टी20 विश्व कप को लेकर श्रीलंका में तैयारी जोड़ो पर, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगाई गईं फ्लडलाइट

टी20 विश्व कप को लेकर श्रीलंका में तैयारी जोड़ो पर, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगाई गईं फ्लडलाइट


ICC Men’sT20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया गया है. इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में नई फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं. ये स्टेडियम श्रीलंका का पांचवा ऐसा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन गया है जिसमें अब दिन रात्रि के मैच आयोजित किए जा सकते हैं. इस मैदान पर सात फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा.

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगें नए फ्लडलाइट्स

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब इस तरह से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम, दांबुला के रंगिरि दांबुला स्टेडियम और हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम की सूची में शामिल हो गया है. जहां अब अंतरराष्ट्रीय दिन रात्रि मैचों का आयोजन किया जा सकता है. एसएससी ने साल 1982 में श्रीलंका में खेले गए पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी. यहां श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का मुख्यालय भी है. श्रीलंका क्रिकेट के कोषाध्यक्ष सुजीवा गोदालियाड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘नई प्रकाश व्यवस्था अत्याधुनिक एलईडी तकनीक पर आधारित है और इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रसारण की जरूरत के अनुरूप तैयार किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू

भारत और श्रीलंका दोनों संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप 2026 के मेजबान देश हैं. क्रिकेट के इस महाकुंभ के सभी मैच 8 स्टेडियम पर खेले जाएंगे. उन स्टेडियमों के नाम इस प्रकार हैं- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलंबो के दो वेन्यू प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान

ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली 

ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई



Source link

Selective participation not possible…: ICC reacts to Pakistans decision of boycotting T20 WC 2026 game vs India

Selective participation not possible…: ICC reacts to Pakistans decision of boycotting T20 WC 2026 game vs India


The International Cricket Council (ICC) has issued a strongly worded response to Pakistan’s decision to selectively participate in the 2026 ICC Men’s T20 World Cup, warning that such a stance runs counter to the very foundations of global cricket tournaments.

In an official media release, the ICC confirmed that it has taken note of the statement issued by the Government of Pakistan, which instructed the national team to participate in the tournament but refrain from playing a specific fixture; the high-profile match against India. While the ICC said it is still awaiting formal communication from the Pakistan Cricket Board (PCB), it made clear that “selective participation” is difficult to reconcile with the principles on which ICC events are built.

According to the governing body, ICC tournaments operate on the premise that all qualified teams compete on equal terms and adhere strictly to the event schedule. Any deviation from this framework, the ICC stressed, undermines sporting integrity, competitiveness, consistency, and fairness pillars that form the backbone of international cricket competitions.

Add Zee News as a Preferred Source


“Selective participation undermines the spirit and sanctity of the competitions,” the ICC said, highlighting concerns that extend beyond a single match. The statement emphasized that allowing teams to pick and choose fixtures could set a precedent with serious implications for future tournaments, scheduling integrity, and competitive balance.

While acknowledging that governments play a role in matters of national policy, the ICC underlined that the decision was “not in the interest of the global game or the welfare of fans worldwide, including millions in Pakistan.” The governing body noted that ICC events are global spectacles followed by audiences across continents, and disruptions to marquee fixtures affect fans, broadcasters, sponsors, and other stakeholders alike.

The ICC also urged the PCB to reflect on the long-term consequences of the decision for cricket within Pakistan. As a full ICC member and beneficiary of the global cricket ecosystem, Pakistan stands to be impacted by any actions that destabilize collective agreements, revenue-sharing models, or tournament credibility.

“The ICC hopes that the PCB will consider the significant and long-term implications for cricket in its own country,” the statement read, pointing to potential ripple effects across the sport’s administrative, commercial, and developmental structures.

Reaffirming its commitment to the successful delivery of the Men’s T20 World Cup 2026, the ICC stressed that responsibility for the tournament rests with all member boards, including the PCB. It called on Pakistan’s cricket authorities to engage constructively and explore a “mutually acceptable resolution” that safeguards the interests of all stakeholders.

With the tournament approaching and the India Pakistan fixture regarded as the most commercially valuable match in world cricket, the ICC’s intervention signals growing concern over the broader impact of the standoff. While diplomatic discussions are expected to continue behind the scenes, the governing body’s message is unambiguous: global events require collective commitment, and selective participation threatens the integrity of the game itself.



Source link

पाकिस्तान से पहले वर्ल्ड कप में कई टीमें कर चुकी हैं मैचों का बहिष्कार, जानें पूरा माजरा

पाकिस्तान से पहले वर्ल्ड कप में कई टीमें कर चुकी हैं मैचों का बहिष्कार, जानें पूरा माजरा


पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. रविवार (01 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट में बताया गया कि उनकी टीम आगामी टी20 विश्व कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. 

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब किसी टीम ने वर्ल्ड के मैच का बहिष्कार किया हो, बल्कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी वर्ल्ड कप मुकाबलों का बॉयकॉट कर चुकी हैं. तो आइए जानते हैं कि उस वक्त आईसीसी का क्या फैसला आया था.

1996 और 2003 में हुआ था बहिष्कार 

दरअसल, 1996 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों ने सुरक्षा कारणों के चलते श्रीलंका का दौरा नहीं किया था. इसके बाद 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने राजनीतिक कारण के चलते जिम्बाब्वे जाने से इनकार कर दिया था. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने नैरोबी में केन्या के खिलाफ एक ग्रुप मैच छोड़ दिया था. आईसीसी की तरफ से इन सभी टीमों को बहिष्कार की अनुमति दी गई थी. इसके साथ सभी टीमों को उनका केंद्रीय राजस्व भी मिला था और उन्हें दंडित नहीं किया गया क्योंकि यह सरकारी आदेश के तहत हुआ था. 

पाकिस्तान ने भी जारी करवाया सरकारी आदेश 

गौर करने वाली बात यह है 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मैच का बहिष्कार करने के लिए भी पाकिस्तान सरकार की तरफ से ही एलान किया गया है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस मामले में सरकार का सहारा लेते हुए किसी भी तरह के दंड से बच सके.

नॉकआउट में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच खेला जाना था. इस मैच में खेलने से तो पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है, लेकिन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में भिड़ंत हो सकती है. अगर नॉकआउट में दोनों टीमें सामने आती हैं, तो देखना दिलचस्प होगा कि उस वक्त पाकिस्तान की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है. 



Source link

भारत से मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान को क्या होगा नुकसान? जानें ICC का नियम

भारत से मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान को क्या होगा नुकसान? जानें ICC का नियम


टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले पाकिस्तान ने बड़ा ड्रामा दिखाया है. पड़ोसी देश की तरफ से साफ कर दिया है कि उनकी क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी. पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया. पोस्ट में लिखा गया कि पाकिस्तान विश्व कप खेलेगा, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी. 

पहले बांग्लादेश ने इस वजह से टी20 वर्ल्ड में खेलने से इनकार किया था कि उनकी टीम भारत में खेलने के लिए सुरक्षित नहीं है. अब पाकिस्तान ने अनोखा ड्रामा दिखाते हुए सिर्फ भारत के खिलाफ होने वाला मैच खेलने इनकार किया है. अब सवाल यह उठ रहा है कि पाकिस्तान को इस बहिष्कार से क्या नुकसान हो सकता है. तो आपको बता दें कि पाकिस्तान को इससे काफी घाटा हो सकता है. 

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान को नुकसान

आईसीसी के नियम के मुताबिक, अगर पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरती है तो मुकाबले को रद्द माना जाएगा. इससे दो अंक कट जाएंगे और पाकिस्तान के नेट रनरेट पर निगेटिव असर पड़ेगा. खेल नियमों के खंड 16.10.7 में कहा गया है कि अगर कोई टीम मैच छोड़ देती है, तो उसके जरिए खेले गए सभी ओवरों को गिना जाएगा, जबकि विरोधी टीम के नेट रनरेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.  

खेल संबंधी तत्काल दंड के अलावा, सूत्रों का कहना है कि पीसीबी के जरिए औपचारिक रूप से अपना रुख साफ करने के बाद आईसीसी आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर सकती है. हालांकि आईसीसी के पिछले कुछ टूर्नामेंट में भी मैच रद्द किए जाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन अधिकारी वर्ल्ड कप के निर्धारित मैच में खेलने से पहले पूर्व सूचना के आधार पर इनकार को एक गंभीर उल्लंघन मानते हैं.

आईसीसी कर सकता है कड़ी कार्रवाई 

इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अगर पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अपने फैसले पर अमल करता है तो आईसीसी और भी कड़ी कार्रवाई पर विचार करने के लिए तैयार है. आगे बताया गया कि आईसीसी पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर सकता है. 

रुक सकता है PCB का वार्षिक राजस्व

रिपोर्ट में आगे गोपनियता की शर्त पर एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि आईसीसी के वार्षिक राजस्व में पीसीबी का हिस्सा करीब $34.5 मिलियन डॉलर (करीब 316 करोड़ भारतीय रुपये) है, जिस पर रोक लगाई जा सकती है. 

PCB और ICC के बीच आधिकारिक बातचीत होना बाकी 

बताया यह गया है कि फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के बीच आधिकारिक तौर पर इस बारे में बातचीत नहीं हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मसले पर आईसीसी की तरफ से कब और क्या बयान आता है. 





Source link

Too much money: Ex-Pakistan captain hints at ‘Possible U-turn’ after India T20 WC 2026 match boycott announcement

Too much money: Ex-Pakistan captain hints at ‘Possible U-turn’ after India T20 WC 2026 match boycott announcement


Former Pakistan captain Rashid Latif believes Pakistan’s firm stance could now trigger a fresh phase of negotiations after neighbouring nation decided not to play India in their scheduled Men’s T20 World Cup match at the R Premadasa Stadium in Colombo on February 15.  

The Pakistan government granted the team conditional approval to take part in the tournament

Latif also noted that the possibility of sanctions has been looming for some time and that commercial interests may ultimately force all stakeholders back to the table.

Add Zee News as a Preferred Source


“Pakistan finally showed resolve. They could face sanctions, and they must be aware of that. We’ve been discussing since last week that such an outcome was possible. Negotiations may begin now, especially with broadcasters involved — there’s too much money at stake,” former Pakistan captain Rashid Latif told IANS.

The statement did not specify a reason for that decision, though it is believed that Pakistan will boycott the match against India to show solidarity with Bangladesh, who were pulled out of Men’s T20 World Cup for seeking relocation of their matches out of India, citing security issues and were replaced by Scotland in Group C.

“The Government of the Islamic Republic of Pakistan grants approval to the Pakistan Cricket Team to participate in the ICC World T20 2026, however, the Pakistan Cricket Team shall not take the field in the match scheduled on 15th February 2026 against India,” said the government’s official account on ‘X’ account.

Earlier this week, PCB chairman Mohsin Naqvi met with Prime Minister Shahbaz Sharif, and it was then that he announced that the final decision on Pakistan’s participation would be taken on either January 30 or February 2. 

However, the final verdict was announced a day earlier, which now leaves the tournament on the edge of a fresh problem, considering the revenue coming from the marquee clash.

Pakistan had also postponed the team’s jersey reveal for the Men’s T20 World Cup, and it was understood that the event would take place once the verdict on the team’s participation in the upcoming tournament was announced.



Source link

पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने PCB को घेरा, भारत से नहीं खेलने पर पूछा ये सवाल

पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने PCB को घेरा, भारत से नहीं खेलने पर पूछा ये सवाल


पाकिस्तान सरकार ने रविवार को एलान किया कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. शहबाज सरकार ने कहा कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने इस फैसले पर सवाल उठाया है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने पीसीबी को घेरा है. उन्होंने कहा कि जब 15 फरवरी का मैच नहीं खेलना था और दो पॉइंट देने थे तो फिर आज क्यों भारत के साथ अंडर-19 विश्व कप में खेल ये भी आईसीसी का इवेंट है और वो भी.

बता दें कि आज यानी रविवार को 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. वहीं आज ही शाहबाज सरकार ने यह एलान किया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, जो 15 फरवरी को मैच खेला जाना है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर का सवाल जायज है. अंडर-19 भी तो आईसीसी का टूर्नामेंट है, लेकिन यहां आप खेल रहे हैं और वहां खेलने से मना कर रहे हैं.

शहबाज सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि अगर पाकिस्तान का मुकाबला सेमीफाइनल में भारत से होगा तब उनकी टीम खेलेगी या नहीं. अभी पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है. यह लीग स्टेज का मैच था, जो श्रीलंका में खेला जाना था.

भारत के साथ ग्रुप ए में है पाकिस्तान 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है. इन दोनों के अलावा यूएसए और नीदरलैंड्स भी ग्रुप ए का हिस्सा हैं. सुपर 8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को यूएसए और नीदरलैंड्स से जीतना होगा. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो फिर भारत से खेले बिना भी टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच सकते हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp