fragmented and unpredictable third day.

In Their Own Words

Robinson reflected on the intense pressure of his return to the international stage:

 

“The first over I couldn’t feel my legs, I was so nervous. To get the first wicket, the emotion coming was incredible.”

Speaking to Sky Sports, he commented on the reaction from the spectators:

“It was so loud. I was in a bit of a daze and just trying to focus. The crowd were amazing, it’s one of the loudest I’ve heard them here.”

He also discussed his renewed focus and work ethic:

“I was in a place where I never thought I’d play for England again. To get the text from Baz (McCullum) shifted my mindset. To get back in the team, I knew the date of the first day of the test and there was a lot of work. I’ve tried my best to get back in the condition for today. I know there’s a lot of hard work ahead.”





Source link

T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह


श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 कप्तान बनाए जाने की तैयारी चल रही है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाया जाएगा, उनकी फॉर्म भी खराब है तो उनका टीम में जगह बनाना भी मुश्किल होगा. अगर अय्यर कप्तान बनते हैं तो उनकी राह बहुत आसान नहीं होने वाली, यहां आपको 3 ऐसी चुनौतियों के बारे में बता रहे हैं जो अय्यर को फेस करनी होंगी.

मुख्य खिलाड़ियों की खराब फॉर्म

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ी जैसे जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव का IPL 2026 में प्रदर्शन खराब रहा, जो चिंता की बात है. अगर इन प्लेयर्स की टी20 फॉर्मेट में फॉर्म नहीं लौटती तो श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. उन्हें ड्राप करना और उनके रिप्लेसमेंट को चुनना आसान नहीं होगा.

वैभव सूर्यवंशी को टीम में फिट करना

वैभव सूर्यवंशी अब उम्र के लिहाज से इंटरनेशनल में खेलने के योग्य हो गए हैं. उन्हें खिलाने की मांग भी हो रही है, हालांकि कई दिग्गज ये चिंता जाहिर कर चुके हैं कि वैभव को टीम में किसकी जगह लाया जाए. वैभव के लिए IPL 2026 शानदार रहा, उन्होंने हर बड़े गेंदबाज पर रन बनाए और सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्हें ही MVP अवार्ड भी मिला. भारतीय नेशनल टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन टॉप आर्डर के बल्लेबाज हैं जिनका फॉर्म अच्छा है.

अभिषेक टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 हैं. संजू-ईशान को भी ड्राप करना सही नहीं होगा. ऐसे में अगर वैभव को टीम में चुना भी जाता है तो श्रेयस अय्यर के सामने उन्हें प्लेइंग 11 में फिट करना चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा

3 साल से टी20 में कोई सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव ने टी20 की कप्तानी संभाली थी और इस फॉर्मेट में दबदबे को कायम रखा. भारत 2023 में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के बाद टी20 में कोई सीरीज नहीं हारी है. इसके बाद टीम ने 16 टी20 सीरीज खेली, 15 जीती और 1 ड्रा रही. श्रेयस अय्यर के पास इस दबदबे को कायम रखने की जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत से क्यों छिनी उपकप्तानी? कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- उन्हें बदलने की…

भारतीय क्रिकेट टीम की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ इसी महीने है, जिसकी टीम चुनने के लिए आज चयनकर्ताओं की मीटिंग होनी है. इसके बाद 1 जुलाई से भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp