टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में ओमान ने कर दिया बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में ओमान ने कर दिया बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया


2026 टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच खेले जा रहे हैं. कई सीनियर टीमों की जगह उनकी ए टीम खेल रही हैं. आज कोलंबो में ओमान का वॉर्म-अप मैच श्रीलंका-ए से था. ओमान ने इस मैच में बड़ा उलटफेर कर दिया. ओमान ने श्रीलंका को 5 विकेट से शिकस्त दी. पहले खेलने के बाद श्रीलंका-ए ने 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे. इसके जवाब में ओमान ने 5 विकेट खोकर 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली.

श्रीलंका-ए की पारी की बात करें तो सिनेथ जयवर्धने ने दुलनिथ सिगेरा के साथ 2.4 ओवरों में 23 रन की ओपनिंग साझेदारी की. सेनिथ 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुलनिथ ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका-ए ने 49 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. यहां से साहन कोसला ने कविजा गमागे के साथ 23 रन की साझेदारी की. कविजा टीम के खाते में 12 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहन ने सचिथा जयतिलके के साथ 33 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. वनुजा सहान 21 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे चामिंडू विक्रमसिंघे ने 13 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन की नाबाद पारी खेली. ओमान के लिए शाह फैसल, शकील अहमद और जय ओडेदरा ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं नदीम खान को 1 विकेट हाथ लगा.

इसके जवाब में ओमान ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. आमिर कलीम ने हम्माद मिर्जा के साथ 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की. हम्माद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कुछ देर बाद टीम ने वसीम अली (2) का विकेट भी गंवा दिया. यहां से आमिर ने करण सोनावले के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. करण 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आमिर ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने विनायक शुक्ला के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया.

आमिर कलीम 47 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विनायक ने 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका-ए के लिए वनुजा सहान ने 16 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कविजा गमागे और लहिरू समरकून ने 1-1 विकेट हासिल किया.



Source link

‘पाकिस्तान की पूरी पीढ़ी…’, भारत से ना खेलने के फैसले पर कपिल देव ने जो कहा, हैरान रह जाएंगे

‘पाकिस्तान की पूरी पीढ़ी…’, भारत से ना खेलने के फैसले पर कपिल देव ने जो कहा, हैरान रह जाएंगे


Kapil Dev on Pakistan Boycott India Match: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के तय शेड्यूल अनुसार 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan Match News) होने वाला था. मगर पाकिस्तान पहले ही  टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से इनकार कर चुका है. इस मामले पर क्रिकेट जगत तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहा है. भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने भी पाकिस्तान को सचेत किया है कि ऐसा फैसला क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को समाप्त करने जैसा है.

बीते रविवार पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने यह फैसला बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर निकाले जाने के बाद लिया है, जिसने अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने उसे अस्वीकार कर दिया था.

मीडिया से बातचीत में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि अगर भारत के साथ मैच ना खेलने का निर्णय खिलाड़ियों ने लिया है, तो वे सामने आकर खुलकर इसपर बात कर सकते हैं. उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर बोर्ड के दबाव में आकर खिलाड़ी ना खेलने की बात कह रहे हैं, तो इससे देश की साख को ठेस पहुंचती है.

कपिल देव ने पाकिस्तान को सचेत भी किया कि ऐसे बहिष्कार के फैसलों  से वह क्रिकेट जगत में अलग-थलग पड़ जाएगा. 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य अच्छा दिखाई नहीं पड़ रहा है क्योंकि इससे क्रिकेटरों की एक पूरी पीढ़ी खतरे में पड़ जाएगी.

आपको बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस पर आधिकारिक रूप से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मगर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बहिष्कार के फैसले से ICC, पाकिस्तान पर पाबंदियां लगा सकता है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे करीब 40 भारतीय क्रिकेटर, सिर्फ 4 टीम में हैं 34 खिलाड़ी



Source link

पद्म श्री मिलने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, बोले- देश के लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश जारी रहेगी

पद्म श्री मिलने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, बोले- देश के लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश जारी रहेगी


विश्व क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पद्म श्री’ मिलने पर इमोशनल हो गए. उनके स्टेटमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा का कहना है कि देश के लिए वह ट्रॉफी जीतने की कोशिश जारी रखेंगे. बता दें कि रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में वह खेल रहे हैं. वहीं अगले साल 2027 वनडे विश्व कप होना है और रोहित का सपना इस विश्व कप को जीतने का है.

‘पद्म श्री’ से सम्मानित होने को रोहित शर्मा ने खास पल बताते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने क्रिकेट करियर में उनका साथ दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दूरदर्शन स्पोर्ट्स की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा, “पद्म श्री मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास पल है. मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं. मैं उन सभी लोगों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफियां जीतने की मेरी कोशिश हमेशा जारी रहेगी. धन्यवाद. जय हिंद.”

ऐसा रहा रोहित शर्मा का सफर

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल, 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उनका निकनेम ‘हिटमैन’ है, जो दमदार अंदाज में चौके-छक्के लगाने के कारण पड़ा.

रोहित शर्मा ने 23 जून, 2007 के दिन आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. 19 सितंबर, 2007 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेला और 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पहला कदम रखा था. पिछले करीब 18 साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.

29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. 159 मैचों के टी20 करियर में रोहित शर्मा ने 4231 रन बनाए. टी20 में रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक भी लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 4301 रन बनाए हैं. टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं. उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था.

रोहित शर्मा के नाम 4 ICC ट्रॉफी हैं, जिनमें 2 बतौर कप्तान आई हैं. वो 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे. उसके बाद रोहित ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी. बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है.

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा अब भी सक्रिय हैं. 279 मैचों के ODI करियर में रोहित ने 11,516 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 33 शतक और 61 अर्धशतक हैं.



Source link

बैटर ने खेली शॉट, अचानक आया कुत्ता और मुंह में दबा ली गेंद; मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

बैटर ने खेली शॉट, अचानक आया कुत्ता और मुंह में दबा ली गेंद; मजेदार वीडियो हो रहा वायरल


क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होना कोई नई बात नहीं. अक्सर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को गले लगाने मात्र के लिए सिक्योरिटी लांघ कर मैदान में घुस आते हैं. मगर कई बार ऐसी घटनाएं भी देखने को मिलती रहती हैं, जिन्हें देख हर कोई हंस-हंस कर लोटपोट हो जाए. आयरलैंड से ये एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है.

यह घटना आयरलैंड में खेले गए एक डोमेस्टिक क्रिकेट मैच की है, जिसमें कुत्ता गेंद को अपने मुंह में दबाकर दौड़ पड़ा. इसी बीच कमेंटेटर्स ने भी जमकर ठहाके लगाए. यहां तक कि एक फील्डर ने डॉग को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी, जिससे गेंद वापस पाई जा सके.

कुत्ते की वजह से मचा बवाल

दरअसल आयरलैंड में एक डोमेस्टिक महिला क्रिकेट मैच खेल जा रहा था. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फील्डर ने गेंद विकेटकीपर की तरफ थ्रो की. विकेटकीपर बल्लेबाज को रनआउट करने से चूक गया था. इसी बीच एक कुत्ता गेंद को लेकर मैदान में इधर-उधर दौड़ने लगा. अंत में बल्लेबाजी टीम की एक खिलाड़ी ने बैठकर कुत्ते को रोक और सहलाया. वहीं एक लड़का आकार डॉग को मैदान से बाहर ले गया. यह पूरा दृश्य किसी कॉमेडी फिल्म से कम नहीं था.

फैंस ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने इस वीडियो पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक व्यक्ति ने लिखा कि कुत्ता भी क्रिकेट खेलना चाहता है, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि इस घटना से खिलाड़ियों को भी खिलखिलाने का मौका मिल गया. कुछ यूजर्स हैरान भी दिखे कि आखिर कुत्ता मैदान के भीतर कैसे घुस आया.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान को बदलना पड़ेगा फैसला, नहीं तो लगेगा बैन! किसी देश का नहीं मिल रहा साथ; अब ICC देगा सजा





Source link

पाकिस्तान को पढ़ लेनी चाहिए थी ICC की रूल बुक, भारत से ना खेलने पर होगा भयंकर नुकसान; जानें नियम

पाकिस्तान को पढ़ लेनी चाहिए थी ICC की रूल बुक, भारत से ना खेलने पर होगा भयंकर नुकसान; जानें नियम


पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर चुका है. रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उसकी राष्ट्र्रीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेलेगी. एक तरफ पाकिस्तान को यह मैच बॉयकॉट करने के लिए तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, उसे ICC द्वारा पाबंदियों का भी सामना करना पड़ सकता है. यह भी सवाल उठता है कि रूल बुक के हिसाब से क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट के केवल एक मैच का बहिष्कार कर सकता है.

यहां जान लीजिए कि अगर पाकिस्तान केवल भारत के साथ मैच का बहिष्कार करता है, तो इस मामले में  ICC के कौन से नियम लागू हो सकते हैं. 

वॉकओवर रूल

ICC के नियमों के मुताबिक यदि कोई टीम मैदान पर नहीं आती है, तो वॉकओवर  रूल लागू कर दिया जाता है. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है, जिसमें भाग लेने से पाक टीम मना कर चुकी है. वहीं अगर टीम इंडिया को 2 पॉइंट चाहिए, तो उसे मैच के समय मैदान पर उपस्थित रहना होगा, तभी उसे पाकिस्तान पर वॉकओवर मिल पाएगा.

ऐसे में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा. वॉकओवर की स्थिति में मान लिया जाएगा कि पाकिस्तान ने पूरे 20 ओवर बैटिंग की और 0 रन बनाए, इससे उसके नेट रन-रेट पर बड़ा असर पड़ेगा.

वित्तीय नुकसान

भारत बनाम पाकिस्तान मैच, मुनाफे का दूसरा नाम है. बताया जा रहा है कि ब्रॉडकास्टर्स (जैसे जियोहॉटस्टार) को केवल एड रेवेन्यू के मामले में ही 25-30 मिलियन अमेरिकी  डॉलर का नुकसान हो सकता है. समझौते अनुसार इस नुकसान के लिए ICC जवाबदेह होगा. मगर ICC के पास अधिकार है कि वो इस नुकसान को पाकिस्तान पर थोप सकता है. ICC, पाकिस्तान के वार्षिक रेवेन्यू शेयर पर भी रोक लगा सकता है.

सरकारी दखलअंदाजी का नियम

ICC के संविधान के आर्टिकल 2.4 D के अनुसार एक क्रिकेट बोर्ड को अपने मामलों को सरकार की दखलअंदाजी के बिना खुद ही मैनेज करना होता है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ऐसी 2 टीम हैं जो पहले सुरक्षा कारणों से किसी मैच का बहिष्कार कर चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान, श्रीलंका में होने वाले मैच को बॉयकॉट करने की बात कर रहा है, जो पहले ही एक न्यूट्रल वेन्यू है. इसलिए इस मामले में पाकिस्तान सरकार की दखलअंदाजी का कोई मतलब नहीं बनता था. इसे सीधे तौर पर ICC संविधान का उल्लंघन माना जाएगा।



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे करीब 40 भारतीय, सिर्फ 4 टीम में हैं 34 खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे करीब 40 भारतीय, सिर्फ 4 टीम में हैं 34 खिलाड़ी


पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस टी20 क्रिकेट के महाकुंभ यानी 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं. इस मेगा इवेंट के शुरू होने में अब 4 दिन से भी कम का समय बाकी है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. पहले ही दिन टूर्नामेंट में 3 मैच खेले जाएंगे. इस बार इस विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है. टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों में करीब 40 भारतीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे.

सबसे खास बात यह है कि भारतीय मूल के यह खिलाड़ी अब भारत में ही जलवा दिखाएंगे. विदेशी टीमों की बात करें तो यूएसए, कनाडा और यूएई में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है. इन तीन टीमों में ही करीब 23 भारतीय प्लेयर हैं. मुंबई में जन्मे अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर जैसे खिलाड़ी के लिए वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलना एक यादगार पल होगा. जिस देश में उन्होंने जन्म लिया वह उसकी तरफ से तो नहीं खेल पाए, लेकिन अब वह अपने देश में जरूर खेलेंगे.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कनाडा की टीम में कुल 11 भारतीय खिलाड़ी हैं. वहीं यूएसए की टीम में 9 भारतीय, ओमान की टीम में 7 भारतीय और यूएई की टीम में 7 भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. सभी विदेशी टीमों के बीत करें तो करीब 40 भारतीय क्रिकेटर इस विश्व कप में अलग-अलग टीमों से खेलते दिखेंगे.

इस बार टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें ले रही हैं हिस्सा 

2026 टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में पांच टीम हैं. पहले हर ग्रुप की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेगी. इसमें से ही सुपर-8 का फैसला होगा. आठ टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. बांग्लादेश इस विश्व कप में नहीं है. आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया है. वहीं पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ लीग स्टेज के मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp