सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 5 मैचों की सीरज में बना दिए इतने रन

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 5 मैचों की सीरज में बना दिए इतने रन


IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम रहा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो गया. इस मुकाबले के साथ ही सूर्या ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया.

विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरज ने सूर्या ने 242 रन बना डाले. इसी के साथ ही सूर्या एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 231 रन बनाए थे. सूर्या ने इस आंकड़े को पार कर नया कीर्तिमान रच दिया है.

टीम इंडिया की आक्रामक पारी

पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की. ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट्स खेले. 20 ओवर के खेल में भारत ने 5 विकेट खोकर 271 रन बना डाले, जो न्यूजीलैंड के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं था. इस बड़े स्कोर में सूर्यकुमार यादव की पारी बेहद अहम रही.

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 4 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 30 गेंदों पर 63 रन बना डाले. मिडिल ओवर्स में जब रन गति को और तेज करने की जरूरत थी, तब सूर्या ने जिम्मेदारी अपने हाथ में ली. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और कीवी गेंदबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया.

सीरीज में शानदार वापसी

इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लगातार आलोचना हो रही थी. उनके ऊपर कप्तानी के साथ बल्लेबाजी का दबाव साफ नजर आ रहा था. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने पूरी तरह से खुद को साबित किया. पांच मैचों में सूर्या ने तीन अर्धशतक लगाए और कुल 242 रन बनाए. यह प्रदर्शन बताता है कि बड़े मैचों के खिलाड़ी क्यों कहे जाते हैं.

पूरी सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने 39 बाउंड्री जड़ी. उन्होंने 25 चौके और 14 छक्के लगाए, जो उनकी आक्रामक सोच को साफ दिखाता है. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ा भरोसा

भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की और कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत बनकर आई है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या का इस तरह लय में आना भारतीय टीम के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. 



Source link

NZ के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खत्म, देखें अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन कहां, कौन-कौन नंबर-1

NZ के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खत्म, देखें अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन कहां, कौन-कौन नंबर-1


भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया. ईशान किशन ने शतक लगाया तो हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी पारी खेली, जिसके सहारे भारत 271 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई. न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 225 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत ली. जानिए अभी आईसीसी टी20 रैंकिंग की तीनों केटेगरी में टॉप-10 प्लेयर्स कौन हैं. इनमें कितने भारतीय हैं.

दो भारतीय नंबर-1

आईसीसी प्रत्येक बुधवार को अपनी रैंकिंग अपडेट करती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी 4 फरवरी को रैंकिंग अपडेट करेगी. अभी 2 भारतीय खिलाड़ी रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. दूसरे खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती हैं, जो आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर हैं.

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग (टॉप-10)

  1. अभिषेक शर्मा (भारत)
  2. फिल साल्ट (इंग्लैंड)
  3. तिलक वर्मा (भारत)
  4. जोस बटलर (इंग्लैंड)
  5. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
  6. पथुम निसांका (श्रीलंका)
  7. सूर्यकुमार यादव (भारत)
  8. ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
  9. मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
  10. टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड)

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में 3 भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. पहले पर अभिषेक शर्मा, तीसरे पर तिलक वर्मा और 7वें पर सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके बाद वह बुधवार को अपडेट होने वाली रैंकिंग में छलांग लगा सकते हैं. ईशान किशन अभी 64वें स्थान पर हैं, लेकिन जिस तरह धुआंधार अंदाज में उन्होंने शतक लगाया है उससे वह काफी ऊपर आ सकते हैं.

आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग (टॉप-10)

  1. वरुण चक्रवर्ती (भारत)
  2. राशिद खान (अफगानिस्तान)
  3. वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
  4. जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
  5. अबरार अहमद (पाकिस्तान)
  6. आदिल रशीद (इंग्लैंड)
  7. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
  8. नेथन एलिस (ऑस्ट्रेलिया)
  9. मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)
  10. एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग (टॉप-10)

  1. सिकंदर रजा (ज़िम्बाब्वे)
  2. सैम अयूब (पाकिस्तान)
  3. हार्दिक पांड्या (भारत)
  4. रोस्टन चेस (वेस्टइंडीज)
  5. मोहम्मद नवाज (पाकिस्तान)
  6. दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल)
  7. अज़मतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)
  8. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज)
  9. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
  10. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग की टॉप-10 में एकमात्र भारतीय हार्दिक पांड्या हैं, जो अभी तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 42 रन बनाए थे. तीसरे टी20 में उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए थे. देखना होगा कि क्या आईसीसी रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर आते या नहीं.



Source link

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रनों से चाहिए जीत, आईसीसी ने किया खुलासा; समझिए पूरा समीकरण

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रनों से चाहिए जीत, आईसीसी ने किया खुलासा; समझिए पूरा समीकरण


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 6 का आखिरी मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच है. वैसे तो दोनों देशों की टीमों के बीच हर मैच रोमांचक होता है, लेकिन आज बात सेमीफाइनल की है. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने अपना स्थान कंफर्म कर लिया है, अब आखिरी स्पॉट के लिए भारत और पाकिस्तान ही रेस में हैं. आईसीसी ने समझाया को पाकिस्तान को कितने रनों से या कितनी गेंद शेष रहते जीत हासिल करनी होगी, जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंच सके.

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया ने टॉप का स्थान हासिल किया, अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर रही. ग्रुप 1 से इंग्लैंड ने अपने 4 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद उनके 8 अंक और +1.757 का नेट रन रेट है. इंग्लैंड टॉप पर है. दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 3 मैच खेले हैं और 6 अंकों के साथ +3.337 का नेट रन रेट है. पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, टीम का नेट रन रेट +1.484 का है.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए जीत

भारतीय अंडर-19 टीम अगर आज पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम के इंग्लैंड के बराबर 8 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में भी पहले नंबर पर आ जाएगी. इस स्थिति में भारत का सेमीफाइनल में सामना अफगानिस्तान से होगा. इसलिए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीतना है. हालांकि हारकर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है.

पाकिस्तान का समीकरण

आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रनों से या कितनी गेंद शेष रहते जीतना होगा. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को 105 या उससे अधिक रनों के अंतर से जीतना होगा.

अगर पाकिस्तान टीम पहले फील्डिंग करती है तो उसे बहुत तेज गति से लक्ष्य हासिल करना होगा. मान लो अगर पाकिस्तान को 251 का लक्ष्य मिलता है तो उन्हें इसे 29.4 ओवरों से पहले हासिल करना होगा.

पिछले साल दिसंबर में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारतीय अंडर-19 टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था.



Source link

संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा! टी20 वर्ल्ड कप से कटा पत्ता, कप्तान ने दिया संकेत

संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा! टी20 वर्ल्ड कप से कटा पत्ता, कप्तान ने दिया संकेत


संजू सेमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी बल्ले से निराश किया, वह मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह सैमसन ने इस सीरीज के 5 मैचों में कुल 46 ही रन बनाए, जो एक निराशाजनक प्रदर्शन है. इसकी सजा उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिल सकती है, वह शायद भारत की प्लेइंग 11 में नजर न आएं. इसके संकेत पांचवें टी20 में मिले, उनकी जगह ईशान किशन ने विकेटकीपिंग की.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जबकि यहां काफी ज्यादा ओस का प्रभाव रहता है. सूर्या ने बताया कि वह अपने गेंदबाजों को टेस्ट करना चाहते हैं, इसलिए बल्लेबाजी चुनी. एक तरफ अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन दूसरी तरफ संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 रन है, पूरी सीरीज में मिलाकर भी उनके 50 रन पूरे नहीं हुए.

ईशान किशन ने लगाया तूफानी शतक

तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने तूफानी शतक लगाया. अब किसी भी कप्तान के लिए मुश्किल होगा कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखे, टीम अब सीधा टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी. ईशान ने 43 गेंदों में 103 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके लगाए. सूर्यकुमार ने 30 गेंदों में 63 और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसके सहारे भारत ने 271 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया.

संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप से कटा पत्ता?

इसके संकेत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में कप्तान ने दिए, जब संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को विकेटकीपिंग ग्लव्स थमाए गए. अभी तक संजू विकेटकीपिंग कर रहे थे, लेकिन बल्ले से वह प्रभावित नहीं कर पाए. ये भी नहीं कहा जा सकता कि संजू को पर्याप्त मौके नहीं मिले, वह लगातार 5 बार फ्लॉप हुए हैं. ऐसे में संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हमें ईशान किशन बतौर विकेटकीपर खेलते हुए दिखें.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच यूएसए के साथ 7 फरवरी को है. इसके बाद दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया से है. अपने तीसरे मैच के लिए भारत श्रीलंका जाएगी, जहां 15 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ंत है. टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के साथ है.





Source link

लाहौर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, खिलाड़ियों के बाद अंपायर

लाहौर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, खिलाड़ियों के बाद अंपायर


Pakistan Umpire Funny Video: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. लाहौर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में कंगारू टीम 146 रन तक ही पहुंच सकी. भले ही पाकिस्तान मुकाबला जीत गया हो, लेकिन उनकी बेइज्जती हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के एक अंपायर नासिर हुसैन ने रिव्यू के दौरान एक के बाद एक गलतियां की, जिसके बाद वो हंसी का पात्र बन गए. उनका फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं आखिर मैच के दौरान क्या हुआ था?

पाकिस्तानी अंपायर का जमकर उड़ रहा मजाक 

पाकिस्तानी पारी के 14वें ओवर में ये वाकया देखने को मिला, जब एडम जम्पा की गेंद पर बाबर आजम ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद सीधा पैड पर जा लगी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन मैदान पर मौजूद अंपायर अहसन रजा इस अपील से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस लिया और मामला टीवी अंपायर के पास चला गया. बॉल-ट्रैकिंग में साफ दिख रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी और सीधा विकेट पर जा रही थी, लेकिन तीसरे अंपायर नासिर हुसैन इसे ‘लेग स्टंप के बाहर पिच हुई’ बताते दिखे. हालांकि, एक अन्य मैच ऑफिशियल ने उन्हें उनकी गलती बताई और कहा कि ये दाएं हाथ के बल्लेबाज है.

गलती समझ में आने पर नासिर हुसैन ने बॉल-ट्रैकिंग दोबारा दिखाने को कहा, लेकिन एक बार फिर उन्होंने ब्लंडर कर दिया. इस बार उन्होंने साफ आउट हो रहे बल्लेबाज को मैदानी अंपायर से अपने फैसले पर कायम रहने और नॉट आउट देने के लिए कह दिया. हालांकि, तीसरे अंपायर ने जल्दी ही अपनी ये गलती सुधार ली. इस बीच मैदान पर मौजूद अंपायर भी हंसते नजर आए. हालांकि, अंत में बाबर आजम को आउट करार दिया गया. इस फनी अंपायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अंपायर की खूब खिल्ली उड़ रही है.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में भी बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी रहा. टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे बाबर इस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ 24 रन ही बना सके. उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था और उनका स्ट्राइक रेट 120 रहा. 14वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर बाबर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.





Source link

Meet Brian Bennett, Zimbabwes 22-year-old sensation, who is set to ignite the T20 World Cup 2026

Meet Brian Bennett, Zimbabwes 22-year-old sensation, who is set to ignite the T20 World Cup 2026


Brian Bennett is a 22-year-old Zimbabwean all-rounder who has rapidly ascended to become the cornerstone of the national team’s batting lineup and one of the most exciting young talents in international cricket.  

At just 22 years old, Bennett, the right-handed batting all-rounder – known for his aggressive top-order batting and handy right-arm off-break bowling – has already represented Zimbabwe across all three formats since making his T20I debut in December 2023 against Ireland.  

Brian Bennett’s rise in international cricket

Add Zee News as a Preferred Source


Brian Bennett’s ascent in international cricket has been meteoric. In recent years, he has showcased remarkable consistency and flair. The youngster notched up centuries in Tests and ODIs, including a blistering maiden T20I century that made him the youngest cricketer to score centuries in all three formats.

His performances in ICC qualifiers and bilateral series have been pivotal in helping Zimbabwe secure qualification for major events. By the end of 2025, he ranked among the top run-scorers in men’s internationals, underlining his explosive form and potential as a game-changer.

Notably, Bennett, who was born on November 10, 2003, in Harare, first made waves as the vice-captain and top run-scorer for Zimbabwe during the 2022 Under-19 World Cup. He is now poised for a key role in Zimbabwe’s campaign at the ICC Men’s T20 World Cup 2026, co-hosted by India and Sri Lanka from February 7 to March 8, 2026.  

Brian Bennett’s role for Zimbabwe at T20 World Cup 2026

At the upcoming ICC Men’s T20 World Cup 2026, Brian Bennett is going to be a vital component in the 15-member Zimbabwe squad captained by Sikandar Raza. His specific roles include:

Batting lead: Bennett is expected to “headline” the batting unit. He enters the tournament as Zimbabwe’s “young batting sensation,” having demonstrated a high-intent approach with a T20I career strike rate exceeding 145.  

Top-order aggressor: Following a dominant performance in the Africa Qualifiers, where Zimbabwe remained unbeaten, Bennett is slated to lead the charge at the top, supported by veterans like Raza and Brendan Taylor.  

All-round depth: As a genuine all-rounder, his off-break bowling provides captain Sikandar Raza with an additional tactical option to complement specialist spinners like Graeme Cremer.

Zimbabwe Squad For T20 World Cup 2026

Sikandar Raza (captain), Brian Bennett, Ryan Burl, Graeme Cremer, Bradley Evans, Clive Madande, Tinotenda Maposa, Tadiwanashe Marumani, Wellington Masakadza, Tony Munyonga, Tashinga Musekiwa, Blessing Muzarabani, Dion Myers, Richard Ngarava, Brendan Taylor 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp