अच्छे दिन का इंतजार करेंगे या…, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को कर दिया ट्रोल, जानें क्या कहा

अच्छे दिन का इंतजार करेंगे या…, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को कर दिया ट्रोल, जानें क्या कहा


Aakash Chopra on Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को संजू सैमसन से ओपनिंग करवानी चाहिए या नहीं? इस सवाल ने फिलहाल टीम इंडिया मैनेजमेंट को चारों तरफ से घेरा हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भी सैमसन की खराब फॉर्म जारी रही, जहां वो सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सैमसन को ट्रोल कर दिया है.

आकाश चोपड़ा ने कर दिया ट्रोल

तिरुवनंतपुरम में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन की तुलना ईशान किशन से कही. उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि ईशान किशन का प्लेइंग इलेवन में चयन टीम इंडिया के लिए अधिक फायदेमंद रह सकता है.

आकाश चोपड़ा ने कहा, “आप अच्छे दिन का इंतजार करेंगे या फिर उसको खिलाएंगे, जिसके अच्छे दिन चल रहे हैं. ईशान किशन के अच्छे दिन चल रहे हैं.”

संजू सैमसन के खराब आंकड़े

साल 2025, जनवरी से लेकर अब तक टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन 10 बार पावरप्ले समाप्त होने से पहले ही आउट हो गए हैं. पिछले एक साल में सैमसन 14 में से 10 बार पावरप्ले के खत्म होने तक क्रीज पर टिक ही नहीं पाए. वहीं पिछले एक साल के भीतर उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचों मुकाबलों में सैमसन ने ओपनिंग की है. इन 5 मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 24 रन रहा, जो उन्होंने वाइजैग में बनाया था. सीरीज में खेली पांच पारियों में वो केवल 46 रन बना सके हैं और औसत सिर्फ 9.2 का. दूसरी ओर ईशान किशन का बल्ला खूब गरज रहा है. वो चौथा टी20 नहीं खेल पाए थे, लेकिन पहले तीन मुकाबलों में 112 रन बनाए थे. इस पूरी सीरीज में उन्होंने पहली 3 पारियों में कुल 224 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

यह भी पढ़ें:

अर्जुन तेंदुलकर ने रचा नया कीर्तिमान, पिता सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे



Source link

‘बहुत हो गया, अब युवी की छुट्टी…’, युवराज सिंह की वाइफ के बयान से मचा बवाल; देखें वीडियो

‘बहुत हो गया, अब युवी की छुट्टी…’, युवराज सिंह की वाइफ के बयान से मचा बवाल; देखें वीडियो


Yuvraj Singh Wife Hazel Keech Video: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवी की वाइफ को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘बहुत हो गया, अब युवी की छुट्टी… इस वीडियो के सामने आते ही मानिए बवाल सा मच गया. लोगों ने तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए. 

बीते कुछ वक्त में देखा गया है कि भारतीय क्रिकेटर लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद अपनी पत्नी से अलग हो जाते हैं. हालांकि सबके अलग होने का कारण मुख्तलिफ रहा है. उदाहरण के लिए हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन जैसे कुछ क्रिकेटर मौजूद हैं. अब युवी की वाइफ का वीडियो देखकर लोगों के मन में भी सवाल खड़ा होने लगा कि क्या दोनों का तलाक हो रहा है? आइए जानते हैं कि वीडियो का पूरा माजरा क्या है. 

क्या बोली हेजल कीच?

तो आपको बता दें कि हेजल कीच ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मेरा युवी के साथ हो गया. हर जगह पीछे-पीछे होते हैं, घर के अंदर, घर के बाहर. बहुत हो गया यार. अब युवी की तो छुट्टी.” 

देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि हेजल कीच ने यह वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया है. हालांकि इस वीडियो से लोग कुछ अलग मतलब भी निकाल सकते हैं. बताते चलें कि युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल से नवंबर 2016 में शादी की थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. अक्सर क्रिकेटर बॉलीवुड एक्ट्रेस से ही शादी करते हैं. युवी ने भी खुद को इस लिस्ट का हिस्सा बनाया. 

युवराज सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें युवराज सिंह के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में युवी ने 1900 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में युवराज ने 8701 रन बनाए. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1177 रन स्कोर किए. गेंदबाजी में भारतीय ऑलराउंडर ने टेस्ट में 9 विकेट, वनडे में 111 विकेट और 28 विकेट चटकाए हैं. 





Source link

Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग 11 में हुए 3 बदलाव; संजू नहीं हुए बाहर

Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग 11 में हुए 3 बदलाव; संजू नहीं हुए बाहर


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में है. भारतीय टीम मुकाबले में जीत के साथ सीरीज समाप्त करना चाहेगी. इससे पहले बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

अब सूर्यकुमार यादव की कप्ताना वाली टीम इंडिया पांचवां टी20 जीतकर सीरीज 4-1 से समाप्त करने की कोशिश करेगी. आखिरी टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. टीम में ईशान किशन की वापसी हो सकती है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी मौका मिल सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. 

संजू अब तक चारों ही मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. नागपुर में खेले गए पहले वनडे में संजू सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद रायपुर में हुए दूसरे टी20 में सैमसन सिर्फ 06 रन ही बना सके थे. हद तो तब हो गई, जब गुवाहटी के तीसरे मुकाबले में वह जीरो रन पर ही आउट हो गए. इसके बाद भी संजू पर भरोसा करके उन्हें चौथे टी20 में शामिल किया गया. लेकिन चौथे मैच में भी सिर्फ 24 रन ही बना सके. 

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी 

बताते चलें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज भारत के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी सीरीज है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय टीम शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. लेकिन टीम इंडिया को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा था. 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती. 

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन.



Source link

अर्जुन तेंदुलकर ने रचा नया कीर्तिमान, पिता सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे

अर्जुन तेंदुलकर ने रचा नया कीर्तिमान, पिता सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे


‘मास्टर-ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र, अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में नया मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए यह कीर्तिमान बनाया है और महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 50वां विकेट चटकाया.

अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं, जो जरूरत पड़ने पर बढ़िया बल्लेबाजी शॉट्स भी लगा सकते हैं. उन्होंने साल 2022 के दिसंबर महीने में गोवा के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ मैच में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर के 23वें मैच में 50 विकेट पूरे किए हैं. वो रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में गोवा के लिए खेलते हुए 13 विकेट ले चुके हैं.

पिता का रिकॉर्ड तोड़ेंगे!

अर्जुन अभी फर्स्ट-क्लास करियर में विकेट लेने के मामले में अपने पिता, सचिन तेंदुलकर से 21 विकेट पीछे हैं. सचिन ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 71 विकेट लिए थे. अर्जुन का डोमेस्टिक करियर अलग और खास रहा है. अर्जुन डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत में मुंबई के लिए खेला करते थे, वो आज गोवा टीम में ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आते हैं.

आपको बताते चलें कि अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में कई सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन IPL 2026 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है.

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन तेंदुलकर अब तक 23 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 50 विकेट लेने के अलावा 625 रन भी बना चुके हैं. रेड बॉल क्रिकेट में उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं. वहीं 24 मैचों के लिस्ट-A करियर में उनके नाम 26 विकेट हैं. वहीं अपने टी20 करियर में अर्जुन तेंदुलकर ने 29 मैच खेलकर 25 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया अपडेट



Source link

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच फाइनल से भी खतरनाक, देखें समीकरण

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच फाइनल से भी खतरनाक, देखें समीकरण


इन दिनों खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में 01 फरवरी, रविवार को सुपर-6 का 12वां और आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. कहने को तो यह लीग मैच है, लेकिन इसे आप फाइनल से कम ना समझें. ऐसे हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस मैच के जरिए टूर्नामेंट को चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिलेगी. 

अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम भारत या पाकिस्तान में से एक होगी. तो आइए जानते हैं कि इस मैच से किस तरह दोनों में से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. टीम इंडिया के पास हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना का मौका है, जबकि पाकिस्तान को हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. 

जीत के साथ डायरेक्ट सेमीफाइनल में टीम इंडिया 

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. सुपर-6 में अब तक मेन इन ब्लू ने तीन में से तीनों मैच जीते हैं. इस लिहाज से टीम इंडिया चौथा मैच जीतते ही डायरेक्ट सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

पाकिस्तान के लिए राह मुश्किल 

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है क्योंकि टीम को बड़ी जीत हासिल करनी पड़ेगी. भारतीय टीम का नेट नरेट +3.337 का है. वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.484 का है. इस लिहाज से पाकिस्तान को सेमीफाइनल में कदम रखने के लिए टीम इंडिया को तकरीबन 200 रन से हराना होगा, जो संभव नहीं दिख रहा है. 

गौर करने वाली बात यह भी है कि जहां टीम इंडिया ने सुपर-6 में अब तक तीनों मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था. यह सुपर-6 में मेन इन ग्रीन का पहला मुकाबला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होती है. 



Source link

भारत के 9, पाकिस्तान के 3… श्रीलंकाई खिलाड़ी भी डेब्यू को तैयार; USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम

भारत के 9, पाकिस्तान के 3… श्रीलंकाई खिलाड़ी भी डेब्यू को तैयार; USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम


यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यूएसए की टीम में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. मुंबई के लिए खेल चुके शुभम रंजने भी यूएसए के लिए डेब्यू को तैयार हैं. वहीं श्रीलंका के शेहान जयासूर्या को भी यूएसए ने टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है. यहां जानें यूएसए की 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में यूएस को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और भारत भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यूएसए ने श्रीलंका में एक लंबा ट्रेनिंग कैंप लगाया है. वहीं टी20 विश्व कप में यूएसए अपना पहला मैच मुंबई में भारत के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 10 फरवरी को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 13 फरवरी को नीदरलैंड से और 15 फरवरी को यूएसए की टीम नामीबिया से भिड़ेगी.

टी20 विश्व कप के लिए यूएसए टीम की कमान भारत के मोनांक पटेल को सौंपी गई है. वहीं शुभम रंजने यूएसए के लिए चार वनडे मैच खेलने के बाद टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना चाहेंगे. उनके अलावा मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयासूर्या यूएसए के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करना चाहेंगे. यूएसए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को तैयार है. साल 2024 में इस टीम ने 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था.

यूएसए की टीम में कुल 9 भारतीय खिलाड़ी हैं. इसमें मोनांक पटेल, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, सैतेजा मुक्कामाला, नोस्तुश केंजी और शुभम रंजने शामिल हैं. वहीं अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शायन जहांगीर पाकिस्तानी मूल के हैं. वहीं शेहान जयासूर्या श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब वह यूएसए की जर्सी में नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका के एंड्रीज गौस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम- मोनांक पटेल (कप्तान), जेस्सी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp